Hindi NewsUP NewsUP Vrindavan Cyber Crime Google My business hacked number changed removing hotel number
गूगल माय बिजनेस हैक करके डेढ़ लाख की धोखाधड़ी, होटल का नंबर हटाकर अपना डाला

गूगल माय बिजनेस हैक करके डेढ़ लाख की धोखाधड़ी, होटल का नंबर हटाकर अपना डाला

संक्षेप:

यूपी में वृंदावन के छटीकरा मार्ग स्थित होटल बेस्ट वेस्टर्न की गूगल माय बिजनेस पर बने अकॉउंट को हैक कर डेढ़ लाख रुपए की धोखाधड़ी की गई। होटल के महाप्रबंधक ने गूगल और एक अंजान शख्स के खिलाफ मंगलवार को कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।

Sep 10, 2025 09:03 am ISTSrishti Kunj हिन्दुस्तान संवाददाता, वृंदावन
share Share
Follow Us on

यूपी में वृंदावन के छटीकरा मार्ग स्थित होटल बेस्ट वेस्टर्न की गूगल माय बिजनेस पर बने अकॉउंट को हैक कर डेढ़ लाख रुपए की धोखाधड़ी की गई। होटल के महाप्रबंधक ने गूगल और एक अंजान शख्स के खिलाफ मंगलवार को कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। होटल के जीएम प्रशांत दुबे ने दर्ज कराई एफआईआर में आरोप लगाया है कि 10 अगस्त 2025 को गूगल माय बिजनेस प्रोफाइल को अंजान व्यक्ति ने हैक कर लिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ऐप में दर्ज होटल के वास्तविक नंबर को हटाकर धोखेबाज ने अपना नंबर जोड़ दिया। जानकारी होने पर ऑनलाइन रिपोर्ट की, जिसके बाद 15 अगस्त को एप्लीकेशन पुनः शुरू हो गई। गूगल के कॉल सेंटर से फोन कर आश्वासन दिया गया कि ऐसा फिर कभी नहीं होगा। आरोप है कि 31 अगस्त को फिर से प्रोफाइल हैक हो गई और मोबाइल नंबर को बदल दिया गया। महाप्रबंधक ने रिपोर्ट में अवगत कराया कि गूगल माय बिजनेस व्यापार का एक प्रमुख माध्यम है।

ये भी पढ़ें:भैरहवा एयरपोर्ट बंद, सैकड़ों भारतीय फंसे; भंसार बंद होने से सीमा पर लंबा जाम

अतिथि इस नंबर पर कॉल कर कमरे के बारे में पूछताछ करते हैं और आरोपी अतिथियों से स्वयं को होटल का होना बताकर रुपए ले रहा है। अब तक 148778 रुपए की धोखाधड़ी की जा चुकी है। आरोप लगाया कि गूगल प्रोफाइल के माध्यम से कई बार नंबर बदलने की कोशिश की और गूगल को फोन बिल भी भेजा है परन्तु अभी तक कई प्रयासों के बाद भी नंबर को अपडेट नहीं किया गया है, इससे ज्ञात होता है कि गूगल भी इस धोखाधड़ी में शामिल है।

गलत लिंक क्लिक करना पड़ा महंगा, खाते से 60 हजार उड़े

मांट। थाना मांट के अंतर्गत गांव बिजौली निवासी युवक द्वारा गलत लिंक को क्लिक कर दिया। इसके चलते उसके खाते से 60 हजार रुपये निकल गये। पीड़ित ने जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी है। मंगलवार को गांव बिजौली निवासी युवक विष्णु कुमार ने थाने पहुंच तहरीर देते हुए शिकायत की। इसमें आरोप लगाया कि 26 अगस्त को मोबाइल देख रहा था। बताते हैं कि तभी अचानक उसके एक लिंक पर बटन दब गया। इसके बाद उसके खाते से 60 हजार रुपये कट गये। इसकी जानकारी होने पर तहरीर दी। थाना मांट पुलिस ने बताया की मामले में तहरीर के आधार पर कार्यवाही की जा रही है। वहीं मामले साइबर सेल भेज दिया गया है।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj
सृष्टि कुंज ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। पंजाब केसरी ग्रुप के साथ करियर की शुरुआत की। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरें लिखती हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |