UP Top News Today: सीएम योगी ने ट्रांसफर किए छात्रवृत्ति के 3350 करोड़, पुलिस विभाग में कई तबादले

UP Top News Today: यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ सोमवार को लखनऊ में आयोजित समारोह के दौरान विद्यार्थियों के खाते में 3350 करोड़ रुपये छात्रवृत्ति ट्रांसफर किए। वहीं, पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं।

UP Top News Today: सीएम योगी ने ट्रांसफर किए छात्रवृत्ति के 3350 करोड़, पुलिस विभाग में कई तबादले

UP Top News Today

Pawan Kumar Sharma| लाइव हिन्दुस्तान |
WhatsAppFacebookX
हमें फॉलो करेंGoogle NewsYouTube

UP Top News Today: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति के रुपये विद्यार्थियों के खातों में ट्रांसफर किया। कक्षा 9 व 10 और उसके ऊपर की कक्षाओं में पढ़ने वाले 27,99,982 विद्यार्थियों के खातों में मुख्यमंत्री योगी ने लगभग 3,350 करोड़ की स्कॉलरशिप भेजी है। वहीं पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं। 13 जिलों के एसपी बदल दिए गए हैं।

यूपी PCS में दो परिवारों को डबल खुशी: सगे भाइयों और ननद-भाभी का एक साथ सेलेक्शन

यूपीपीसीएस 2024 के परिणाम में देवरिया के दो सगे भाइयों अभिषेक और अमिनेश सिंह ने एक साथ सफलता पाई है। वहीं प्रयागराज में ननद आकृति शुक्ला (DSP) और भाभी श्रेया शुक्ला (CTO) ने चयनित होकर इतिहास रचा।

खबर कमेंट बॉक्स में

Share

दोनों हाथ-पैर टूटे, मुंह से खून, बच्ची की जघन्य हत्या करने वाले दरिंदे को सजा-ए-मौत

प्रयागराज की पॉक्सो कोर्ट ने सोरांव इलाके में 8 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म और जघन्य हत्या के मामले में दोषी मुकेश पटेल को फांसी की सजा सुनाई है। कोर्ट ने अपराध को 'विरल से विरलतम' (Rare of Rarest) श्रेणी का मानते हुए दोषी पर 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।

पूरी खबर यहां पढ़ें

Share

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल; 13 एसपी समेत 27 आईपीएस अफसर ट्रांसफर, अब कौन कहां

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने सोमवार की शाम 27 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। इसमें 13 जिलों के एसपी शामिल हैं। कई अधिकारियों को पीएसी और पुलिस मुख्यालय में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।

पूरी खबर यहां पढ़ें

Share

21 साल से मुस्लिम बनकर रह रहा हिस्ट्रीशीटर नरेश गिरफ्तार, यक्ष ऐप ने दिखाया कमाल

मुरादाबाद की पाकबड़ा पुलिस ने 21 साल से फरार हिस्ट्रीशीटर नरेश को गिरफ्तार किया है। आरोपी संभल में 'सुल्तान' नाम से मुस्लिम पहचान बनाकर रह रहा था। पुलिस ने 'यक्ष ऐप' की मदद से उसे पकड़ा है।

पूरी खबर यहां पढ़ें

Share

सीएम योगी की छात्रों को बड़ी सौगात, 27 लाख से ज्यादा के खाते में भेजे 3350 करोड़ की स्कॉलरशिप

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 27.99 लाख छात्रों के खातों में 3350 करोड़ रुपये की स्कॉलरशिप ट्रांसफर की। इस वित्तीय वर्ष में कुल 67 लाख छात्रों को लाभ मिला है। मुख्यमंत्री ने सपा सरकार पर दलितों और छात्रों के हक मारने का आरोप लगाया और घोषणा की कि जल्द ही 2 करोड़ युवाओं को टैबलेट दिए जाएंगे।

पूरी खबर यहां पढ़ें

Share

महाभारत सर्किट में चमकेगा काम्पिल्य, द्रौपदी जन्मस्थली बनेगी वर्ल्ड क्लास टूरिस्ट हब

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार महाभारत सर्किट के तहत फर्रुखाबाद के काम्पिल्य को विश्व स्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित कर रही है। 4.70 करोड़ रुपए के इस प्रोजेक्ट में द्रौपदी जन्मस्थली का सौंदर्यीकरण, रामेश्वर नाथ मंदिर का भव्य द्वार और अत्याधुनिक टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर का निर्माण शामिल है।

पूरी खबर यहां पढ़ें

Share

योगी सरकार फॉरेंसिक इंस्टीट्यूट के छात्रों को बनाएगी ‘धुरंधर’, इनसे होगा MoU

उत्तर प्रदेश में अपराध अनुसंधान को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए योगी सरकार एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। यूपी स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंसेज अब केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि छात्रों को फील्ड का धुरंधर बनाने के लिए देश के प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ हाथ मिलाने जा रहा है।

यहां पढ़ें पूरी खबर

Share

यूपी PCS: नेहा नाम की 13 बेटियां बनीं अफसर, लड़कों में सबसे ज्यादा 22 अभिषेक

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस 2024 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। रिजल्ट की सबसे रोचक बात यह रही कि 'नेहा' नाम की 13 बेटियों ने सफलता प्राप्त की है, जिनमें से 3 टॉप-11 में शामिल हैं। वहीं लड़कों में 'अभिषेक' नाम के 22 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है।

पूरी खबर यहां पढ़ें

Share

मुस्लिम भी नाबालिग संरक्षक अधिनियम का ले सकते हैं सहारा, हाईकोर्ट का आदेश

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण आदेश में स्पष्ट किया है कि मुस्लिम कानून से शासित होने वाले पक्षकार भी अपने नाबालिग बच्चों की अभिरक्षा (Custody) के लिए 'संरक्षक एवं प्रतिपाल्य अधिनियम' का सहारा ले सकते हैं।

पूरी खबर यहां पढ़ें

Share

प्रेमी की पिटाई पर गुस्साई प्रेमिका मोबाइल टावर पर चढ़ी, उतारने में छूटा पसीना

प्रतापगढ़ के कुंडा में प्रेमी की पिटाई से नाराज एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई। दो घंटे तक चले ड्रामे के बाद पुलिस और प्रेमी के समझाने पर वह नीचे उतरी। परिजनों ने प्रेमी को पीटकर घायल कर दिया था, जिससे नाराज होकर युवती ने यह कदम उठाया।

पूरी खबर यहां पढ़ें

Share

यूपी में आज से अगले तीन दिन बारिश, लखनऊ-कानपुर समेत कई जिलों में अलर्ट जारी

मौसम में फिर बदलाव की आहट आ रही है।अलग-अलग हिस्से में एक साथ 3 सिस्टम बनने से इलाके में 30 मार्च से 1 अप्रैल को बारिश होने की संभावना है। मौसम को लेकर नया पूर्वानुमान जारी किया गया है। वैज्ञानिकों की मानें तो गरज-चमक एवं तेज हवाओं के साथ बारिश होने के आसार हैं। पिछले कुछ दिनों से बढ़ती गर्मी के बीच यह बदलाव लोगों को राहत दे सकता है। हालांकि अचानक बदलते मौसम से सावधानी बरतने की भी सलाह दी गई है।

Share

सीएम योगी की बड़ी सौगात, 70 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिए स्मार्टफोन, नियुक्ति पत्र भी सौंपे

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बड़ी सौगात दी। इस दौरान उन्होंने प्रदेशभर में करीब 69,794 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को स्मार्टफोन वितरित किए, जिससे उनके कामकाज को डिजिटल रूप से मजबूत किया जा सके। साथ ही कार्यक्रम में आंगनवाड़ी सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के साथ-साथ मिशन रोजगार के तहत नियुक्ति पत्र भी सौंपे।

Share

पत्नी से छुटकारा पाने को पति का संकल्प, घर से मंदिर तक 9 किमी दंडवत यात्रा कर पूरी की मन्नत

विवाह को जन्म-जन्म का साथ माना जाता है, लेकिन उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के सोनहा थानाक्षेत्र के एक गांव में एक अलग ही मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी पत्नी से छुटकारा पाने के लिए देवी से मन्नत मांगी और मन्नत पूरी होने पर करीब नौ किमी की दंडवत यात्रा कर मंदिर पहुंचा।

पत्नी से छुटकारा पाने को पति का संकल्प, घर से मंदिर तक 9 किमी दंडवत यात्रा कर पूरी की मन्नत

Share

स्कूल, टोल टैक्स और गेहूं के दाम, 1 अप्रैल से यूपी में बहुत कुछ बदलेगा; जेब पर कितना असर?

एक अप्रैल 2026 से नया वित्तीय वर्ष शुरू हो रहा है। इस दिन से देश भर की तरह उत्तर प्रदेश में भी कई तरह के बदलाव होने वाले हैं। एक अप्रैल से स्कूलों का नया सत्र भी शुरू हो रहा है। नए सत्र में पढ़ाई के तरीके भी बदलेंगे। स्कूलों में बोर्ड परीक्षा की तैयारी होगी। छुट्टियों का कैलेंडर भी नया जारी किया गया है। एक अप्रैल से शुरू हो रहे नए शैक्षिक सत्र (2026-27) में कक्षा 9 और 11 में व्यावसायिक शिक्षा अनिवार्य कर दी गई है। इसके साथ ही कुछ एक्सप्रेसवे और नेशनल हाईवे पर सफर भी महंगा होने वाला है। इन पर एक अप्रैल से टोल टैक्स बढ़ जाएगा। किसानों के खुशखबरी है कि एक अप्रैल से गेहूं की एमएसपी बढ़ जाएगी।

स्कूल, टोल टैक्स और गेहूं के दाम, 1 अप्रैल से यूपी में बहुत कुछ बदलेगा; जेब पर कितना असर?

Share

सरकारी स्कूलों में डिजिटल पहरा, बच्चा स्कूल नहीं आया तो सीधे अधिकारी तक पहुंचेगा अलर्ट

बेसिक विभाग अब परिषदीय स्कूलों से पढ़ाई छोड़ने वाले बच्चों (ड्रॉप आउट) पर अब सख्त निगरानी करेगी। नए शैक्षणिक सत्र से सभी सरकारी स्कूलों में ऑनलाइन ट्रैकिंग सिस्टम लागू करने की तैयारी है। इसके जरिए हर छात्र की उपस्थिति पर डिजिटल नजर रखी जा सकेगी। इस नई व्यवस्था के तहत अगर कोई छात्र लगातार स्कूल नहीं आता है तो सिस्टम खुद ही अलर्ट जारी करेगा। यह अलर्ट सीधे बीईओ, जिला स्तर के अधिकारी और संबंधित स्कूल के प्रधानाध्यापक तक पहुंचेगा। इससे समय रहते कार्रवाई कर बच्चे को दोबारा से जोड़ा जा सकेगा।

सरकारी स्कूलों में डिजिटल पहरा, बच्चा स्कूल नहीं आया तो सीधे अधिकारी तक पहुंचेगा अलर्ट

Share

CM पद में भी मिलनी चाहिए भागीदारी, साक्षी महाराज बोले

यूपी के कासगंज में आयोजित एक जनसभा के दौरान उन्नाव से भारतीय जनता पार्टी सांसद साक्षी महाराज ने लोधी समाज की सत्ता और संगठन में 'सम्मानजनक भागीदारी' को बढ़ाने की मांग को दोहरायी है। इस दौरान उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि आज हालात ऐसे हैं कि कल्याण सिंह की प्रतिमा लगाने के लिए भी अनुमति लेनी पड़ती है। सीएम पद में भी लोधी समाज की हिस्सेदारी बढ़नी चाहिए।

CM पद में भी मिलनी चाहिए भागीदारी, साक्षी महाराज बोले

Share

कानपुर-लखनऊ रूट की 17 ट्रेनें कैंसल, वंदे भारत समेत 29 डायवर्ट

रेल प्रशासन कानपुर-लखनऊ रेलमार्ग पर गंगा पुल की डाउन लाइन पर ट्रैक मरम्मत का काम करा रहा है। इस कारण 2 अप्रैल से 13 मई तक इस रूट पर मेगा और पॉवर ब्लॉक लिया गया है। कानपुर-लखनऊ मेमू सहित 17 ट्रेनें निरस्त रहेंगी। स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस, अयोध्या वंदे भारत सहित 29 ट्रेनें बदले मार्ग या बीच के स्टेशनों पर टर्मिनेट होकर वापस जाएंगी। रेल प्रशासन ने पहले से टिकट बुकिंग कराने वाले यात्रियों से अपील की है कि वह या तो रिफंड लें या फिर अगली डेट में टिकट कराएं। रेलवे अ​धिकारियों ने रविवार को ट्रैक स्थल का दौरा भी किया। रेलवे ने डायवर्ट और निरस्त ट्रेनों का रविवार को आकलन करने के बाद अपनी मुहर लगा दी है।


कानपुर-लखनऊ रूट की 17 ट्रेनें कैंसल, वंदे भारत समेत 29 डायवर्ट

Share

बेटी से छेड़खानी का विरोध करने पर लकवाग्रस्त पिता की हत्या

यूपी के कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां ग्वालटोली थाना क्षेत्र के खलासी लाइन में बेटी से छेड़खानी के विरोध में 60 वर्षीय लकवाग्रस्त वृद्ध की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि मोहल्ले के युवक साहिल ने अपने भाई, मां और बहन के साथ मिलकर वृद्ध को पीटने के बाद सिर व चेहरे पर कढ़ाई से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उनकी मौत हो गई।

Share

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तर प्रदेशUP Top News Today: सीएम योगी ने ट्रांसफर किए छात्रवृत्ति के 3350 करोड़, पुलिस विभाग में कई तबादले