UP Top News Today: वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का आखिरी दिन आज, देवरिया BSA पर 10 हजार का इनाम
UP Top News Today: यूपी में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण, एसआईआर के तहत दावे और आपत्तियां दाखिल करने का शुक्रवार यानि आज अंतिम दिन है। वहीं, शिक्षक सुसाइड केस में अभी तक फरार चल रहीं देवरिया बीएसए और बाबू पर 10-10 हजार का इनाम घोषित किया गया है।

UP Top News Today 6 March 2026: उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत दावे और आपत्तियां दर्ज कराने का शुक्रवार को अंतिम दिन है। निर्वाचन विभाग ने साफ कर दिया है कि इसके बाद इस प्रक्रिया की समयसीमा नहीं बढ़ाई जाएगी।
शिक्षक कृष्णमोहन के खुदकुशी मामले में बीएसए शालिनी श्रीवास्तव अब भी फरार हैं। उनके खिलाफ अब 10 हजार का इनाम घोषित किया गया है। साथ में एक बाबू पर भी 10 हजार का इनाम घोषित हुआ है। मामले में पुलिस जांच कर रही है।
पढ़ें यूपी की टॉप न्यूज
UP SIR: वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का आज अंतिम दिन, अब तक 82 लाख ने फॉर्म-6 भरा
यूपी में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत दावे और आपत्तियां दाखिल करने का शुक्रवार अंतिम दिन है। अब तक 82.34 लाख लोगों ने फॉर्म-6 भरकर नाम जुड़वाने के लिए आवेदन किया है। निर्वाचन विभाग ने बीएलओ को बूथ पर तैनात किया है और लोगों से समय रहते आवेदन करने की अपील की है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: UP SIR: वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का आज अंतिम दिन, अब तक 82 लाख ने फॉर्म-6 भरा
शिक्षक सुसाइड केस में देवरिया बीएसए और बाबू पर 10-10 हजार का इनाम घोषित, अभी तक फरार
शिक्षक कृष्णमोहन के खुदकुशी प्रकरण में बीएसए शालिनी श्रीवास्तव की मुश्किलें और भी बढ़ सकतीं हैं। अब फरार चल रहीं शालिनी श्रीवास्तव और एक बाबू के खिलाफ 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया गया है। मामले में प्रतिदिन नए- नए खुलासे होने से बीएसए कार्यालय के भ्रष्टाचार की गहराई सामने आ रही है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: शिक्षक सुसाइड केस में देवरिया बीएसए और बाबू पर 10-10 हजार का इनाम घोषित, अभी तक फरार
डीजे को लेकर खूनी संघर्ष में एक और युवक की मौत, आरोपी का हाफ एनकाउंटर
सुल्तानपुर के जनऊपुर में डीजे विवाद में एक और व्यक्ति की मौत हो गई है। इससे मरने वालों की संख्या दो हो गई है। वहीं, मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर दीपक सोनकर को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। गांव में भारी पुलिस बल तैनात है और तनावपूर्ण शांति बनी हुई है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: डीजे को लेकर खूनी संघर्ष में एक और युवक की मौत, आरोपी का हाफ एनकाउंटर
ऑटो गैंग ने युवक से लाखों लूटे, तेज आवाज में गाने बजाते हुए शहर में घुमाया
यूपी के कानपुर शहर में सवारियों से लूटपाट करने वाला ऑटो सवार बदमाशों का गैंग सक्रिय है। ऑटो सवार बदमाश बुलेट खरीदने निकले युवक को शहरभर घुमाने के बाद बहाने से गंगा बैराज एनआरआई सिटी के पास सूनसान जगह ले गए।
पूरी खबर यहां पढ़ें: ऑटो गैंग ने युवक से लाखों लूटे, तेज आवाज में गाने बजाते हुए शहर में घुमाया
गुटखा थूकने पर मर्डर; दो पक्षों के बीच मारपीट में युवक की मौत, गांव में तनाव
आगरा के एत्मादपुर में नाली में गुटखा थूकने को लेकर हुए विवाद में 23 वर्षीय अमित सिंह की मौत हो गई। मारपीट में घायल युवक ने एसएन मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दम तोड़ा। पुलिस ने 7 लोगों पर केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: गुटखा थूकने पर मर्डर; दो पक्षों के बीच मारपीट में युवक की मौत, गांव में तनाव
सीएम योगी की सख्ती का असर, छात्रा को घर में घुसकर गोली मारने वाले का हाफ एनकाउंटर
बेटियों के प्रति अपराध पर जीरो टॉलरेंस की सीएम योगी की नीति का असर देखने को मिला है। बस्ती में छात्रा को घर में घुसकर गोली मारने वाले आरोपी का पुलिस ने हाफ एनकाउंटर किया है। इससे पहले इसी मामले में थानेदार और विवेचक को लाइन हाजिर भी किया जा चुका है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: सीएम योगी की सख्ती का असर, छात्रा को घर में घुसकर गोली मारने वाले का हाफ एनकाउंटर
नासा के आर्टेमिस मिशन में आपका भी नाम लगाएगा चांद के चक्कर, करना होगा ये काम
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के ‘आर्टिमिस-द्वितीय’ मिशन के साथ आम लोग भी जुड़ सकते हैं। इसके लिए सरहद की सीमा भी आड़े नहीं आएगी। नासा किसी भी देश से आवेदन करने वालों को वेबसाइट के माध्यम से बोर्डिंग पास जारी कर रहा है। आप अपना नाम व पिन कोड दर्ज करते हुए अपने नाम का बोर्डिंग पास प्राप्त कर सकते हैं।
पूरी खबर यहां पढ़ें: नासा के आर्टेमिस मिशन में आपका भी नाम लगाएगा चांद के चक्कर, करना होगा ये काम
वाराणसी एयरपोर्ट पर धुंध का साया, कई चक्कर लगाने के बाद एयर इंडिया का विमान लखनऊ डायवर्ट
वाराणसी एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह धुंध के कारण दिल्ली से आए एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान को लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली। विमान को लखनऊ डायवर्ट किया गया। इससे दिल्ली की फ्लाइट भी लेट हुई।
पूरी खबर यहां पढ़ें: वाराणसी एयरपोर्ट पर धुंध का साया, कई चक्कर लगाने के बाद एयर इंडिया का विमान लखनऊ डायवर्ट
टेबल से चाकू उठाया और काटने लगा अपना ही गला, मौके पर मौत; खौफनाक वारदात CCTV में कैद
यूपी के हापुड़ में हाईवे पर स्थित एक ढाबे पर युवक ने धारदार चाकू से अपना गला काटकर आत्महत्या कर ली। दिल्ली से बरेली लौट रहे युवक की यह पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: टेबल से चाकू उठाया और काटने लगा अपना ही गला, मौके पर मौत; खौफनाक वारदात CCTV में कैद
अंतिम संस्कार के दौरान मधुमक्खियों का अटैक; शव छोड़कर भागे लोग, 2 दर्जन से ज्यादा लोग घायल
उन्नाव के अहिमाखेड़ा गांव में अंतिम संस्कार के दौरान मधुमक्खियों ने शवयात्रा में शामिल लोगों पर हमला कर दिया। भगदड़ मच गई और करीब दो दर्जन ग्रामीण घायल हो गए। सभी को नवाबगंज सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। बाद में स्थिति सामान्य होने पर अंतिम संस्कार किया गया।
पूरी खबर यहां पढ़ें: अंतिम संस्कार के दौरान मधुमक्खियों का अटैक; शव छोड़कर भागे लोग, 2 दर्जन से ज्यादा लोग घायल
यूपी की अन्य खबरें और अपडेट्स जानने के लिए बने रहिए ‘लाइव हिन्दुस्तान’ के साथ।
लेखक के बारे में
Srishti Kunjसृष्टि कुंज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने नेशनल और दिल्ली डेस्क के लिए कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग में अपनी स्किल्स को निखारा है। सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। 2020 से वह हिन्दुस्तान डिजिटल के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूलिंग के बाद एनिमेशन की पढ़ाई की और फिर बतौर एनिमेटर एक विदेशी गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइनिंग की। इसके बाद सृष्टि ने मॉस कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप के दिल्ली संस्करण नवोदय टाइम्स की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 साल नवोदय टाइम्स से जुड़े रहने के बाद सृष्टि ने इंडिया न्यूज की डिजिटल टीम (इनखबर) की नेशनल डेस्क के साथ भी काम किया। 2020 से सृष्टि लाइव हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम के साथ अब ट्रेंड्स के अनुसार पाठकों तक यूपी की हर खबर को पहुंचा रही हैं।
और पढ़ें

