UP Weather 11 September: यूपी में आज से दो दिन आंधी संग बारिश के आसार, गिरेगा तापमान

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

UP Weather 11 September: यूपी में आज से दो दिन आंधी संग बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार बारिश के बाद तापमान भी गिरेगा। इससे गर्मी से राहत मिलेगी।

UP Weather
यूपी में बारिश का अलर्ट

यूपी में एक बार फिर से मौसम करवट बदलेगा। दो दिन आंधी संग बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। इससे तापमान में भी उतार-चढ़ाव हो सकता है। मौसम विभाग की मानें तो यूपी में गुरुवार को दिन का तापमान 35.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। न्यूनतम तापमान भी 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा है। हवा में आर्द्रता का अधिकतम स्तर 82 फीसदी दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों की मानें तो शुक्रवार और शनिवार को बिजली कड़कने के साथ आंधी की भी संभावना है। सुबह से आसमान में बादल छाए रहेंगे। इससे लोगों को उमसभरी गर्मी से राहत मिलेगी। दिन में खिलने वाली चिलचिलाती धूप में परेशानी नहीं होगी।

प्रयागराज में 24 घंटे में 3.4 मिमी हुई बारिश, तापमान भी गिरा

प्रयागराज में मानसूनी बारिश की सक्रियता के चलते गुरुवार को भी तेज बारिश हुई। भोर में शुरू हुई बारिश रुक-रुककर शाम तक जारी रही। गुरुवार को अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस अधिक था। वहीं बुधवार का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस था यानी एक दिन में 0.8 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई।

रात का न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले 24 घंटे में 3.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं एक जून-2026 से 8 सितंबर तक 619.6 मिमी बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार 11 से 13 तक सामान्य रूप से बादल छाए रहेंगे और एक दो-बार गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। 14 से 16 सितंबर तक आसमान में बादल छाए रहेंगे।

बारिश से राहत

सोनांचल में बीते कई दिनों से हो रही तेज धूप के कारण उमस अधिक रही। उमस के कारण लोगों को बेहाल देखा गया। वहीं गुरुवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। बीच-बीच में हल्की बूंदाबादी हुई। सुबह 11 बजे अचानक 10 मिनट तक तेज बारिश हुई। झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। लोगों ने उमस भरी गर्मी से काफी राहत महसूस की। इसके बाद दोपहर बाद भी कुछ देर झमाझम बारिश हुई। इसके बाद शाम तक बादल छाए रहे। झमाझम बारिश के कारण लोगों ने उमस भरी गर्मी से काफी राहत महसूस की।

छाएंगे बादल

यूपी में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलता नजर आएगा। सुबह के समय कई स्थानों पर हल्की धुंध छाई रही, जिससे कुछ देर के लिए मौसम में ठंडक महसूस हुई। लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिली। हालांकि दिनभर आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। बीच-बीच में चली हवा से मौसम सुहाना बना रहेगा। मौसम में बदलाव के चलते लोगों को पिछले दिनों की अपेक्षा गर्मी से कुछ राहत मिली। सुबह धुंध और बादलों के कारण सड़कों पर भी मौसम का अलग असर दिखाई दिया। मौसम को देखते हुए बारिश की भी उम्मीद बन रही है।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj

सृष्टि कुंज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने नेशनल और दिल्ली डेस्क के लिए कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग में अपनी स्किल्स को निखारा है। सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। 2020 से वह हिन्दुस्तान डिजिटल के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूलिंग के बाद एनिमेशन की पढ़ाई की और फिर बतौर एनिमेटर एक विदेशी गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइनिंग की। इसके बाद सृष्टि ने मॉस कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप के दिल्ली संस्करण नवोदय टाइम्स की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 साल नवोदय टाइम्स से जुड़े रहने के बाद सृष्टि ने इंडिया न्यूज की डिजिटल टीम (इनखबर) की नेशनल डेस्क के साथ भी काम किया। 2020 से सृष्टि लाइव हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम के साथ अब ट्रेंड्स के अनुसार पाठकों तक यूपी की हर खबर को पहुंचा रही हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP NewsUP Weather 11 September: यूपी में दो दिन आंधी संग बारिश के आसार, गिरेगा तापमान