वाराणसी में स्वाइन फ्लू की अलग ओपीडी के साथ 125 बेड रिजर्व, फ्रंट लाइनर को लगेगा टीका

कार्यालय संवाददाता, वाराणसी
Follow us on Google News
share

यूपी में स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। वाराणसी में स्वाइन फ्लू की अलग ओपीडी तैयार की गई है। फ्रंट लाइनर को टीका भी लगेगा। शासकीय अस्पतालों में अलर्ट है। 125 बेड रिजर्व किए गए हैं। वाराणसी सीएमओ ने कहा कि जिले में एक भी सक्रिय केस नहीं है।

Swine Flu
स्वाइन फ्लू के बढ़ते केस के बीच अलर्ट

यूपी के वाराणसी में स्वाइन फ्लू (इन्फ्लुएंजा-एच1एन1) पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। अब शासकीय अस्पतलों में सोमवार से फ्लू की अलग ओपीडी चलेगी। इसके साथ ही इन मरीजों के एंट्रेस भी अलग होंगे। इनके इलाज के लिए अस्पतालों में 125 बेड रिजर्व किए गए हैं। स्वाइन फ्लू मरीजों का इलाज करने वाले डॉक्टर और उनकी देखरेख में लगे फ्रंट लाइनर को एच-1एन-1 का टीका भी लगेगा। जिससे उनकी सुरक्षा हो सके। इसके साथ ही सभी डॉक्टरों को अलर्ट किया गया है कि स्वाइन फ्लू के लक्षण के मरीज मिले तो तत्काल उनकी जांच कराएं।

बनारस में अप्रैल से अब तक स्वाइन फ्लू के सिर्फ चार मरीज मिले हैं। ये सभी स्वस्थ्य हो चुके हैं। जिले में इस समय सक्रिय केस कोई भी नहीं है। सीएमओ डॉ. एनपी सिंह ने कहा कि लोगों को डरने की जरूरत नहीं है। दूसरे जिले में स्वाइन फ्लू के मामले को देखते हुए यहां पर हमारी टीम अलर्ट है।

उन्होंने बताया कि बीएचयू में 25, मंडलीय, जिला और एलबीएस अस्पताल में 15-15 बेड रिजर्व किए गए हैं। इसके साथ ही सीएचसी में भी तीन-तीन बेड रिजर्व हैं। उन्होंने कहा कि बीएचूय में स्वाइन फ्लू की आरटीपीसीआर जांच हो रही है। जिसमें भी लक्षण दिख रहा है, वे वहां पर जांच कराएं। उन्होंने कहा कि निजी पैथोलॉजी को भी सख्त निर्देश दिया गया है कि स्वाइन फ्लू जांच में मनमाना पैसा मरीजों से न लें। अगर शिकायत मिली तो सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने डॉक्टरों को निर्देश दिया है कि स्वाइन फ्लू के मरीजों की आवश्यक जानकारी निर्धारित पोर्टल पर समय से अपलोड की जाए।

ऐसे करें बचाव

- खांसते और छींकते समय नाक एवं मुंह को ढकें।

- साबुन-पानी से नियमित रूप से हाथ धोएं अथवा हैंड सैनेटाइजर का प्रयोग करें।

- बुखार, खांसी अथवा अन्य श्वसन संबंधी लक्षण होने पर भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें।

- संक्रमित या बीमार व्यक्ति के संपर्क में न आएं।

- इस्तेमाल किए गए टिश्यू को खुले में न फेंकें।

- पर्याप्त आराम एवं तरल पदार्थ का सेवन करें।

- चिकित्सकीय परामर्श के बिना एंटीबायोटिक या अन्य दवाओं का सेवन न करें।

ये हैं लक्षण

बुखार, खांसी, गले में खराश, नाक बहना या बंद होना, सिरदर्द, शरीर एवं मांसपेशियों में दर्द, अत्यधिक थकान एवं कमजोरी जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। कुछ मामलों में उल्टी अथवा दस्त की शिकायत भी हो सकती है।

खांसने, छींकने से फैलता है

सीएमओ ने कहा कि स्वाइन फ्लू एक संक्रामक श्वसन रोग है। संक्रमित व्यक्ति के खांसने, छींकने अथवा बोलने के दौरान निकलने वाली श्वसन बूंदों के संपर्क में आने से इसका संक्रमण फैल सकता है। इसलिए बीमारी के लक्षणों की समय से पहचान और उचित उपचार बेहद महत्वपूर्ण है।

ऑक्सीजन प्लांट चेक किए गए

जिले में 22 ऑक्सीजन प्लांट लगे हैं। सीएमओ डॉ. एनपी सिंह के निर्देश पर शनिवार दोपहर में इनकी जांच हुई। साथ ही ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, मास्क, सेनेटाइजर की पर्याप्त व्यवस्था कर ली गई है।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj

सृष्टि कुंज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने नेशनल और दिल्ली डेस्क के लिए कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग में अपनी स्किल्स को निखारा है। सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। 2020 से वह हिन्दुस्तान डिजिटल के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूलिंग के बाद एनिमेशन की पढ़ाई की और फिर बतौर एनिमेटर एक विदेशी गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइनिंग की। इसके बाद सृष्टि ने मॉस कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप के दिल्ली संस्करण नवोदय टाइम्स की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 साल नवोदय टाइम्स से जुड़े रहने के बाद सृष्टि ने इंडिया न्यूज की डिजिटल टीम (इनखबर) की नेशनल डेस्क के साथ भी काम किया। 2020 से सृष्टि लाइव हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम के साथ अब ट्रेंड्स के अनुसार पाठकों तक यूपी की हर खबर को पहुंचा रही हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsवाराणसी में स्वाइन फ्लू की अलग ओपीडी-125 बेड रिजर्व, फ्रंट लाइनर को लगेगा टीका