Hindi NewsUP NewsUP Top News Today 26 Nov 2025 CM Yogi Adityanath Akhilesh Yadav Lawyers Agitation weather crime politics latest updates
UP Top News Today: पुलिस से मुठभेड़ में दो गोतस्कर गिरफ्तार, गंगा एक्सप्रेसवे पर सभी 1498 स्ट्रक्चर तैयार

UP Top News Today: पुलिस से मुठभेड़ में दो गोतस्कर गिरफ्तार, गंगा एक्सप्रेसवे पर सभी 1498 स्ट्रक्चर तैयार

संक्षेप:

रामपुर में पुलिस और गोतस्करों के बीच बुधवार तड़के मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग में दो गोतस्कर पैर में गोली लगने से जख्मी हो गए। जबकि उनके तीन साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। उधर, मेरठ-प्रयागराज गंगा एक्सप्रेसवे अब आपकी सेवा के लिए करीब-करीब तैयार होने जा रहा है। 

Nov 26, 2025 09:48 pm ISTSrishti Kunj लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

UP Top News Today 26 November 2025: रामपुर के शाहबाद में पुलिस और गोतस्करों के बीच बुधवार तड़के मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग में दो गोतस्कर पैर में गोली लगने से जख्मी हो गए। जबकि उनके तीन साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। दोनों घायल आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इनमें एक शाहबाद थाने का हिस्ट्रीशीटर है। बुधवार तड़के पुलिस को सूचना मिली कि आपराधिक किस्म के कुछ लोग रामगंगा नदी के आसपास मौजूद हैं। पुलिस चेकिंग के दौरान बमनपुरी श्मशान घाट के सामने टाटा ऐस वाहन ढकुरिया की ओर से आ रहा था। आरोप है कि रोकने के प्रयास पर वाहन में सवार लोगों ने एकाएक पुलिस टीम पर फायर झोंक दिए। पुलिस ने अपना बचाव करते हुए जवाबी फायरिंग शुरू की, जिसमें दो आरोपियों के पैर में गोली लगी और वे जख्मी हो गए। इसी बीच उनके तीन साथी अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की ओर फरार हो गए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उधर, मेरठ-प्रयागराज गंगा एक्सप्रेसवेकरीब-करीब तैयार होने जा रहा है। यूपीडा की रिपोर्ट को माने तो मेरठ से प्रयागराज के बीच 594 किलोमीटर में अब सारे 1498 स्ट्रक्चर बनकर तैयार हो चुके हैं। मिट्टी से लेकर पक्का निर्माण कार्य 99 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। हालांकि ओवरऑल प्रगति अभी 93 प्रतिशत है, जो सात प्रतिशत कार्य प्रगति पर है, वह अंतिम चरण में है। इसके साथ ही ट्रायल की तैयारी चल रही है। यूपीडा की ओर से गंगा एक्सप्रेसवे को लेकर 25 नवंबर तक की प्रगति रिपोर्ट जारी की गई है। इ

अपर्णा ने छूए अखिलेश के पैर, आर्यन-सेरिंग की शादी में सैफई में उमड़ा पूरा यादव परिवार

सैफई में यादव परिवार एक बार फिर एक मंच पर नजर आया। सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चचेरे भाई आर्यन यादव की सेरिंग संग शादी समारोह में पूरे यादव कुनबे ने शिरकत की। इसी दौरान अपर्णा यादव ने अखिलेश यादव के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

पूरी खबर यहां पढ़ें: अपर्णा ने छूए अखिलेश के पैर, आर्यन-सेरिंग की शादी में सैफई में उमड़ा पूरा यादव परिवार

नीले ड्रम वाली मुस्कान नवजात बच्ची के साथ जेल लौटी, दो दिन की बेटी का रखा यह नाम

मेरठ के एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में सोमवार को पति की हत्यारोपी मुस्कान ने बेटी को जन्म दिया था। आज बुधवार को उसकी अस्पताल से छुट्टी कर दी है। उसे सीधे जेल भेजा गया है। उसने बच्ची का नाम भी रख लिया है।

पूरी खबर यहां पढ़ें: नीले ड्रम वाली मुस्कान नवजात बच्ची के साथ जेल लौटी, दो दिन की बेटी का रखा यह नाम

हॉरर किलिंग: गोभी काटने को खेत पर बुलाकर भाई ने काटा बहन का गला, बॉयफ्रेंड बनाने पर था नाराज

यूपी में शाहजहांपुर के सेहरामऊ थाना क्षेत्र के इटौरा गौटिया गांव में मंगलवार दोपहर बहन के प्रेम प्रसंग से नाराज भाई ने उसकी हंसिये से गला रेतकर हत्या कर दी। गांव के बाहर खेत में युवती का क्षतविक्षत शव मिला।

पूरी खबर यहां पढ़ें: हॉरर किलिंग: गोभी काटने को खेत पर बुलाकर भाई ने काटा बहन का गला, बॉयफ्रेंड बनाने पर था नाराज

कानपुर में भीषण आग की लपेट में राखी मंडी, आधा दर्जन से ज्यादा गोदामों का माल जलकर राख

यूपी के कानपुर में भीषण आग ने कई गोदाम और उनमें रखा सामान जलाकर राख कर दिया। कानपुर के रायपुरवा थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के एक बार फिर राखी मंडी में अचानक भीषण आग लग गई। आग से उठती ऊंची लपटों को देख मंडी में चीख-मुचार मच गई।

पूरी खबर यहां पढ़ें: कानपुर में भीषण आग की लपेट में राखी मंडी, आधा दर्जन से ज्यादा गोदामों का माल जलकर राख

राम मंदिर पर ध्वज फहराता देख खिसिया गया पाकिस्तान, UN से क्या मांग करने लगा

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने मंगलवार को अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच केसरिया ध्वज फहराया। इस अनुष्ठान के साथ ही मंदिर का निर्माण औपचारिक रूप से पूरा हो गया।

पूरी खबर यहां पढ़ें: राम मंदिर पर ध्वज फहराता देख खिसिया गया पाकिस्तान, UN से क्या मांग करने लगा

यूपी पुलिस ने हाफ एनकाउंटर कर पकड़ा कई राज्यों का वैंटेड बदमाश जीतू, पैर में मारी गोली

यूपी के बुलंदशहर में अन्तर्राजीय दिल्ली, एनसीआर व उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में चोरी में वांछित मैनपुरी जनपद का शातिर बदमाश जितेंद्र और जीतू थाना सिकन्द्राबाद पुलिस से हुई मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पूरी खबर यहां पढ़ें: यूपी पुलिस ने हाफ एनकाउंटर कर पकड़ा कई राज्यों का वैंटेड बदमाश जीतू, पैर में मारी गोली

शादी में मची नाश्ते की लूट, चिप्स के पैकेट लेकर भागा दूल्हा, वीडियो हो रहा वायरल

यूपी के हमीरपुर से एक गजब वीडियो वायरल हो रहा है। अपनी ही शादी से दूल्हा चिप्स के पैकेट लेकर भागता दिखाई दे रहा है। चाय-नाश्ते के लिए मची लूट के बाद का यह मामला बताया जा रहा है। यहां के राठ कस्बे के बीएनवी मैदान में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

पूरी खबर यहां पढ़ें: शादी में मची नाश्ते की लूट, चिप्स के पैकेट लेकर भागा दूल्हा, वीडियो हो रहा वायरल

सावधान रहें कहीं खाता न हो जाए खाली, SIR के लिए बीएलओ नहीं मांग रहे ओटीपी

एसआईआर के तहत गणना प्रपत्र भरने के दौरान कोई भी ओटीपी बीएलओ द्वारा नहीं मांगा जा रहा है। मतदाता पूरी तरह से सतर्क रहें। ये अपील उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने की है।

पूरी खबर यहां पढ़ें: सावधान रहें कहीं खाता न हो जाए खाली, SIR के लिए बीएलओ नहीं मांग रहे ओटीपी

बहू के उकसाने पर बेटे ने लगाई फांसी- युवक की आत्महत्या के बाद टूटे पिता ने प्रताड़ित करने के लगाए आरोप

आगरा में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद मृतक के पिता ने आरोप लगाया है कि बेटे की पत्नी और ससुरालीजन लगातार मोनू को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे, जिसके चलते मोनू ने जान दे दी।

पूरी खबर यहां पढ़ें: बहू के उकसाने पर बेटे ने लगाई फांसी- युवक की आत्महत्या के बाद टूटे पिता ने प्रताड़ित करने के लगाए आरोप

अखिलेश के भाई आर्यन यादव और सेरिंग की शादी से लद्दाखी ब्लॉगर ने लीक कर दिए सारे वीडियो, देखिए

मुलायम सिंह के भतीजे आर्यन यादव और लद्दाख की सेरिंग की सैफई में शादी के फोटो यादव परिवार के सदस्य शेयर कर रहे हैं। एक लद्दाखी ब्लॉगर ने तीन दिन चले विवाह की तमाम रस्मों के वीडियो भी छाप दिए हैं।

पूरी खबर यहां पढ़ें: अखिलेश के भाई आर्यन यादव और सेरिंग की शादी से लद्दाखी ब्लॉगर ने लीक कर दिए सारे वीडियो, देखिए

यूपी की अन्य खबरें और अपडेट्स जानने के लिए बने रहिए ‘लाइव हिन्दुस्तान’ के साथ।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj
सृष्टि कुंज ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। पंजाब केसरी ग्रुप के साथ करियर की शुरुआत की। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरें लिखती हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |