UP Top News Today: गोंडा ASP की सलाह- रंग से परहेज वाले घर में रहें, राम बारात से पहले छतों पर मिले पत्थर

Feb 28, 2026 01:44 pm ISTSrishti Kunj लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

UP Top News Today: गोंडा एएसपी ने होली को लेकर हिदायत देते हुए कहा कि जिन्हें रंग से परहेज है, वह घर में रहें। ये मस्ती का त्योहार है। वहीं, बरेली में राम बारात निकलने से पहले पुलिस ने ड्रोन से चेकिंग की। इस दौरान छतों पर पत्थर मिले।

UP Top News Today: गोंडा ASP की सलाह- रंग से परहेज वाले घर में रहें, राम बारात से पहले छतों पर मिले पत्थर

UP Top News Today 28 February 2026: रमजान के दौरान होली के त्यौहार की तैयारियों के बीच गोंडा जिले में अपर पुलिस अधीक्षक राधेश्याम राय ने हिदायत दी है कि जिन्हें रंग से परहेज है वे होली के दिन अपने घर में ही रहें। होली पर्व को शांति और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिले की कर्नलगंज कोतवाली में आयोजित शांति समिति की बैठक में पुलिस प्रशासन ने लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की है।

होली के अवसर पर निकलने वाली रामबारात को शांतिपूर्ण निपटाने के लिए पुलिस-प्रशासन ने सारी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके तहत राम बारात के रूट की भी जांच कराई जा रही है। ड्रोन से छतों पर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान दो स्थानों पर छतों पर पत्थर रखे मिले, जिन्हें हटाने के लिए 12 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया है।

पढ़ें यूपी की टॉप न्यूज

जिन्हें रंग से परहेज है, वह घर में रहें; गोंडा एएसपी ने दी हिदायत, बोले- ये मस्ती का त्योहार है

गोंडा जिले में एएसपी राधेश्याम राय ने हिदायत दी है कि जिन्हें रंग से परहेज है वे होली के दिन अपने घर में ही रहें। उन्होंने कहा कि होली मस्ती का त्यौहार है। यह त्यौहार नहीं देखता कि कौन हिंदू है, कौन मुसलमान, ईसाई या सिख। यह बस देखता है कि होली है। एएसपी का यह बयान अब वायरल हो रहा है।

बरेली में रामबारात से पहले ड्रोन से घरों के ऊपर तलाशी, दो जगहों छतों पर मिले पत्थर

यूपी के बरेली में होली पर निकलने वाली राम बारात को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस ने शुक्रवार को कोहाड़ापीर और बानखाना इलाके में ड्रोन से छतों पर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान दो स्थानों पर छतों पर पत्थर रखे मिले, जिन्हें हटाने के लिए 12 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया है।

UP IAS: देवेश चतुर्वेदी समेत यूपी कॉडर के 4 आईएएस आज हो जाएंगे रिटायर, इनके हुए तबादले

उत्तर प्रदेश में प्रमुख पदों पर तैनात कई अन्य वरिष्ठ IAS अधिकारी भी इस साल रिटायर हो रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस साल 30 आईएएस अधिकारी रिटायर होने वाले हैं। शनिवार को यूपी कैडर के देवेश चतुर्वेदी और सुभाष चंद्र शर्मा समेत चार वरिष्ठ आईएएस अधिकारी रिटायर हो रहे हैं।

VIDEO: कानपुर कचहरी में होली मिलन के मौके पर रंगारंग कार्यक्रम, बार डांसरों ने लगाए ठुमके

कानपुर कचहरी परिसर स्थित बार एसोसिएशन लॉन में आयोजित होली मिलन समारोह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत फूलों की होली से हुई, लेकिन बाद में मंच पर बार डांसरों ने हिंदी और भोजपुरी गानों पर ठुमके लगाए।

यूपी के जिलों में बीजेपी ने शुरू की नए पदाधिकारी बनाने की कवायद, भेजे जाएंगे पर्यवेक्षक; लिस्ट तैयार

भाजपा ने उत्तर प्रदेश को संगठनात्मक दृष्टि से 98 जिलों में बांट रखा है। अब तक 94 जिलों में नए अध्यक्ष घोषित हो चुके हैं, लेकिन जिला इकाइयों का गठन अभी नहीं हुआ है। बहुत से नए चेहरों को मौका मिलने की उम्मीद है। इस उम्मीद में वे अपने स्तर पर तैयारियों में भी जुटे हैं।

वोटर का नाम काटने पर अब तक एक भी आपत्ति नहीं, फार्म-7 को लेकर आरोपों बीच आया ये अपडेट

उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के एसआईआर के तहत पहले 2.89 करोड़ लोगों के नाम मृत, स्थानांतरित व अन्य कारणों से काटे गए। इसके अलावा 1.04 करोड़ लोगों के नामों का मिलान वर्ष 2003 की वोटर लिस्ट से न होने पर नोटिस जारी की गई है और ईआरओ व एईआरओ सुनवाई कर रहे हैं।

अग्निवीर भर्ती में 12 जिलों के अभ्यर्थियों को मौका, देखें पद और क्षेत्र के अनुसार शेड्यूल

भारतीय सेना की अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर सेना भर्ती को लेकर यूपी के बरेली में जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है। जाट रेजीमेंट केंद्र, बरेली परिसर में 11 मार्च से 23 तक भर्ती आयोजित होगी। तैयारियों के संबंध में जाट रेजीमेंट केंद्र परिसर के सभागार में बैठक आयोजित हुई।

8.30 करोड़ की गारंटी पर छूटेगी तंबाकू कारोबारी की लेम्बोर्गिनी, सुपरकार को लेकर कोर्ट का आदेश

कानपुर के तंबाकू कारोबारी के बेटे की चर्चित लेम्बोर्गिनी कार रिलीज करने का आदेश मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने जारी कर दिया। कार की रिलीज के लिए 8.30 करोड़ रुपये की एक जमानत और अंडरटेकिंग मांगी गई थी, जो अधिवक्ता के माध्यम से जमा करा दी गई।

यूपी के इन शिक्षकों को जल्द मिलेगी बड़ी खुशखबरी, योगी सरकार कर रही तैयारी

वित्त विहीन माध्यमिक स्कूलों में अंशकालिक शिक्षकों की सेवा शर्तें 10 अगस्त 2001 को जारी शासनादेश के अनुसार निर्धारित हैं। इसके अनुसार स्कूल प्रबंधन को अपने संसाधनों के आधार पर शिक्षकों को भुगतान करना है। यह भुगतान संपूर्ण शिक्षण सत्र के लिए नियमित रूप से किया जाएगा। लेखा-जोखा भी रखा जाएगा।

हसबेंड की क्वीन नहीं बन सकी...बैंक मैनेजर की पत्नी ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में प्रताड़ित करने का लगाया आरोप

वाराणसी में एक बैंक मैनेजर की पत्नी ने फांसी लगाकर जान दे दी। आत्महत्या से पहले छह पेज का सुसाइड नोट उसने अपने मायके वालों को व्हाट्सऐप पर भेजा था। जिसमें उसने लिखा कि वह अपने हसबेंड की क्वीन नहीं बन सकी। साथ ही ससुरालीजनों पर प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया।

यूपी की अन्य खबरें और अपडेट्स जानने के लिए बने रहिए ‘लाइव हिन्दुस्तान’ के साथ।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj

सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। सृष्टि ने इंडिया न्यूज के साथ भी लंबे समय तक काम किया। 2020 से वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |