Hindi NewsUP Newsup top news today 29 november weather crime politics cm yogi akhilesh yadav mayawati sir voter latest updates
UP Top News Today: कानपुर में ऑटो पार्ट्स के गोदाम में लगी आग, लखनऊ में रेंजर-दरोगा गिरफ्तार

UP Top News Today: कानपुर में ऑटो पार्ट्स के गोदाम में लगी आग, लखनऊ में रेंजर-दरोगा गिरफ्तार

संक्षेप:

UP Top News Today: कानपुर में ऑटो पार्ट्स के गोदाम में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। इस दौरान मकान की दूसरी मंजिल में मौजूद मकान मालिक फंस गए। उधर, लखनऊ में शीशम के तीन रोग ग्रस्त पेड़ काटने की इजाजत के एवज में 40 हजार घूस लेने के आरोप में एक रेंजर और वन दरोगा को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Nov 29, 2025 06:33 pm ISTAjay Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

UP Top News Today 29 November 2025: कानपुर के बजरिया के बकरमंडी ढाल के पास स्थित ऑटो पार्ट्स के गोदाम में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। इस दौरान मकान की दूसरी मंजिल में मौजूद मकान मालिक मोहम्मद राशिद फंस गए। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने उन्हें सीढ़ी लगाकर सुरक्षित नीचे उतारा। साथ ही आग पर काबू पाया। बकरमंडी निवासी 76 वर्षीय मोहम्मद रशीद अपने छोटे बेटे के साथ मकान को दूसरी मंजिल पर रहते हैं। मकान के ग्राउंड फ्लोर में हीरालाल साजननी की डायमंड ऑटो पार्ट्स नाम से दुकान है। साथ ही प्रथम तल में गोदाम है। शनिवार दोपहर गोदाम में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। कुछ ही देर में आग की लपटें दूसरी मंजिल पहुंच गई। जिसकी वजह से मोहम्मद रशीद घर में फंस गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस और दमकल को सूचना दी। मौके पर पहुंचे दमकल गर्मियों ने सीढ़ी लगाकर मोहम्मद रशीद को सुरक्षित निकाला। साथ ही आग पर काबू पाया। फिलहाल आपसे हुए नुकसान का आंकलन नहीं हो सका है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वहीं, लखनऊ में शीशम के तीन रोग ग्रस्त पेड़ काटने की इजाजत के एवज में 40 हजार रुपए घूस लेने के आरोप में एक रेंजर और वन दरोगा को गिरफ्तार कर लिया गया है। उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठानर की ओर से खीरी के लुधौरी रेंज के रेंजर गजेन्द्र बहादुर सिंह, वन दरोगा राजेन्द्र कुमार वर्मा को घूस लेते पकड़ा गया है। शिकायतकर्ता ने उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान से शिकायत की थी कि परमिट की फाइल को रेंजर गजेन्द्र बहादुर सिंह ने प्रति पेड़ परमिट के छह हजार अनुसार तीन पेड़ के 18 हजार, लकड़ी निकासी के लिए 30 हजार रुपए घूस मांगा। रेंजर गजेन्द्र बहादुर सिंह और वन दरोगा राजेन्द्र कुमार वर्मा को टीम ने रंगे हाथ घूस लेते पकड़ लिया। दोनों पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

पढ़ें यूपी की टॉप न्यूज

हवाई फायरिंग करने पर पुलिस ने भेजा जेल

अयोध्या में पिता द्वारा लाइसेंसी बदूंक से हवाई फायरिंग करने के बाद पुत्र ने वीडियो बनाकर पुलिस के पास भेज दिया। हर्ष फायरिंग की वीडियो मिलने के बाद हरकत मे आई कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की गई है। चौरे बाजार पुलिस चौकी प्रभारी राजेश कुमार पटेल ने बताया कि 25 नवंबर को जमोली खुर्द निवासी लाइसेंसी शस्त्र धारक संतोष कुमार तिवारी के पुत्र संदीप तिवारी द्वारा उनके मोबाइल फोन पर एक वीडियो भेजा गया जिससे संदीप कुमार तिवारी के पिता शस्त्र धारक संतोष कुमार तिवारी द्वारा अपनी लाइसेंसी बन्दूक से हवाई फायर करते हुए परिवार वालों को उल्टा सीधा बोल रहे थे। वीडियो की पुष्टि के लिए मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू की गई। जांच के बाद मामला सही पाए जाने पर आरोपी संतोष कुमार तिवारी को गिरफ्तार किया गया। मौके से रिपीटर 12 बोर लाइसेंसी बन्दूक एसबीबीएल, शस्त्र लाइसेंसी की कापी व पांच जिन्दा कारतूस 12 बोर कब्जा पुलिस मे लिया गया व दो खोखा कारतूस 12 बोर भी कब्जे में लिया गया।

युवक ने दाल में थूका, विरोध करने पर ग्राहक से मारपीट के बाद तमंचा दिखा दी धमकी

यूपी के बरेली में एक युवक ने दाल में थूका और ग्राहक के इसका विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई। इतना ही नहीं इसके बाद ग्राहक को तमंचा दिखाकर धमकाया भी गया। बताया जा रहा है कि इज्जतनगर के परतापुर जीवनसहाय स्थित दुकान पर लड़के ने दाल में थूक दिया।

पूरी खबर यहां पढ़ें: युवक ने दाल में थूका, विरोध करने पर ग्राहक से मारपीट के बाद तमंचा दिखा दी धमकी

कुत्ते ने बदलवा दी इस मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था, खाना खिलाने वालों का आवास आवंटन होगा कैंसिल

एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज परिसर में अब कोई कर्मचारी, चिकित्सक या अधिकारी पालतू जानवर नहीं पाल सकेगा। अगर किसी ने परिसर की नियमों को तोड़ा तो उसके सरकारी आवास का आवंटन निरस्त कर दिया जाएगा।

पूरी खबर यहां पढ़ें: कुत्ते ने बदलवा दी इस मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था, खाना खिलाने वालों का आवास आवंटन होगा कैंसिल

एचआईवी पॉजिटिव जीजा का साली को चढ़ा दिया खून, ऐक्शन में स्वास्थ्य विभाग; कमेटी करेगी जांच

अलीगढ़ में अपने मायके आई महिला को ऑपरेशन के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महिला का जीजा जिला अस्पताल के ब्लड बैंक से एक यूनिट खून लेने पहुंचा। डिमांड लेटर में बी पॉजिटिव ग्रुप का फ्रैश खून मांगा गया था। कर्मचारियों द्वारा ग्रुप मैच होने पर उसी का खून निकाल निजी अस्पताल को दे दिया।

यूपी में फिर बिजली के रेट बढ़ाने की कोशिश में पावर कॉरपोरेशन, जताया 10 हजार करोड़ घाटे का अनुमान

एआरआर के मुताबिक बिजली खरीद और उपभोक्ताओं से मिले राजस्व के बाद कॉरपोरेशन को करीब 10 हजार करोड़ रुपये का घाटा हो सकता है। इस अंतर के आधार पर पावर कॉरपोरेशन बिजली दर बढ़ोतरी प्रस्ताव दाखिल कर सकता है। हालांकि अभी तक कॉरपोरेशन ने बढ़ोतरी का कोई प्रस्ताव नहीं दिया है।

कार पर लाल-नीली बत्ती, मुखौटा लगाकर चाय की दुकान पर स्वागत फिर गिरफ्तार

आजकल रील बनाने के लिए युवक कुछ भी कर गुजर रहे हैं। इस दौरान नियम कानूनों की भी धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। ऐसा ही नजारा राजधानी लखनऊ में देखने को मिला है। यहां एक युवक अपनी लग्जरी कार पर लाल-नीली बत्ती लगाकर घूमते और चाय की दुकान पर स्वागत कराते गिरफ्तार किया गया है।

लेखपाल की मौत में अफसर पर क्यों नहीं हुई एफआईआर? SIR पर अखिलेश का सरकार पर हमला

अखिलेश यादव अचानक मृतक लेखपाल के खजुहा कस्बे स्थित घर पहुंचे। परिजनों से करीब आधे घंटे तक मुलाकात करने के बाद सपा प्रमुख ने एसआईआर के मुद्दे पर सरकार को जमकर घेरा। कहा कि लेखपाल की मौत में अफसर पर एफआईआर क्यों नहीं हुई ?

यूपी में दूल्हे ने पेश की मिसाल, सगाई में मिले 21 लाख का चेक लौटाया, एक रुपये का लिया शगुन

आज भी कई ऐसे लोग हैं जो बिना दान-दहेज की शादियां नहीं करते। कई बार तो दहेज न मिलने के चलते लड़के बारात ही नहीं लाते है। कुछ लोग शादी के बाद ही दहेज को लेकर लड़की को परेशान करने लगे हैं।

पैसों की चिंता मत करो, इलाज कराओ; मां के इलाज की गुहार लेकर आई बेटी से बोले CM योगी

सीएम योगी ने बड़ी आत्मीयता से भरोसा दिया कि सरकार किसी भी जरूरतमंद के इलाज में धन की कमी को बाधक नहीं बनने देगी। उन्होंने सभी लोगों को आश्वस्त किया कि वे बिना चिंता किए उच्चीकृत अस्पतालों में इलाज कराएं। सरकार उनकी भरपूर आर्थिक मदद करेगी। उपचार में जो भी धनराशि खर्च होगी वो सरकार देगी।

अलीगढ़ में तेंदुए की दहशत, स्कूल के पास दिखने के बाद से ग्रामीणों में हड़कंप

यूपी के अलीगढ़ में जवां के गांव नगला रायसिंह के मर्ज किए गए प्राथमिक स्कूल के पास 27 नवंबर देर रात ग्रामीणों को एक तेंदुआ घूमता दिखाई दिया है। तेंदुआ के अस्पष्ट चिह्न भी मिले हैं। ग्रामीणों ने 28 नवंबर को बच्चों को भी दूसरे गांव में स्थित स्कूल में नहीं भेजा।

यूपी के इस शहर में बस रही नई उद्योग नगरी, लहलहाने वाली है रोजगार की फसल

यह इंडस्ट्रियल टाउनशिप 6876 एकड़ में विकसित हो रहा है। गीडा की CEO अनुज मलिक ने बताया कि इस टाउनशिप में दो बड़े निवेशकों को जमीन आवंटित कर दी गई है। एक अन्य बड़े निवेशक ने भी जमीन पसंद कर ली है। भविष्य में इसकी ख्याति नए औद्योगिक क्षेत्र के गेटवे के रूप में होगी।

राइफल से अचानक चली गोली, वर्क फ्राम होम कर रहे साफ्टवेयर इंजीनियर का सिर उड़ा

आगरा में एक साफ्टवेयर इंजीनियर की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई है। इंजीनियर इन दिनों वर्क फ्राम होम कर रहे थे। गोली उनकी ठोड़ी के नीचे लगी और सिर के परखच्चे उड़ गए। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

यूपी के इस शहर में बस रही नई उद्योग नगरी, लहलहाने वाली है रोजगार की फसल

यह इंडस्ट्रियल टाउनशिप 6876 एकड़ में विकसित हो रहा है। गीडा की CEO अनुज मलिक ने बताया कि इस टाउनशिप में दो बड़े निवेशकों को जमीन आवंटित कर दी गई है। एक अन्य बड़े निवेशक ने भी जमीन पसंद कर ली है। भविष्य में इसकी ख्याति नए औद्योगिक क्षेत्र के गेटवे के रूप में होगी।

मोदी की काशी में रोपवे से पहले वाटर बोट, ट्रायल शुरू, आसान होगा गंगा घाटों का नजारा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की काशी में रोपवे से पहले वाटर बोट की सुविधा शुरू हो जाएगी। शुक्रवार से वाटर बोट का ट्रायल भी शुरू हो गया। इनके चलने से पर्यटको के लिए गंगा घाटों का नजारा लेना आसान हो जाएगा। न्यूनतम और अधिकतम किराया भी तय हो गया है।

यूपी की अन्य खबरों और अपडेट्स के लिए बने रहिए ‘लाइव हिन्दुस्तान’ के साथ।

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh
अजय कुमार सिंह दो दशक से अधिक अनुभव वाले वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और टीवी होते हुए अब डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ीं खबरों को गहराई से कवर किया है। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |