
UP TOP News Today: 18 घंटे देरी से दिल्ली पहुंची वंदेभारत, 1 जनवरी तक स्कूल बंद
UP TOP News Today: कोहरे के कहर में रेल,बस और फ्लाइट सेवा पर असर रविवार को भी जारी रहा। वाराणसी-नई दिल्ली वाया कानपुर वंदेभारत शनिवार के बजाय रविवार को नई दिल्ली 18 घंटे विलंब से पहुंची। उधर, शीतलहर और घने कोहरे के चलते प्री प्राइमरी से लेकर 12वीं तक के स्कूलों में एक जनवरी तक अवकाश रहेगा।
UP TOP News Today 29 December: कोहरे के कहर में रेल,बस और फ्लाइट सेवा पर असर रविवार को भी जारी रहा। ट्रेनों की लेटलतीफी का अंदाजा इसी से लगा कि वाराणसी-नई दिल्ली वाया कानपुर वंदेभारत शनिवार के बजाय रविवार को नई दिल्ली 18 घंटे विलंब से पहुंची। वहीं, रोडवेज बसों और फ्लाइटों पर भी असर रहा। ट्रेनों के लेट होने के चलते 1874 ने टिकट लौटाए तो 63 को कनेक्टिंग रिजर्वेशन की वजह से दूसरी ट्रेनों में सफर की छूट दी गई।
उधर, शीतलहर और घने कोहरे के चलते प्री प्राइमरी से लेकर 12वीं तक के स्कूलों में 29 दिसंबर से एक जनवरी तक अवकाश रहेगा। ये आदेश प्राइमरी स्कूल, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय समेत यूपी बोर्ड, सीबीएसई व सीआईएससीई समेत सभी बोर्ड के स्कूलों पर लागू होगा। डीएम विशाख जी ने रविवार को जारी आदेश में डीआईओएस और बीएसए को निर्देश दिये हैं कि स्कूलों में इसका कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराएं।
यहां पढ़ें यूपी की टॉप न्यूज़
कुलदीप सिंह सेंगर को सुप्रीम कोर्ट से झटका
2017 के चर्चित उन्नाव बलात्कार मामले में भाजपा से निष्कासित पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को बड़ी राहत देने वाले दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश पर उच्चतम न्यायालय ने रोक लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट ने सेंगर की आजीवन कारावास की सजा निलंबित करने के फैसले को फिलहाल स्थगित कर दिया है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: कुहासे से बिगड़ी ट्रेनों की चाल, 18 घंटे देरी से दिल्ली पहुंची वंदेभारत, 50 से अधिक ट्रेनें लेट
राम मंदिर मेन गेट से सटे गौशाला में लगी आग
राम जन्मभूमि मार्ग से सटे सुग्रीव किला के पास गोशाला में सोमवार की सुबह आग लग गई।राम पथ पर राम मंदिर के मुख्य द्वार से 20 फिट की दूरी पर सुग्रीव टीला के पास बन रहे गोशाला में वेल्डिंग चल रही थी। अचानक वेल्डिंग से निकली चिंगारी से टेंट के कपड़ों में आग लग गई। आग लगते ही काम कर रहे कारीगर चिल्लाने लगे। राम मंदिर परिसर में हर वक्त मौजूद रहने वाले फायर ब्रिगेड सेवा को सूचना हुई। जिसे तत्काल फायर बिग्रेट ने काबू किया। परिसर के एसपी सुरक्षा बलरामाचारी दुबे ने बताया कि सुबह लगभग साढ़े नौ बजे के बाद गोशाला की छत पर लोहे की जाली लगाने का कार्य चल रहा था इसी दौरान आग लगने का मामला है। चिंगारी से नीचे रखे टेंट के कपड़े में जैसे आग लगी वैसे बुझा दिया गया।इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
धर्मगुरुओं के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी 12 पर मुकदमा
विभिन्न धर्मगुरुओं के खिलाफ सोशल मीडिया अपर अभद्र टिप्पणी की गई। सोशल मीडिया पर पोस्ट हुई अभद्र टिप्पणी पर तमाम लोगों ने कमेंट कर शेयर भी किया। इस मामले में लखनऊ के सआदतगंज पुलिस ने फेसबुक आईडी मोन सुलतान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर सआदतगंज संतोष कुमार आर्य ने बताया कि मुकदमा दरगाह हजरत अब्बास के पास रहने वाले इफ्तिखार हुसैन ने दर्ज कराया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि शिया धर्मगुरुओं के साथ ही कई अन्य की फोटो पोस्ट कर अभद्र टिप्पणी की गई। इससे माहौल बिगाड़ने का काम किया गया है। तमाम लोग इस कृत्य से आहत हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि पोस्ट करने वाले का पता लगाया जा रहा है। उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
शीतलहर के कारण 12वीं तक के स्कूल 1 जनवरी तक बंद
शीतलहर और घने कोहरे के चलते प्री प्राइमरी से लेकर 12वीं तक के स्कूलों में 29 दिसंबर से एक जनवरी तक अवकाश रहेगा। ये आदेश प्राइमरी स्कूल, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय समेत यूपी बोर्ड, सीबीएसई व सीआईएससीई समेत सभी बोर्ड के स्कूलों पर लागू होगा। डीएम विशाख जी ने रविवार को जारी आदेश में डीआईओएस और बीएसए को निर्देश दिये हैं कि स्कूलों में इसका कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराएं।
देवरिया में सरयू नदी में पलटी डेंगी नाव, पांच लोग बाल-बाल बचे
देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र के चुरिया देवार स्थित खेत में उर्वरक छींट कर लौट रहे किसानों की डेंगी नाव सरयू नदी में पलट गई। जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई। तैर कर सभी पांचों लोग नदी से बाहर निकल गए। चुरिया, नदौली समेत विभिन्न गांवों के किसानों का खेत सरयू नदी के देवार में है। हर दिन वह अपनी फसल की देखरेख करने के लिए नाव से जाते हैं और शाम ढलते लौट आते हैं। चुरिया गांव के विकास यादव, प्रमोद यादव, राकेश यादव समेत पांच किसान अपनी डेंगी नाव से गेहूं की फसल में उर्वरक छींटने के लिए गए थे। उर्वरक छींटने के बाद वह अपने घर के लिए डेंगी नाव से आ रहे थे। अभी वह कुछ ही दूर चले थे कि अचानक नाव अनियंत्रित हो गई और नदी में पलट गई। जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई। गनीयत यह रही कि सभी तैरने वाले थे। सभी तैर कर नदी से बाहर निकल गए। जिससे बड़ा हादसा टल गया।
साइबेरियाई हवाओं की एंट्री से बढ़ेगी गलन, 40 से अधिक जिलों में कोहरे का ऑरेंज अलर्ट
यूपी में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शीतलहर जारी है। इसके कारण दिन का तापमान लगातार सामान्य से 6 से 7 डिग्री सेल्सियस नीचे रह रहा है। रविवार को दिन का तापमान सामान्य से करीब 6.5 डिग्री नीचे 14.5 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि यह शनिवार के मुकाबले 1.3 डिग्री सेल्सियस अधिक था। रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री अधिक 10.5 डिग्री सेल्सियस रहा है। पूर्वी यूपी में रविवार को दिनभर घने कोहरे के बादल आसमान में छाए रहे। सूरज बादलों की ओट में छिपा रहा। दिन में करीब आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ चली। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के साथ साइबेरिया की तरफ से भी ठंड हवाओं की आमद शुरू हो गई है। हवाएं अपने साथ कोल्ड एयर मास ला रही हैं। इसके कारण पूर्वी यूपी में शीत लहर शुरू हो गया है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: साइबेरियाई हवाओं की एंट्री से बढ़ेगी गलन, 40 से अधिक जिलों में कोहरे का ऑरेंज अलर्ट
हिट एंड रन: अलाव ताप रहे लोगों पर चढ़ाई थार, एक की मौत, दो की हालत गंभीर
यूपी के मथुरा में ब्रज क्षेत्र में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बीच रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मथुरा के सुरीर थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम एक अनियंत्रित थार ने सड़क किनारे अलाव ताप रहे तीन लोगों को बेरहमी से कुचल दिया। इस भीषण हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। घटना के बाद आरोपी चालक कार समेत मौके से फरार हो गया।
पूरी खबर यहां पढे़ं: अलाव ताप रहे लोगों पर चढ़ाई थार, एक की मौत, दो की हालत गंभीर
भूमाफिया पर कठोर कार्रवाई हो, समय से की जाए जमीन की पैमाइश; योगी ने अधिकारियों को दिए निर्देश
यूपी के गोरखपुर में कड़ाके की ठंड के बावजूद सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनता दरबार में पहुंचे। उन्होंने फरियादियों से मुलाकात की। करीब 150 फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि भूमाफियाओं पर कठोर कार्रवाई की जाए। साथ ही जमीन की पैमाइश सही समय पर हो।
पूरी खबर यहां पढ़ें: भूमाफिया पर कठोर कार्रवाई हो, समय से की जाए जमीन की पैमाइश
चर्च में धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए बजरंग दल ने किया हंगामा, पादरी को पीटा
यूपी के फतेहपुर में राधानगर थाना क्षेत्र के देवीगंज स्थित इंडिया प्रेसबाईटेरियन चर्च में धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए रविवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। इसी दौरान मौके का फायदा उठाकर कुछ लोगों ने पादरी की पिटाई कर दी। सूचना पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और जांच कर कार्रवाई का आश्वासन देकर बजरंगियों को शांत कराया। देर शाम पुलिस ने वेदप्रकाश पासवान की तहरीर पर चर्च के पादरी डेविड ग्लेडविन, उसके बेटे अभिषेक, जोहान विश्वास उर्फ केके बंगाली और सात अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: चर्च में धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए बजरंग दल ने किया हंगामा, पादरी को पीटा





