UP Top News Today: बुर्का पहन लूट का 48 घंटे में खुलासा, पुराना मकान गिरने से 2 की मौत
UP Top News Today: देवरिया में दर्दनाक हादसे के बाद कोहराम मच गया। पुराने मकान की दीवार गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई। बुर्के में जेवर कारोबारी को लूटने का पुलिस ने 48 घंटे में खुलासा कर दिया है। पिस्टल देखकर पुलिस भी हैरान रह गई।
UP Top News Today: देवरिया में पुराने मकान की दीवार गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए। हादसा जिला मुख्यालय के तहसील रोड पर नगर पालिका कार्यालय के पास हुआ। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अयोध्या के रुदौली में बुर्का पहनकर सराफा कारोबारी से हुई लूट का पुलिस ने 48 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। युवती के साथ उसका एक प्रेमी भी पकड़ा गया है। जिस पिस्टल को दिखाकर वारदात को अंजाम दिया गया था, उसे देखकर पुलिस भी हैरान रह गई है।
मिष्ठान दुकान में लगी भीषण आग
बहराइच गोंडा हाईवे से सटे चिलवरिया बाजार में गुरुवार रात एक मिष्ठान की बंद दुकान में भीषण आग लग गई। जिसके चलते आसपास के कारोबारियों में दहशत फैल गई। पछुवा हवा से आग भड़कती चली गई। कड़ी मशक्कत से लोगों ने आग पर काबू पाया। तब तक दुकान में रखा सब कुछ सामान तबाह हो गया। लगभग तीन लाख से अधिक की सम्पत्ति नष्ट होने का अनुमान है।
देहात कोतवाली के चिलवरिया निवासी गौरव गुप्ता की चिलवरिया रेलवे स्टेशन के नजदीक में बजरंग मिष्ठान भंडार प्रतिष्ठान है । वह गुरुवार रात दुकान बंदकर घर में सो रहे थे। गुरूवार देर रात लगभग एक बजे उनकी दुकान में भीषण आग की लपटे व धुआ का गुबार उठा।
राप्ती नदी में डूबे स्टंट करने गए तीनों दोस्तों की मिली लाश, एक का कल ही मिला था शव
यूपी के गोरखपुर में खोराबार थाना क्षेत्र के मिर्जापुर घाट स्थित पीपा पुल के पास राप्ती नदी में नहाने में डूबे तीन दोस्तों की लाश तीसरे दिन एसडीआरएफ टीम ने बरामद कर लिया है। वहीं एक किशोर विवेक निषाद का शव गुरुवार देर शाम को ही टीम ने बरामद कर लिया था।
रंगारंग कार्यक्रमों के साथ बलरामपुर महोत्सव का हुआ आगाज
बलरामपुर में आगामी तीन दिनों तक चलने वाले बलरामपुर महोत्सव का शुक्रवार को रंगारंग कार्यक्रमों के साथ आगाज हो गया। महोत्सव का शुभारंभ जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन व स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में स्थानीय स्कूली बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।
बलरामपुर महोत्सव का विधवत शुभारंभ शुक्रवार को पूरे हर्षोल्लास के साथ किया गया। डीएम विपिन कुमार जैन, सीडीओ हिमांशु गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में रंगारंग कार्यक्रमों के साथ महोत्सव की शुरुआत हुई तो तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा पांडाल गूंज उठा।
पुराने मकान की दीवार गिरने से 2 मजदूरों की मौत, देवरिया में दर्दनाक हादसा
देवरिया में पुराने मकान की दीवार गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए। हादसा जिला मुख्यालय के तहसील रोड पर नगर पालिका कार्यालय के पास हुआ। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बहराइच में दुकान बंद कर गुरूवार रात घर पैदल जा रहे अधेड़ कारोबारी को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना होते ही चालक वाहन सहित फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घायल के परिजनों को जानकारी दी। घायल को चिरैय्या टांड़ सीएचसी लाए जाने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।
नकद पेट्रोल-डीजल खरीदने के कारण बिगड़ा पंपों का गणित, यूपी में इस शहर के 9 पंप सूखे
यूपी के कानपुर में पेट्रोल और डीजल खरीदने के लिए नकद की बाध्यता ने पंप संचालकों की गणित बिगाड़ दी है। कानपुर नगर ही नहीं बल्कि मंडल के सभी जिलों पर इसका असर पड़ रहा हैं। शहर के नौ पंप सूख गए हैं। बचे हुए पंपों पर कम डीजल और पेट्रोल मिल रहा है। इससे पंप संचालक और जनता दोनों ही बेहाल हैं।
वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत एक घायल
रायबरेली प्रयागराज रेलमार्ग पर शुक्रवार शहर कोतवाली क्षेत्र में वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई तो वहीं युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हालत नाजुक होने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
पापा से लड़ाई हुई मम्मी ने आग लगा ली; बेटी ने बताई पूरी दास्तां, बुलंदशहर में पति-पत्नी की दर्दनाक मौत
दंपति की बेटी सिमरन ने बताया कि रात में मम्मी-पापा जोर जोर से बात कर रहे थे। फिर दोनों में लड़ाई शुरू हो गई। मम्मी ने अचानक अपने ऊपर तेल डालकर आग लगा ली। पापा बचाने को दौड़े तो वह भी जल गए। फिर मम्मी पापा को लोग अस्पताल ले गए। जहां दोनों की मौत हो गई।
चोर के पेट से ब्रेसलेट निकालने में पुलिस सफल, बिना सर्जरी बाहर आई 50 ग्राम चांदी
यूपी के बरेली में बारादरी पुलिस को चोर के पेट से 50 ग्राम का चांदी का ब्रेसलेट निकालने में सफलता मिली। पुलिस कस्टडी में चोर को चिकित्सीय सेवा जिला अस्पताल में दी गई। दवा देकर डॉक्टरों ने शौच के रास्ते ब्रेसलेट बाहर निकाला। आरोपी सिकंदर उर्फ छोटा को पुलिस अब जेल भेजने की तैयारी में है।
FIR में केंद्रीय मंत्री के नाम में मिस्टर क्यों नहीं लगाया, पुलिस पर भड़क गया हाई कोर्ट
कोर्ट ने कहा, 'उत्तर प्रदेश सरकार के अपर मुख्य सचिव (गृह), लखनऊ अपने हलफनामे में यह समझाएंगे कि एफआईआर (FIR) में माननीय केंद्रीय मंत्री, जिनका नाम वहां दर्ज है, उनके नाम के साथ 'माननीय' जैसे सम्मानजनक शब्दों का इस्तेमाल क्यों नहीं किया गया है।
लव अफेयर में झूठी कसम खाने पर हत्या; देवर के दोस्त ने भाभी का गला रेता, खुशबू मर्डर केस में खुलासा
खुशबू का देवर जितेंद्र अपने दोस्त आरोपी सीताराम को लेकर घर आया। साथ में लेकर आए गंगा जल को खुशबू को दिया गया और कसम खाने को कहा गया। खुशबू ने गंगा जल हाथ में लेकर सीताराम से किसी तरह के दोस्ती से इनकार कर दिया। खुशबू के इनकार से सीताराम ने आक्रोश में हत्या की योजना बना डाली। औरर फिर हत्या कर दी।
शिक्षकों को योगी सरकार का तोहफा, पूरे परिवार के लिए शुरू हो गई यह सुविधा, शासनादेश जारी
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने विश्वविद्यालयों और डिग्री कॉलेजों के 1.37 लाख शिक्षकों को कैशलेस उपचार की सौगात दी है। इसका आदेश जारी कर दिया गया है। नियमित और सेल्फ-फाइनेंस दोनों श्रेणी के शिक्षकों और उनके परिवार को प्रति वर्ष 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज मिलेगा।
केबिन बंद कर डॉक्टर ने युवती के उतरवाए कपड़े, मशहूर न्यूरो सर्जन पर गलत हरकत का आरोप, हंगामा
प्रयागराज के मशहूर न्यूरो सर्जन डॉ. कार्तिकेय शर्मा पर बीए की एक छात्रा ने इलाज के दौरान छेड़खानी का गंभीर आरोप लगाया है। छात्रा का दावा है कि माइग्रेन के चेकअप के बहाने डॉक्टर ने केबिन लॉक कर उसके कपड़े उतरवाए और गलत हरकतें कीं।
लखनऊ के रास्ते दिल्ली, अयोध्या-वाराणसी को जोड़ेंगी समर स्पेशल ट्रेनें, इस डेट से चार महीने संचालन
उत्तर रेलवे ने गर्मियों की छुट्टियों के मद्देनजर लखनऊ के रास्ते वाराणसी-दिल्ली, लखनऊ-नई दिल्ली और अयोध्या-आनंद विहार के बीच तीन समर स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। इन ट्रेनों का संचालन अप्रैल के मध्य से जुलाई के मध्य तक किया जाएगा, जिससे यात्रियों को सीटों की किल्लत से बड़ी राहत मिलेगी।
उस्तरे से चाचा का काट दिया था गला; 5 साल बाद हत्याकांड में तीन भतीजों को उम्रकैद
सगे चाचा की हत्या के मामले में कोर्ट ने तीन भतीजों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। 4 अक्तूबर 2020 में आरोपियों ने मुकेश चंद को बाजरे के खेत में घेरकर गिरा लिया। मनीष ने उनके पैर और अमित ने हाथ पकड़ लिए, जबकि गिरीश ने उस्तरे से गला काट दिया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
लड़के-लड़कियां आपस में दोस्त, सभी नाबालिग; आगरा न्यूड वीडियो कांड में 7 युवकों पर शक
आगरा न्यूड वीडियो कांड में पुलिस की जांच जारी है। जिस होटल में कांड हुआ वो खंदौली क्षेत्र में ही स्थित है। पुलिस वीडियो के आधार पर कमरे की पहचान करेगी। आरोपित के बयान में उस तारीख को खोलेगी जिस दिन वह किशोरी को लेकर होटल गया था। होटल का रजिस्टर जब्त किया जाएगा।
रायबरेली में अवैध असलहा के साथ बुलेट सवार युवकों का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में युवक बाइकों पर सवार अवैध असलहा के साथ स्टंटबाजी करते देखे जा रहे हैं। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। हालांकि हिंदुस्तान समाचार पत्र वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
भदोखर थाना क्षेत्र के बेहटा पुल पर बुलेट और थार सवार युवक अवैध असलहा के साथ स्टंट बाजी कर रहे हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ तो हरकत में आई थाने की पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर स्टंटबाजी कर रहे युवकों की पहचान शुरू कर दी है। जिले में इस तरह के आए दिन स्टंट बाजी के वीडियो वायरस होते हैं लेकिन उसके बावजूद पुलिस की ओर से ठोस कार्रवाई न किए जाने के कारण युवाओं में इसका सुमार बढ़ रहा है।
लखनऊ में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर, भारी सुरक्षा में बिजली काटकर रात तीन बजे कार्रवाई
लखनऊ के बीकेटी इलाके में पशुशाला की सरकारी जमीन पर बनी अवैध मस्जिद को गुरुवार तड़के बुलडोजर चलाकर ढहा दिया गया। कोर्ट के आदेश के बाद हुई इस कार्रवाई के लिए 10 थानों की पुलिस तैनात रही।
डिग्री कॉलेजों में भर्ती हुए प्राचार्य नौकरी छोड़कर भागे, एडेड में 298 में से सिर्फ 100 बचे
उत्तर प्रदेश के एडेड डिग्री कॉलेजों में प्राचार्यों का बड़ा संकट खड़ा हो गया है। 2021 में भर्ती हुए 298 प्राचार्यों में से अब केवल 100 ही बचे हैं। बाकी इस्तीफा देकर पुराने संस्थानों में चले गए। इसका मुख्य कारण प्राचार्य और प्रोफेसर के वेतनमान का समान होना, प्रबंधतंत्र से विवाद व प्रशासनिक तनाव है।
डॉक्टर रोहित करता था बेहोश, दिल्ली का डॉक्टर निकालता था किडनी; फ्लाइट से आती थी पूरी टीम
कानपुर किडनी कांड में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस को बताया कि डॉ. रोहित एनेस्थीसिया स्पेशलिस्ट है। किडनी ट्रांसप्लांट के दौरान डॉ. रोहित ही मरीजों को बेहोश करता था, जबकि दिल्ली के द्वारिका का रहने वाले डॉ. अली किडनी निकालने और लगाने का काम करता था। वह अपने साथ एक डॉक्टर और दो असिस्टेंट लेकर चलता था।
एलपीजी संकट: सिलेंडर के इंतजार में गैस एजेंसियों पर भीड़, फल-सब्जी की तरह ठेलों पर बिक रहे उपले
यूपी के मेरठ में गुरुवार को भी गैस एजेंसियों से लेकर गोदामों तक लंबी लाइन लगी रही। तिरंगा गैस एजेंसी के हुमायूंनगर स्थित गैस गोदाम पर 200 मीटर से ज्यादा लंबी लाइन लगी रही। सिलेंडर लेने के लिए कई बार उपभोक्ताओं और एजेंसी कर्मियों के बीच नोकझोंक हुई।
गौरीदासपुरवा गांव में तेंदुए ने बछड़े को बनाया निवाला, ग्रामीण में डर
बलरामपुर में सुहेलदेव वन्यजीव अभयारण्य के बनकटवा रेंज अन्तर्गत ग्राम पंचायत मोतीपुर के मजरे गौरीदासपुरवा गांव मे शुक्रवार भोर पहर करीब तीन बजे राजेश्वर यादव के पशुशाला के बाहर गाय के साथ बंधे बछडे के ऊपर तेंदुए ने हमला कर गला काटकर मौत के घाट उतार दिया।
गाय के चिल्लाने की आवाज सुनकर राजेश्वर ने टार्च जलाकर देखा तो तेंदुआ खडा हुआ था। गुहार लगाने पर तेंदुआ बछडे को छोड़कर धीरे-धीरे कदमो से पास के झाडी मे घुस गया। राजेश्वर ने सुबह बनकटवा रेंजर को घटना की सूचना दिया। मौके पर पहुंचे वन दरोगा जहीर खान ने घटनास्थल के आसपास कंबिग करते हुए ग्रामीणो को सतर्क रहने के लिए बताया।
नकाबपोश महिला ने तमंचा दिखाकर लूट ली ज्वेलरी शॉप, दिनदहाड़े वारदात से सहमा बाजार
अयोध्या के रुदौली में एक नकाबपोश महिला ने महेश ज्वेलर्स की दुकान में घुसकर तमंचे के बल पर 26 ग्राम सोने के जेवरात लूट लिए। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से बाजार में दहशत का माहौल है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए महिला की तलाश कर रही है, लेकिन अब तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।
हैदरगढ़ में कोतवाली क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर शुक्रवार की रात एक बस पलट जाने से 14 यात्री घायल हो गए।सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी हैदरगढ़ में भर्ती कराया गया।चार को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है।
दिल्ली से बिहार जा रही थी बस: दिल्ली से 70 सवारियों को लेकर बस बिहार जा रही थी।रात दो बजे पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर थाना हैदरगढ़ क्षेत्र में किमी 32 पर जब यह बस पहुंची तो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।हादसे के बाद चीख पुकार मच गई।मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस व एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी हैदरगढ़ लाया गया।
आवासीय योजना में रहने वालों को बड़ी राहत देने की तैयारी, सरकार ने निकायों से मांगा यह प्रस्ताव
उत्तर प्रदेश सरकार ने छोटी आवासीय योजनाओं और प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) में रहने वालों को बड़ी राहत देने की तैयारी कर रही है।सरकार ने सभी निकायों से ऐसी कॉलोनियों में सुविधाओं को लेकर प्रस्ताव मांगा है।
यूपी में श्रम कानूनों में बड़े बदलाव की तैयारी, कारोबारियों को यह करना जरूरी, कर्मचारियों को मिलेगी राहत
उत्तर प्रदेश सरकार ने श्रमिकों और निजी कर्मचारियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने के लिए ‘उपजीविकाजन्य सुरक्षा, स्वास्थ्य और कार्य दशा नियमावली 2026’ का प्रारूप जारी किया है। इसके तहत अब 10 या उससे अधिक कर्मचारियों वाले सभी संस्थानों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य होगा।
खाना बनाते समय लगी आग से कंटेनर में रखी लाखों की केबिल जली
गोंडा में खाना बनाते समय कंटेनर में लगी आग से गुरुवार देर रात लगभग दो लाख रुपए का सामान जल गया। देवरियाखाम गांव के राजाराम तिराहा के निकट सड़क किनारे खड़े कंटेनर के अंदर बीएसएनएल केबल डालने वाले दो मजदूर भोजन बना रहे थे।यहां अचानक गैस सिलिंडर से लपट निकली और उसके अंदर आग लग गई। आग को बढ़ते देख अंदर से सभी मजदूर बाहर भाग निकले।
लोग जब तक कुछ समझ पाते तब तक आग ट्रक को कब्जे में लेकर तेज लपटों के साथ जलने लगा। प्रभारी निरीक्षक गोविंद कुमार, वरिष्ठ उपनिरीक्षक पंकज कुमार, उपनिरीक्षक डी एल गंगवार मौके पर पहुंचे।फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों के एक घंटे के कड़ी मशक्क़त के बाद आग पर काबू पाया जा सका। ठेकेदार विजय सिंह ने बताया कि आग लगने से लगभग दो लाख रुपयों के सामान जल गए।
प्रेमिका की मौत के बाद मिला 17 साल छोटे प्रेमी का शव, पुराने आशिक पर हत्या का आरोप
यूपी के औरैया में प्रेमिका की मौत के चंद घंटों बाद ही गुरुवार सुबह 17 साल छोटे उसके प्रेमी का शव नदी किनारे पड़ा मिला। दोनों दिल्ली में लिव इन में रह रहे थे और एक अप्रैल को ही वापस लौटे थे। प्रेमिका की मौत कीटनाशक पीने की वजह से होना बताई जा रही है।
शाम की रोटी बची रहे इसलिए..., जब सीएम योगी ने मंच पर बुलाकर अवनीश अवस्थी की ली चुटकी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आकाशवाणी के कार्यक्रम में अपने सलाहकार अवनीश अवस्थी की उनकी पत्नी मालिनी अवस्थी की मौजूदगी में मजेदार चुटकी ले ली। सीएम योगी ने ऐसी बातें बोल दीं, जिससे पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। कोई अपनी हंसी नहीं रोक सका।
बहराइच में किशोरी को आत्महत्या के लिए उकसाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। विशेश्वरगंज इलाके के रनियापुर गोबरही गांव में आठ मार्च को उसका शव फंदे से लटकता मिला था। किशोरी की नानी ने दो महिलाओं सहित तीन को खुदकुशी को उकसाने की धाराओं में नामजद कर एफआईआर दर्ज कराई गई है। किशोरी की मां ने भी एक वर्ष पूर्व फांसी लगाकर जान दे दी थी।
एलपीजी किल्लत के बीच अब पैकिंग महंगी, पैकेज फूड की फैक्ट्रियों पर संकट, डेढ़ गुना बढ़ी कीमत
प्लास्टिक की पैकिंग में बिकने वाली वस्तुओं की फैक्ट्रियों में इन दिनों चौतरफा संकट दिख रहा है। इनमें से सर्वाधिक प्रभावित नमकीन और अन्य खाद्य सामाग्री वाली यूनिटें हैं। कारोबारी एडवांस तो ले ही रहे हैं, दाम भी डेढ़ गुना कर चुके हैं।
मामी की बहन से प्यार में फिसला युवक, अब अश्लील वीडियो के नाम पर ब्लैकमेलिंग, FIR दर्ज
फिरोजाबाद में एक युवक ने अपनी मामी की शादीशुदा बहन पर प्रेमजाल में फंसाने के बाद ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पति के साथ मिलकर आरोपी महिला ने पहले युवक से 90 हजार रुपये ऐंठे और अब अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर 2 लाख रुपये मांग रही है।
बहराइच-लखनऊ मार्ग पर स्थित सीआर रिजॉर्ट के पास गुरुवार की रात्रि करीब आठ बजे बाइक और कार की भीषण टक्कर में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिनकी इलाज के लिए लखनऊ जाते समय मौत हो गई।
थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के सिसई हैदर निवासी रामरूप यादव पुत्र साधू यादव अपनी मोटरसाइकिल से टिकोरा मोड़ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बहराइच की तरफ से आ रही कार जिसे घासीपुर थाना फखरपुर निवासी अमित कुमार चौरसिया पुत्र अशोक कुमार चौरसिया चला रहे थे जिसने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी और बाइक चालक गंभीर रुप से घायल हो गए था। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने घायल रामरूप की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
UP Weather: आज से फिर बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओले का अलर्ट जारी
यूपी में मौसम एक बार फिर करवट लेगा। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार आज से बारिश की संभावना है। आज, शनिवार और रविवार को बादल छाए रह सकते हैं। बूंदाबादी भी संभव है। हालांकि शुक्रवार को दिन में मौसम साफ रहेगा और कड़ी धूप रहेगी।
इंतजार करती रही दुल्हन, नहीं आई बारात, नौ माह चले प्रेम प्रसंग के बाद तय हुआ था रिश्ता
मेरठ के लिसाड़ीगेट में नौ महीने के प्रेम प्रसंग के बाद तय हुए रिश्ते के बाद भी दूल्हा बारात लेकर नहीं पहुंचा। दुल्हन इंतजार करती रही और 300 लोगों का खाना धरा रह गया। सदमे में दुल्हन के पिता की हालत भी बिगड़ गई। दुल्हन ने थाने पहुंचकर तहरीर दी है।