Hindi NewsUP Newsup top news today 6 december 2025 baba sahab parinirvan divas alert mathura to ayodhya weather crime politics updates
UP Top News Today:  बाबा साहब को दी जा रही श्रद्धांजलि, बाबरी विध्वंस की बरसी पर अलर्ट

UP Top News Today: बाबा साहब को दी जा रही श्रद्धांजलि, बाबरी विध्वंस की बरसी पर अलर्ट

संक्षेप:

बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस के मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा प्रमुख मायावती सहित तमाम वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उधर, बाबरी ढांचा विध्वंस की बरसी पर मथुरा से अयोध्या तक सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। 

Dec 06, 2025 05:35 pm ISTAjay Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

UP Top News Today 6 December 2025: बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस के मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा प्रमुख मायावती सहित तमाम वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। नोएडा से लखनऊ तक कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। बसपा कार्यकर्ता परिवार सहित नोएडा व लखनऊ के स्मारक व प्रेरणा स्थल पर पहुंचकर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। नोएडा में होने वाली रैली को बसपा सुप्रीमो मायावती ने पहले ही रद्द कर दिया था। पहली बार मायावती ने नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर ही बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहीं बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद कार्यकर्ताओं के साथ नोएडा में कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल भी नोएडा पहुंचे हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उधर, बाबरी ढांचा विध्वंस की बरसी पर मथुरा से अयोध्या तक सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। अयोध्या में राम मंदिर की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। शहर के प्रवेश मार्गों पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। रामनगरी में जो भी वाहन प्रवेश कर रहे हैं, उन सभी की चेकिंग की जा रही है। गाड़ियों में बैठे लोगों की आईडी भी चेक की जा रही है। इसके साथ ही होटलों, गेस्ट हाउसों और धर्मशालाओं की भी चेकिंग की जा रही है। रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन में भी सघन चेकिंग की गई है। मथुरा, काशी और प्रदेश के अन्य जिलों में भी पुलिस-प्रशासन अलर्ट पर है।

पढ़ें यूपी की टॉप न्यूज

IAS कामिनी रतन चौहान प्रमुख सचिव राज्य कर बनाई गईं

IAS अधिकारी कामिनी रतन चौहान को प्रमुख सचिव, राज्य कर नियुक्त किया गया है। इससे पहले उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण विभागों में अपनी सेवाएँ दी हैं और प्रशासनिक कार्यों में अपनी कुशलता का प्रदर्शन किया है। उनके नेतृत्व में राज्य कर विभाग के कामकाज में और भी सुधार और प्रभावशीलता की उम्मीद की जा रही है।

क्या तय हो गया यूपी भाजपा के नए अध्यक्ष का नाम? साध्वी निरंजन ने नड्डा से की मुलाकात; अटकलें तेज

उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष को लेकर पहले से कई नाम चर्चा में हैं। धर्मपाल सिंह, रामशंकर कठेरिया, स्वतंत्र देव सिंह, दिनेश शर्मा से लेकर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य तक के नाम को लेकर चर्चा उठती रहती है। अब साध्वी निरंजन ज्योति का नाम तेजी से चर्चा में आया है। नए अध्यक्ष का नाम जल्द घोषित हो सकता है।

मौत के बाद मिले वीडियो ने मचाया बवाल, कब्र से युवक का शव निकाल ले गई पुलिस

यूपी के खतौली में कोतवाली पुलिस ने कब्र में दबे एक मृत युवक के शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम पर भेजा। युवक ने करीब डेढ़ महीने पहले लोनी में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उसकी मौत के बाद वीडियो मिला है। जांच फिर शुरू की गई है।

यूपी में AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष की मुश्किलें बढ़ीं, राजभर नेता ने दर्ज कराई एफआईआर; जानें मामला

एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष के बयान को लेकर सितम्बर में भी सियासत गरमा गई थी। अब करीब तीन महीने बाद आजमगढ़ जिले के अहरौला थाने के निजामपुर के रहने वाले प्रमोद राजभर की ओर से एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली को नामजद कर तहरीर दिए जाने पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की गई है।

UP Weather: पारा 4 डिग्री से नीचे, ठंड ने कंपाया, शीतलहर से बढ़ेगी गलन भरी सर्दी

यूपी में ठंड लगातार अपने असर दिखा रही है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में जारी गिरावट ने आमजन की दिनचर्या को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

योगी सरकार 5 लाख बच्चों के लिए चलाएगी प्रदेश व्यापी अभियान, डीएम-बीएसए को जिम्मेदारी

नियोजन विभाग ने 6 से 14 वर्ष के ऐसे बच्चों की सूची बेसिक शिक्षा विभाग को सौंपते हुए कहा था कि इन्हें डीबीटी का कोई लाभ नहीं मिल रहा। ये ऐसे बच्चे हैं जो या तो स्कूल गए नहीं या बीच में स्कूल छोड़ दिया। सत्यापन के बाद ही लाभ दिया जाए। बच्चों के पैरेंट्स का रिकार्ड सम्भवत: विभाग के पास हो।

यूपी की अन्य खबरों और अपडेट्स के लिए बने रहिए ‘लाइव हिन्दुस्तान’ के साथ।

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh
अजय कुमार सिंह दो दशक से अधिक अनुभव वाले वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और टीवी होते हुए अब डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ीं खबरों को गहराई से कवर किया है। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |