
UP Top News Today: बच्चे छोड़ मुस्लिम जिम ट्रेनर संग रहने लगी महिला, स्कूटी में घिसटकर छात्र की मौत
यूपी में एक महिला अपने पति को छोड़ मुस्लिम जिम ट्रेनर के साथ रहने लगी। इस पर बजरंग दल ने उसके परिजनों संग मिलकर बवाल किया। एक छात्रा की स्कूटी इंटरनेट केबल में फंसकर घिसट गई। इस हादसे में कोचिंग से लौट रहे दसवीं के छात्र की मौत हो गई।
UP Top News Today 21 November 2025: यूपी पुलिस ने एक नहीं दो गैंगस्टरों की संपत्ति कुर्क करने की जगह किसी और की संपत्ति कुर्क कर दी। एक गैंगस्टर की जगह एक किसान की जमीन कुर्क कर दी। वहीं, एक की पत्नी का मकान कुर्क कर दिया।
यूपी में एक महिला अपने पति को छोड़ मुस्लिम जिम ट्रेनर के साथ रहने लगी। इसको लेकर बवाल हो गया। परिजनों के साथ बजरंग दल ने हंगामा कर दिया। महिला अपने बच्चों को छोड़ आई थी। परिजनों को पता चला तो मामले में हंगामा किया।
पढ़ें यूपी की टॉप न्यूज
गैंगस्टर को छोड़ किसान की भूमि पर कुर्की बोर्ड, गैंग लीडर की जगह पत्नी का मकान सील
यूपी के फिरोजाबाद में प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के अशोक कुमार की संपत्ति को बुधवार की देर शाम कुर्क करना था। इसकी जमीन पर पुलिस को कुर्की का बोर्ड भी लगाना था।
पूरी खबर यहां पढ़ें: गैंगस्टर को छोड़ किसान की भूमि पर कुर्की बोर्ड, गैंग लीडर की जगह पत्नी का मकान सील
पति को छोड़ मुस्लिम जिम ट्रेनर के साथ मिली विवाहिता, बजरंग दल और परिजनों का बवाल
यूपी के बरेली में पति और बच्चे को छोड़कर विवाहिता जिम ट्रेनर दोस्त के साथ रहने लगी। इसकी भनक लगते ही परिजनों ने जमकर हंगामा काटा। मामला हिंदू और मुसलमान होने से बजरंग दल के लोग भी परिजनों के साथ पहुंचे थे।
पूरी खबर यहां पढ़ें: पति को छोड़ मुस्लिम जिम ट्रेनर के साथ मिली विवाहिता, बजरंग दल और परिजनों का बवाल
इंटरनेट केबल में फंसकर घिसटी स्कूटी, कोचिंग से लौट रहे दसवीं के छात्र की मौत
यूपी के कानपुर में फाइबर केबल में फंसकर एक छात्र की मौत हो गई है। कोचिंग से लौट रहे छात्र की स्कूटी केबल में फंस गई। इससे अनियंत्रित हुई स्कूटी करीब 30 मीटर तक घिसटती चली गई और छात्र सड़क पर गिर गया। सिर पर गंभीर चोट आने की वजह से छात्र की मौत हो गई।
पूरी खबर यहां पढ़ें: इंटरनेट केबल में फंसकर घिसटी स्कूटी, कोचिंग से लौट रहे दसवीं के छात्र की मौत
यूपी पुलिस ने हाफ एनकाउंटर में पकड़ा वांटेड इनामी बदमाश शानू, पैर में लगी गोली
यूपी के शाहजहांपुर में पुलिस ने हाफ एनकाउंटर में एक शातिर को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि इनामी हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने गुरुवार रात मुठभेड़ में दबोच लिया। आरोपी की तलाश में पुलिस लंबे समय से दबिश दे रही थी।
पूरी खबर यहां पढ़ें: यूपी पुलिस ने हाफ एनकाउंटर में पकड़ा वांटेड इनामी बदमाश शानू, पैर में लगी गोली
अयोध्या राम मंदिर में 25 नवंबर को आम श्रद्धालुओं की एंट्री नहीं, 24 को मठ-मंदिरों में ध्वज फहराने की अपील
अयोध्या राम मंदिर में ध्वजारोहण समारोह को देखते हुए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ व पुलिस प्रशासन ने निर्णय लिया है कि 25 नवम्बर को राम मंदिर में आम श्रद्धालुओं का दर्शन पूर्णतः निषिद्ध रहेगा।
पूरी खबर यहां पढ़ें: अयोध्या राम मंदिर में 25 नवंबर को आम श्रद्धालुओं की एंट्री नहीं, 24 को मठ-मंदिरों में ध्वज फहराने की अपील
प्रेमी संग भागी टीचर, परिजनों ने छात्रा को टार्चर कर बनाया वीडियो, आहत होकर दी जान
यूपी के पीलीभीत में एक टीचर के प्रेमी संग भागने पर परिजनों ने छात्रा को बुरी तरह टार्चर किया। इसका वीडियो भी बनाया। वीडियो वायरल करने की धमकी से आहत होकर छात्रा ने सुसाइड कर लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के साथ जांच शुरू कर दी है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: प्रेमी संग भागी टीचर, परिजनों ने छात्रा को टार्चर कर बनाया वीडियो, आहत होकर दी जान
दिल्ली ब्लास्ट के बाद घिरे कश्मीरी, यूपी में युवकों को थाने बुलाकर पुलिस सत्यापन
दिल्ली में हुए धमाके के बाद सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस सतर्क हैं। गुरुवार को संवेदनशील मंटोला क्षेत्र में रह रहे एक दर्जन कश्मीरी युवकों को पुलिस ने थाने बुलाकर उनका सत्यापन कराया। अचानक हुई कार्रवाई से क्षेत्र में खलबली मच गई।
पूरी खबर यहां पढ़ें: दिल्ली ब्लास्ट के बाद घिरे कश्मीरी, यूपी में युवकों को थाने बुलाकर पुलिस सत्यापन
अपनी ही शादी में खूब नाची दुल्हन, रस्में पूरी कीं, सात फेरे लिए, विदाई के समय फरार
यूपी के बाराबंकी में हंसी खुशी शादी करने, डीजे पर खूब डांस करने, शादी की सभी रस्में पूरी करने और सात फेरे लेने के बाद विदाई के समय दुल्हन फरार हो गई है। इसका पता चलते ही दूल्हा पक्ष के साथ ही दुल्हन के परिजनों में भी हड़कंप मचा है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: अपनी ही शादी में खूब नाची दुल्हन, रस्में पूरी कीं, सात फेरे लिए, विदाई के समय फरार
मामा पुल से बाइक ले जाना.. युवती का हाथ थाम यमुना में कूदा युवक, लड़की को लेकर उलझी गुत्थी
यूपी के आगरा में थाना बाह क्षेत्र में बटेश्वर के घाट पर बने पीपों के पुल से गुरुवार दोपहर युवक और युवती बाइक खड़ी कर एक-दूसरे का हाथ थामकर यमुना नदी में कूद गए। गोताखोरों ने युवक के शव को बरामद कर लिया है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: मामा पुल से बाइक ले जाना.. युवती का हाथ थाम यमुना में कूदा युवक, लड़की को लेकर उलझी गुत्थी
भीड़ में भतीजे ने चाची को काट डाला, गांव वालों के बीच से कुल्हाड़ी लहराकर भागा
यूपी के हमीरपुर में मौदहा में गुरुवार को भतीजे ने चाची को कुल्हाड़ी से काट डाला। ग्रामीण तमाशबीन बने रहे। हत्या के बाद आरोपी खून से सनी कुल्हाड़ी लहराते हुए भाग निकला। एसपी के मुताबिक कोतवाल को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: भीड़ में भतीजे ने चाची को काट डाला, गांव वालों के बीच से कुल्हाड़ी लहराकर भागा
यूपी की अन्य खबरें और अपडेट्स जानने के लिए बने रहिए ‘लाइव हिन्दुस्तान’ के साथ।





