वाराणसी दालमंडी में हथौड़े और जेसीबी चला गिराए 20 भवन, 25 अन्य पर भी गिरेगी गाज

कार्यालय संवाददाता, वाराणसी
Follow us on Google News
share

वाराणसी में दालमंडी मार्ग चौड़ीकरण के लिए शनिवार से फिर भवनों का ध्वस्तीकरण शुरू हुआ। इस दौरान 20 भवन तोड़े गए। इनमें 17 रजिस्ट्री कराए गए और तीन जर्जर मकान शामिल हैं। देर शाम तक चले अभियान की ड्रोन से निगरानी हुई।

वाराणसी दालमंडी में हथौड़े और जेसीबी चला गिराए 20 भवन, 25 अन्य पर भी गिरेगी गाज

वाराणसी में दालमंडी मार्ग चौड़ीकरण के लिए शनिवार से फिर भवनों का ध्वस्तीकरण शुरू हुआ। इस दौरान 20 भवन तोड़े गए। इनमें 17 रजिस्ट्री कराए गए और तीन जर्जर मकान शामिल हैं। देर शाम तक चले अभियान की ड्रोन से निगरानी हुई। पुलिस और अर्धसैनिक बलों की चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर रही। शनिवार को नगर निगम से जर्जर घोषित 24 समेत 45 भवनों का ध्वस्तीकरण होना था।

दोपहर में अपर जिलाधिकारी (नगर) आलोक कुमार वर्मा के नेतृत्व में पीडब्ल्यूडी, नगर निगम, राजस्व और पुलिस के अफसर पहुंचे। पहले नई सड़क और चौक साइड की ओर बैरिकेडिंग लगाकर रास्ता बंद कर दिया गया। कार्रवाई की जद में आए भवनों को एक दिन पहले खाली करा लिया गया था। दोपहर लगभग एक बजे श्रमिकों और जेसीबी ने कार्रवाई शुरू की। पहले रजिस्ट्री कराए गए भवनों को तोड़ा गया। इसके बाद कुछ पुराने जर्जर भवन तोड़े गए। इनके स्वामियों को काफी समय पहले खुद तोड़ने के लिए नोटिस जारी किया गया था।

जल्द जमा करें अभिलेख

लोक निर्माण विभाग (प्रांतीय खंड) के अधिशासी अभियंता केके सिंह ने बताया कि चिह्नित 184 भवनों में एक तिहाई की रजिस्ट्री कराई जा चुकी है। उनके स्वामियों को निर्धारित मुआवजा दिया गया है। भवन स्वामियों से अपील की जा रही है कि वे जल्द से जल्द अपने भवनों के स्वामित्व से जुड़े अभिलेख जमा कर दें। अभिलेखों के परीक्षण के बाद रजिस्ट्री प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस दौरान रजिस्ट्री वाले और नगर निगम से जर्जर घोषित भवनों पर कार्रवाई होगी। एडीसीपी काशी वैभव बांगर, एसीपी डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी, पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता अनुराग तिवारी, अवर अभियंता केके सिंह, राहुल कुमार, अमर चंद्र गुप्ता और गोविंद दुबे, चौक इंस्पेक्टर दिलीप मिश्रा मौजूद रहे।

सड़क के लिए एक-तिहाई हिस्सा खाली

दालमंडी मार्ग चौड़ीकरण प्रोजेक्ट के तहत अब तक एक तिहाई हिस्सा खाली कराया जा चुका है। पीडब्ल्यूडी (प्रांतीय खंड) ने 61 भवनों की रजिस्ट्री कराई है। योजना के तहत 650 मीटर लंबी और 17.4 मीटर चौड़ी सड़क बनाई जाएगी। अब तक 230 मीटर तक भवन ढहाए जा चुके हैं। प्रोजेक्ट की लागत लगभग 221 करोड़ रुपये होगी। यह शहर की सबसे चौड़े फुटपाथ वाली सड़क होगी।

बता दें कि दालमंडी मार्ग चौड़ीकरण प्रोजेक्ट में पहली रजिस्ट्री पिछले साल अक्तूबर में हुई थी। धनतेरस पर्व पर चौक इलाके में भवन को पीडब्ल्यूडी ने अपने कब्जे में लिया था। भवन स्वामियों की सहूलियत के लिए चौक थाने में कैंप भी लगाया है। इसमें लोगों को योजना से संबंधित जानकारी दी जा रही है। इसके अलावा भवन स्वामित्व से जुड़े अभिलेख जमा कराए जा रहे हैं। इनका परीक्षण राजस्व विभाग कर रहा है। वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) ने 12 भवनों को अवैध घोषित कर दिया है। इनमें दो तोड़े जा चुके हैं। नगर निगम ने पहले 21 और अब 24 भवनों को जर्जर घोषित कर दिया है। पहले चरण में जर्जर भवन लगभग तोड़े जा चुके हैं। इसके अलावा रजिस्ट्री कराए गए 45 से ज्यादा भवन ध्वस्त किए जा चुके हैं। बेहद संकरी गली होने के कारण। मजदूरों को लगाया गया है। जगह बनने पर जेसीबी लगेगी

भरभरा कर गिरा जर्जर मकान

दालमंडी में शुक्रवार सुबह एक जर्जर मकान भरभरा कर खुद ही गिर गया। संयोग से कोई हताहत नहीं हुआ। इस घटना का वीडियो प्रशासन की ओर से जारी किया गया है। उधर, जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि जर्जर भवनों को स्वयं खाली कर दें ताकि कोई अनहोनी न हो।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj

सृष्टि कुंज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने नेशनल और दिल्ली डेस्क के लिए कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग में अपनी स्किल्स को निखारा है। सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। 2020 से वह हिन्दुस्तान डिजिटल के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूलिंग के बाद एनिमेशन की पढ़ाई की और फिर बतौर एनिमेटर एक विदेशी गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइनिंग की। इसके बाद सृष्टि ने मॉस कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप के दिल्ली संस्करण नवोदय टाइम्स की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 साल नवोदय टाइम्स से जुड़े रहने के बाद सृष्टि ने इंडिया न्यूज की डिजिटल टीम (इनखबर) की नेशनल डेस्क के साथ भी काम किया। 2020 से सृष्टि लाइव हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम के साथ अब ट्रेंड्स के अनुसार पाठकों तक यूपी की हर खबर को पहुंचा रही हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।