UP Top News Today: एलपीजी संकट पर योगी ने कहा एजेंसी घर पहुंचाएगी गैस सिलेंडर, अखिलेश सरकार पर बरसे
UP Top News Today: सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सिलेंडर के लिए लाइन में नहीं लगना है। एजेंसी घर-घर एलपीजी गैस सिलेंडर पहुंचाएगी। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर बरसते हुए कहा कि जितनी पीड़ा बढ़ेगी, उतना पीडीए बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने फिर लाइन में लगा दिया है।
UP Top News Today: एलपीजी संकट यूपी में फैलता जा रहा है। हालांकि सीएम योगी ने एक बार फिर कहा है कि संकट नहीं है। योगी ने ये भी कहा कि अब सिलेंडर के लिए लाइन में नहीं लगना है। एजेंसी सिलेंडर घर-घर पहुंचाएगी। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर का वजन कम कर दिया है। गैस के लिए लोगों को लाइन में लगा दिया है। आगामी चुनाव में जनता लाइन में लगकर इन्हें बाहर करेगी। जितनी पीड़ा बढ़ेगी, पीडीए उतना ही और बढ़ेगा।
रामनवमी पर रामलला को लगेगा पंजीरी का भोग, श्रद्धालुओं के लिए कई रूट पर चलेंगी 120 बसें
राम मंदिर में रामलला की ललाट पर सूर्य तिलक के ट्रायल हो गया है। बताया गया कि सीबीआरआई व आप्टिका लिमिटेड बंगलुरु के वैज्ञानिकों के दल ने राम मंदिर में लगे स्थाई उपकरणों का पहले परीक्षण किया।
अमेठी के गौरीगंज क्षेत्र में पेट्रोल संकट गुरुवार को गहरा गया। शहर के प्रमुख पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल पूरी तरह समाप्त हो गया, जिससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह से ही लोग लंबी कतारों में खड़े नजर आए, लेकिन अधिकांश को निराश होकर लौटना पड़ा। जामो रोड स्थित प्रताप फिलिंग स्टेशन पर “मशीन खराब है” का बोर्ड लगा दिया गया था, जबकि अमेठी रोड पर रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन के पास स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल न होने की बात बताई गई। बाईपास पर स्थित एक अन्य पंप पर “ड्राई पंप” का बोर्ड लगा मिला, जिससे यह साफ हो गया कि आपूर्ति पूरी तरह ठप है।
12 साल से पुलिस के लिए मुखबिरी करने वाला निकला स्मगलर, गांजे की बांट रखी थी फ्रेंचाइजी
कानपुर पुलिस की मुखबिरी करते-करते एक आरोपी बड़ा गांजा तस्कर बन गया। पिछले 12 वर्षों से वह धड़ल्ले से अपना धंधा चला रहा था। इस दौरान वह कभी पकड़ा भी नहीं गया। जांच में सामने आया कि आरोपी तस्कर ने फ्रेंचाइजी बांट रखी थी और प्रति किग्रा की दर से वह उन्हें भुगतान करता था।
बुलाकर शराब पिलाई और गला रेतकर किया कत्ल, मैदान में खून से लथपथ मिला युवक का शव
यूपी के लखनऊ में चिनहट इलाके में प्राइवेट नौकरी करने वाले 21 वर्षीय रितेश उर्फ बाला को उसके दोस्तों ने फोन कर मिलने के लिए मंगलवार रात बुलाया। हरदासी खेड़ा मैदान में शराब पार्टी की और फिर गला रेतकर हत्या कर दी।
जितनी पीड़ा, उतना PDA बढ़ेगा; सिलेंडर के लिए लाइन में लगा दिया; बीजेपी पर बरसे अखिलेश
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर का वजन कम कर दिया है। गैस के लिए लोगों को लाइन में लगा दिया है। आगामी चुनाव में जनता लाइन में लगकर इन्हें बाहर करेगी। जितनी पीड़ा बढ़ेगी, पीडीए उतना ही और बढ़ेगा।
पेट्रोल पंप पर वाटर टैंक लेकर पहुंचा युवक, टंकी में तेल भरवाने की जिद देख हैरान रह गए लोग
बस्ती में एक शख्स ने पेट्रोल भरवाने के लिए वाटर टैंक ही घर से उठा लाया। हालांकि पंप कर्मचारी ने नियमों का हवाला देते हुए वाटर पेट्रोल देने से साफ मना कर दिया। बता दें सरकार ने तेल और गैस की कमी से इनकार किया है और किल्लत की अफवाहों से बचने की अपील की है, इसके बावजूद लोग पैनिक बाइंग कर रहे हैं।
योगी सरकार के 8.65 लाख करोड़ के बजट में सिर्फ 60% खर्च, अब 6 दिन में बकाया इस्तेमाल करना चुनौती
यूपी सरकार के कुल बजट का 60 फीसदी ही अब तक सरकारी विभाग खर्च कर सके हैं। ऐसे में अगर विभागों को अपना पूरा बजट इस्तेमाल करना है तो उन्हें बचे हुए दिनों में बजट का 40 प्रतिशत खर्च करना होगा, जो मुमकिन नहीं दिखता है।
गांव के दामाद ने महिला से की छेड़खानी, मुकदमा दर्ज
बाराबंकी जिले के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र की एक महिला से छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने दी गई तहरीर में बताया कि देवा थाना के राघवपुरवा गांव निवासी अनिल कुमार की ससुराल उसके गांव में है। अनिल उसके गांव में आता जाता है। लोगों से उसके झूठे अवैध संबंधों की अफवाह फैला रहा है।
23 मार्च की शाम वह खेत जा रही थी तो रास्ते में उसने उसे रोका और छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर अनिल उसकी पत्नी राधा, राधा की भाभी विनीता और सात लोगों ने उसके घर पहुंच कर अभद्रता की ओर मारपीट की। इसकी सूचना डायल 112 पर दी गई मौके पर पहुंचे पुलिस ने विपक्षियों को समझने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
भगौना लेकर पेट्रोल-डीजल लेने पहुंचे लोग, तेल के लिए मचे हाहाकार का वीडियो वायरल
पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाह के बीच देवरिया में कुछ लोग भगौना लेकर तेल लेने पेट्रोल पंप पहुंच गए। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि सरकार ने तेल और गैस की कमी से इनकार किया है और किल्लत की अफवाहों से बचने की अपील की है, इसके बावजूद लोग पैनिक बाइंग कर रहे हैं।
इतना प्रचार फिर भी दो पूर्व अफसर डिजिटल अरेस्ट, साइबर ठगों के झांसे में गंवाए 1.30 करोड़
सोशल मीडिया, टीवी, रेडियो, अखबार और यहां तक कि मोबाइल की कॉलर ट्यून भी चीख-चीख कर लोगों को डिजिटल अरेस्ट से सतर्क रहने की जानकारी देती है। इसके बावजूद लखनऊ में दो पढ़े-लिखे बुजुर्ग दंपति साइबर जालसाजों के झांसे में आ गए और 1.30 करोड़ रुपये गंवा बैठे।
शामली में ITI छात्र की गोली मारकर हत्या, बाइक की साइड लगने पर युवकों से हुआ था विवाद
जानकारी के मुताबिक अभि मेला देखने के लिए अपने गांव से बाइक पर गोहरपुर गया था। बताया जा रहा है कि मेले में तीन युवक भी बाइक पर आए थे। इस दौरान अभि से बाइक की साइड लग गई। बताया जा रहा है कि गांव गोहरपुर और तलवा माजरा के बीच तीनों युवकों ने उसके रोक लिया फिर उसे गोली मार दी और फरार हो गए।
बहराइच के महसी टेपरा गांव में बुधवार रात बच्चों का विवाद मारपीट में बदल गया। दो पक्षों में जमकर लाठियां चली। जिसके चलते दोनों पक्षों के सात लोग घायल हो गए। घायलों को महसी सीएचसी लाए जाने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।
हरदी थाने के महसी टेपरा गांव में बुधवार रात बच्चे खेल रहे थे। इसी बीच इनमे झगड़ा होने लगा। जिस पर दिनेश पुत्र मिश्री लाल ने उन्हे डांटा तो कैलाश पुत्र बहादुर से कहासुनी हो गई। जो मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले।
राम मंदिर विरोधी नहीं है कांग्रेस; अयोध्या पहुंचे पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, बोले-आस्था के साथ आया हूं
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह गुरुवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रभु राम हमारे आदर्श हैं और उनमें हमारी आस्था है। भाजपा राम मंदिर के नाम पर झूठी कहानी गढ़ती है और छलावा करती है। कांग्रेस कभी राम मंदिर विरोधी नहीं रही है।
तिलक समारोह में जा रहे युवक की बाइक फिसली, गंभीर घायल
श्रावस्ती के मल्हीपुर थाना क्षेत्र में तिलक समारोह में शामिल होने जा रहे एक युवक की बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल भिनगा रेफर किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सत्यम वर्मा (22) पुत्र बहोरी वर्मा निवासी सेमरा थाना नवाबगंज जनपद बहराइच, ग्राम पंचायत झिरझिवा के मजरा बधनी गांव में आयोजित तिलक समारोह में शामिल होने जा रहे थे।
मेरठ में लेडी कॉन्स्टेबल को कार में खींचकर रेप की कोशिश, विभाग के सिपाही पर ही आरोप
पीड़िता ने बताया कि आरोप लगाया कि गौतमबुद्धनगर में तैनाती के दौरान उसका परिचय शामली निवासी सिपाही से हुआ था। उसने सिपाही से 40 हजार रुपये उधार लिए थे। रकम देने के बाद आरोपी सिपाही उस पर यौन संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने लगा। जिसकी शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
बलरामपुर जिले के श्रीदत्त गंज के बभनी पुरैना गांव निवासी धनीराम (38) पुत्र गंगाराम को गंभीरावस्था में झुलसी हालत में बुधवार शाम बलरामपुर जिला अस्पताल से बहराइच मेडिकल कालेज रेफर किया गया था। चिकित्सकों ने उसे बचाने की भरसक कोशिश की। इलाज के दौरान उसकी सांसे थमते ही परिजनों में हाहाकार मच गया।
बलरामपुर जिले के श्रीदत्तगंज के बभनी पुरैना के इस युवक ने अपने शरीर पर ज्वलनशील पदार्थ डाल आग लगा ली थी। परिजनों ने बताया कि कुछ विवाद होने पर यह घटना हुई थी।
घर से 7 साल की बच्ची को उठा ले गया तेंदुआ, परिवार पीछे भागा फिर खेत में मिला शव
यूपी में दुधवा टाइगर रिजर्व बफर जोन के बेलरायां रेंज में बुधवार रात एक फॉर्म हाउस में घुसकर तेंदुआ सात साल की बच्ची को खींच ले गया। घरवाले पीछे दौड़े, तब तक तेंदुए ने उसकी जान ले ली थी। इस घटना से गांव वालों में वन विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश है।
15 साल से MBBS के फाइनल ईयर में अटका छात्र, कोर्ट के आदेश पर आया रिजल्ट, फिर फेल
बीआरडी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस छात्रों की मुसीबतें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। साल 2009 बैच का एक छात्र 15 साल बाद भी फाइनल ईयर में फेल हो गया। हाईकोर्ट के निर्देश पर उसका रिजल्ट जारी किया। जिसमें दो विषयों में बैक लगी।
लखनऊ में कलेक्शन एजेंट को चाकू मार कर बदमाशों ने 10 लाख रुपये लूटे
लखनऊ के खदरा दीनदयाल नगर में बुधवार देर रात दो बाइकों पर सवार चार नकाबपोश बदमाशों ने शराब कारोबारी के कलेक्शन एजेंट हर्ष जायसवाल को चाकू मार कर 10 लाख रुपयों से भरा बैग लूट लिया। वारदात को अंजाम देकर बदमाश बंधा रोड की ओर भाग निकले। पुलिस की पांच टीमें बदमाशों की तलाश में दबिश दे रही हैं। घायल हर्ष को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
मंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस में BJP जिलाध्यक्ष नाराज; कुर्सी नहीं मिलने पर छोड़ी बैठक, मनाते दिखे अधिकारी
कानपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कुर्सी को लेकर अफरा-तफरी मच गई। जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित को सीट न मिलने पर नाराज होकर बाहर चले गए। तहसीलदार के मनाने पर वे वापस लौटे, तब कार्यक्रम आगे बढ़ सका।
साध्वी निरंजन ज्योति की काट के लिए रुक्मिणी देवी, मिशन-2027 के लिए सपा ने चला निषाद कार्ड
अखिलेश यादव ने फूलन देवी की बहन रुक्मिणी देवी को महिला सभा की कमान सौंप कर निषाद समाज के वोटों को पार्टी में बनाए रखने का बड़ा दांव खेला है। सियासी जानकार इसे साध्वी निरंजन ज्योति के काट के तौर पर देख रहे हैं। दरअसल बीजेपी ने हाल ही में उन्हें राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग का अध्यक्ष बनाया था।
सुलतानपुर के थाना बेवाना क्षेत्र के ग्राम बहलोलपुर निवासी लक्ष्मी गुप्ता पुत्र सुरजन गुप्ता बुधवार देर रात सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। वह बाइक से घर से निकले थे। इसी दौरान रसूलपुर दियरा के पास महरुआ रोड पर उनकी बाइक आगे चल रहे एक ट्रक में पीछे से जा भिड़ी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर महरुआ की ओर चला गया। मौके पर मौजूद लोगों की सूचना पर 102 एंबुलेंस से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोस्तपुर लाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल अंबेडकर नगर रेफर कर दिया।
देखता रह गया पति; मुस्लिम प्रेमी के साथ पत्नी फरार, 10 लाख के जेवर और कैश भी ले गई
बांदा के बिसंडा में विवाहिता मुस्लिम प्रेमी संग 10 लाख के जेवर लेकर फरार हो गई। विरोध पर पति को जान से मारने की धमकी दी गई, पुलिस ने केस दर्ज किया। इससे पहले भी पत्नी प्रेमी के साथ भागी थी।
विदेश में नौकरी से पहले बोली-भाषा सीखेंगे युवा, योगी सरकार तीन शहरों में बनाएगी ट्रेनिंग सेंटर
विदेश में नौकरी के इच्छुक युवाओं के लिए खुशखबरी है। उन्हें अब बोली-भाषा और संस्कृति को लेकर परेशान न होने की जरूरत नहीं है। वह जिस देश आप जाना चाहते हैं, वहां की बोली-भाषा और संस्कृति सरकार सिखाएगी। इसके लिए कानपुर समेत तीन शहरों में प्रशिक्षण केंद्र खुलेगा।
सीएम योगी ने हंसी-मजाक में किया इशारा! रविकिशन की सीट पर कोई महिला हो सकती है दावेदार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को मदन एमएमएमयूटी में 144 बेड के बालिका छात्रावास के भूमि पूजन एवं शिलान्यास समारोह को संबोधित किया। संबोधन के दौरान सीएम ने सांसद रवि किशन पर चुटकी लेते हुए कहा कि मैं मानता हूं कि अगला चुनाव आएगा तो रवि किशन की सीट पर महिला की दावेदारी हो सकती है।
पंचायत चुनाव पर सस्पेंस बरकरार, हाईकोर्ट में बुधवार को नहीं हो सकी सुनवाई
पंचायत चुनाव के मामले में बुधवार समयाभाव के कारण इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई नहीं हो सकी। पिछली सुनवाई पर कोर्ट ने राज्य निर्वाचन आयोग से याचिका पर जवाब मांगा था। कोर्ट ने कहा था कि संविधान के अनुच्छेद 243 ई के तहत पंचायतों का कार्यकाल उनकी पहली बैठक से पांच वर्ष की अवधि के लिए होता है।
पहले दुबई की कराई सैर, फिर निवेश के नाम पर 50 लोगों से ठग लिए 80 करोड़
दुबई की सैर कराकर ठगों ने कंपनी में निवेश के नाम पर बेहतर रिटर्न और लुभावने ऑफर कर लालच दिया और देश भर के 50 से ज्यादा लोगों से 80 करोड़ की ठगी कर ली। कानपुर के 30 से ज्यादा लोग इस ठगी का शिकार हुए हैं। एक पीड़ित की तहरीर पर साइबर थाने ने कंपनी मालिक और उसकी पत्नी के खिलाफ तहरीर दी है।
आगरा हत्याकांड: पुलिस को शक था इसलिए खंगाले मकान, किराएदार के कमरे में ड्रम में मिली लाश
यूपी में आगरा के ताजगंज के सिद्धार्थ नगर में बुधवार देर शाम ड्रम में शव मिलने के बाद पूरा इलाका देर रात तक उबलता रहा। इसी बीच सोशल मीडिया पर वाहनों में तोड़फोड़ का मैसेज वायरल हुआ। हालांकि पुलिस किसी भी प्रकार की तोड़फोड़ से इनकार कर रही है।
कानपुर में मदद के बहाने बनारस की किशोरी से गैंगरेप, हॉस्टल में अर्धनग्न हालत में मिली
वाराणसी से कानपुरआई किशोरी को तीन युवक हॉस्टल में ले गए और वहां उसके साथ गैंगरेप किया। सुबह हॉस्टल में रहने वाले एक किरायेदार ने किशोरी को अर्धनग्न स्थिति में देखकर पुलिस को फोन कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस उसे थाने लेकर पहुंची और आरोपियों की तलाश में जुट गई।
वारिसों से स्टांप ड्यूटी की वसूली सिर्फ विरासत में मिली संपत्ति से ही संभव, हाईकोर्ट का अहम फैसला
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा है कि किसी व्यक्ति की मृत्यु के बाद उसके कानूनी वारिसों से स्टाम्प ड्यूटी/पेनल्टी की वसूली की जा सकती है, लेकिन यह वसूली केवल मृतक की संपत्ति की सीमा तक ही होगी, जो वारिसों को प्राप्त हुई।
घर के बाहर से गायब हुई बच्ची की घर के अंदर ही मिली लाश, हत्या कर सिल्वर ड्रम में किया पैक
Agra Silver Drum Murder: यूपी के आगरा में सिद्धार्थ नगर, गोबर चौकी (ताजगंज) से मंगलवार की दोपहर से लापता आठ वर्षीय बालिका प्रज्ञा का शव बुधवार की रात किराएदार के कमरे में मौजूद सिल्वर कलर के ड्रम में रखा मिला।
UP Weather: यूपी में अगले चार दिन तक बारिश की संभावना, झोंकेदार हवाएं भी चलेंगी, यलो अलर्ट जारी
यूपी में फिर एक बार मौसम में बदलने वाला है। 27 से 31 मार्च तक बारिश होने की संभावना है। कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ वज्रपात/झोंकेदार हवा चलने की संभावना है। इसे लेकर मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।