Hindi NewsUP NewsUP Top News Today 20 Nov 2025 Ayodhya Ram Temple flag Magh Mela CM Yogi Adityanath weather crime politics updates
UP Top News Today: लड़की के कपड़े उतार शरीर पर रगड़ा नींबू, एक कमरे में मिले चार शव

UP Top News Today: लड़की के कपड़े उतार शरीर पर रगड़ा नींबू, एक कमरे में मिले चार शव

संक्षेप:

UP Top News Today: तांत्रिक ने झाड़-फूंक ने नाम पर कमरा बंद करके एक लड़की के सारे कपड़े उतारे और फिर उसके पूरे शरीर पर नींबू रगड़ा। कानपुर में एक कंपनी के कमरे में चार मजदूरों के शव मिले हैं। दम घुटने से चारों की रात में मौत हो गई।

Nov 20, 2025 01:40 pm ISTSrishti Kunj हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

UP Top News Today 20 November 2025: यूपी में तांत्रिक ने तंत्र विद्या के नाम पर हद पार कर दी। पहले उसने एक बंद कमरे में लड़की के कपड़े उतारे फिर उसके पूरे शरीर पर नींबू रगड़ दिया। झाड़-फूंक के नाम पर तांत्रिक ने अश्लील हरकतें की।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कानपुर की ऑयल सीड्स कंपनी के एक कमरे में चार मजदूरों के शव मिले हैं। चारों रात को खाना खाकर सोए थे और सुबह नहीं उठने पर गेट तोड़ा गया तो अंदर चारों मृत मिले। अंदर कोयला जल रहा था। दम घुटने के कारण मौत की आशंका जताई जा रही है।

पढ़ें यूपी की टॉप न्यूज

लड़की के उतारे कपड़े, पूरे शरीर पर रगड़ा नींबू, झाड़-फूंक के नाम पर बंद कमरे में तांत्रिक ने पार कीं हदें

यूपी के झांसी में बीमारी ठीक करने के नाम पर एक तांत्रिक ने बंद कमरे में पहले लड़की को डराया कि उसके ऊपर बहुत भारी ‘भूत-प्रेत’ का साया है। फिर झाड़-फूंक के नाम पर उसके सारे कपड़े उतरवा लिए। उसने नींबू काटकर किशोरी के पूरे शरीर पर रगड़ा और अश्लील हरकतें कीं।

पूरी खबर यहां पढ़ें: लड़की के उतारे कपड़े, पूरे शरीर पर रगड़ा नींबू, झाड़-फूंक के नाम पर बंद कमरे में तांत्रिक ने पार कीं हदें

एक साथ चार मौत से गांव में कोहराम; राहुल था घर का इकलौता चिराग, दाउद छोड़ गया एक साल की बेटी

यूपी में कानपुर के पनकी के आयल सीड्स कंपनी के परिसर के एक कमरे में चार युवकों की मौत से देवरिया के तरकुलवा थाना क्षेत्र के तव्वकलपुर में गुरुवार की सुबह कोहराम मच गया। एक ही गांव के चार युवकों की मौत से चारों तरफ चीत्कार ही सुनाई देने लगा।

पूरी खबर यहां पढ़ें: एक साथ चार मौत से गांव में कोहराम; राहुल था घर का इकलौता चिराग, दाउद छोड़ गया एक साल की बेटी

शादीशुदा युवती से अवैध संबंध, पीछा नहीं छोड़ रहा था पुजारी, मंदिर में हत्या का सनसनीखेज खुलासा

उत्तर प्रदेश में बदायूं पुलिस ने सर्वेश्वर साइन मंदिर में पुजारी की हत्या का सनसनीखेज खुलासा किया है। शादीशुदा युवती के साथ पुजारी के अवैध संबंध थे। इसी को लेकर युवती के पति और दो भाइयों ने मिलकर पुजारी को मौत के घाट उतार दिया।

पूरी खबर यहां पढ़ें: शादीशुदा युवती से अवैध संबंध, पीछा नहीं छोड़ रहा था पुजारी, मंदिर में हत्या का सनसनीखेज खुलासा

सिलेंडर में आग लगाकर माता-पिता समेत परिवार को जलाने की दी धमकी, शाम को खुद जहर खाया

यूपी के अलीगढ़ में एक युवक ने पहले तो माता-पिता को पूरे परिवार समेत जिंद जलाने की धमकी दी फिर खुद ही जहर खा लिया। बताया जा रहा है कि अलीगढ़ के लोधा कस्बा में एक परिवार के बीच रुपयों को लेकर चल रहे विवाद ने बुधवार सुबह बड़ा रूप ले लिया।

पूरी खबर यहां पढ़ें: सिलेंडर में आग लगाकर माता-पिता समेत परिवार को जलाने की दी धमकी, शाम को खुद जहर खाया

अयोध्या राम मंदिर ध्वजारोहण के दिन राम पथ पर प्रवेश प्रतिबंधित, इस समय आम श्रद्धालु कर पाएंगे दर्शन

अयोध्या राम मंदिर ध्वजारोहण की तिथि पर 25 नवम्बर को सुबह छह बजे से अपराह्न ढ़ाई बजे तक प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इसके कारण ही आमंत्रित अतिथियों के प्रवेश के कार्यक्रम को लेकर नया प्लान तैयार किया गया है।

पूरी खबर यहां पढ़ें: अयोध्या राम मंदिर ध्वजारोहण के दिन राम पथ पर प्रवेश प्रतिबंधित, इस समय आम श्रद्धालु कर पाएंगे दर्शन

दिल्ली ब्लास्ट: यूपी के मदरसों तक पहुंची एटीएस और एनआईए की जांच, फंडिंग की पड़ताल

दिल्ली ब्लास्ट की जांच में जुटी सुरक्षा एजेंसियों एटीएस और एनआईए की पड़ताल यूपी के मदरसों तक पहुंच गई है। कानपुर, फतेहपुर, महोबा, हमीरपुर में टीमों ने ब्योरा जुटाया है और पूछताछ में जुटी हैं। ब्लास्ट में हुई फंडिंग की जांच भी एजेंसियों का मुख्य टास्क है।

पूरी खबर यहां पढ़ें: दिल्ली ब्लास्ट: यूपी के मदरसों तक पहुंची एटीएस और एनआईए की जांच, फंडिंग की पड़ताल

कंपनी के एक कमरे में चार शव मिलने से हड़कंप, सोते हुए दम घुटने से मजदूरों की मौत

यूपी के कानपुर में एक ही कमरे में चार लोगों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। ऑयल सीड्स कंपनी के कमरे में चार मजदूरों के शव मिले हैं। कमरा बंद था और अंदर कोयला जलता मिला है। सभी का दम घुटने से मौत की आशंका जताई जा रही है।

पूरी खबर यहां पढ़ें: कंपनी के एक कमरे में चार शव मिलने से हड़कंप, सोते हुए दम घुटने से मजदूरों की मौत

अयोध्या राममंदिर पर ध्वजारोहण समारोह आज से, अतिथियों को लाने के लिए नया प्लान तैयार

अयोध्या में राम मंदिर के ध्वजारोहण समारोह की तैयारियां आज कलश यात्रा के साथ शुरू हो जाएगी। कल ध्वज का अनुष्ठान शुरू होगा। 25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ध्वजारोहण करेंगे। अतिथियों को लाने के लिए नया प्लान भी तैयार किया गया है।

पूरी खबर यहां पढ़ें: अयोध्या राममंदिर पर ध्वजारोहण समारोह आज से, अतिथियों को लाने के लिए नया प्लान तैयार

पत्नी पर शक के चक्कर में बेटे की जहर देकर हत्या, कहा- मेरे नहीं हैं बच्चे, मार दूंगा

यूपी के फिरोजाबाद में एक पिता ने अपने की बेटे की हत्या कर दी। उसे अपनी पत्नी पर शक था और उसका कहना था कि बच्चे उसके नहीं है न्यायालय ने बेटे की हत्या के दोषी पिता को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। उस पर अर्थ दंड लगाया।

पूरी खबर यहां पढ़ें: पत्नी पर शक के चक्कर में बेटे की जहर देकर हत्या, कहा- मेरे नहीं हैं बच्चे, मार दूंगा

भीषण हादसे में स्कूटी सवारों को रौंदती चली गई स्विफ्ट कार, पति-पत्नी समेत मासूम बेटी की मौत

यूपी के बुलंदशहर में अगौता थाने से करीब 100 मीटर की दूरी पर बुधवार रात स्विफ्ट कार की टक्कर से स्कूटी सवार पति-पत्नी समेत मासूम बेटी की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि पैदल जा रहा मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया।

पूरी खबर यहां पढ़ें: भीषण हादसे में स्कूटी सवारों को रौंदती चली गई स्विफ्ट कार, पति-पत्नी समेत मासूम बेटी की मौत

यूपी की अन्य खबरें और अपडेट्स जानने के लिए बने रहिए ‘लाइव हिन्दुस्तान’ के साथ।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj
सृष्टि कुंज ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। पंजाब केसरी ग्रुप के साथ करियर की शुरुआत की। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरें लिखती हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |