Hindi NewsUP NewsUP Unnao Minor Girl threatened Raped For many years Delivered Baby in PHC
डरा-धमका कर कई सालों तक रेप, हैवानियत की शिकार नाबालिग ने बच्ची को दिया जन्म

डरा-धमका कर कई सालों तक रेप, हैवानियत की शिकार नाबालिग ने बच्ची को दिया जन्म

संक्षेप:

यूपी के उन्नाव में हैवानियत की शिकार किशोरी ने मंगलवार को सुमेरपुर पीएचसी में एक बच्ची को जन्म दिया। मामले की जानकारी लगते ही मिशन शक्ति टीम अस्पताल पहुंची और पीड़िता को आर्थिक मदद के साथ सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

Jan 07, 2026 08:08 am ISTSrishti Kunj संवाददाता, उन्नाव
share Share
Follow Us on

यूपी के उन्नाव में हैवानियत की शिकार किशोरी ने मंगलवार को सुमेरपुर पीएचसी में एक बच्ची को जन्म दिया। मामले की जानकारी लगते ही मिशन शक्ति टीम अस्पताल पहुंची और पीड़िता को आर्थिक मदद के साथ सुरक्षा का भरोसा दिलाया। बिहार थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता को मंगलवार सुबह अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। परिजन नाबालिग को लेकर सुमेरपुर पीएचसी पहुंचे। यहां उसने एक बच्ची को जन्म दिया। प्रसव की जानकारी मिलते ही बिहार थाने की मिशन शक्ति प्रभारी रेखा दुबे के नेतृत्व में टीम पीएचसी पहुंची और पीड़िता व नवजात की सुरक्षा, देखभाल और आवश्यक सहायता सुनिश्चित की।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बता दें कि आरोपी डरा-धमका कर किशोरी का कई साल से शोषण कर रहा था। किशोरी के गर्भवती होने पर उसके साथ हैवानियत का खुलासा हुआ। इसके बाद चार नवंबर पीड़िता के पिता ने बिहार थाना पुलिस को तहरीर दी। इसमें उन्होंने आरोप लगाया कि अतुल द्विवेदी पुत्र रामकिशोर निवासी कुंभी थाना बारासगवर उनकी 14 वर्षीय बेटी को डरा-धमकाकर कई वर्षों से दुष्कर्म कर रहा था।

ये भी पढ़ें:एक गांव में दो आत्महत्या! युवक ने लगाई फांसी, शव देख घर गई किशोरी फंदे से झूली

किशोरी के गर्भवती होने की जानकारी होने पर उससे सख्ती से पूछताछ की गई, तो उसने आरोपी अतुल द्विवेदी द्वारा लगातार किए जा रहे दुष्कर्म की पूरी सच्चाई बयां कर दी। अब मंगलवार को किशोरी ने एक बच्ची को जन्म दिया है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और विवेचना के बाद आरोपी युवक को नौ नवंबर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बच्ची खुद नाबालिग है। ऐसे में उसकी बच्ची को परिवार अपनाता है या उसे पालन के लिए भेजा जाएगा इसपर फैसला लेना बाकि है।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj

सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। सृष्टि ने इंडिया न्यूज के साथ भी लंबे समय तक काम किया। 2020 से वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |