UP Vidhan Sabha: अधिकारी फोन नहीं उठाते, दलाली में व्यस्त; विधानसभा में गरजे नेता प्रतिपक्ष

Feb 17, 2026 01:41 pm ISTPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

UP Vidhan Sabha LIVE: यूपी विधानसभा का घेरवा करने पहुंची कांग्रेस कार्यकरर्ताओं पुलिस से तीखी नोकझोक हो गई। वहीं, नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि अधिकारी फोन नहीं उठाते, वह दलाली में व्यस्त हैं।

UP Vidhan Sabha: अधिकारी फोन नहीं उठाते, दलाली में व्यस्त; विधानसभा में गरजे नेता प्रतिपक्ष

UP Vidhan Sabha : यूपी विधानसभा में बजट सत्र चल रहा है। पक्ष-विपक्ष अपनी बातों को सदन के सामने रख रहा है। एक तरफ सत्ता पक्ष अपनी सरकार की खूबियों गिना रहा है तो विपक्ष अलग-अलग मुद्दों पर सरकार को घेरने की कोशिश कर रहा है। वहीं, सदन का घेराव करने पहुंची कांग्रेस की यूपी पुलिस से तीखी नोकझोक हो गई। इसके अलावा कई नेताओं को गिरफ्तार किया गया है।

यूपी विधानसभा में कार्यपालिका और जनप्रतिनिधियों के संबंधों को लेकर सदन में तीखी बहस देखने को मिली। नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने आरोप लगाया कि अधिकारी जनप्रतिनिधियों के फोन तक नहीं उठाते और दलाली में व्यस्त रहते हैं। उन्होंने कहा कि कार्यपालिका का विधायिका पर हावी होना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए उचित नहीं है। इस संदर्भ में उन्होंने पीठ से हस्तक्षेप की मांग की और कहा कि सदन की गरिमा की अवहेलना हो रही है।

समाजवादी पार्टी के विधायक कमाल अख़्तर ने भी कहा कि स्थिति ऐसी हो गई है कि सत्ता पक्ष के विधायकों को भी धरने पर बैठना पड़ता है। उन्होंने कहा कि अधिकारी किसी की सुनवाई नहीं करते, जिससे सभी दलों के विधायक परेशान हैं। उन्होंने मांग की कि सरकार ऐसी व्यवस्था करे जिससे नौकरशाही पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित हो सके।

कई कांग्रेस नेता हाउस अरेस्ट

वहीं, विभिन्न मुद्दों को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा मंगलवार को उत्तर प्रदेश विधानभवन के घेराव की घोषणा की गई थी। घोषणा के बाद पुलिस और प्रशासनिक अमला अलर्ट हो गया। सोमवार देर रात से मंगलवार सुबह तक कांग्रेस के कई नेताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया गया। उनके घरों के बाहर पुलिस का पहरा लगा दिया गया। घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी गई।

UP Vidhan Sabha LIVE Updates

UP Vidhan Sabha LIVE Updates: विद्युत व्यवस्था की बदहाली एवं भ्रष्टाचार के मुद्दे पर मंगलवार को विधान परिषद में सपा-भाजपा सदस्यों के बीच जमकर नोकझोंक और नारेबाजी हुई। दोनों पक्षों की ओर से आरोप-प्रत्यारोप लगाए गए। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि विभाग में जो भ्रष्टाचार हुआ है वह सपा का बोया हुआ है। इस पर ऊर्जा मंत्री का जवाब शुरू होते ही सपा के सदस्य सदन से बहिर्गमन कर गए।

UP Vidhan Sabha LIVE Updates:शून्यकाल में काम रोको प्रस्ताव के तहत इस मुद्दे को उठाते हुए सपा के आशुतोष सिन्हा, शाह आलम तथा लाल बिहारी यादव ने आरोप लगाया कि प्रदेश की बिजली व्यवस्था पूरी तरह से बदहाल हो चुकी है। विभाग में पग-पग पर भ्रष्टाचार है। शाह आलम ने कहा कि प्रदेश में बिजली व्यवस्था जर्जर है। सिंचाई के लिए लोगों को बिजली नहीं मिल रही। रात में बिजली आती है। दिन में सिंचाई करने के लिए महंगा डीजल खर्च करना पड़ता है। बुनकरों की सब्सिडी बंद कर दी गई। विभाग का बजट बढ़ गया। फिर भी बुनकरों का बिजली बिल बढ़ा दिया। आशुतोष सिन्हा ने कहा कि बिजली विभाग भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुका है। बिजली बिल तीन से चार गुना बढ़ गए लेकिन सुविधाएं दिन पर दिन कम होती जा रही है। नेता प्रतिपक्ष नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव ने कहा कि जनता जब ऊर्जा मंत्री से बिजली मांगती है तो वे भगवान राम को याद करने लगते हैं। जैसे उन्हें ही बिजली देनी है। बुनकरों की बिजली पांच गुना महंगी हो गई है। वाराणसी में इसी वजह से दो लाख लोग पलायन कर गए। जवाब में ऊर्जा मंत्री अरविन्द कुमार शर्मा ने कहा कि विभाग में भ्रष्टाचार है, यह वास्तविकता है लेकिन ये आपका ही बोया बबूल है। आपके समय में नियुक्त लोग भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। हमें समस्याग्रस्त बिजली विभाग मिला था। हम विकास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सपा के कार्यकाल में बिजली के तारों पर कपड़े सुखाए जाते थे और बच्चे झूला झूलते थे। आज हमें ट्रांसमिशन में अवार्ड मिला है और ग्रीन इनर्जी में हम देश में नम्बर वन है।

UP Vidhan Sabha LIVE Updates: विधानसभा में मंगलवार को उत्तर प्रदेश नगर निगम संशोधन विधेयक 2026 और उत्तर प्रदेश नगर पालिका संशोधन विधेयक सदन में पास हुआ। इन दोनों विधयकों में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर ‘कुष्ठाश्रम’ शब्द हटाने का प्रावधान किया गया है।नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने सदन में कहा कि कुष्ठ रोग एक गैर-संक्रामक रोग है और अन्य अनेक रोगों की भांति पूर्णतः इलाज योग्य है। उत्तर प्रदेश नगर निगम अधिनियम 1959 और उत्तर प्रदेश नगर पालिका अधिनियम 1916 में धारा 8 में ‘कुष्ठाश्रम’ शब्द का लिखा हुआ था। यह शब्दावली कुष्ठ रोग से प्रभावित या स्वस्थ हो चुके व्यक्तियों के प्रति भेदभावपूर्ण अभिव्यक्ति मानी जाती रही है। सुप्रीम कोर्ट ने सभी राज्यों को ऐसे भेदभावपूर्ण शब्दों को कानूनों से हटाने के निर्देश दिया था। इसके आधार पर दोनों अधिनियमों से इसे हटा दिया गया है।

UP Vidhan Sabha LIVE Updates: समाजवादी पार्टी के विधायक कमाल अख़्तर ने भी कहा कि स्थिति ऐसी हो गई है कि सत्ता पक्ष के विधायकों को भी धरने पर बैठना पड़ता है। उन्होंने कहा कि अधिकारी किसी की सुनवाई नहीं करते, जिससे सभी दलों के विधायक परेशान हैं। उन्होंने मांग की कि सरकार ऐसी व्यवस्था करे जिससे नौकरशाही पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित हो सके।

UP Vidhan Sabha LIVE Updates: विधानसभा में सियासी तकरार के साथ शायरी का रंग भी देखने को मिला।समाजवादी पार्टी (सपा) की विधायक रागिनी सोनकर ने शायरी पढ़ते हुए सरकार पर हमला बोला तो मंत्री गुलाबो देवी ने उसका जवाब दिया। रागिनी सोनकर ने एडेड स्कूलों में विज्ञान विषय के शिक्षकों की कमी का मुद्दा उठाया। उन्होंने सवाल किया कि सरकार विज्ञान के शिक्षक क्यों उपलब्ध नहीं करा पा रही है और जो प्रधानाचार्य सेवानिवृत्त हो चुके हैं, उनकी भर्तियां कब तक की जाएंगी। इस पर जवाब देते हुए मंत्री गुलाबो देबी ने भी शायरी के अंदाज में पलटवार किया। उन्होंने कहा, "जानकर अंजान बने, ये कुछ और बात है, इनको मालूम न हो ये और बात है। सूर्य की किरणें कितनी भी चमचमाएं, लेकिन सागर को सुखा नहीं सकतीं।" मंत्री ने संकेत दिया कि सरकार शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है।

UP Vidhan Sabha LIVE Updates: उत्तर प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और समाजवादी पार्टी के नेता माता प्रसाद पांडे ने कहा, "SIR में ज्यादा गड़बड़ी इसलिए है कि एक-एक गांव में भाजपा के कार्यकर्ता एक-एक आदमी के हस्ताक्षर कराकर 100-100 फॉर्म दे रहे हैं।"

UP Vidhan Sabha LIVE Updates: विधायक रागिनी सोनकर ने योगी सरकार से सवाल किया है कि राम राज्य की बात करने वाली सरकार में टीचर क्यों नहीं हैं? मेरी विधानसभा में साइंस की पढ़ाई क्यों नहीं हो रही है।

UP Vidhan Sabha LIVE Updates: सपा विधायक इंजीनियर सचिन यादव के सवाल के जबाव में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि भीमराव आंबेडकर का जितना सम्मान भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किया है, उतना किसी अन्य सरकार ने नहीं किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के जन्मस्थान से लेकर महापरिनिर्वाण स्थल तक सभी स्थानों को ‘पंचतीर्थ’ के रूप में विकसित कर भाजपा ने उन्हें सहेजने और संवारने का काम किया है। उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश में गांव-गांव में आंबेडकर जयंती मनाई जाती है, जो उनके प्रति सच्चे सम्मान का प्रतीक है।

UP Vidhan Sabha LIVE Updates: बस्ती के परशुरामपुर थाने में तैनात रहे दारोगा अजय कुमार गोंड की मौत का मामला सपा सदन में उठाएगी। सोमवार को सांसद रामप्रसाद चौधरी के नेतृत्व में सपा का प्रतिनिधि मंडल शहर के मुड़ाडीह स्थित दारोगा अजय कुमार गोंड के पैतृक आवास पर पहुंचा और उनकी पत्नी, एडीएम भाई समेत परिवार के अन्य लोगों से मुलाकात की। साथ ही उन्हें न्याय दिलाने का आश्वासन दिया और हर समय सपा के साथ होने का एहसास दिलाया।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma

पवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |
;;
;