
UP Top News Today: मायावती की नीतीश कुमार को नसीहत, कोहरे के कारण कई फ्लाइट कैंसिल
UP Top News Today: यूपी के मिशन शक्ति केंद्रों के आंकड़े जारी हुए हैं जिनके अनुसार रेप केसों में कमी आई है। साथ ही बच्चियों के अपहरण और दहेज हत्या में भी कमी दर्ज की गई। वहीं, बुलंदशहर में हाईवे पर दौड़ते ट्रक में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई और जाम लग गया।
UP Top News Today 20 December 2025: यूपी मिशन शक्ति केंद्रों के आंकड़ों से खुलासा हुआ है कि यूपी में रेप केसों में 34 प्रतिशत कमी दर्ज हुई है। आंकड़े बताते हैं कि अपहरण और दहेज हत्या में भी कमी आई है।
बुलंदशहर में हाईवे पर दौड़ते ट्रक में अचानक आग लगने से अफरा तफरी मच गई। दमकल विभाग ने पहुंचकर बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। हादसे में किसी को चोट नहीं आई है। ट्रक में आग के कारण हाईवे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाना शुरू किया।
पढ़ें यूपी की टॉप न्यूज
बुर्का विवाद पर मायावती ने नीतीश कुमार को दी नसीहत, बोलीं-पश्चाताप कर खत्म करें विवाद
मायावती ने बिहार सीएम नीतीश कुमार को बुर्का विवाद को लेकर नसीहत दी है। उन्होंने कहा है कि यह मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। यह प्रकरण पहली नजर में ही महिला सुरक्षा और सम्मान से जुड़ा हुआ है, इसलिए सीएम के सीधे हस्तक्षेप से इसे अब तक सुलझ जाना चाहिए था।
पूरी खबर यहां पढ़ें: बुर्का विवाद पर मायावती ने नीतीश कुमार को दी नसीहत, बोलीं-पश्चाताप कर खत्म करें विवाद
कोहरे के कारण सफर में संकट, लखनऊ से दिल्ली की फ्लाइट्स 25 से 27 तक कैंसिल
दिल्ली के लिए अमौसी एयरपोर्ट से सबसे अधिक यात्रियों का दबाव है। मौजूदा समय में औसतन चार फ्लाइटें इस रूट पर निरस्त हो रही हैं। कोहरे और परिचालन कारणों से कुछ और फ्लाइटें लगातार निरस्त रहेंगी।
पूरी खबर यहां पढ़ें: कोहरे के कारण सफर में संकट, लखनऊ से दिल्ली की फ्लाइट्स 25 से 27 तक कैंसिल
यूपी मिशन शक्ति केंद्रों के आंकड़ों से खुलासा- रेप केस 34 प्रतिशत कम, अपहरण और दहेज हत्या में भी कमी
उत्तर प्रदेश के सभी थानों में मिशन शक्ति केन्द्रों की स्थापना होने के बाद महिला अपराध में कमी दिखी है। बलात्कार के मामलों में 34 तो बच्चियों के अपहरण में 17 प्रतिशत की कमी आई। दहेज हत्या के मामले 13 प्रतिशत कम हुए।
पूरी खबर यहां पढ़ें: यूपी मिशन शक्ति केंद्रों के आंकड़ों से खुलासा- रेप केस 34 प्रतिशत कम, अपहरण और दहेज हत्या में भी कमी
हाईवे पर दौड़ते ट्रक में लगी आग, मची अफरा तफरी
बुलंदशहर की कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के नेशनल हाईवे 34 पर स्थित बगराई तिराहे के निकट ट्रक में आग लग गई। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शनिवार की सुबह बनारस निवासी मोहम्मद इरफान गाजियाबाद से प्लास्टिक के दरवाजे ट्रक में लादकर बनारस जा रहा था। इसी दौरान नेशनल हाईवे स्थित बगराई बाईपास के निकट अचानक ट्रक के पहिए में आग लग गई। चालक ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
17 हजार से अधिक फ्लैट-दुकानें बनेंगी, गौतमबुद्ध नगर की 4 रियल एस्टेट परियोजनाओं को मंजूरी
उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) की शुक्रवार को हुई 191वीं बैठक में गौतमबुद्ध नगर की चार रियल एस्टेट परियोजनाओं को मंजूरी दी गई। इन परियोजनाओं में 17 हजार से अधिक फ्लैट और दुकान का निर्माण हो सकेगा।
पूरी खबर यहां पढ़ें: 17 हजार से अधिक फ्लैट-दुकानें बनेंगी, गौतमबुद्ध नगर की 4 रियल एस्टेट परियोजनाओं को मंजूरी
अयोध्या राम मंदिर में 70 नए पुजारियों की होगी भर्ती, ट्रस्ट ने लिया फैसला; परकोटे में भी जल्द शुरू होंगे दर्शन
अयोध्या राम मंदिर में पूजा-अर्चना और दर्शन व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए 70 नए पुजारियों की भर्ती की भर्ती होगी। पहले से कार्यरत 20 पुजारियों के अलावा ये नए पुजारी रामलला, राम दरबार और परकोटे के छह मंदिरों में नियमित पूजा-अर्चना में योगदान देंगे।
पूरी खबर यहां पढ़ें: अयोध्या राम मंदिर में 70 नए पुजारियों की होगी भर्ती, ट्रस्ट ने लिया फैसला; परकोटे में भी जल्द शुरू होंगे दर्शन
इस तारीख ये यूपी में महंगी हो जाएगी अंग्रेजी शराब, जानें कितनी बढ़ेगी कीमत
यूपी में नई आबकारी नीति लागू होगी। इसके तहत शराब 100 रुपये तक महंगी होगी। आगामी वित्तीय वर्ष के लिए नई नीति का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसके बाद दाम बढ़ेगा। नवीनीकरण को इस बार भी नीति में शामिल किया गया।
पूरी खबर यहां पढ़ें: इस तारीख ये यूपी में महंगी हो जाएगी अंग्रेजी शराब, जानें कितनी बढ़ेगी कीमत
यूपी में सर्दी और कोहरे का कहर, गोरखपुर में 14 साल का टूटा रिकॉर्ड; इन जिलों में रेड अलर्ट जारी
यूपी में सर्द हवाएं और कोहरा सितम ढा रहा है। ऊपरी वायु मंडल में हवाओं के बदले रुख के कारण मैदानी इलाकों में शीतलहर का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने शनिवार को भी 50 से अधिक जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: यूपी में सर्दी और कोहरे का कहर, गोरखपुर में 14 साल का टूटा रिकॉर्ड; इन जिलों में रेड अलर्ट जारी
दूसरी शादी के बाद शॉपिंग करने निकली महिला गिरफ्तार, पहले पति की आत्महत्या का बनी कारण
यूपी में इटावा के सैफई में पति को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने आरोपी महिला को उसकी दूसरी शादी के दूसरे ही दिन गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कार्रवाई के बाद कोर्ट में पेश कर महिला को जेल भेज दिया है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: दूसरी शादी के बाद शॉपिंग करने निकली महिला गिरफ्तार, पहले पति की आत्महत्या का बनी कारण
चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, देहरादून से महाराजगंज जाते हुए राप्ती गंगा में प्रसव
एक महिला ने राप्ती गंगा एक्सप्रेस में बेटे को जन्म दिया। इसके बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। ट्रेन देहरादून से महाराजगंज जा रही थी। ट्रेन में सवार गर्भवती को मुरादाबाद से निकलते ही प्रसव पीड़ा होने लगी। ट्रेन में ही बच्चे का जन्म हुआ।
पूरी खबर यहां पढ़ें: चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, देहरादून से महाराजगंज जाते हुए राप्ती गंगा में प्रसव
राजस्व लेखपाल भर्ती पर योगी का सख्त निर्देश, आरक्षण में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं
यूपी में राजस्व लेखपाल भर्ती में आरक्षण संबंधी विसंगतियों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ा हस्तक्षेप किया है। उन्होंने राजस्व परिषद को चेतावनी देते हुए कहा कि आरक्षण प्रावधानों में किसी भी प्रकार की त्रुटि, लापरवाही या मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
पूरी खबर यहां पढ़ें: राजस्व लेखपाल भर्ती पर योगी का सख्त निर्देश, आरक्षण में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं
डांट से नाराज होकर थाने पहुंचा इकलौता बेटा, पुलिस के सामने पिता को पैरों में गिरकर मांगनी पड़ी माफी
देवरिया में बेटे-बाप के बीच अनोखी घटना सामने आई। डांट से नाराज किशोर बेटे ने पिता के खिलाफ तहरीर देकर पुलिस को बुलाया, वहीं पिता को अपने इकलौते बेटे के पैरों में गिरकर माफी मांगनी पड़ी। यह मामला डेढ़ घंटे तक कोतवाली में चर्चा का केंद्र बना रहा।
पूरी खबर यहां पढ़ें: डांट से नाराज होकर थाने पहुंचा इकलौता बेटा, पुलिस के सामने पिता को पैरों में गिरकर मांगनी पड़ी माफी
यूपी की अन्य खबरें और अपडेट्स जानने के लिए बने रहिए ‘लाइव हिन्दुस्तान’ के साथ।

लेखक के बारे में
Srishti Kunjसृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। सृष्टि ने इंडिया न्यूज के साथ भी लंबे समय तक काम किया। 2020 से वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं।
और पढ़ें



