
UP Top News Today: यूपी में अशोक लेलैंड की फैक्ट्री का उद्घाटन, अयोध्या धाम में नॉनवेज फूड डिलीवरी बैन
UP Top News Today: यूपी में जनगणना की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। हर जिले में डीएम की अध्यक्षता में समिति गठित होगी जो जगनणना का काम करेगी। वहीं, अयोध्या धाम में नॉनवेज फूड डिलीवरी बैन कर दी गई है। होटलों में बाहर से मांसाहारी खाना मंगाकर नहीं खा सकते हैं।
UP Top News Today 9 January 2026: यूपी में जनगणना की तैयारियां तेज हो गई हैं। केंद्र सरकार की अधिसूचना के बाद उत्तर प्रदेश में 2026 की जनगणना के लिए यूपी के सभी जिलों में जिला स्तरीय जनगणना समन्वय समितियां गठित कर दी गई हैं।
अयोध्या धाम के होटलों में नॉनवेज फूड डिलीवर नहीं होगा। अयोध्या में होटलों, गेस्ट हाउस और होम स्टे में रहने वाले यात्री अब बाहर से मांसाहारी खाना मंगाकर नहीं खा सकते हैं।
पढ़ें यूपी की टॉप न्यूज
राजनाथ-योगी ने लखनऊ में किया अशोक लेलैंड की ईवी फैक्टरी का उद्घाटन
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ में अशोक लेलैंड की ईवी फैक्टरी का उद्घाटन किया। यह प्लांट सरोजिनी नगर एक्सटेंशन-1 औद्योगिक क्षेत्र में स्थापित किया गया है, जो पहले स्कूटर्स इंडिया का स्थल था। यह इकाई एक एकीकृत चेसिस और बस निर्माण संयंत्र है जिसकी प्रारंभिक उत्पादन क्षमता 2,500 यूनिट प्रति वर्ष है, जिसे बाद के चरणों में बढ़ाकर 5,000 यूनिट प्रति वर्ष कर दिया जाएगा।
यूपी में जनगणना की तैयारियां तेज, हर जिले में डीएम की अध्यक्षता में होगी समिति
केंद्र सरकार की अधिसूचना के बाद उत्तर प्रदेश में 2026 की जनगणना की तैयारियों को तेजी मिल गई है। प्रदेश के सभी जिलों में जिला स्तरीय जनगणना समन्वय समितियां गठित कर दी गई हैं, जिनका कार्यकाल 1 जनवरी 2026 से 30 जून 2027 तक होगा।
पूरी खबर यहां पढ़ें: यूपी में जनगणना की तैयारियां तेज, हर जिले में डीएम की अध्यक्षता में होगी समिति
अयोध्या धाम के होटलों में डिलीवर नहीं होगा नॉनवेज फूड, बाहर से मंगाकर खाने पर भी रोक
अयोध्या धाम के होटलों, गेस्ट हाउसों व होम स्टे में ठहरने वाले यात्रियों/पर्यटकों के द्वारा आनलाइन आर्डर से मंगवाए जाने वाले खाद्य पदार्थों में नानवेज का आर्डर होने की शिकायतें मिल रही है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: अयोध्या धाम के होटलों में डिलीवर नहीं होगा नॉनवेज फूड, बाहर से मंगाकर खाने पर भी रोक
यूपी के लिपिकों के लिए खुशखबरी, 1900 से बढ़कर 2000 होगा ग्रेड वेतन, शासन को भेजा गया प्रस्ताव
अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों में कार्यरत 1700 से अधिक लिपिकों के लिए खुशखबरी है। उनके जल्द ही वेतन बढ़ोतरी का लाभ मिल सकता है। शिक्षा निदेशालय ने उनका ग्रेड वेतन 1900 से बढ़ाकर 2000 करने का प्रस्ताव शासन को भेजा है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: यूपी के लिपिकों के लिए खुशखबरी, 1900 से बढ़कर 2000 होगा ग्रेड वेतन, शासन को भेजा गया प्रस्ताव
84 करोड़ का MoU, 1000 करोड़ खर्च? नोएडा अथॉरिटी से दलित प्रेरणा स्थल पर खर्च का हिसाब मांगा
नोएडा सेक्टर-95 में बना राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल एवं ग्रीन गार्डन एक बार फिर चर्चा में है। सीएजी की आपत्तियों पर इस मामले में सुनवाई कर रही लोक लेखा समिति (पीएसी) ने नोएडा प्राधिकरण से इस पर खर्च किए गए रुपये का ब्योरा मांगा है। अन्य बिंदुओं पर भी जानकारी मांगी है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: 84 करोड़ का MoU, 1000 करोड़ खर्च? नोएडा अथॉरिटी से दलित प्रेरणा स्थल पर खर्च का हिसाब मांगा
धर्मांतरण गैंग चला रहा था डॉक्टर रमीज, पिता ने पंजाबी महिला को फंसाकर किया था दूसरा निकाह
दो महिला डॉक्टरों के यौन शोषण का आरोपी केजीएमयू का रेजिडेंट डॉक्टर रमीज, पिता सलीमुद्दीन और फीलखाना मोहल्ला, पीलीभीत के काजी जाहिद हसन राना के साथ मिलकर धर्मांतरण का नेटवर्क चला रहा था।
पूरी खबर यहां पढ़ें: धर्मांतरण गैंग चला रहा था डॉक्टर रमीज, पिता ने पंजाबी महिला को फंसाकर किया था दूसरा निकाह
5 हजार करोड़ का 'नॉन-पैन' घोटाला, करोड़ों के बंगले और जमीन खरीदने वालों ने खुद को बताया गरीब
संपत्ति की खरीद-बिक्री बगैर पैन नंबर के कर दी गई। जांच में सामने आया कि संपत्ति करोड़ों की है। इसी तरह आगरा में नॉन पैन दिखाकर बेशकीमती जमीन का सौदा कर दिया गया। ये दो मामले बानगीभर हैं, नॉन-पैन के नाम पर करोड़पतियों को लाभ पहुंचाने का बड़ा खेल सामने आया है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: 5 हजार करोड़ का 'नॉन-पैन' घोटाला, करोड़ों के बंगले और जमीन खरीदने वालों ने खुद को बताया गरीब
आयोग की फाइल दो साल से दबाकर भर्ती में फर्जीवाड़ा, फंसेंगे समाज कल्याण के 6 अधिकारी
यूपी में समाज कल्याण विभाग की अभ्युदय कोचिंग में कोर्स कोआर्डिनेटरों की भर्ती में उप्र लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) से सत्यापन कराने के नाम पर भी खेल किया गया। पिछले दो वर्षों से सत्यापन कराने की फाइल दबी हुई है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: आयोग की फाइल दो साल से दबाकर भर्ती में फर्जीवाड़ा, फंसेंगे समाज कल्याण के 6 अधिकारी
कानपुर गैंगरेप केस: 6 लाइन में रिपोर्ट निपटाने वाले दारोगा खुद 'निपट' गए, हुए सस्पेंड
कानपुर में किशोरी से दुष्कर्म मामले में पुलिस ने आरोपित यूट्यूबर को जेल भेज दिया है, वहीं फरार दरोगा की तलाश की जा रही है। किशोरी की मेडिकल रिपोर्ट में ऐसे साक्ष्य मिले हैं, जिसके बाद डॉक्टरों ने दुष्कर्म की आशंका से इनकार नहीं किया है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: कानपुर गैंगरेप केस: 6 लाइन में रिपोर्ट निपटाने वाले दारोगा खुद 'निपट' गए, हुए सस्पेंड
कब तक रहेगा सर्दी का सितम, UP में जारी ठिठुरन; इस तारीख से राज्यों को राहत
9 जनवरी से 2-3 दिनों तक मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में इजाफा दर्ज किया जा सकता है। वहीं, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाके घने से बहुत घने कोहरे का सामना कर सकते हैं।
पूरी खबर यहां पढ़ें: कब तक रहेगा सर्दी का सितम, UP में जारी ठिठुरन; इस तारीख से राज्यों को राहत
दरिंदगी! युवक की गला काट कर हत्या, डेढ़ सौ मीटर तक शव घसीटा फिर सिर लेकर फरार
यूपी के रायबरेली में अपने भांजी के यहां आए युवक की गला काट कर हत्या कर दी गयी। हत्यारों ने हत्या करने के बाद करीब डेढ सौ मीटर तक शव को घसीटा और सिर लेकर फरार हो गए। सुबह शौच के लिए गए ग्रामीणों ने सिर कटा शव देखकर पुलिस को सूचना दी।
पूरी खबर यहां पढ़ें: दरिंदगी! युवक की गला काट कर हत्या, डेढ़ सौ मीटर तक शव घसीटा फिर सिर लेकर फरार
यूपी की अन्य खबरें और अपडेट्स जानने के लिए बने रहिए ‘लाइव हिन्दुस्तान’ के साथ।

लेखक के बारे में
Srishti Kunjसृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। सृष्टि ने इंडिया न्यूज के साथ भी लंबे समय तक काम किया। 2020 से वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं।
और पढ़ें



