UP Weather 16 October: यूपी में बारिश से तापमान हुआ कम और सर्दी शुरू, आज भी बूंदाबांदी के आसार

लखनऊ
Follow us on Google News
share

UP Weather 16 October: यूपी में बारिश से तापमान कम हुआ है और सर्दी शुरू हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार आज भी बूंदाबांदी के आसार हैं। ऐसे में तापमान में और कमी आ सकती है। ठंडी हवाओं के साथ दिन में भी सर्दी का ऐहसास होने लगा है।

Heavy rain alert
बारिश का अलर्ट

यूपी के कई शहरों में हुई बैमौसम बारिश ने पहली बार अक्तूबर के महीने में लोगों को सर्दी का अहसास कराया है। गुरुवार को अचानक बदले मौसम के बाद जमकर बादल बरसे हैं। देर रात तक रिमझिम जारी रही है। इससे शाम को ठंडी हवाएं चली हैं। मौसम विज्ञानियों की मानें तो इस बारिश से दिन के तापमान में गिरावट हुई है। शुक्रवार को भी बारिश के साथ ओलावृष्टि की आशंका है। पारा गिरने से किसान खेतों में आलू की बुवाई कर सकेंगे। इधर, बारिश से मंडियों में बड़ा नुकसान हुआ है। मंडी में खुला रखा धान भीग गया।

गुरुवार को सुबह से कई शहरों में धूप खिली तो कई में सुबह ही मौसम खराब दिखने लगा। जहां आगरा में सुबह साढ़े सात बजे के बाद ही गर्मी का अहसास होने लगा। वहीं मेरठ में सुबह ही ठंडक के साथ हुई। आगरा में दोपहर में अधिकतम पारा 34.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। गर्मी से हालत खराब थी। खुले में खड़े होने पर शरीर से पसीना बह रहा था। दोपहर दो बजे के बाद मौसम बदलना शुरू हुआ। तेज हवा शुरू हो गई। बादल छा गए। बारिश शुरू हो गई। जिलेभर में रुक-रुक कर जमकर बादल बरसे। आलम ये था कि देर रात तक रिमझिम बारिश हुई।

वहीं, मेरठ और आसपास के इलाकों में सुबह को मौसम खराब हुआ। सुबह 9 से 10 बजे के बीच कई इलाकों में बादलों के साथ अंधेरा छा गया। तेज हवाओं के साथ बारिश होने लगी। बारिश के बाद शहर में अचानक माहौल बदल गया। सर्द हवाएं चलने से लोगों को अक्तूबर में पहली सर्दी का अहसास हुआ। रात के समय स्कूटर और बाइक से चलने वाले लोग ठिठुरते हुए नजर आए हैं। मौसम विज्ञानियों का दावा है कि शुक्रवार को भी ओलावृष्टि के साथ तेज हवाएं चलेंगी। बिजली कड़केगी।

खुदाई वाले स्थलों पर कीचड़, वाहन फंसे

गुरुवार को हुई बारिश के बाद शहरों में खुदाई वाले स्थलों पर कीचड़ हो गई वहां कुछ निचले इलाकों में जलभराव हो गया। कुछ निचले इलाकों पानी भी भर गया, जिससे यातायात बाधित हुआ। कीचड़ वाले स्थलों लोगों को काफी देर तक परेशान रहना पड़ा। कई स्थलों पर सीएम ग्रिड योजना के तहत मॉडल रोडों का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके लिए बड़े पैमाने पर खुदाई की जा रही है। कीचड़ में वाहन फंस गए। बारिश होने की वजह जमीन धंस गई जिससे कई वाहन गड्ढों में फंस गए। कई इलाकों में बारिश के बाद सड़क किनारे पर पानी भर गया।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj

सृष्टि कुंज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने नेशनल और दिल्ली डेस्क के लिए कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग में अपनी स्किल्स को निखारा है। सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। 2020 से वह हिन्दुस्तान डिजिटल के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूलिंग के बाद एनिमेशन की पढ़ाई की और फिर बतौर एनिमेटर एक विदेशी गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइनिंग की। इसके बाद सृष्टि ने मॉस कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप के दिल्ली संस्करण नवोदय टाइम्स की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 साल नवोदय टाइम्स से जुड़े रहने के बाद सृष्टि ने इंडिया न्यूज की डिजिटल टीम (इनखबर) की नेशनल डेस्क के साथ भी काम किया। 2020 से सृष्टि लाइव हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम के साथ अब ट्रेंड्स के अनुसार पाठकों तक यूपी की हर खबर को पहुंचा रही हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsयूपी में बारिश से तापमान हुआ कम और सर्दी शुरू, आज भी बूंदाबांदी के आसार