UP Weather 01 October: यूपी में पांच दिन में 11 डिग्री चढ़ा पारा, फिर सताएगी उमस भरी गर्मी

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

UP Weather 01 October: यूपी में पांच दिन में 11 डिग्री पारा चढ़ गया है। पिछले हफ्ते हुई बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई थी। बारिश रुकते ही फिर उमस भरी गर्मी ने सताना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार अभी उमस भरी गर्मी बढ़ेगी।

UP Weather
यूपी में फिर लौट कर आ रही है गर्मी

यूपी में बारिश और बादलों के कारण कुछ दिन राहत देने के बाद मौसम ने फिर करवट ली है। पांच दिनों में तापमान में करीब 11 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। शनिवार को जहां तापमान करीब 22 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला गया था, वहीं बुधवार को अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम में बदलाव का असर दिनचर्या पर भी दिखाई देने लगा है। दोपहर में तेज धूप अब फिर चुभने लगी है, जबकि सुबह चलने वाली हवा कुछ राहत दे रही है। मौसम विभाग का कहना है कि फिर उमस भरी गर्मी सताएगी।

बदला मौसम का मिजाज

लगातार कई दिनों तक हुई बारिश के बाद बुधवार को मौसम ने फिर करवट ली। सुबह से ही तेज धूप निकलने के कारण दिन चढ़ने के साथ गर्मी बढ़ती गई। दोपहर में तीखी धूप के चलते लोग परेशान रहे। अधिकतम तापमान बढ़कर 33 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। बारिश के बाद निकली तेज धूप और वातावरण में मौजूद नमी के कारण उमस ने भी लोगों की परेशानी बढ़ा दी। धूप से बचने के लिए लोग छांव और पेड़ों का सहारा लेते नजर आए।

मौसम में बदलाव

पिछले दिनों बारिश के कारण मौसम सुहाना होने के बाद अचानक तेज धूप निकलने से गर्मी का असर अधिक महसूस हुआ। मौसम विज्ञानी ने बताया कि बारिश के बाद वातावरण में नमी बढ़ जाती है। इसके बाद तेज धूप निकलने पर उमस और गर्मी का असर अधिक महसूस होता है। बुधवार को आसमान साफ रहने के कारण दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई। आने वाले दिनों में मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहने की संभावना है।

नमी के साथ बढ़ी उमस

बारिश के बाद जमीन और वातावरण में नमी बनी हुई है। ऐसे में धूप निकलने पर उमस बढ़ गई। इससे तापमान सामान्य होने के बावजूद लोगों को अधिक गर्मी महसूस हुई। भादौं सूना गुजरने के बाद अश्विन कृष्ण पक्ष की चतुर्थी भी तीखे तेवरों के साथ आई। बुधवार को टनटनाती धूप, उमस और गर्मी ने शहरियों के बेचैनी बढ़ा दी।

सूरज के तपिश से हर कोई बेकल रहा। कुछ दिन पहले दो दिनी रिमझिम फुहारें गिरी थी। मौसम एकदम ठंडा हो गया था। हालांकि इसका असर रात में बरकरार है। पर, दिन तल्की हो गए हैं। कृषि-मौसम इकाई के वैज्ञानिकों की मानें तो आने वाले दिनों में आकाश साफ रहेगा। इन दिनों में अधिकतम ताप में बढ़ोतरी की संभावना है।

सूरज ने किया परेशान

सितंबर के आखिरी दिनों में रुमानी रहने वाला मौसम तीखे तेवर दिखा रहा है। लगातार तल्ख होते मौसम के बीच कट बिजली ने लोगों की मुश्किलातों में इजाफा कर दिया।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj

सृष्टि कुंज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने नेशनल और दिल्ली डेस्क के लिए कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग में अपनी स्किल्स को निखारा है। सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। 2020 से वह हिन्दुस्तान डिजिटल के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूलिंग के बाद एनिमेशन की पढ़ाई की और फिर बतौर एनिमेटर एक विदेशी गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइनिंग की। इसके बाद सृष्टि ने मॉस कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप के दिल्ली संस्करण नवोदय टाइम्स की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 साल नवोदय टाइम्स से जुड़े रहने के बाद सृष्टि ने इंडिया न्यूज की डिजिटल टीम (इनखबर) की नेशनल डेस्क के साथ भी काम किया। 2020 से सृष्टि लाइव हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम के साथ अब ट्रेंड्स के अनुसार पाठकों तक यूपी की हर खबर को पहुंचा रही हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP NewsUP Weather 01 October: यूपी में 11 डिग्री चढ़ा पारा, फिर सताएगी उमस भरी गर्मी