UP Weather 17 October: यूपी में झमाझम बारिश से पारा धड़ाम, रात के साथ दिन में भी सर्दी का अहसास

लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

UP Weather 17 October: यूपी में झमाझम बारिश से पारा गिर गया है। अचानक मौसम ने करवट ली है और अब रात के साथ दिन में भी सर्दी का अहसास होने लगा है। ठंडी हवा चलने के कारण ठिठुरन भी बढ़ गई है। रुक-रुककर हुई बूंदाबांदी ने ठंड बढ़ाई है।

UP Weather
यूपी में ठंड ने दस्तक दे दी है

यूपी में गुरुवार से शुक्रवार दोपहर तक हुई बारिश से तापमान धड़ाम हो गया। करीब 7 डिग्री तापमान गिरने से सर्दी का एहसास होता रहा। हालांकि दोपहर में धूप खिलने के बाद तापमान में बढ़ोतरी होने लगी। मौसम विभाग ने दो दिनों के लिए तेज रफ्तार आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया था। गुरुवार से ही तेज बारिश का सिलसिला शुरू हुआ। तेज रफ्तार अंधड़ भी चला। देर रात तक तेज हवाएं और बारिश की जुगलबंदी चलती रही।

शुक्रवार दोपहर तक यही क्रम रहा। इस बीच तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। 34.5 डिग्री के आसपास रहने वाला अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। करीब सात डिग्री की गिरावट आई। इसी तरह न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 1.3 डिग्री कम होकर 19.7 डिग्री सेल्सियस पर रहा। यह बीते दिनों तक 25 डिग्री के आसपास रहा था। इसमें करीब 5 डिग्री की गिरावट आई है। आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 98 रिकार्ड किया गया।

2.8 एमएम दर्ज की गई बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार तक पिछले 24 घंटों में सिर्फ 2.8 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। आने वाले सात दिनों में तापमान दोबारा छह डिग्री तक बढ़ सकता है। 22 अक्टूबर तक यह 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। जबकि निचला पारा 22 डिग्री के करीब रहेगा। इस बीच आंशिक बादल छाए रह सकते हैं, बारिश के आसार नहीं हैं।

मेरठ में सबसे ठंडी रात

गुरुवार को दिनभर बारिश और तेज हवाओं का असर मेरठ में न्यूनतम तापमान पर पड़ा है। शुक्रवार सुबह मेरठ में न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो अक्तूबर में सबसे कम दर्ज हुआ। ऐसे में गुरुवार की रात अक्तूबर में सबसे ठंडी दर्ज हुई। दिन का तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। गुरुवार के सापेक्ष दिन में 4.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई जबकि रात में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। इससे दिन-रात के तापमान सामान्य से 4.2 एवं 0.4 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज हुआ।

मेरठ का एक्यूआई 76 रहा जो संतोषजनक श्रेणी में है। मौसम विभाग के अनुसार आज से वेस्ट यूपी का मौसम पूरी तरह से साफ एवं शुष्क होने के आसार हैं।दिन में धूप निकलेगी जबकि रात में तापमान में और गिरावट आ सकती है। उत्तर-पश्चिमी सर्द हवाओं से सुबह-शाम एवं रात में सर्दी का अहसास हो सकता है।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj

सृष्टि कुंज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने नेशनल और दिल्ली डेस्क के लिए कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग में अपनी स्किल्स को निखारा है। सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। 2020 से वह हिन्दुस्तान डिजिटल के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूलिंग के बाद एनिमेशन की पढ़ाई की और फिर बतौर एनिमेटर एक विदेशी गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइनिंग की। इसके बाद सृष्टि ने मॉस कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप के दिल्ली संस्करण नवोदय टाइम्स की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 साल नवोदय टाइम्स से जुड़े रहने के बाद सृष्टि ने इंडिया न्यूज की डिजिटल टीम (इनखबर) की नेशनल डेस्क के साथ भी काम किया। 2020 से सृष्टि लाइव हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम के साथ अब ट्रेंड्स के अनुसार पाठकों तक यूपी की हर खबर को पहुंचा रही हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsयूपी में झमाझम बारिश से पारा धड़ाम, रात के साथ दिन में भी सर्दी का अहसास