नाबालिग लड़की को एक लाख में बेचकर करवाई शादी, अपहरण कर तीन दिन तक बंधक बनाए रखा

प्रमुख संवाददाता, वाराणसी
Follow us on Google News
share

वाराणसी से एक नाबालिग लड़की को पहले किडनैप किया गया। फिर उसे बंधक बनाकर रखा गया। इसके बाद लड़की को एक लाख में बेचा और बुलंदशहर के एक युवक से जबरन शादी करवा दी गई। इसमें लड़की के रिश्तेदार शामिल रहे।

नाबालिग लड़की को बेचा

यूपी के वाराणसी में चौबेपुर की किशोरी को बहकाकर अपहरण किया और फिर बंधक बनाकर रखा। इसके बाद बुलंदशहर के युवक से शादी के लिए एक लाख रुपये मैं बेच दिया गया। प्रकरण में चौबेपुर पुलिस ने पड़ोस के गांव के युवक्र, युवक के चाचा-चाची, मथुरा निवासी युवक और उसके मामा को गिरफ्तार किया। किशोरी को मुक्त कराकर काउंसिलिंग की गई। देर रात चिरईगांव चौकी प्रभारी महेश मिश्रा को लापरवाही के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया।

डीसीपी वरुणा जोन प्रमोद कुमार, एडीसीपी लिपि नगायच, एसीपी सारनाथ विनय द्विवेदी ने शनिवार को पुलिस लाइन में घटना की जानकारी दी। बताया कि आरोपियों में चौबेपुर के लखरांव कमौली निवासी राहुल भारद्वाज, उसके चाचा गोपालपुर कमौली निवासी शिवधनी, चाची मैना देवी, बुलंदशहर के धराऊ और मथुरा के बदनपुर खंड मरकटी निवासी नेम सिंह हैं। राहुल ने ही लड़के के मामा नेम सिंह से संपर्क किया था। नेम ने शादी कराने के लिए लड़की उपलब्ध कराने पर एक लाख देने की बात कही थी।

थाने की सुस्ती, तीन जुलाई को खुद पीड़िता ने फोन किया

किशोरी के परिजनों के अनुसार वह मानसिक रूप से थोड़ी बीमार है। मां का निधन हो चुका है। छह जून की सुबह लोग जगे तो लापता थी। ढूंढ़ने पर भी नहीं मिली। चाचा ने चौबेपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। बावजूद पुलिस सुस्त रही। 22 जून को पुलिस आयुक्त के कार्यालय में जनसुनवाई में प्रार्थना पत्र दिया। फिर भी पुलिस किशोरी को नहीं ढूंढ़ सकी। तीन जुलाई को किशोरी ने चचेरे भाई को फोन कर बताया कि उसे कानपुर में एक लाख में बेच दिया गया है। आरोपी राहुल पहले से ही ऐसे काम में संलिप्त रहा है।

तीन दिन तक बंधक बनाए रखा, फिर बेचा

किशोरी ने परिजनों को बताया कि पांच जून को राहुल और साहिल नामक दो युवकों ने उसे जबरदस्ती उठा लिया और अपनी चाची के घर में बंधक बनाए रखा। जिस युवक से विवाह कराया गया, उसकी उम्र 20 साल है। वह मजदूरी करता है। उसके मामा नेम सिंह ने सौदा तय किया था। अपहरण, पॉक्सो ऐक्ट, मानव तस्करी की धाराओं में आरोपियों पर केस दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में महेश मिश्रा, अपराजित सिंह चौहान, रमाकांत यादव, अभिषेक सिंह, सिंधु, अनिता थीं।

पीड़िता की सूचना के तीसरे दिन केस

पीड़िता ने तीन जुलाई को जब फोन कर पूरी बात बताई, इसके बाद पुलिस ने पाच जुलाई को मुकदमा दर्ज किया। फिर आरोपियों को हिरासत में लिया गया। साथ ही किशोरी के लोकेशन पर पुलिस पहुंची।

शादी के लिए खरीद-फरोख्त अपराध

डीसीपी ने बताया कि शादी के लिए बालिग या नाबालिग लड़की की खरीद-फरोख्त मानव तस्करी की श्रेणी में आएगी। हाल में चौबेपुर, सारनाथ, चोलापुर में तीन केस सामने आए। ऐसे काम पर कार्रवाई होगी।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj

सृष्टि कुंज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने नेशनल और दिल्ली डेस्क के लिए कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग में अपनी स्किल्स को निखारा है। सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। 2020 से वह हिन्दुस्तान डिजिटल के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूलिंग के बाद एनिमेशन की पढ़ाई की और फिर बतौर एनिमेटर एक विदेशी गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइनिंग की। इसके बाद सृष्टि ने मॉस कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप के दिल्ली संस्करण नवोदय टाइम्स की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 साल नवोदय टाइम्स से जुड़े रहने के बाद सृष्टि ने इंडिया न्यूज की डिजिटल टीम (इनखबर) की नेशनल डेस्क के साथ भी काम किया। 2020 से सृष्टि लाइव हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम के साथ अब ट्रेंड्स के अनुसार पाठकों तक यूपी की हर खबर को पहुंचा रही हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।