UP Weather 13 September: यूपी में आज से झमाझम बारिश, अगले 7 दिन जमकर बरसेंगे बादल
UP Weather 13 September: यूपी में आज से झमाझम बारिश के आसार जताए जा रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले 7 दिन बादल जमकर बरसेंगे। इससे उमसभरी गर्मी से राहत मिलेगी।

मौसम विभाग लखनऊ द्वारा बारिश का पूर्वानुमान किया गया है। मौसम केंद्र, लखनऊ के वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में भारी बारिश के आसार हैं। इसके अनुसार राज्य के कई क्षेत्रों में आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग का कहना है कि रविवार, 13 सितंबर से लेकर अगले 7 दिन यूपी में भारी बारिश के आसार हैं। हालांकि, इससे गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग का कहना है कि तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है।
दरअसल, सितंबर में खुशनुमा रहने वाला मौसम लगातार तल्ख होता जा रहा है। शनिवार को मामूली बूंदाबांदी के बाद खुले आकाश ने उमस बढ़ा दी। अधिकतम पारा 34 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम ताप 25 डिग्री रहा। जिससे दिन बेचैनी में कटा। हालांकि शाम को बादलों ने कई शहरों को घेरा। पर, बादल उम्मीद पर खरे नहीं उतरे। गुजरे, दो दिनों से अधिकतम पारा 34 डिग्री के ऊपर रहा। इन दिनों में न तो बिखरे-बिखरे बादल मिले और न ही मेघ पसीसे। हवाएं भी कहीं से रास नहीं आई।
कई शहरों में सूरज की तपिश ज्यादा होने के कारण गर्मी है तो कई में उमस ने रुला रखा है। वहीं, उमस भरी गर्मी के बीच वेस्ट यूपी में पिछले तीन दिन से शाम को बादल छा रहे हैं। इसके बाद भी बारिश नहीं हो रही है। कुछ देर बाद ही आकाश साफ हो जा रहा है। धूप, गर्म हवाओं के मेल से मुश्किलों में इजाफा होने लगा है। सूर्यास्त के बाद भी मौसम नरम नहीं हुआ।
कृषि-मौसम इकाई के वैज्ञानिक के अनुसार आने वाले दिनों में घने मध्यम बादल छाए रहने से बारिश की संभावना है। सितंबर में लगातार मौसम तल्ख हो रहा है। शुक्रवार को अधिकतम पारा 34 डिग्री तक पहुंच गया। गुजरे सात दिनों में गौर करें तो बादल छाए। मामूली बूंदाबांदी के बाद सरक लिए। जिससे लोगों की हालत बिगड़ गई। शनिवार भी ऐसा ही हुआ। न ही राहत की हवा चली। लगातार तल्ख होते मौसम के बीच कट बिजली ने लोगों की मुश्किलातों में इजाफा कर दिया।
मौसम विभाग का कहना है कि अगले 7 दिन बारिश के आसार हैं। जहां उमस भरी गर्मी सता रही है वहीं, बादल जमकर बरसेंगे तो गर्मी से राहत मिलेगी। इसी के बाद तापमान में गिरावट के साथ ही रात में हल्की ठंडक का मौसम भी रहेगा। सितंबर के साथ ही गर्मी और मॉनसून अब धीरे-धीरे विदाई की ओर हैं।


