UP Top News Today: सीएम योगी के सलाहकार का चौथी बार बढ़ा कार्यकाल, कफ सिरप केस में एक और गिरफ्तार

Feb 27, 2026 02:49 pm ISTSrishti Kunj लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

UP Top News Today: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सलाहकार और रिटायर्ड आईएएस अधिकारी अवनीश अवस्थी का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया गया है। वाराणसी की कोतवाली पुलिस ने करोड़ों के नशीले कफ सिरप तस्करी सिंडिकेट के अहम सदस्य मनोज यादव और उसके बेटे लक्ष्य को गिरफ्तार किया है।

UP Top News Today: सीएम योगी के सलाहकार का चौथी बार बढ़ा कार्यकाल, कफ सिरप केस में एक और गिरफ्तार

UP Top News Today 27 February 2026: सीएम योगी के मुख्य सलाहकार रिटायर्ड आईएएस अधिकारी अवनीश अवस्थी को एक और साल का सेवा विस्तार मिल गया है। अवनीश अवस्थी अब अगले साल 28 फरवरी तक मुख्यमंत्री के सलाहकार के पद पर बने रहेंगे। अवनीश अवस्थी को चौथी बार सेवा विस्तार मिला है। उनकी गिनती मुख्यमंत्री के सबसे भरोसेमंद अधिकारियो में होती है। मुख्यमंत्री की चार दिवसीय सिंगापुर और जापान दौरे पर भी अवनीश अवस्थी मुख्यमंत्री के साथ-साथ थे।

वाराणसी पुलिस ने नशीली कफ सिरप की तस्करी के अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट के खिलाफ एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है। कोतवाली पुलिस ने गिरोह के सरगना शुभम जायसवाल के सबसे भरोसेमंद और खास सहयोगी मनोज यादव और उसके बेटे लक्ष्य को टेंगरा मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। मनोज यादव न केवल दवाओं के अवैध कारोबार में लिप्त था, बल्कि तस्करी से होने वाली काली कमाई को सफेद करने का मुख्य रणनीतिकार भी माना जा रहा है।

पढ़ें यूपी की टॉप न्यूज

सीएम योगी को एक साल और सलाह देंगे अवनीश अवस्थी, यूपी सरकार ने चौथी बार बढ़ाया कार्यकाल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सलाहकार और रिटायर्ड आईएएस अधिकारी अवनीश अवस्थी का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया गया है। राज्यपाल की अनुमति के बाद जारी आदेश के अनुसार, वह अब फरवरी 2027 तक इस पद पर रहेंगे।

कफ सिरप तस्करी में शुभम जायसवाल का करीबी मनोज यादव भी गिरफ्तार, करोड़ों की संपत्ति बनाई

वाराणसी की कोतवाली पुलिस ने करोड़ों के नशीले Cough Syrup तस्करी सिंडिकेट के अहम सदस्य मनोज यादव और उसके बेटे लक्ष्य को गिरफ्तार किया है। मनोज, सरगना शुभम जायसवाल के लिए हवाला नेटवर्क चलाता था और बोगस फर्मों के जरिए काले धन को सफेद करता था।

यूपी बोर्ड: एक छात्रा की परीक्षा को लगे 15 शिक्षक-कर्मी, पूरे कमरे में अकेले दिया एग्जाम

यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान एक अजब-गजब मामला देखने को मिला है। बोर्ड परीक्षा के दौरान आमतौर पर भीड़, अफरा-तफरी और सख्त निगरानी की तस्वीर सामने आती है, लेकिन गुरुवार को भरथना के एक परीक्षा केंद्र पर इसका बिल्कुल उलटा नजारा देखने को मिला।

UP SIR में फॉर्म छह जमा करने को अब चार दिन ही बचे, 10 अप्रैल को आएगी अंतिम सूची

मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के क्रम में छह मार्च तक ही दावे और आपत्तियां स्वीकार किए जाएंगे। ऐसे में अब मतदाताओं के पास बीएलओ से मिलकर फॉर्म छह जमा करने के लिए चार दिन ही शेष बचे हैं।

चिल्लाता रहा पति, आंखों के सामने जिंदा जले पत्नी- बेटा; डंपर की टक्कर से कार में आग लगी थी

रामपुर के गंज क्षेत्र में डंपर की टक्कर से कार में आग लग गई। हादसे में महिला कांस्टेबल लता और उनके दो वर्षीय बेटे की जलकर मौत हो गई, जबकि पति बच गए। पुलिस ने अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू की है।

बसपा विधायक उमाशंकर के खिलाफ जांच का दायरा बढ़ा, तीसरे दिन भी इनकम टैक्स टीमें डटीं

बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी तीसरे दिन भी जारी रही। जांच का दायरा अब अवैध खनन, टेंडर घोटाले और बेनामी निवेश तक बढ़ गया है। लखनऊ स्थित आवास की गुप्त आलमारियों से कैश बरामद हुआ है।

कौन हैं IPS अजय पाल शर्मा? जिनको लेकर शंकराचार्य ने खोला मोर्चा, नई तस्वीर दिखाई

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने यूपी के चर्चित आईपीएस अजय पाल शर्मा पर गंभीर आरोप लगाते हुए एक नई तस्वीर जारी की है। शंकराचार्य का दावा है कि आईपीएस शर्मा उनके विरोधियों के साथ मिलकर उनके खिलाफ साजिश रच रहे हैं।

5 साल की बच्ची को सौतेली मां ने मार डाला; छत पर मिला शव, प्रतापगढ़ में रिश्तों का कत्ल

प्रतापगढ़ के मानधाता क्षेत्र में पांच साल की आयशा की मौत हो गई। बच्ची की मां ने सौतेली मां पर गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।

इंस्टाग्राम-यूट्यूब अकाउंट बेचने के नाम पर लाखों की ठगी; मेरठ में BCA छात्र गिरफ्तार

इंडियन साइबर क्राइम को-ऑर्डिनेशन सेंटर पोर्टल की शिकायत पर क्राइम ब्रांच व भावनपुर पुलिस ने इंस्टाग्राम–यूट्यूब अकाउंट बेचने के नाम पर ठगी करने वाले बीसीए छात्र ऋषभ खारी को गिरफ्तार किया। आरोपी ने पांच राज्यों में 25–30 लोगों से 3–5 लाख रुपये ठगे।

यूपी के सरकारी कर्मचारियों और संविदाकर्मियों के लिए खुशखबरी, होली से पहले वेतन का आदेश

सीएम योगी ने निर्देश दिए कि सभी सरकारी, संविदा व आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का वेतन होली से पहले दिया जाए। 28 फरवरी को कार्यदिवस घोषित किया गया है, जबकि 2, 3 व 4 मार्च को होली अवकाश रहेगा। लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

यूपी की अन्य खबरें और अपडेट्स जानने के लिए बने रहिए ‘लाइव हिन्दुस्तान’ के साथ।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj

सृष्टि कुंज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने नेशनल और दिल्ली डेस्क के लिए कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग में अपनी स्किल्स को निखारा है। सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। 2020 से वह हिन्दुस्तान डिजिटल के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूलिंग के बाद एनिमेशन की पढ़ाई की और फिर बतौर एनिमेटर एक विदेशी गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइनिंग की। इसके बाद सृष्टि ने मॉस कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप के दिल्ली संस्करण नवोदय टाइम्स की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 साल नवोदय टाइम्स से जुड़े रहने के बाद सृष्टि ने इंडिया न्यूज की डिजिटल टीम (इनखबर) की नेशनल डेस्क के साथ भी काम किया। 2020 से सृष्टि लाइव हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम के साथ अब ट्रेंड्स के अनुसार पाठकों तक यूपी की हर खबर को पहुंचा रही हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।