UP Weather 2 October: यूपी में मौसम ने ली करवट, दिन में उमस भरी गर्मी ने सताया, रात में गिरा तापमान

हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

UP Weather 2 October: यूपी में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। मॉनसून की विदाई के साथ ही दिन में उमस भरी गर्मी सता रही है। हालांकि, रात में गिरते तापमान के कारण हल्की ठंडक का एहसास हो रहा है।

UP Weather
यूपी में अभी से गर्मी से राहत नहीं

यूपी में सितंबर के आखिर में हुई बारिश के बाद से मॉनसून की वापसी हो रही है। एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। बारिश के कारण जहां ठंज का एहसास होने लगा था अब वो फिर बदल रहा है। धूप के कारण दिन में उमस भरी गर्मी सता रही है। हालांकि, रात में तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। रात को हल्का ठंडा मौसम हो रहा है। वहीं, दिन में तेज धूप और उमस के कारण फिर गर्मी होने लगी है।

धूप की वजह से तापमान में लगातार बढ़ोतरी जारी है। इससे गर्मी का प्रभाव भी बढ़ा है। हालांकि मौसम में चार दिन बाद मामूली बदलाव हो सकता है और हल्की बारिश के भी आसार हैं। गुरुवार को दिन में अधिकतम तापमान 31.8 और रात में न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। गुरुवार को सुबह से ही आसमान साफ रहा और तेज धूप निकली।

पूरा दिन धूप होने की वजह से गर्मी ने लोगों को सताया। तापमान में भी इजाफा हुआ है। दिन में अधिकतम तापमान बीते चौबीस घंटे में करीब 2 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया है। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अतुल कुमार ने बताया कि चार दिन मौसम में खास बदलाव नहीं होगा। उसके बाद हल्की बारिश का अनुमान है।

धूप से बदला मौसम का मिजाज

लगातार कई दिनों तक हुई बारिश के बाद मौसम ने फिर करवट ली। सुबह से ही तेज धूप निकलने के कारण दिन चढ़ने के साथ गर्मी बढ़ती गई। दोपहर में तीखी धूप के चलते लोग परेशान रहे। अधिकतम तापमान बढ़कर 31 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। बारिश के बाद निकली तेज धूप और वातावरण में मौजूद नमी के कारण उमस ने भी लोगों की परेशानी बढ़ा दी। धूप से बचने के लिए लोग छांव और पेड़ों का सहारा लेते नजर आए।

मौसम में बदलाव

पिछले दिनों बारिश के कारण मौसम सुहाना होने के बाद अचानक तेज धूप निकलने से गर्मी का असर अधिक महसूस हुआ। मौसम विज्ञानी ने बताया कि बारिश के बाद वातावरण में नमी बढ़ जाती है। इसके बाद तेज धूप निकलने पर उमस और गर्मी का असर अधिक महसूस होता है। बुधवार को आसमान साफ रहने के कारण दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई। आने वाले दिनों में मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहने की संभावना है।

नमी के साथ बढ़ी उमस

बारिश के बाद जमीन और वातावरण में नमी बनी हुई है। ऐसे में धूप निकलने पर उमस बढ़ गई। इससे तापमान सामान्य होने के बावजूद लोगों को अधिक गर्मी महसूस हुई।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj

सृष्टि कुंज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने नेशनल और दिल्ली डेस्क के लिए कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग में अपनी स्किल्स को निखारा है। सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। 2020 से वह हिन्दुस्तान डिजिटल के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूलिंग के बाद एनिमेशन की पढ़ाई की और फिर बतौर एनिमेटर एक विदेशी गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइनिंग की। इसके बाद सृष्टि ने मॉस कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप के दिल्ली संस्करण नवोदय टाइम्स की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 साल नवोदय टाइम्स से जुड़े रहने के बाद सृष्टि ने इंडिया न्यूज की डिजिटल टीम (इनखबर) की नेशनल डेस्क के साथ भी काम किया। 2020 से सृष्टि लाइव हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम के साथ अब ट्रेंड्स के अनुसार पाठकों तक यूपी की हर खबर को पहुंचा रही हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP NewsUP Weather 2 October: यूपी में मौसम की करवट, दिन में गर्मी, रात में गिरा तापमान