UP Top News Today: महीनेभर परिवार को बनाया बंधक, कानपुर में शिया समाज नहीं मनाएगा ईद

Mar 08, 2026 02:33 pm ISTSrishti Kunj लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

UP Top News Today: बैंक अकाउंटेंट ने जमीन के लिए एक दंपति और उनकी 2 साल की मासूम बच्ची को एक महीने से बंधक बना रखा था। पुलिस ने सूचना मिलने पर परिवार को छुड़ाया। वहीं, यूपी के कानपुर शहर में शिया समुदाय ने फैसला लिया है कि इस बार ईद नहीं मनाई जाएगी। सभी काली पट्टी बांधकर नमाज अदा करेंगे।

UP Top News Today: महीनेभर परिवार को बनाया बंधक, कानपुर में शिया समाज नहीं मनाएगा ईद

UP Top News Today 8 March 2026: कल्याणपुर में जमीन संबंधित काम बताकर पांच फरवरी को एक परिवार समेत विजय नगर बुलाया गया। पांच कारों से आए प्रापर्टी डीलर और उसके गुर्गों ने पूरे परिवार को बंधक बना लिया और किसी होटल ले गए। इतनी कम कीमत में बैनामा से इंकार करने पर पति और बेटी को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद मसवानपुर में एक फ्लैट किराए पर लेकर बंधक बना लिया।

यूपी के कानपुर में शिया समुदाय ने फैसला किया है कि वह इस साल ईद नहीं मनाएंगे। अलविदा जुमे और ईद की नमाज भी काली पट्टी बांधकर अदा करेंगे। ईरान के सुप्रीम लीडर की अमेरिका-इजरायल के हमले में मारे जाने के बाद विरोध स्वरूप यह फैसला लिया गया है।

पढ़ें यूपी की टॉप न्यूज

बैंक अकाउंटेंट ने दंपति और मासूम बच्ची को एक महीने से बनाया बंधक, जमीन के लिए पकड़कर रखा

यूपी के कल्याणपुर में बैंक अकाउंटेंट और उसके साथियों ने दो करोड़ की जमीन के लिए शाहजहांपुर निवासी दंपति और उनकी दो वर्षीय बेटी को एक माह तक बंधक बनाकर रखा। जानकारी होने पर परिजनों ने डायल-112 पर सूचना दी तो पुलिस ने शनिवार को मसवानपुर के एक फ्लैट से तीनों को छुड़वाया।

यूपी के इस शहर में शिया समुदाय नहीं मनाएगा ईद, काली पट्टी बांध नमाज करेंगे अदा

यूपी के कानपुर में शिया समुदाय ने निर्णय लिया है कि वह इस साल ईद नहीं मनाएगा। अलविदा और इसके बाद ईद की नमाज काली पट्टी बांधकर अदा करेंगे। यह फैसला ऑल इंडिया शिया युवा यूनिट ने चर्च रोड ग्वालटोली में मजलिस व बैठक के बाद लिया।

रक्तदान शिविर में आए सभी लोगों में हेपेटाइटिस-बी संक्रमण से खलबली, पूरे इलाके की जांच की तैयारी

लखनऊ के रहीमाबाद स्थित मुंशीखेड़ा में आयोजित एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब रक्तदान करने वाले सभी 19 लोग हेपेटाइटिस-बी (Hepatitis-B) से संक्रमित पाए गए। बलरामपुर अस्पताल द्वारा लगाए गए इस शिविर के नमूनों की जांच पहले अस्पताल की लैब और फिर लोहिया संस्थान में की गई।

मार्च में जनवरी जैसा घना कोहरा, यूपी के इस शहर में मौसम के मिजाज ने चौंकाया, विज्ञानी भी हैरान

यूपी के बुलंदशहर में रविवार सुबह मार्च के महीने में जनवरी जैसा घना कोहरा देख हर कोई हैरान रह गया। बेमौसम धुंध के कारण दृश्यता शून्य के करीब पहुंच गई और हाईवे पर वाहनों की रफ्तार कम हो गई। वैज्ञानिक भी हैरान हैं और इसे दुर्लभ मौसम घटना मान रहे हैं।

SDM को कुत्ते ने काटा, 8 दिन की लीव मांगी; छुट्टी के एप्लीकेशन पर अंगूठा लगाया, लेटर वायरल

बलिया के बैरिया एसडीएम आलोक प्रताप सिंह अपने पालतू कुत्ते के काटने से घायल हो गए। दोनों हाथ जख्मी होने से उन्होंने छुट्टी के आवेदन पर हस्ताक्षर की जगह अंगूठा लगाया। इलाज के लिए वह दिल्ली गए हैं। उनकी अनुपस्थिति में बांसडीह के न्यायिक एसडीएम को बैरिया का प्रभार दिया गया है।

CM योगी की मां पर भड़काऊ बयान देने वाला मौलाना कौन? FIR दर्ज, लोगों में आक्रोश

सीएम योगी आदित्यनाथ और और उनकी मां पर अभद्र टिप्पणी के आरोप में बिहार के मौलाना अब्दुल्ला सलीम के खिलाफ कोतवाली नगर में केस दर्ज हुआ है। विरोध में लखनऊ में युवाओं ने पुतला फूंका और जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

बाथरूम गए तो ठीक थे... आशुतोष ब्रह्मचारी पर हमले को लेकर क्या बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने आशुतोष ब्रह्मचारी पर हुए हमले के आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने इसे सुरक्षा पाने का नाटक बताते हुए कहा कि बाथरूम जाने से पहले वह ठीक थे। शंकराचार्य ने रेलवे सुरक्षा पर सवाल उठाया और जांच की मांग की है।

पत्नी के बारे में दीवार पर लिख SSB जवान के पति ने बच्चों को फंदे पर लटकाया, खुद की आत्महत्या

यूपी के महराजगंज में दोमुहान घाट में तैनात एसएसबी महिला जवान के पति ने रविवार को अपने दो बच्चों को मारने के बाद खुद कमरे में लगे पंखे से फांसी के फंदे से लटक कर जान दे दी। इस घटना के बाद सनसनी मच गई। पुलिस व एसएसबी के अधिकारी मौके पर पहुंच गये।

सीएम योगी की मां पर अभद्र टिप्पणी से आक्रोश, सड़क पर उतरे युवा, मौलाना पर केस दर्ज

बिहार के मौलाना अब्दुल्ला सलीम द्वारा सीएम योगी की मां पर की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में लखनऊ के हजरतगंज में युवाओं ने प्रदर्शन किया। पुतला फूंकते हुए मौलाना की जल्द गिरफ्तारी की मांग की गई और 4 दिन का अल्टीमेटम दिया गया है।

Iran-Israel War: लखनऊ से खाड़ी देश की फ्लाइट्स कैंसिल, 12000 यात्रियों के करोड़ों फंसे

28 फरवरी से 5 मार्च के बीच केवल लखनऊ से खाड़ी देशों (दुबई, शारजाह, रियाद, मस्कट) के लिए बुक की गई 12,000 से अधिक टिकटें रद्द हो चुकी हैं। इन यात्रियों का लगभग 45 से 50 करोड़ रुपये लखनऊ की विभिन्न ट्रैवल एजेंसियों और एयरलाइंस के पोर्टल पर फंसा हुआ है।

यूपी की अन्य खबरें और अपडेट्स जानने के लिए बने रहिए ‘लाइव हिन्दुस्तान’ के साथ।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj

सृष्टि कुंज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने नेशनल और दिल्ली डेस्क के लिए कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग में अपनी स्किल्स को निखारा है। सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। 2020 से वह हिन्दुस्तान डिजिटल के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूलिंग के बाद एनिमेशन की पढ़ाई की और फिर बतौर एनिमेटर एक विदेशी गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइनिंग की। इसके बाद सृष्टि ने मॉस कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप के दिल्ली संस्करण नवोदय टाइम्स की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 साल नवोदय टाइम्स से जुड़े रहने के बाद सृष्टि ने इंडिया न्यूज की डिजिटल टीम (इनखबर) की नेशनल डेस्क के साथ भी काम किया। 2020 से सृष्टि लाइव हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम के साथ अब ट्रेंड्स के अनुसार पाठकों तक यूपी की हर खबर को पहुंचा रही हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।