अब हिंदुओं के सैनिकीकरण की बारी, काशी से चलने वाली ट्रेनों में बंद हो मांसाहार...संत समाज की मांग

मुख्य संवाददाता, वाराणसी
Follow us on Google News
share

वाराणसी में चल रही संस्कृति संसद में संत समात ने मांग की है कि अब हिंदुओं का सैनिकीकरण किया जाए। संत समाज ने कहा प.बंगाल के हिंदुओं का सैनिकीकरण कर आदर्श प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि वंदेभारत स्लीपर सहित काशी से चलने वाली सभी ट्रेनों में मांसाहार न परोसा जाए।

Sanskriti Sansad in Varanasi
संस्कृति संसद में मौजूद वरिष्ठ गण

वाराणसी,मुख्य संवाददाता। भारत के पुन: विश्वगुरु बनने के लिए दो चीजें बहुत जरूरी हैं। राजनीति का हिंदूकरण और हिंदुओं का सैनिकीकरण। राजनीति का हिंदूकरण तो भाजपा ने कर दिया है अब उसे हिंदुओं का सैनिकीकरण करना होगा। यह कार्य भाजपा सरकार सबसे पहले पश्चिम बंगाल में करके दिखाए फिर समूचा संत समाज इस कार्य को निर्णायक स्वरूप प्रदान करने के लिए अपना सर्वस्व झोंक देगा।

यह किसी का भाषण नहीं बल्कि काशी में अखिल भारतीय संत समिति, गंगा महासभा, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद और विश्व हिंदू परिषद की ओर से चल रही संस्कृति संसद के दूसरे दिन बुधवार को पेश किए गए महत्वपूर्ण प्रस्ताव का सारांश है जिसे देशभर से जुटे संतों-महात्माओं ने करतल ध्वनि से पारित किया। दूसरा एक और महत्वपूर्ण प्रस्तावत संस्कृति संसद में पारित हुआ। वह प्रस्ताव वंदेभारत स्लीपर ट्रेन सहित काशी से चलाई जाने वाली सभी ट्रेनों में मांसाहार न परोसने से जुड़ा रहा। इस प्रस्ताव को भी संतों ने करतल ध्वनि से पारित किया।

संस्कृति संसद के दूसरे दिन मुख्य सभागार में हुए छह सत्रों में सनातन संस्कृति विस्तार, राष्ट्रधर्म, गौरक्षा, हिंदू रक्षा, शास्त्रों से छेड़छाड़, संस्कृति के सूत्र, मित्र पहचान, सुरक्षित सीमा, बढ़ते कट्टरपंथ के खतरे, युवा शक्ति-राष्ट्र शक्ति, भारतीय इतिहास पर वैचारिक कब्जा आदि विषयों पर केंद्रित सत्रों में देशभर के संतों-महात्माओं और विषय विशेषज्ञों ने विचार मंथन किया।

इन सत्रों में महानिर्वाणी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी विशोकानंद भारती, निरंजनी अखाड़ा के महामंडलेश्वर आशुतोषानंद गिरि, अखिल भारतीय दंडी संन्यासी प्रबंधन सभा के अध्यक्ष स्वामी विमलदेव आश्रम, निर्मल अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी जनार्दन हरि, अखिल भरतीय संत समिति के अध्यक्ष आचार्य अविचल देवाचार्य, आयोजन समिति के अध्यक्ष सुनील देवधर, कार्याध्यक्ष विधायक कैलाश आचार्य, विहिप के संरक्षक दिनेश, महापौर अशोक तिवारी, गुजरात के विधायक हार्दिक पटेल, अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय, जगतगुरु रामानंदाचार्य, रामकलाचार्य, प्रो.रामचंद्र पांडेय, प्रो.नागेंद्र पांडेय, प्रो.रामनारायण द्विवेदी, पश्चिम बंगाल के भाजपा युवा विधायक संतु पान, वैज्ञानिक डॉ. मधुसूदन उपाध्याय, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल, रॉ के पूर्व निदेशक नरेश कुमार सूद प्रमुख रूप से भाग लिया।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj

सृष्टि कुंज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने नेशनल और दिल्ली डेस्क के लिए कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग में अपनी स्किल्स को निखारा है। सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। 2020 से वह हिन्दुस्तान डिजिटल के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूलिंग के बाद एनिमेशन की पढ़ाई की और फिर बतौर एनिमेटर एक विदेशी गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइनिंग की। इसके बाद सृष्टि ने मॉस कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप के दिल्ली संस्करण नवोदय टाइम्स की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 साल नवोदय टाइम्स से जुड़े रहने के बाद सृष्टि ने इंडिया न्यूज की डिजिटल टीम (इनखबर) की नेशनल डेस्क के साथ भी काम किया। 2020 से सृष्टि लाइव हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम के साथ अब ट्रेंड्स के अनुसार पाठकों तक यूपी की हर खबर को पहुंचा रही हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsअब हिंदुओं के सैनिकीकरण की बारी, काशी से चलने वाली ट्रेनों में बंद हो मांसाहार