UP Top News Today: राहुल गांधी का कोर्ट में बयान दर्ज, विधानसभा से सपा का वॉकआउट

Feb 20, 2026 02:18 pm ISTSrishti Kunj लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

UP Top News Today: राहुल गांधी आज सुल्तानपुर कोर्ट में पेश हुए और अपना बयान दर्ज करवाया है। मानहानि मामले में राहुल गांधी के बयान दर्ज किए गए हैं। वहीं, संघ प्रमुख मोहन भागवत मेरठ में आज खिलाड़ियों से संवाद करेंगे। 

UP Top News Today: राहुल गांधी का कोर्ट में बयान दर्ज, विधानसभा से सपा का वॉकआउट

UP Top News Today 20 February 2026: कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज सुल्तानपुर में हैं। राहुल गांधी ने एमपी-एमएलए कोर्ट में अपना बयान दर्ज करवाया। अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में मानहानि का केस जारी है। इसी केस में राहुल गांधी का बयान दर्ज किया गया। अगली सुनवाई 9 मार्च को होगी।

यूपी बजट सत्र का आज आखिरी दिन है। सीएम योगी आदित्यानाथ बजट पर आज जवाब देंगे। इससे पहले चर्चा के दौरान कृषि मंत्री और सपा के बीच झड़प हो गई। इसी के बाद सपा ने सदन से वॉकआउट कर दिया।

पढ़ें यूपी की टॉप न्यूज

UP Budget Session LIVE: बेरोजगारी पर सपा का वॉकआउट, मंत्री बोले- युवाओं को जापान, जर्मनी भेजेंगे

UP Budget Session LIVE: यूपी बजट सत्र का आज आखिरी दिन है। सीएम योगी आदित्यानाथ बजट पर आज जवाब देंगे। इससे पहले गुरुवार को विधानसभा में कीटनाशकों पर प्रतिबंध लगाने और जिलों में उर्वरकों की कमी के मुद्दे पर सपा और कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के बीच जमकर नोकझोंक हुई।

लाउडस्पीकर पर मनाही नहीं, मुस्लिमों को गुमराह कर रही सपा; मस्जिदों से अजान पर मंत्री दानिश अंसारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा में रमजान के दौरान लाउडस्पीकर को लेकर छिड़ी बहस अब सियासी जंग में तब्दील हो गई है। समाजवादी पार्टी द्वारा उठाए गए इस मुद्दे पर योगी सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कड़ा पलटवार किया है।

राजनीति का शुद्धिकरण कर रहे योगी, अयोध्या का पुरातन गौरव लौटाया; CM से मिले डेविड फ्रॉले

अमेरिकी वैदिक विद्वान डॉ. डेविड फ्रॉले ने लखनऊ में योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर योग, आयुर्वेद व सनातन संस्कृति पर चर्चा की। उन्होंने अयोध्या के कायाकल्प की सराहना करते हुए कहा कि योगी राजनीति का शुद्धिकरण कर वैश्विक कल्याण की दिशा में काम कर रहे हैं।

राम मंदिर के चारों ओर होगी हाईटेक उपकरणों वाली सेंसर युक्त दीवार, बन रहे 3 दर्जन वॉच टॉवर

अयोध्या राम मंदिर की अत्याधुनिक उपकरणों से लैस बाह्य सुरक्षा दीवार का निर्माण तेज गति से चल रहा है। करीब 40 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन इस दीवार को श्रीराम मंदिर के इर्द-गिर्द करीब 70 एकड परिसर के चारों ओर करीब करीब चार किलोमीटर क्षेत्रफल में बनाया जाना है।

हाइलाइट होने के लिए मुझ पर केस, सीडी से भी छेड़छाड़; कोर्ट में पेश होकर बोले राहुल गांधी

मानहानि के एक मामले में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को उत्तर प्रदेश की सुलतानपुर कोर्ट में पेश हुए। गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित टिप्पणी को लेकर चल रहे इस मुकदमे में राहुल गांधी ने अपना बयान दर्ज कराया।

इजराइल संग जर्मनी, जापान और क्रोएशिया भी जाएंगे यूपी के युवा, विधानसभा में बोले मंत्री अनिल राजभर

यूपी विधानसभा में श्रम मंत्री अनिल राजभर ने बताया कि इजराइल के बाद अब जापान, जर्मनी और क्रोएशिया में भी यूपी के युवाओं को रोजगार के लिए भेजा जाएगा। बेरोजगारी के मुद्दे पर सपा और कांग्रेस ने सरकार को घेरा और आउटसोर्सिंग कॉरपोरेशन के कामकाज पर सवाल उठाते हुए सदन से वॉकआउट किया।

बहन के लव अफेयर से गुस्साया भाई; गला घोटकर मार डाला, पुलिस को फोन करके खुद बताया

संभल के असमोली में 19 वर्षीय रूपजहां की उसके भाई ने गला घोंटकर हत्या कर दी। युवती दूसरे समुदाय के युवक से शादी पर अड़ी थी। हत्या के बाद आरोपी ने खुद डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर शव पोस्टमार्टम को भेजा।

पीएम मोदी की सभा के बाद आम लोग करेंगे मेरठ मेट्रो का सफर, टिकट से जुड़ी से बातें रखें ध्यान

22 फरवरी को दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल कॉरिडोर के मेरठ खंड का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री जैसे ही नमो भारत और मेरठ मेट्रो का शताब्दीनगर में उद्घाटन करेंगे। उसके बाद मेरठ साउथ से मोदीपुरम के बीच के सभी 12 स्टेशन ऑपरेशनल मोड में आ जाएंगे।

पीलीभीत में मजदूरों से मारपीट मामले में सपा जिला उपाध्यक्ष गिरफ्तार, सपाईयों का प्रदर्शन

पीलीभीत के अमरिया में श्रमिक से मारपीट के आरोप में समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष मखदूम खान गिरफ्तार कर जेल भेजे गए। विरोध में सपा ने प्रदर्शन किया, जबकि अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने कार्रवाई को कानून-व्यवस्था हेतु जरूरी बताया।

CNG से सस्ता और EV से महंगा रैपिड रेल का सफर, दिल्ली से मेरठ के खर्च करने होंगे इतने रूपये

दिल्ली-मेरठ के बीच दौड़ने वाली रैपिड रेल कॉरिडोर पर नमो भारत और मेट्रो का सफर आपकी जेब पर सीएनजी कार के मुकाबले हल्का पड़ेगा, हालांकि चौपहिया इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) अब भी बचत के मामले में आगे रहेगा।

यूपी की अन्य खबरें और अपडेट्स जानने के लिए बने रहिए ‘लाइव हिन्दुस्तान’ के साथ।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj

सृष्टि कुंज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने नेशनल और दिल्ली डेस्क के लिए कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग में अपनी स्किल्स को निखारा है। सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। 2020 से वह हिन्दुस्तान डिजिटल के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूलिंग के बाद एनिमेशन की पढ़ाई की और फिर बतौर एनिमेटर एक विदेशी गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइनिंग की। इसके बाद सृष्टि ने मॉस कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप के दिल्ली संस्करण नवोदय टाइम्स की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 साल नवोदय टाइम्स से जुड़े रहने के बाद सृष्टि ने इंडिया न्यूज की डिजिटल टीम (इनखबर) की नेशनल डेस्क के साथ भी काम किया। 2020 से सृष्टि लाइव हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम के साथ अब ट्रेंड्स के अनुसार पाठकों तक यूपी की हर खबर को पहुंचा रही हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।