UP Weather 12 September: यूपी में आज भी बारिश के आसार, 25 जिलों में बाढ़; मौसम का जानें हाल

लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

यूपी में बारिश का दौर अभी थमा नहीं है। शुक्रवार को कई जिलों में बारिश हुई, वहीं मौसम विभाग ने आज भी अलग-अलग हिस्सों में बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान जताया है। हालांकि, किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की है।

up rain
यूपी में आज का मौसम

UP Weather 12 September: यूपी में शुक्रवार को कई स्थानों पर बारिश हुई, जबकि भारत मौसम विज्ञान विभाग ने राज्य भर में अलग-अलग स्थानों पर बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने का पूर्वानुमान लगाया है। आईएमडी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर बारिश होने की संभावना है, लेकिन राज्य के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई। वहीं लखनऊ में अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.4 डिग्री कम था, जबकि न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक था।

मौसम विभाग ने लखनऊ और आसपास के इलाकों में आमतौर पर बादल छाए रहने और बाद में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है, साथ ही अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 33 और 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं, बीते दिन बारिश की बात करें तो हरदोई में 15 मिमी, कानपुर में 13.8 मिमी, अलीगढ़ में 7 मिमी, इटावा में 5 मिमी और उरई में 3.4 मिमी बारिश हुई। झांसी में 22.7 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो आईएमडी बुलेटिन में बताई गई सबसे अधिक बारिश थी, जबकि बांदा में 18.2 मिमी बारिश हुई।

अयोध्या में सबसे अधिक तापमान

अयोध्या में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, इसके बाद मेरठ में 34 डिग्री रहा, जबकि मुजफ्फरनगर और आगरा में 33.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। प्रयागराज, बस्ती और गोरखपुर में अधिकतम तापमान क्रमशः 33 डिग्री, 33 डिग्री और 32.8 डिग्री दर्ज किया गया।

बाढ़ के बीच अलर्ट हुआ प्रशासन

प्रदेश में लगातार बारिश एवं बाढ़ के बीच जिला प्रशासन, प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी के साथ बचाव अभियान, भोजन वितरण, राहत शिविर, चिकित्सा सेवाओं और आवश्यक सामग्री की व्यवस्था कर रहा है। राहत आयुक्त कार्यालय से जारी बयान में कहा गया है कि गुरुवार को आठ हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया, अब तक 21,350 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा चुका है। वहीं, बचाव कार्य में 2,385 नाव और मोटरबोट लगाई गई हैं। राहत शिविरों में 2,972 लोग रह रहे हैं।

गुरुवार को 72,620 लंच पैकेट और 9,937 राहत किट बांटे गए हैं। अब तक 9.31 लाख से अधिक लंच पैकेट और 1.49 लाख से अधिक खाद्यान्न पैकेट बांटे जा चुके हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों में 1,165 मेडिकल टीमें गठित की हैं। जलजनित बीमारियों से बचाव के लिए 7.22 लाख से अधिक क्लोरीन टैबलेट और 2.97 लाख से अधिक ओआरएस पैकेट वितरित किए गए हैं, अब तक बाढ़ से किसी जनहानि या पशुहानि की सूचना नहीं है।

इन जिलों में बाढ़

बाढ़ प्रभावित जिलों में अयोध्या, आजमगढ़, बहराइच, बदायूं, बलिया, बाराबंकी, बस्ती, फर्रुखाबाद, गाजीपुर, गोंडा, गोरखपुर, हरदोई, कासगंज, कौशाम्बी, कानपुर नगर, लखीमपुर खीरी, मुरादाबाद, प्रयागराज, रायबरेली, रामपुर, संत कबीर नगर, सीतापुर, शाहजहांपुर, उन्नाव और वाराणसी शामिल हैं।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma

पवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsयूपी में आज भी बारिश के आसार, 25 जिलों में बाढ़; जानें मौसम का हाल