UP Top News Today: योगी सरकार माध्यमिक शिक्षकों देगी 25 लाख ग्रेच्युटी, चौकीदार की बेरहमी से हत्या
UP Top News Today: योगी सरकार माध्यमिक शिक्षकों और कर्मचारियों को 25 लाख ग्रेच्युटी देगी। प्रस्ताव पर सहमति दे दी है। बदायूं में ट्यूबवेल की कोठरी में चौकीदार की बेरहमी से हत्या कर दी गई। कमरे में खून से लथपथ शव मिला।

UP Top News Today 24 February 2026: यूपी के शिक्षकों और कर्मचारियें के लिए खुशखबरी है। माध्यमिक स्कूलों के शिक्षकों एवं कर्मचारियों की भी ग्रेच्युटी 25 लाख होगी। वर्तमान में इन शिक्षकों एवं कर्मियों की ग्रेच्युटी की अधिकतम सीमा राशि 20 लाख निर्धारित है। दो वर्ष पूर्व दो जुलाई 2024 को राज्य कर्मियों की अधिकतम ग्रेच्युटी की सीमा वृद्धि 25 लाख की गई है।
यूपी में बदायूं के कछला शाहबाद हाईवे किनारे एक खेत में बनी कोठरी के भीतर चौकीदार की नृशंस हत्या कर दी गई। सुबह के समय जब खेत मालिक नरेश चन्द्र माहेश्वरी अपने खेत पर पहुंचे, तो उसने कोठरी में चौकीदार का शव देखा। शव खून से सना हुआ था। खेत मालिक ने बिल्सी पुलिस को मामले की सूचना दी।
पढ़ें यूपी की टॉप न्यूज
माध्यमिक शिक्षकों-कर्मचारियों को मिलेगी 25 लाख ग्रेच्युटी, योगी सरकार का बड़ा फैसला
माध्यमिक स्कूलों के शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। सरकार ने एडेड और परिषदीय माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की ग्रेच्युटी सीमा 20 लाख से बढ़ाकर 25 लाख करने के प्रस्ताव पर सहमति दे दी है। इससे ढाई लाख से अधिक लोगों को इसका लाभ मिलेगा।
पूरी खबर यहां पढ़ें: माध्यमिक शिक्षकों-कर्मचारियों को मिलेगी 25 लाख ग्रेच्युटी, योगी सरकार का बड़ा फैसला
ट्यूबवेल की कोठरी में चौकीदार की बेरहमी से हत्या, कमरे में मिला खून से लथपथ शव
यूपी के बदायूं में ट्यूबवेल की कोठरी में चौकीदार की नृशंस हत्या की गई। बिल्सी में कछला शाहबाद हाइवे किनारे एक खेत में बनी कोठरी में रक्तरंजित शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक सुरेंद्र सिंह खेत मालिक नरेश चंद माहेश्वरी के यहां पर 20-25 साल से चौकीदारी कर रहे थे।
पूरी खबर यहां पढ़ें: ट्यूबवेल की कोठरी में चौकीदार की बेरहमी से हत्या, कमरे में मिला खून से लथपथ शव
यूपी धर्मांतरण कानून अंतरधार्मिक विवाह और लिव-इन पर नहीं लगा सकता रोक; हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अंतर धार्मिक विवाह और लिव इन संबंधों को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय देते हुए स्पष्ट किया है कि बालिग व्यक्तियों को पसंद के साथी के साथ रहने और विवाह करने का मौलिक अधिकार है। कोर्ट ने कहा कि यूपी धर्मांतरण कानून 2021 रोक नहीं लगा सकता है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: यूपी धर्मांतरण कानून अंतरधार्मिक विवाह और लिव-इन पर नहीं लगा सकता रोक; हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
खून से सने कपड़ों ने खोला राज, शादी न करवाने पर बेटियों ने उतारा पिता को मौत के घाट
यूपी के मुजफ्फरनगर में दो बेटियों ने पिता को मौत के घाट उतार दिया। रोक-टोक और बेटे-बेटियों में भेदभाव से क्षुब्ध दो बेटियों ने पिता की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। बेटियों ने पिता की गर्दन और पेट पर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार किए।
पूरी खबर यहां पढ़ें: खून से सने कपड़ों ने खोला राज, शादी न करवाने पर बेटियों ने उतारा पिता को मौत के घाट
खीर में नींद की गोलियां खिलाकर सोने पर की बेटियों ने पिता की हत्या, दो दिन में ऐसे रची साजिश
योजना के मुताबिक आरोपी बहनों ने पहले खीर बनाई। उसके बाद खीर में नींद की गोलियां मिलाकर पूरे परिवार को खिला दी। गहरी नींद में जाने पर दोनों बेटियों ने चाकूओं से गोदकर पिता की हत्या कर दी और कमरे में जाकर सो गयीं।
पूरी खबर यहां पढ़ें: खीर में नींद की गोलियां खिलाकर सोने पर की बेटियों ने पिता की हत्या, दो दिन में ऐसे रची साजिश
एम्स की डॉक्टर का डेढ़ किलोमीटर तक पीछा कर बैड टच, नस्लीय टिप्पणी भी की
पीड़ित रेजिडेंट डॉक्टर के अनुसार वह अपने एक मित्र के साथ 22 फरवरी को मोहद्दीपुर स्थित एक मॉल में गई थीं। रात करीब आठ बजे वहां से निकल रही थीं, तभी तीन युवकों ने उन्हें घूरना शुरू किया। उन्होंने नस्लीय टिप्पणी करते हुए अपशब्द कहे। तीनों युवक मॉल से उनका पीछा करते हुए एम्स गेट नंबर दो तक पहुंच गए।
पूरी खबर यहां पढ़ें: एम्स की डॉक्टर का डेढ़ किलोमीटर तक पीछा कर बैड टच, नस्लीय टिप्पणी भी की
बेटा निकला जल्लाद, बाप को गोली से उड़ाया; आधी लाश ड्रम में भरी; आधी लखनऊ में फेंक आया
Lucknow Son Killed Father: दिल दहला देने वाली ये घटना, लखनऊ के आशियाना सेक्टर-एल की है। सोमवार को शराब कारोबारी मानवेंद्र सिंह की हत्या का खुलासा हुआ तो हर कोई हैरान रह गया। पिता-पुत्र के बीच 20 फरवरी को तीखी कहासुनी हुई थी। इसी दौरान अक्षय प्रताप सिंह ने पिता के सीने में दो गोलियां दाग दीं।
पूरी खबर यहां पढ़ें: बेटा निकला जल्लाद, बाप को गोली से उड़ाया; आधी लाश ड्रम में भरी; आधी लखनऊ में फेंक आया
बड़ा आदमी बनने के जुनून में राजा बेटे ने की हत्या, डॉक्टर बनाना चाहते थे पिता
Lucknow Son Killed Father: शराब कारोबारी की निर्मम तरीके से हत्या करने वाला बेटा बड़ा आदमी बनना चाहता था। जबकी पिता उसे डॉक्टर बनाना चाहते थे। जिससे कि वह इस कारोबार को आगे बढ़ाए। इसे लेकर दोनों के बीच कहासुनी भी हुई।
पूरी खबर यहां पढ़ें: बड़ा आदमी बनने के जुनून में राजा बेटे ने की हत्या, डॉक्टर बनाना चाहते थे पिता
हैवान बेटे ने प्लानिंग से की पिता की हत्या! एक दिन पहले लाया आरी, शव जलाने को घर में रखा था 20 लीटर एसिड
Lucknow Son Killed Father: युवक ने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी और उसके बाद उनके शरीर के टुकड़े-टुकड़े करके शव को ठिकाने लगाया। शव के टुकड़े करके धड़ को एक ड्रम में डाल दिया और बाकि बचे शव को फेंक आया।
पूरी खबर यहां पढ़ें: हैवान बेटे ने प्लानिंग से की पिता की हत्या! एक दिन पहले लाया आरी, शव जलाने को घर में रखा था 20 लीटर एसिड
मेरठ अग्निकांड: रुखसार ने बच्चों को चादरों से ढका, लेकिन नहीं बचा सकी जान; 30 मिनट चली मौत से जंग
मेरठ में सोमवार रात दर्दनाक हादसा हुआ। कपड़ा कारोबारी के मकान में आग लगने से पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए। मकान में लगी आग के बाद 30 मिनट तक मौत से जंग चलती रही। महिला ने बच्चों को कंबल में लपेटकर बचाने की कोशिश की, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।
पूरी खबर यहां पढ़ें: मेरठ अग्निकांड: रुखसार ने बच्चों को चादरों से ढका, लेकिन नहीं बचा सकी जान; 30 मिनट चली मौत से जंग
यूपी की अन्य खबरें और अपडेट्स जानने के लिए बने रहिए ‘लाइव हिन्दुस्तान’ के साथ।
लेखक के बारे में
Srishti Kunjसृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। सृष्टि ने इंडिया न्यूज के साथ भी लंबे समय तक काम किया। 2020 से वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं।
और पढ़ें

