UP Weather 2 September: यूपी में आज गरज-चमक के साथ भारी बारिश, इन जिलों में अलर्ट

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

UP Weather 2 September: यूपी में झमाझम बारिश का दौर जारी है। आज भी यूपी के कई इलाकों में बदरा बरसेंगे। मौसम विभाग की मानें तो 5 सिंतबर तक पूर्वांचल के लगभग सभी इलाकों और पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं।

UP Weather 2 September heavy rain with thunder and lightning today alert in many districts
यूपी में आज गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना है

UP Weather 2 September: यूपी में सितंबर के पहले दिन से ही बारिश झमाझम बारिश हो रही है। पूरे हफ्ते ऐसे ही बदरा बरसने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो 5 सिंतबर तक पूर्वांचल के लगभग सभी इलाकों और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। दोनों अंचलों में कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ वज्रपात की भी चेतावनी दी गई है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 2 सितंबर तक बारिश का यलो अलर्ट रहेगा। वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में विक्षोभ के कारण 5 सितंबर तक बारिश की संभावना है, जिसका यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, मॉनसून के तेजी से बदलते पूर्वानुमान के बीच फिलहाल कानपुर में छितरी बारिश लगातार बनी रहेगी। सीएसए के मौसम कृषि तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा का कहना है कि मॉनसून सक्रिय है। फिलहाल बादल छाए रहेंगे। कहीं हल्की तो कहीं मध्यम वर्षा हो सकती है। अगले सप्ताह कम बारिश की संभावना जताई जा रही है।

आज गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार 2 सितंबर यानी बुधवार को दोनों अंचलों में अनेक स्थानों पर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की बहुत संभावना है। इस दिन पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है। तीन सितंबर को पश्चिमी और पूर्वी दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। चार और पांच सितंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए इन दोनों दिनों में कोई अलग चेतावनी नहीं है। छह और सात सितंबर को दोनों अंचलों के लिए कोई मौसम चेतावनी नहीं दी गई है।

इन जिलों में अलर्ट

2 सिंतबर को बांदा, चित्रकूट,कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, रायबरेली, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। इसे लेकर यलो अलर्ट जारी है। वहीं, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, संभल और बदायूं में मेघगर्जन/वज्रपात की आशंका है।

बंगाल की खाड़ी में बना दबाव एक्टिव

अगस्त की तरह सितंबर महीने में भी बारिश की अच्छी शुरुआत हुई है। मंगलवार को 78 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। इससे अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री आ गया जो सामान्य से चार डिग्री कम है। मौसम विज्ञान विभाग का पूर्वानुमान है कि बुधवार को तो बारिश रहेगी। बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र अभी सक्रिय है, लेकिन इसके आगे दिशा बदलने से प्रभावित राज्यों और क्षेत्रों में बदलाव हो सकता है। उड़ीसा, झारखंड और मध्य प्रदेश के बाद जो प्रभाव उत्तर प्रदेश में पड़ने की उम्मीद थी, वह दिशा बदलने से अब अधिक प्रभावित नहीं करेगा। वहीं, बंगाल की खाड़ी के अलावा उत्तरी पाकिस्तान से आए पश्चिमी विक्षोभ का असर जम्मू में पड़ने की संभावना है। इसका प्रभाव पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक हो सकता है। फिलहाल मॉनसून की ट्रफ लाइन जम्मू, चंडीगढ़, शाहजहांपुर से होते हुए वाराणसी और आगे बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। यह ट्रफ लाइन अभी भी कानपुर के बेहद नजदीक है।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma

पवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsयूपी में आज गरज-चमक के साथ भारी बारिश, इन जिलों में अलर्ट