
UP Top News Today: एसआईआर की निगरानी के लिए कांग्रेस ने बनाई समिति, सीएम ने की समीक्षा बैठक
UP Top News Today: प्रदेश स्तर पर विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया की निगरानी के लिए कांग्रेस ने एक समिति का गठन किया है। वहीं दूसरी ओर सीएम योगी ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए जिलेवार समीक्षा की।
UP Top News Today: यूपी एसआईआर में बड़े स्तर पर नाम कटने के बाद विपक्ष यूपी सरकार और चुनाव आयोग पर आरोप लगा रहा है। हालांकि चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया गया है कि फाइनल लिस्ट आने से पहले छह फरवरी तक फार्म-6 जमा करके नाम को जोड़ा जा सकेगा। इसको लेकर कांग्रेस ने प्रदेश स्तर पर विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया की निगरानी के लिए एक समिति का गठन किया है। इसका संयोजक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को बनाया गया है।
वहीं दूसरी ओर सोमवार को सीएम योगी ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिलेवार समीक्षा की। इस समीक्षा मीटिंग में सीएम योगी ने सभी जिलों में डीएम और मुख्य सचिव को जरूरी निर्देश दिए।
यूपी की टॉप न्यूज़ यहां पढ़ें
प्रदेश स्तर पर एसआईआर की निगरानी के लिए कांग्रेस ने बनाई समिति
लखनऊ। प्रदेश स्तर पर विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया की निगरानी के लिए कांग्रेस ने एक समिति का गठन किया है। इसका संयोजक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को बनाया गया है। समिति में कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा, सांसद केएल शर्मा, इमरान मसूद, राकेश राठौर, तनुज पुनिया, उज्जवल रमण सिंह, विधायक वीरेंद्र चौधरी, पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, पूर्व सांसद पीएल पुनिया, कांग्रेस वॉर रूम इंचार्ज संजय दीक्षित और यूपी कांग्रेस विधि विभाग के चेयरमैन असिफ अली रिजवी शामिल हैं।
मुख्यमंत्री 10 युवाओं को ‘विवेकानंद यूथ अवॉर्ड’ से सम्मानित करेंगे
योगी सरकार स्वामी विवेकानंद की जयंती ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ पर वृहद आयोजन करेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जूपिटर हॉल में होने वाले मुख्य आयोजन में राज्य स्तरीय विवेकानंद यूथ अवॉर्ड (2024-25) प्रदान करेंगे। इस दौरान खेल व युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव भी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खेलो इंडिया खेलो योजना के तहत 21 करोड़ रुपये से निर्मित पांच मल्टीपर्पज हॉल (लखनऊ में दो, हरदोई, कन्नौज व सहारनपुर में एक-एक) का लोकार्पण भी करेंगे। मुख्यमंत्री यहीं से 26 करोड़ से निर्मित होने वाले तीन ग्रामीण स्टेडियम (सुल्तानपुर, कासगंज व फतेहपुर) का शिलान्यास भी करेंगे।
ईको फ्रेंडली उद्योगों को बढ़ावे की योजना, मिलेगी छूट
औद्योगिक विकास की दिशा में लगातार कदम बढ़ा रही राज्य सरकार ने उद्योगों में हरित उत्पादक को बढ़ावा देने की योजना बनाई है। हरित ऊर्जा के उपयोग के लिए उद्योगों को रियायत भी दिए जाने की तैयारी है ताकि बढ़ते प्रदूषण पर भी प्रभावी नियंत्रण संभव हो सके। नियोजन विभाग ने 2035 तक नेट जीरो औद्योगिक गलियारा बनाने का लक्ष्य रखा है।
संभल में कुत्तों ने 9 साल की बच्ची को नोंच-नोंचकर मार डाला
संभल के हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के गांव पोटा में रविवार शाम कुत्तों के झुंड ने एक मासूम बच्ची की जान ले ली। खेत से घर लौट रही 9 वर्षीय बच्ची पर 20-25 खूंखार कुत्तों ने हमला कर दिया। कुत्ते उसे घसीटकर गेहूं के खेत में ले गए और उसे जगह- जगह नोंच-नोंच डाला। जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचे, बच्ची की मौत हो चुकी थी।
यहां पढ़ें पूरी न्यूज़: संभल में कुत्तों ने 9 साल की बच्ची को नोंच-नोंचकर मार डाला
संसद की सीढ़ी चढ़ते-चढ़ते लखपति से करोड़पति बन गए सांसद
संसद की सीढ़ी चढ़ते-चढ़ते यूपी के कई सांसद राजनीति में ही नहीं मंझे बल्कि लखपति से करोड़पति तक बन गए। जी हां, एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफार्म्स (एडीएआर) ने ही हाल में जो रिपोर्ट जारी की है। वह इस बात की तस्दीक करती है। 2014 से 2024 तक बने सांसदों में सबसे ज्यादा सम्पत्ति में वृद्धि फरूखाबाद के भाजपा सांसद की बढ़ी। वहीं अलीगढ़, गोंडा, बुलंदशहर और डुमरियागंज के सांसद सम्पत्ति वृद्धि के मामलो में टॉप-5 में शामिल हैं।
यहां पढ़ें पूरी न्यूज़: संसद की सीढ़ी चढ़ते-चढ़ते लखपति से करोड़पति बन गए सांसद
यूपी में दो दिन की राहत के बाद अब आफत, मौसम विभाग ने की डराने वाली भविष्यवाणी
उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर पलटने वाला है। बीते दो दिनों की मामूली राहत के बाद अब कड़ाके की ठंड की दूसरी लहर (Cold Wave) दस्तक दे रही है। पश्चिमी विक्षोभ के विदा होते ही पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं ने मैदानी इलाकों में गलन बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए 'डराने वाली' भविष्यवाणी जारी करते हुए चेतावनी दी है कि अब दिन और रात, दोनों के तापमान में भारी गिरावट आएगी, जिससे ठिठुरन और जानलेवा कोहरा लोगों की मुश्किलें बढ़ाएगा। ज्यादातर जिलों में दिन के समय धूप निकली लेकिन रात अब भी कहर बरपा रही है। बीते 24 घंटों के दौरान सूबे के 25 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के नीचे चला गया। पश्चिम में मेरठ और तराई में बहराइच सबसे सर्द रहे। मेरठ में न्यूनतम तापमान 4.1 और बहराइच में 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
यहां पढ़ें पूरी न्यूज़: यूपी में दो दिन की राहत के बाद अब आफत, मौसम विभाग ने की डराने वाली भविष्यवाणी





