
UP Top News Today: आगे बढ़ने के साथ स्वयं के भीतर भी झांके, लखनऊ में बोलीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
UP Top News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज लखनऊ में गुलजार उपवन ब्रह्मकुमारी राजयोग प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया। उधर, राष्ट्रपति के रूट प्लान को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने राजधानी के कई रास्तों पर यातायात में बदलाव किया है। रूट डायवर्जन किया गया है।
UP Top News Today 28 November 2025: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को लखनऊ स्थित ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के गुलजार उपवन राजयोग ट्रेनिंग सेंटर में संस्थान की इस वर्ष की थीम विश्व एकता और विश्वास के लिए ध्यान (योग) राज्य स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भारत की प्राचीन सभ्यता और संस्कृति ने विश्व को वसुधैव कुटुंबकम् का संदेश दिया है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति में मूल्य शिक्षा इसका एक कदम है। जी 20 समिट भारत में 2023 में आयोजित की गई थी। जिसकी थीम थी वन वर्ल्ड, वन अर्थ, वन फैमिली। इस सब प्रयासों का उद्देश्य विश्व को एकता का संदेश देना है। राष्ट्रपति ने कहा कि आज आवश्यक है कि हम आगे बढ़ने की ही नहीं साथ ही स्वयं के भीतर झांकने, देखने की भी यात्रा शुरू करें। जब हम स्वयं से संवाद करते हैं जो हमें पता चलता हैं कि शांति और सुख कोई बाहरी चीज नहीं यह हमारा आतंरिक अवस्था और गुण है। राष्ट्रपति ने कहा कि ब्रह्माकुमारी द्वारा शिक्षा और स्वास्थ के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयास प्रशंसनीय हैं।
राष्ट्रपति के रूट प्लान को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने राजधानी के कई रास्तों पर यातायात में बदलाव किया है। रूट डायवर्जन किया गया है। संबंधित मार्गों पर बैरिकेडिंग लगाई गई है। एयरपोर्ट पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। राष्ट्रपति के आगमन पर एयरपोर्ट से डिफेंस एक्सपो और उनके मूवमेंट मार्ग पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। पुलिस और अर्धसैनिक बल समेत करीब दो हजार पुलिस कर्मी सुरक्षा ड्यूटी में जगह-जगह तैनात किए गए हैं। सभी खुफिया एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है। एटीएस के कमांडो तैनात किए गए हैं।
यूपी के सहारनपुर में दिल्ली–देहरादून नेशनल हाईवे पर शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। गांव सैयद माजरा अंडरपास के पास तेज रफ्तार कंटेनर अचानक अनियंत्रित होकर एक कार के ऊपर पलट गया। कार में सवार गांव सैयद माजरा के एक ही परिवार के लोग दब गए। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई।
संभल में वर्षों पुराने बंद कुंए की खुदाई में आड़े आ रहे पेड़ को काट दिया गया है। शु्क्रवार की सुबह-सुबह वन विभाग की टीम ने पेड़ को काटकर हटाया। वर्षों पुराने इस बंद कुएं की बुधवार से खुदाई शुरू की गई थी लेकिन एक पेड़ इसमें आड़े आ रहा था। शुक्रवार को भोर में वन विभाग ने इस पेड़ को काट दिया। यह कुआं एक बार फिर चर्चा का केंद्र बन गया है। संभल नगर पालिका द्वारा शहर के प्राचीन कुओं, कूपों और तीर्थ स्थलों को संवारने का काम किया जा रहा है। इसी के तहत इस कुएं पर भी काम हो रहा है।
पढ़ें यूपी की टॉप न्यूज
राष्ट्रपति मुर्मू ने लखनऊ में किया योग-ध्यान कार्यक्रम का उद्घाटन, कहा- आगे बढ़ने के साथ अपने अंदर भी झांके
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ब्रह्माकुमारीज संस्थान के गुलजार उपवन राजयोग ट्रेनिंग सेंटर में संस्थान की इस वर्ष की थीम विश्व एकता और विश्वास के लिए ध्यान (योग) का राज्य स्तरीय शुभारंभ किया। उन्होंने संबोधन में कहा कि आगे बढ़ने की दौड़ में स्वयं के भीतर भी झांकने का दौर है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: राष्ट्रपति मुर्मू ने लखनऊ में किया योग-ध्यान कार्यक्रम का उद्घाटन, कहा- आगे बढ़ने के साथ अपने अंदर भी झांके
दिल्ली-दून हाईवे पर महिला-बच्चों समेत एक ही परिवार के 7 की मौत, कार पर पलटा कंटेनर
यूपी के सहारनपुर में दिल्ली–देहरादून नेशनल हाईवे पर शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। गांव सैयद माजरा अंडरपास के पास तेज रफ्तार कंटेनर अचानक अनियंत्रित होकर एक कार के ऊपर पलट गया। कार में सवार गांव सैयद माजरा के एक ही परिवार के लोग दब गए।
पूरी खबर यहां पढ़ें: दिल्ली-दून हाईवे पर महिला-बच्चों समेत एक ही परिवार के 7 की मौत, कार पर पलटा कंटेनर
सामने आएंगे संभल दंगे के राज? चर्चित कुएं की खुदाई को लेकर चर्चाएं तेज: सुबह-सुबह काटा गया पेड़
वर्षों पुराने इस बंद कुएं की बुधवार से खुदाई शुरू की गई थी लेकिन एक पेड़ इसमें आड़े आ रहा था। शुक्रवार को भोर में वन विभाग ने इस पेड़ को काट दिया। यह कुआं एक बार फिर चर्चा का केंद्र बन गया है। संभल नगर पालिका द्वारा शहर के प्राचीन कुओं, कूपों और तीर्थ स्थलों को संवारने का काम किया जा रहा है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: सामने आएंगे संभल दंगे के राज? चर्चित कुएं की खुदाई को लेकर चर्चाएं तेज: सुबह-सुबह काटा गया पेड़
आजम खान ने पैन कार्ड में उम्र घटाकर बेटा बनाया विधायक, अब बंद होगी फॉडगिरी: केशव प्रसाद मौर्या
उत्तर प्रदेश में अब आधार कार्ड को जन्म प्रमाण पत्र या जन्म तिथि के प्रमाण के तौर पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। नियोजन विभाग ने सभी विभागों को निर्देश जारी किए हैं। इस पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि फ्रॉडगिरी बंद हो जाएगी। मोहम्मद आजम खान जैसे लोग अपने बेटे को विधायक बनाने के लिए पैन कार्ड बदलकर उम्र घटा देते हैं। इससे एक संदेश जा रहा है, ये बहुत अच्छा फैसला है इसका सभी को स्वागत करना चाहिए।
यूपी में खड़े ट्रक में जा भिड़ी गाड़ी, वाराणसी जा रहे पिता-पुत्र समेत चार की मौत
यूपी के मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसे में चार की मौत हो गई। हादसा एक गाड़ी के ट्रक से भिड़ने पर हुआ। इस हादसे में सड़क पार कर रहा युवक भी चपेट में आ गया। युवक समेत ट्रक चालक और कार सवार दो की मौत हो गई है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: यूपी में खड़े ट्रक में जा भिड़ी गाड़ी, वारणसी जा रहे पिता-पुत्र समेत चार की मौत
रिसेप्शन में अचानक टूट गया मंच, बीजेपी जिलाध्यक्ष-पूर्व सांसद समेत कई नेता गिरे
रिसेप्शन का यह कार्यक्रम बुधवार की रात बलिया के रामलीला मैदान में आयोजित था। कार्यक्रम में वर-वधू को आशीर्वाद देने के लिए लोग मंच पर आ-जा रहे थे। आशीर्वाद देने के लिए मंच पर पहुंचे बीजेपी जिलाध्यक्ष, पूर्व सांसद , विधायक प्रतिनिधि और कई अन्य लोग वर-वधू की कुर्सियों के पीछे मौजूद थे।
पूरी खबर यहां पढ़ें: रिसेप्शन में अचानक टूट गया मंच, बीजेपी जिलाध्यक्ष-पूर्व सांसद समेत कई नेता गिरे
पति ने 5 लाख के लिए पत्नी की पीटकर कर दी हत्या, अश्लील वीडियो बनाने की देता था धमकी
यूपी के बड़ौत क्षेत्र में दहेज प्रताड़ना का एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें शबगा निवासी विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के भाई ने उसकी हत्या का आरोप पति सहित अन्य परिजनों पर लगाया है और थाने में तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: पति ने 5 लाख के लिए पत्नी की पीटकर कर दी हत्या, अश्लील वीडियो बनाने की देता था धमकी
खुले आसमान के नीचे सो रहे बुजुर्ग की मौत
यूपी की गंगा नगरी बृजघाट में बुजुर्ग का शव पड़ा हुआ मिला। उसकी मौत खुले आसमान के नीचे सोने से होना प्रतीत हो रहा है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रही है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुक्रवार की सुबह गंगा नगरी में लोग अपनी दुकान खोलने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान गंगा नगरी में एक बुजुर्ग का शव पड़ा हुआ देख वह दंग रह गए। मृतक का शरीर अकड़ा हुआ था। इसको लेकर विडियो बनाकर लोगों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। लोगो का कहना है कि बुजुर्ग की खुले आसमान के नीचे सोने से मौत हो गई है। लोगो का कहना है कि बुजुर्ग भीख मांगकर अपना गुजर बसर करता था। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पंचायत चुनाव से पहले वर्चस्व की जंग? प्रधान के सिर में गोली मार बाइक सवार बदमाश फरार
शाहजहांपुर के मिर्जापुर के जरियापुर गांव के प्रधान को सिर में गोली मारी गई। घटना के समय वह अपनी दुकान के सामने सड़क पर मौजूद थे। इसी दौरान बाइक से पहुंचे दो बदमाशों ने तमंचा निकाला और प्रधान देवेंद्र पर गोली चला दी। गोली देवेंद्र के सिर के पिछले हिस्से में लगी।
पूरी खबर यहां पढ़ें: पंचायत चुनाव से पहले वर्चस्व की जंग? प्रधान के सिर में गोली मार बाइक सवार बदमाश फरार
खेत में मिली लंबी चोटी ने अपहरण केस को बनाया हत्याकांड, 11 महीने पहले गायब हुई थी लड़की
यूपी के बरेली में एक नाबालिग लड़की के अपहरण का केस अब हत्याकांड में बदल गया है। दरअसल, खेत में मिली एक चोटी से लिए सैंपल उसकी मां के डीएनए से मिलने के बाद केस को हत्या के केस में बदला गया है। लड़की का शव अभी तक नहीं मिला है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: खेत में मिली लंबी चोटी ने अपहरण केस को बनाया हत्याकांड, 11 महीने पहले गायब हुई थी लड़की
हाथरस में रोडवेज बस ने ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर मारी, 20 घायल
हाथरस के सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र में गुरुवार की देर रात अलीगढ़ रोड हाईवे 34 स्थित गांव बिलार पर रोडवेज बस ने आगे चल रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। जिसकी चलते ट्रैक्टर-ट्राली पलट गए और उसके चालक परिचालक सहित रोडवेज बस की लगभग 20 सवारी घायल हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस पहुंच गई और सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी लाकर भर्ती कराया। वहीं ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मारने वाली क्षतिग्रस्त रोडवेज बस को लाकर कोतवाली पर खड़ा कर दिया है।
बीजेपी नेता को अचानक छाती में लगी गोली, मौत; हर्ष फायरिंग ने शादी की खुशियां मातम में बदलीं
बुलंदशहर के ककोड़ कोतवाली क्षेत्र के गांव अजयनगर से विनोद भाटी के बेटे शिवम भाटी की बारात चोला थाना क्षेत्र के खानपुर गांव में आई थी। बारात चढ़त के दौरान एक युवक ने हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। इसी दौरान एक गोली धर्मेन्द्र भाटी को लगी और वह वहीं गिरकर तड़पने लगे।
पूरी खबर यहां पढ़ें: बीजेपी नेता को अचानक छाती में लगी गोली, मौत; हर्ष फायरिंग ने शादी की खुशियां मातम में बदलीं
स्कार्पियों सवार युवकों ने दिखाई गुंडागर्दी, पुलिस अफसर की गाड़ी में टक्कर मार भागे और फिर…
यूपी के मुजफ्फरनगर में गुरुवार की देर रात्रि शहर के शिव चौक पर वाहन चेकिंग अभियान के दौरान जब एसपी सिटी ने भारतीय किसान यूनियन का झंडा लगी हुई स्कॉर्पियो सवारों को गाड़ी रोकने कहा, तो उल्टे ही कार सवारों ने गुंडागर्दी दिखाते हुए गाड़ी दौड़ा दी।
पूरी खबर यहां पढ़ें: स्कार्पियों सवार युवकों ने दिखाई गुंडागर्दी, पुलिस अफसर की गाड़ी में टक्कर मार भागे और फिर…
वो मेरी नहीं हुई इसलिए..., एकतरफा प्यार में रिश्ता तार-तार; सिरफिरे ने मौसेरी बहन को गोली से उड़ाया
दीपिका की मां ने बताया कि हत्यारोपी की हरकतों की जानकारी उन्हें पहले हुई थी, लेकिन तब लगा था कि लड़कपना होगा। कभी नहीं सोचा गया था कि शादी के बाद वह बेटी की इस तरह से हत्या कर देगा। परिवार के सभी लोगों का यही कहना था कि हत्यारोपी की नीयत पता होती तो उसको घर छोड़िए गांव में नहीं घुसने देते।
पूरी खबर यहां पढ़ें: वो मेरी नहीं हुई इसलिए..., एकतरफा प्यार में रिश्ता तार-तार; सिरफिरे ने मौसेरी बहन को गोली से उड़ाया
युवती ने फेसबुक फ्रेंड से राधारानी मंदिर में की शादी, 7 दिन से बेटी को खोज रहे थे परिजन
फेसबुक पर दोस्ती होने के बाद सहारनपुर की युवती वहां से भागकर यूपी के मथुरा में बरसाना आ गयी। बरसाना स्थित राधारानी मंदिर में युवक-युवती ने एक-दूसरे को माला पहनाकर और युवक ने उसकी मांग में सिंदूर भरकर शादी कर ली।
पूरी खबर यहां पढ़ें: युवती ने फेसबुक फ्रेंड से राधारानी मंदिर में की शादी, 7 दिन से बेटी को खोज रहे थे परिजन
यूपी की अन्य खबरें और अपडेट्स के लिए बने रहिए ‘लाइव हिन्दुस्तान’ के साथ।





