UP Top News Today: आगरा में संघ-योगी-भाजपा की बैठक, यूपी SIR लिस्ट में कटे 3 करोड़ नाम

Mar 07, 2026 02:58 pm ISTSrishti Kunj लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

UP Top News Today: आगरा में सीएम योगी आदित्यनाथ, आरएसएस और भाजपा की बैठक जारी है। समन्वय बैठक में चुनाव की रणनीति पर मंथन किया जा रहा है। यूपी एसआईआर के तहत मिले नोटिस में से 2.80 करोड़ मतदाताओं को हरी झंडी दे दी गई है।

UP Top News Today: आगरा में संघ-योगी-भाजपा की बैठक, यूपी SIR लिस्ट में कटे 3 करोड़ नाम

UP Top News Today 7 March 2026: यूपी में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है। आज मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रेस वार्ता करते हुए जानकारी दी है कि एसआईआर के तहत यूपी में नोटिस पाने वाले मतदाताओं में से 2.80 करोड़ वोटरों को हरी झंडी दे दी गई है। केवल 3.26 करोड़ के नाम काटे गए हैं।

यूपी में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में नोटिस पाने वाले 2.80 करोड़ मतदाताओं को मिली हरी झंडी। कुल 3.26 करोड़ मतदाताओं को नोटिस जारी होनी है और उसमें से 3.08 करोड़ को नोटिस जारी की जा चुकी है।

पढ़ें यूपी की टॉप न्यूज

आगरा में संघ-योगी-भाजपा की बैठक, चुनाव की रणनीति पर मंथन

सीएम योगी आदित्यनाथ आज आगरा के दौरे पर हैं। आगरा में आज सीएम योगी, आरएसएस और भाजपा की बैठक हो रही है। समन्वय बैठक आगरा के अमर कन्वेंशन सेंटर में चल रही है। इस बैठक में संघ और भाजपा के कई पदाधिकारी शामिल हैं। बैठक में संगठन, सरकार के बीच समन्वय पर चर्चा होगी। साथ ही बैठक में चुनाव से पहले रणनीति पर मंथन भी होगा।

यूपी SIR: 2.80 करोड़ मतदाताओं को मिली हरी झंडी, सिर्फ इतने नाम काटे गए

यूपी में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत नोटिस पाने वाले 2.80 करोड़ मतदाताओं को राहत मिली है। सुनवाई के बाद वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने पर उन्हें हरी झंडी दे दी गई है, यानी उनका नाम मतदाता सूची में बरकरार रहेगा।

विवाद के बाद दबंगों ने ईंट-पत्थर मारे फिर पिटाई कर युवक को कुएं में धकेला, मौत

यूपी के जौनपुर में दबंगों की हैवानियत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि केराकत कोतवाली क्षेत्र के नाऊपुर गांव में गुरुवार रात दबंगों ने एक युवक की पिटाई करके कुएं में धकेल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।

यूपी के 2 IPS की शादी; बरेली की एसपी अंशिका बनेंगी संभल SP कृष्ण कुमार की दुल्हन, कार्ड भी छपे

संभल एसपी केके बिश्नोई और बरेली एसपी अंशिका वर्मा 28 मार्च को राजस्थान में शादी करेंगे। 27 मार्च को बाड़मेर में हल्दी-संगीत और 30 मार्च को जोधपुर में रिसेप्शन होगा। दोनों की मुलाकात 2021 में गोरखपुर पोस्टिंग के दौरान हुई थी, जहां से उनकी लव स्टोरी शुरू हुई।

राम मंदिर नव संवत्सर समारोह में शामिल होंगी राष्ट्रपति, यूपी-उत्तराखंड के 3000 लोग आमंत्रित

अयोध्या राम जन्मभूमि परिसर में नव संवत्सर समारोह को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए कई धार्मिक आयोजन हो रहे हैं। इनमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु शामिल होंगी। राम मंदिर में 19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु लगभग चार घंटे रहेंगी।

UP SIR: वोटर बनने के लिए 84 लाख आवेदन, नाम कटवाने के 3 लाख, 10 अप्रैल को फाइनल लिस्ट

यूपी में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण के दौरान 86 लाख से अधिक लोगों ने फॉर्म-6 भरकर नाम जुड़वाने के लिए आवेदन किया, जबकि 3.18 लाख ने फॉर्म-7 से नाम हटाने की मांग की। दावे-आपत्तियों की अवधि खत्म हो गई है। अब 27 मार्च तक 3.26 करोड़ मतदाताओं की सुनवाई होगी और 10 अप्रैल को अंतिम सूची जारी होगी।

केशव प्रसाद मौर्य के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, चॉपर में धुआं भरा, सभी सुरक्षित

डिप्टी सीएम के हेलिकॉप्टर में शनिवार को उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी आ गई, जिसके चलते लखनऊ एयरपोर्ट पर उसकी इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। बताया जा रहा है कि हेलिकॉप्टर के केबिन में अचानक धुआं भर गया था।

यूपी पुलिस की दबिश से परेशान होकर युवक ने की आत्महत्या, तमंचे से कनपटी पर मारी गोली

यूपी के बुलंदशहर में कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के मोहल्ला हनुमान टीला में युवक ने पुलिस दबिश से परेशान होकर घर की छत पर तमंचे से कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की है।

VIDEO: क्लासरूम में लेटकर मैडम ने छात्राओं से कराई फुट मसाज, वीडियो वायरल होते ही सस्पेंड

यूपी के चित्रकूट के एक प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापिका का बच्चों से मसाज कराने का मामला सामने आया है। इसका वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। जांच के बाद बीएसए ने प्रधानाध्यापिका को सस्पेंड कर दिया।

'बदमाशों का देवता' बनना है, लेकिन... यूपी में हाफ एनकाउंटर के बाद बदमाश ने बताई ख्वाहिश

मुजफ्फरनगर में मेडिकल स्टोर संचालक से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने अनिल दुजाना गैंग के बदमाश प्रताप को दबोचा जो गोली लगने से घायल हुआ था। उसने बताया कि वो बदमाशों का देवता बनना चाहता है। इस नाम से इंस्टा आईडी भी बनाई है।

यूपी की अन्य खबरें और अपडेट्स जानने के लिए बने रहिए ‘लाइव हिन्दुस्तान’ के साथ।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj

सृष्टि कुंज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने नेशनल और दिल्ली डेस्क के लिए कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग में अपनी स्किल्स को निखारा है। सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। 2020 से वह हिन्दुस्तान डिजिटल के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूलिंग के बाद एनिमेशन की पढ़ाई की और फिर बतौर एनिमेटर एक विदेशी गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइनिंग की। इसके बाद सृष्टि ने मॉस कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप के दिल्ली संस्करण नवोदय टाइम्स की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 साल नवोदय टाइम्स से जुड़े रहने के बाद सृष्टि ने इंडिया न्यूज की डिजिटल टीम (इनखबर) की नेशनल डेस्क के साथ भी काम किया। 2020 से सृष्टि लाइव हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम के साथ अब ट्रेंड्स के अनुसार पाठकों तक यूपी की हर खबर को पहुंचा रही हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।