Hindi NewsUP Newsup top news today 5 august flood in prayagraj varanasi cm yogi visit weather crime politics updates akhilesh mayawati
UP Top News Today: सीएम योगी से कान्हा रूप में मिले बच्चे, PDA पाठशाला पर बोले अखिलेश

UP Top News Today: सीएम योगी से कान्हा रूप में मिले बच्चे, PDA पाठशाला पर बोले अखिलेश

संक्षेप:

मंगलवार को सीएम योगी अलीगढ़ पहुंचे तो वहां छोटे-छोटे बच्चों ने कान्हा रूप में उनसे मुलाकात की। सीएम ने बच्चों को दुलार किया, चॉकलेट-टाफियां और कई उपहार दिए। उधर, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, PDA पाठशाला को पुलिस नहीं रोक सकती। मुख्यमंत्री को स्वयं पाठशाला में आकर हालात देखने चाहिए।

Tue, 5 Aug 2025 02:39 PMAjay Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

UP Top News Today 5 August 2025: जन्माष्टमी करीब है। ऐसे में मंगलवार को सीएम योगी अलीगढ़ पहुंचे तो वहां छोटे-छोटे बच्चों ने कान्हा रूप में उनसे मुलाकात की। सीएम ने बच्चों को दुलार किया, चॉकलेट-टाफियां और कई उपहार दिए। इससे पहले पहले उन्होंने अलीगढ़ मंडल के मंत्रियों, सांसदों, विधायकों और विधान परिषद सदस्यों के साथ विकास कार्यों और कानून व्यवस्था पर मंडलीय समीक्षा बैठक की।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि पीडीए पाठशाला को पुलिस नहीं रोक सकती। मुख्यमंत्री को स्वयं पाठशाला में आकर हालात देखने चाहिए। सरकार ने खुद स्वीकार किया है कि उसने कई स्कूल बंद कर दिए हैं और कुछ का विलय भी किया है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता तब तक छात्रों को पढ़ाते रहेंगे जब तक उन स्कूलों में नए शिक्षकों की भर्ती नहीं हो जाती।

मुरादाबाद के नागफनी थाना क्षेत्र में महिला को सरेराह पीछे से पकड़कर छेड़छाड़ करने वाले आरोपी आदिल को पुलिस ने सोमवार देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। चांदमारी घाट के पास हुई मुठभेड़ में आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपी ने रविवार शाम सब्जी लेकर लौट रही महिला से छेड़छाड़ की थी। छेड़छाड़ की फुटेज वायरल होने के बाद महिला ने तहरीर दी थी।

उधर, कौशांबी के मंझनपुर में एक सरकारी स्कूल के हेडमास्टर पर छात्र-छात्राओं को सरकारी टैब पर अश्लील वीडियो दिखाने के आरोप लगे हैं। छात्राओं की शिकायत पर परिजन सोमवार को स्कूल पहुंचे और हेडमास्टर को स्कूल से बाहर बुलाकर उसकी जमकर पिटाई की। मामले की जानकारी बीएसए को हुई तो उन्होंने हे़डमास्टर को निलंबित कर दिया। मामले की जांच कराई जा रही है। एक परिजन ने थाने में तहरीर दी है, हालांकि अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं हो सका है।मामला मंझनपुर के खेरवा बरौला प्राथमिक विद्यालय का है।

पढ़ें यूपी की टॉप न्यूज

गंगा मैया पांव धुलने आती हैं, बाढ़ पीड़ितों से ये क्या बोल गए संजय निषाद, कहा- लोग सीधे स्वर्ग जाते हैं

योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने बाढ़ को लेकर एक अजीबोगरीब बयान दिया है। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से कहा कि गंगा मैया, गंगा पुत्रों का पांव धुलने आती हैं और गंगा के पुत्र सीधे स्वर्ग जाते हैं। मंत्री के इस बयान को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

VIDEO: अचानक भरभराकर गिरा सरकारी स्कूल, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना, फैली दहशत

यूपी के हापुड़ में बंद पड़ा सरकारी स्कूल अचानक भरभराकर गिर गया। यह पूरी घटना पास ही लगे एक सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

यादव-मुस्लिम वाले विवादित आदेश पर गरमाई सियासत, कोर्ट जाएंगे अखिलेश; चंद्रशेखर बोले-FIR हो

अखिलेश यादव ने कहा कि जो भी गैर-क़ानूनी हो उसके ख़िलाफ़ कार्रवाई हो क्योंकि अवैध तो अवैध होता फिर क्यों किसी जाति या धर्म विशेष के लोगों को टारगेट किया जा रहा है। न्यायपालिका तुरंत संज्ञान ले। यह संविधान विरोधी काम है। उन्होंने इस मामले को लेकर कोर्ट जाने का भी ऐलान किया।

सीएम योगी ने अलीगढ़ को दी 1194 करोड़ की सौगात, PWD के कार्यों की समीक्षा भी की

सीएम योगी ने अलीगगढ़ को 1194 करोड़ की सौगात दी। विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इसके पहले सांसद, विधायक और एमएलसी के साथ बैठक की। पीडब्ल्यूडी के कार्याें की भी समीक्षा की।

अयोध्या में दिखा दिल छू लेने वाला नजारा, रिटायर हुए अधीनस्थों को गाड़ी में धक्का लगा IG ने किया विदा

पुलिस महकमे में ऐसे नजारे कभी कभार किसी आईजी-डीआईजी, एसएसपी जैसे किसी बड़े अफसर के रिटायरमेंट या तबादले के समय ही दिखते हैं। लेकिन आईजी प्रवीण कुमार ने जब रिटायर हो रहे अधीनस्थों के लिए वैसा ही सम्मान दिखाया तो हर कोई इसकी तारीफ कर उठा। उन्होंने गाड़ी में खुद धक्का लगा उन्हें विदा किया।

2 बेटों को गंगा में फेंक कर पिता ने भी लगाई छलांग, पत्नी से हो गया था विवाद

यूपी के वाराणसी में 2 बेटों को गंगा में फेंक कर खुद पिता ने भी छलांग दी। सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पिता को ग्रामीणों ने बचा लिया है। वहीं दोनों बेटों की टीमें तलाश में जुटी हैं।

ट्रेड वार के बीच यूपी अब स्पेन, इटली, मलेशिया जैसे देशों में बढ़ाएगा निर्यात, नई नीति जल्द

ट्रेड वार के बीच यूपी अब स्पेन, इटली, मलेशिया जैसे देशों में निर्यात बढ़ाएगा। प्रदेश में आ रही नई निर्यात प्रोत्साहन नीति-2030 में पहली बार निर्यातक इकाइयों को परियोजना लागत का 40 प्रतिशत अनुदान देने का प्रावधान किया जाएगा।

UP Rain: यूपी के 19 जिलों में आज बहुत अधिक बारिश चेतावनी, 25 शहरों के लिए जारी हुआ ये अलर्ट

लखनऊ में बारिश ने 7 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। सोमवार सुबह 8:30 बजे तक 91.3 मिलीमीटर बारिश हुई। इसके पहले वर्ष 2018 में 3 अगस्त को 114.3 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई थी। बारिश से दिन का पारा भी धड़ाम हो गया। यह 27.6 दर्ज किया गया जो सामान्य से 6.0 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

महिला डॉक्टर का नाम-नंबर लिखा, आगरा के होटल में मेरठ के इंजीनियर ने उठाया खौफनाक कदम

मेज पर पर्ची मिली, जिस पर पेन ड्राइव का जिक्र था। पुलिस ने पेन ड्राइव को ओपन किया। PDF फाइल में सुसाइड नोट मिला। युवक की पहचान 31 वर्षीय रोहित पुत्र सुखदेव चंद के रूप में हुई। वह मूलत: शिवरामपुरम, गोलाबाग रोहटा मार्ग मेरठ का निवासी था।

यूपी की अन्य खबरें और अपडेट्स जानने के लिए बने रहिए ‘लाइव हिन्दुस्तान’ के साथ।

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh
अजय कुमार सिंह दो दशक से अधिक अनुभव वाले वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और टीवी होते हुए अब डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ीं खबरों को गहराई से कवर किया है। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |