UP Weather 1 November: पूर्वी यूपी में आज और कल छिटपुट बारिश की संभावना, पारा भी गिरेगा

लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

UP Weather 1 November: तूफान अर्नब के असर से बीते 24 घंटों के दौरान कई जिलों में 60 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार रविवार से बारिश का सिलसिला प्रदेश के अधिकांश हिस्सों से थमने का पूर्वानुमान है। वहीं,  आज और कल पूर्वी यूपी में छिटपुट बारिश हो सकती है।

UP Rain
यूपी बारिश

UP Weather 1 November: प्रचंड चक्रवाती तूफान अर्नब के असर से बीते 24 घंटों के दौरान कई जिलों में 60 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार रविवार से बारिश का सिलसिला प्रदेश के अधिकांश हिस्सों से थमने का पूर्वानुमान है। वहीं, आने वाले सप्ताह में कोहरा होने की संभावना बढ़ गई है। जबकि आज और कल पूर्वी यूपी में छिटपुट बारिश हो सकती है।

अमौसी स्थित मौसम मुख्यालय के अनुसार अर्नब के अवशेष अब पछुआ के प्रभाव से कमजोर पड़ रहे हैं। तीन दिनों तक प्रदेश में व्यापक बारिश कराने के बाद अब पूर्वी उत्तर प्रदेश में छिटपुट वर्षा की गतिविधियां ही रह जाएंगी। अगले तीन से चार दिनों में अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री की बढ़ोतरी होगी। साथ ही न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री गिरेगा। सुबह कहीं-कहीं हल्का या मध्यम कोहरा पड़ सकता है, जो दिन चढ़ने के साथ तुरंत छंट जाएगा।

गोरखपुर में 63.8 मिमी वर्षा

अर्नब के असर से शनिवार सुबह तक गोरखपुर के बर्डघाट पर 63.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इसी तरह, सिद्धार्थनगर की बांसी तहसील में 62.2 मिमी, बस्ती में 57.2 मिमी, महराजगंज के त्रिमोहिनी घाट पर 56.6 मिमी, बलिया में 45.2 मिमी, संतकबीरनगर के धनघटा में 45.0 मिमी, बहराइच में 43.0 मिमी, लखीमपुर खीरी के पलियाकला में 40.2 मिमी, बाराबंकी में फतेहपुर तहसील में 40.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

पूर्वांचल में अभी अगले 2 दिन हो सकती है बारिश

यूपी में अर्नब का असर यूपी में घटा है। जिसकी वजह से पश्चिमी यूपी में अब मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इसके अलावा सहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा रहने के आसार हैं। जबकि आज और कल पूर्वांचल में छिटपुट बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक संभाग में कहीं-कहीं बारिश/गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। वहीं, 3 नवंबर के बाद मौसम शुष्क रहेगा।

लखनऊ में आज कैसा रहेगा मौसम

राजधानी लखनऊ में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश या बूंदाबांदी का अनुमान है। वहीं शाम और रात में भी बादल छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

प्रयागराज में रिमझिम बारिश

उधर, प्रयागराज में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर शनिवार को तीसरे दिन भी बना रहा। सुबह हल्की धूप निकली लेकिन बादल भी छाए रहे। शाम को शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई। पिछले 24 घंटे में 4.6 एमएम बारिश दर्ज गई। वहीं, अक्टूबर में कुल 35 एमएम बारिश हुई। मौसम के बदले मिजाज के कारण दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गयी।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma

पवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsपूर्वी यूपी में आज और कल छिटपुट बारिश की संभावना, पारा भी गिरेगा