UP Top News Today: मोहन भागवत और योगी कल मथुरा आएंगे, CNG से भरे टैंकर में विस्फोट

UP Top News Today: संघ प्रमुख मोहन भागवत और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार मथुरा आ रहे हैं। मोहन भागवत मंगलवार को दिल्ली से कार द्वारा चलकर सुबह पहुंचेंगे। वहीं, योगी हेलीकॉप्टर से दोपहर में पहुंचेंगे। उधर, बस्ती में अविमुक्तेश्वरानंद के धर्म संवाद कार्यक्रम के आयोजक पर केस दर्ज हुआ है।

UP Top News Today: मोहन भागवत और योगी कल मथुरा आएंगे, CNG से भरे टैंकर में विस्फोट

UP Top News Today:

Pawan Kumar Sharma| लाइव हिन्दुस्तान | Tue, 07 Apr 2026 10:53 AM IST
WhatsAppFacebookX
हमें फॉलो करेंGoogle NewsYouTube

UP Top News Today: संघ प्रमुख मोहन भागवत और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार मथुरा आ रहे हैं। मोहन भागवत मंगलवार को दिल्ली से कार द्वारा चलकर सुबह 10:00 बजे वृंदावन के मलूक पीठ पहुंचेंगे। यहां आरएसएस कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद 10:40 बजे मलूक पीठ गोशाला, बंसीवट पहुंचकर विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर 2:35 बजे वृंदावन स्थित पवन हंस हेलीपैड पहुंचेंगे। 2:50 बजे वह मलूक पीठ आश्रम पहुंचेंगे, जहां 3:00 बजे से श्रीमद जगद्गुरु द्वाराचार्य श्री मलूकदास महाराज की 452वीं जयंती महोत्सव में शामिल होंगे। शाम 4:00 बजे हेलीकॉप्टर से आगरा के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।

अकबरपुर-बसखारी मार्ग पर सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब सीएनजी गैस से भरे टैंकर में अचानक विस्फोट हो गया। घटना सुबह करीब 10 बजे हरैया क्षेत्र के पास हुई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि बसखारी बाईपास के पास गुजर रहे टैंकर से अचानक गैस का रिसाव होने लगा, जिसके बाद विस्फोट हो गया। टैंकर सीएनजी लेकर आजमगढ़ से अकबरपुर स्थित जगमोहन पेट्रोल पंप पर आ रहा था। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई और तत्परता से स्थिति पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि या कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।

6 Apr 2026, 11:11:42 AM IST

नाती-पोतों वाले बाबा को बुढ़ापे में इश्क करना पड़ा भारी, प्रेमिका के पति ने कुल्हाड़ी से की हत्या

यूपी के प्रयागराज से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक बुजुर्ग को बुढ़ापे में इश्क लड़ाना भारी पड़ गया। प्रेमिका के पति ने कुल्हाड़ी से काटकर उसकी हत्या कर दी। नैनी के धनुआ गांव में 2 अप्रैल की रात हुई 70 वर्षीय बुजुर्ग हजारीलाल की हत्या का पुलिस ने रविवार को खुलासा कर दिया। हजारीलाल की हत्या आशनाई में हुई थी। उसकी 65 वर्षीय प्रेमिका के पति ने प्रतिशोध में वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है।

नाती-पोतों वाले बाबा को बुढ़ापे में इश्क करना पड़ा भारी, प्रेमिका के पति ने कुल्हाड़ी से की हत्या

Share
6 Apr 2026, 10:09:23 AM IST

लॉ यूनिवर्सिटी के स्वीमिंग पूल में नहाते समय डूबा छात्र, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

यूपी के लखनऊ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां आशियाना स्थित राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय के स्वीमिंग पूल में रविवार रात नहाते समय 18 साल के छात्र कुशाग्र भूषण की मौत हो गई। वह अपने भाई और साथियों के साथ नहा रहा था। भाई की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

लॉ यूनिवर्सिटी के स्वीमिंग पूल में नहाते समय डूबा छात्र, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

Share
6 Apr 2026, 10:08:13 AM IST

यूपी में झमाझम बारिश, कल ओले गिरने की संभावना, 50 जिलों में अलर्ट जारी

तेज हवा और हल्की बारिश के कारण रविवार को भी मौसम बदला रहा। आज और कल भी ऐसे ही मौसम रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग की मानें तो आज कई जिलों में झमाझम बारिश और कल ओले गिरने की संभावना है। इसे लेकर 50 से अधिक जिलों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं, रविवार सुबह कई इलाकों में बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई। दिन में कड़ी धूप नहीं थी और बादल छाए रहे। शाम सात बजे के आसपास मौसम फिर बदला। हल्के बादलों से बारिश की संभावना दिखी। हालांकि कुछ देर बाद मौसम सामान्य हो गया।

यूपी में झमाझम बारिश, कल ओले गिरने की संभावना, 50 जिलों में अलर्ट जारी

Share
6 Apr 2026, 10:07:38 AM IST

ज्योति मौर्य और आलोक के बीच कड़वाहट खत्म, बच्चों के लिए विवादों को भुलाकर की नई शुरुआत

ज्योति मौर्य और उनके पति आलोक मौर्य एक बार फिर चर्चा में हैं। जानकारी के मुताबिक आलोक मौर्य ने अपनी जिंदगी में सकारात्मक बदलाव की ओर कदम बढ़ाया है। दरअसल, पत्नी ज्योति मौर्य के साथ चल रहा विवाद अब खत्म हो चुका है और दोनों ने आपसी सहमति से फिर साथ रहने का फैसला किया है। इस फैसले से उनके परिवार में फिर से शांति और स्थिरता का माहौल बन गया है।

ज्योति मौर्य और आलोक के बीच कड़वाहट खत्म, बच्चों के लिए विवादों को भुलाकर की नई शुरुआत

Share
6 Apr 2026, 10:06:46 AM IST

सीएम योगी ने सुनी फरियाद, बोले-सभी का होगा समाधान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में फरियादियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। साथ ही आश्वासन दिया कि सभी की समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। जमीन पर कब्जा करने वालों को जेल भेजने के निर्देश दिए।

गोरखनाथ मंदिर में सोमवार को आयोजित जनता दर्शन में सीएम ने 200 से अधिक लोगों की फरियाद सुनी औैर कहा कि चिंता मत करें, हर समस्या का समाधान होगा, सबकी भरपूर मदद की जाएगी। मुख्यमंत्री ने इलाज क लिए आए लोगों को आश्वासन दिया कि धन के अभाव में किसी का उपचार रुकेगा नहीं। उन्होंने अफसरों से कहा कि एस्टीमेट भेजवाएं, तत्काल धन उपलब्ध कराया जाएगा। जमीन पर कब्जा की शिकायत पर सीएम ने कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेजें।

Share
6 Apr 2026, 10:06:46 AM IST

लुका-छिपी खेलते समय बेड में छिपी मासूम, दम घुटने से मौत

प्रतापगढ़ के रानीगंज थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में दो वर्षीय मासूम बच्ची की जान चली गई। वह घर में अन्य बच्चों के साथ लुका-छुपी खेल रही थी, इसी दौरान अचानक गायब हो गई। काफी देर तक तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। बाद में जब घर में रखे बेड के बॉक्स को खोला गया तो बच्ची अचेत अवस्था में अंदर मिली। ऊपर भारी गद्दा होने के कारण ऑक्सीजन न मिलने से उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Share

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तर प्रदेशUP Top News Today: मोहन भागवत और योगी कल मथुरा आएंगे, CNG से भरे टैंकर में विस्फोट