
UP Top News Today: एसआईआर का समय बढ़ा, फिर ट्रोल हुए यूट्यूबर शादाब जकाती
UP Top News Today: चुनाव आयोग ने एसआईआर फॉर्म भरने के लिए समय बढ़ा दिया है। अब आखिरी तारीख 16 दिसंबर रहेगी और फरवरी में वोटर लिस्ट जारी होगी। वहीं, यूपी पुलिस ने कोलकाता एयरपोर्ट से कफ सिरप तस्करी के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया है।
UP Top News Today 30 November 2025: चुनाव आयोग ने बड़ा फैसला लेते हुए कई राज्यों में एसआईआर का समय बढ़ा दिया है। इन राज्यों में यूपी भी शामिल है। आखिरी तारीख आगे बढ़ाए जाने से लोगों को एसआईआर करने के लिए एक और मौका मिल रहा है। एसआईआर का काम पूरा होते ही वोटर लिस्ट की अंतिम सूची जारी की जाएगी।
यूपी में कफ सिरप तस्करी करने वाले आरोपी मास्टरमाइंड को यूपी पुलिस ने कोलकाता एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया है। विदेश भागने की तैयारी में लगा मास्टरमाइंड भोला पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। उसका बेटा भी ड्रग माफिया है। इससे पहले एसटीएफ ने शुभम जायसवाल के सहयोगी अमित सिंह टाटा को लखनऊ से गिरफ्तार किया था।
यहां पढ़ें यूपी की टॉप न्यूज़
तीसरे वीडियो को लेकर ट्रोल हुए यूट्यूबर शादाब जकाती, बेटी संग शराब वाली बनाई थी रील
तीसरे वीडियो को लेकर यूट्यूबर शादाब जकाती एक बार फिर चर्चा में हैं। शराबी वाली वीडियो बेटी के साथ बनाने को लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। इससे पहले एक वीडियो में भी बच्ची को साथ रखा गया था। दूसरी वीडियो डॉक्टर बनकर बनाई थी, जिसे लेकर शिकायत की गई थी।
पूरी खबर यहां पढ़ें: तीसरे वीडियो को लेकर ट्रोल हुए यूट्यूबर शादाब जकाती, बेटी संग शराब वाली बनाई थी रील
यूपी में बढ़ा एसआईआर का समय, इस तारीख को जारी होगी वोटर लिस्ट की अंतिम सूची
एसआईआर को लेकर राहत भरी खबर है। चुनाव आयोग ने एसआईआर की प्रक्रिया को एक सप्ताह के लिए बढ़ा दिया है। अब यह काम 16 दिसंबर तक होगा। 14 फरवरी को वोटर लिस्ट की अंतिम सूची जारी होगी।
पूरी खबर यहां पढ़ें: यूपी में बढ़ा एसआईआर का समय, इस तारीख को जारी होगी वोटर लिस्ट की अंतिम सूची
कफ सिरप तस्करी का मास्टरमाइंड कोलकाता से गिरफ्तार
कफ सिरप के मास्टरमाइंड को सोनभद्र पुलिस ने रविवार को कोलकाता एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया। वह विदेश भागने की फिराक में था। मास्टरमाइंड भोला प्रसाद जायसवाल ड्रग माफिया शुभम जायसवाल का पिता है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: कफ सिरप तस्करी का मास्टरमाइंड कोलकाता से गिरफ्तार
मां की गोद में सो रहे मासूम को छीन ले गया तेंदुआ, निवाला बना गांव के बाहर छोड़ा शव
बीती रात तेंदुआ ने मां के गोद से मासूम को छीनकर मार डाला। मासूम का शव बरामद हो गया है। महिला बच्चे संग नंदोई भगवत राम के यहां मांगलिक कार्यक्रम लड़की के गौना में शामिल होने आई थी। रात 2 बजे हमला होने की बात कही जा रही है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: मां की गोद में सो रहे मासूम को छीन ले गया तेंदुआ, निवाला बना गांव के बाहर छोड़ा शव
मेरठ के बाद बुलंदशहर में दूसरे समुदाय को मकान बेचने पर बवाल, 250 घरों के बाहर लगे बिकाऊ है के पर्चे
मेरठ मंडल के ही बुलंदशहर जिले में भी एक ऐसा मामला देखने को मिला है। क्षेत्र के मोहल्ला बड़ी होली और हनुमान टीला में गैर समुदाय के लोगों को मंदिर के निकट स्थित मकान बेचने का लोगों ने विरोध जाहिर किया।
पूरी खबर यहां पढ़ें: मेरठ के बाद बुलंदशहर में दूसरे समुदाय को मकान बेचने पर बवाल, 250 घरों के बाहर लगे बिकाऊ है के पर्चे
यूपी में झाड़ियों के पास मिला महिला का अधजला शव, शव के कई हिस्से थे गायब
गोंडा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। धानेपुर थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत रेतवागाड़ा के सुनसान इलाके में एक महिला का अधजला शव मिला है। शव के कई हिस्से गायब थे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
पूरी खबर यहां पढ़ें: यूपी में झाड़ियों के पास मिला महिला का अधजला शव, शव के कई हिस्से थे गायब
थाईलैंड भागने की फिराक में था शैली ट्रेडर्स का मालिक, कोलकाता से भोला जायसवाल अरेस्ट
कफ सिरप तस्करी मामले में रविवार को यूपी पुलिस को एक और सफलता मिली है। सोनभद्र पुलिस ने शैली ट्रेडर्स के मालिक भोला जायसवाल को कोलकाता एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया है। वह थाईलैंड भागने की फिराक में था।
पूरी खबर यहां पढ़ें: थाईलैंड भागने की फिराक में था शैली ट्रेडर्स का मालिक, कोलकाता से भोला जायसवाल अरेस्ट
शरीर पर चोट के निशान और हाथ-पैर बंधे, बेरहमी से हत्या,चारागाह में मिली लाश से हड़कंप
यूपी के जौनपुर में मुंगराबादशाहपुर के पवांरा थाना क्षेत्र के सहनी गांव के चारागाह में रविवार की सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। उसके शरीर में कुछ जगहों पर चोट के निशान मिलने की वजह से हत्या की आशंका जतायी जा रही है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: शरीर पर चोट के निशान और हाथ-पैर बंधे, बेरहमी से हत्या,चारागाह में मिली लाश से हड़कंप
गर्लफ्रेंड पाने के लिए वशीकरण के चक्कर में हुई हत्या, काला जादू करने वाले ने उतारा मौत के घाट
यूपी के कानपुर में एक हत्याकांड का खुलासा हो गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके हत्याकांड का खुलासा किया। एक मामूली झगड़े के बाद आरोपी ने युवक को मौत के घाट उतार दिया था। मृतक ने आरोपी को तंत्र-मंत्र करने के लिए मौटी रकम दी थी।
पूरी खबर यहां पढ़ें: गर्लफ्रेंड पाने के लिए वशीकरण के चक्कर में हुई हत्या, काला जादू करने वाले ने उतारा मौत के घाट
चलती कार की बोनट पर बैठकर बनाई रील, दोस्तों संग हाइवे पर की मस्ती और जोखिम में डाली जान
सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। पुलिस और प्रशासन बार-बार चेतावनियां जारी कर रहे हैं ताकि सड़क पर होने वाली लापरवाही कम हो सके।
पूरी खबर यहां पढ़ें: चलती कार की बोनट पर बैठकर बनाई रील, दोस्तों संग हाइवे पर की मस्ती और जोखिम में डाली जान
यूपी में एसआईआर में लगे एक और बीएलओ ने जान दी, अब तक सात की मौत, तीसरी सुसाइड
यूपी में मतदाता विशेष पुनरीक्षण अभियान में लगे एक और बीएलओ ने जान दे दी है। रविवार की सुबह मुरादाबाद में बीएलओ का काम कर रहे 45 वर्षीय टीचर सर्वेश सिंह ने अपने घर के अंदर ही फांसी का फंदा लगाकर जान दी है। उनकी जेब से सुसाइड नोट भी मिला है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: यूपी में एसआईआर में लगे एक और बीएलओ ने जान दी, अब तक सात की मौत, तीसरी सुसाइड
यूपी की अन्य खबरों और अपडेट्स के लिए बने रहिए ‘लाइव हिन्दुस्तान’ के साथ।





