UP Weather 13 October: यूपी में अगले तीन दिन झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अपडेट

लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

UP Weather 13 October: यूपी के कई हिस्सों में आज से लेकर 16 अक्टूबर तक झमाझम बारिश होने का अनुमान है।  बीते 24 घंटों की बात करें तो पश्चिमी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। वहीं, बिजली गिरने के साथ आंधी और तेज हवाएं भी चलीं।

up weather update
यूपी मौसम अपडेट

UP Weather 13 October: यूपी के कई हिस्सों में बीते दो दिन झमाझम बारिश देखने को मिली। इससे मौसम ठंडा हो गया। वैज्ञानिकों की मानें तो 16 अक्टूबर तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। पश्चिमी यूपी में आज से लेकर 16 तक बारिश के आसार हैं तो वहीं, पूर्वी यूपी के कई इलाकों में 15 और 16 को बारिश/गरज-चमक के साथ बौछारे पड़ने की संभावना है। हालांकि मौसम विभाग ने किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया है। बीते 24 घंटों की बात करें तो पश्चिमी यूपी के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। कहीं-कहीं बिजली गिरने के साथ आंधी और तेज हवाएं भी चलीं। इसके अलावा कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि की घटनाएं भी हुई।

सर्दी की दहलीज पर एक हफ्ते के अंदर दूसरी बार हुई बारिश ने मौसम के मिजाज में काफी तब्दीली ला दी है। पिछले हफ्ते हुई बारिश से उमस भरी गर्मी का असर काफी कम हो गया था, अब रविवार की शाम और आधी रात हुई बारिश के चलते मौसम में ठंड का एहसास हो उठा। सोमवार सुबह भी दिल्ली से सटे इलाकों में झमाझम बारिश देखने को मिली। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक मंगलवार और बुधवार को भी मौसम सामान्यत: साफ बना रहेगा, लेकिन कुछ हिस्सों में बौछारे पड़ सकती हैं। वहीं, गुरुवार और शुक्रवार को कहीं-कहीं बूंदाबांदी और कहीं कहीं हल्की बारिश होने के आसार बन रहे हैं।

अगले सात दिनों का तापमान

मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों के दौरान तापमान में हल्की वृद्धि उसके बाद अगले 2 दिनों के दौरान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरवाट होने की संभावना है। इसके बाद फिर इतनी ही तापमान में वृद्धि होगी।

मौसम सुहाना लेकिन जलभराव ने बढ़ा दी परेशानी

बुलंदशहर में सोमवार तड़के से शुरू हुई रिमझिम बारिश ने जहां मौसम में ठंडक घोलकर लोगों को राहत दी, वहीं शहर से लेकर देहात तक जलभराव और कीचड़ ने राहगीरों की मुश्किलें बढ़ा दीं। रुक-रुककर हुई बारिश के चलते लोगों को गुलाबी ठंड का अहसास हुआ। हालांकि दोपहर में तेज धूप निकलने से उमस ने एक बार फिर पसीने छुड़ा दिए। सोमवार सुबह करीब 10 बजे तक आसमान से रिमझिम फुहारें बरसती रहीं। सुबह-सवेरे ठंडक बढ़ने से उमस भरी गर्मी से जूझ रहे शहरवासियों को खासी राहत मिली, लेकिन यह बारिश स्कूली बच्चों और दफ्तर जाने वाले नौकरीपेशा लोगों के लिए मुसीबत का सबब भी बन गई।

बारिश से बिजली भी गुल

सोमवार को तेज बारिश ने पावर कॉरपोरेशन के मेंटीनेंस के दावों की हवा निकाल दी। बारिश के चलते कहीं लाइनों में फाल्ट आया तो कहीं इंसुलेटर पंचर और ब्रेकडाउन के कारण बिजली आपूर्ति ठप हो गई। शहर से लेकर कस्बों और ग्रामीण इलाकों तक करीब चार से पांच घंटे तक बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma

पवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsयूपी में अगले तीन दिन झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अपडेट