UP Top News Today: प्रेमिका के लिए पाकिस्तान गए प्रेमी ने बदला धर्म, माघ मेला के लिए स्पेशल ट्रेनें

Jan 02, 2026 02:10 pm ISTSrishti Kunj लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

UP Top News Today: प्रेमिका के लिए पाकिस्तान पहुंचे बादल बाबू को जेल से जमानत तो मिल गई है लेकिन अभी भी वो कुछ दिनों के लिए पाक की जेल में ही है। उसने अब इस्लाम कबूल कर लिया है। वहीं, माघ मेला की तैयारी में जुटे रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है।

UP Top News Today: प्रेमिका के लिए पाकिस्तान गए प्रेमी ने बदला धर्म, माघ मेला के लिए स्पेशल ट्रेनें

UP Top News Today 2 January 2026: प्रेमिका के लिए सरहद पार करके पाकिस्तान पहुंचे बादल बाबू ने अपना धर्म बदलकर अब इस्लाम कबूल कर लिया है। उसने भारत लौटने से भी इनकार कर दिया है। बादल बाबू अभी पाकिस्तान की जेल में बंद है। जुर्माने की रकम अदा करने के बाद उसे जेल से रिहा कर दिया जाएगा।

भारतीय रेलवे ने माघ मेला की तैयारी कर ली है। प्रयागराज आने वाले श्रद्धालुओं के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। साथ ही प्रयागराज से होकर जाने वाली ट्रेनों के स्टॉपेज भी बढ़ाए गए हैं। भीड़ नियंत्रण के लिए ट्रेनों के प्लेटफॉर्म भी बदले गए हैं।

पढ़ें यूपी की टॉप न्यूज

नए साल पर कई ट्रेनों का नया टाइम टेबल होगा लागू, माघ मेला के लिए ट्रेनों के बढ़ाए स्टॉप

मुरादाबाद मंडल में नए साल पर रेल परिचालन को और व्यवस्थित व सुरक्षित करने के लिए नया वर्किंग टाइम टेबल एक जनवरी से लागू किया जा रहा है। इस नए टाइम टेबल के तहत रेल परिचालन से संबंधित कई परिवर्तन किए गए हैं।

पूरी खबर यहां पढ़ें: नए साल पर कई ट्रेनों का नया टाइम टेबल होगा लागू, माघ मेला के लिए ट्रेनों के बढ़ाए स्टॉप

25 दिन के दुधमुंहे बच्चे की दम घुटने से मौत, ठंड से बचाने के लिए मां ने ओढ़ाई थी रजाई

वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के बेनीपुर गांव में शुक्रवार सुबह महज 25 दिन के नवजात की रजाई में दम घुटने से मौत हो गई। ठंड से बचाने के लिए मां ने बच्चे को सीने से लगाकर रजाई ओढ़ी थी, लेकिन सुबह होते-होते खुशियों से भरा घर मातम में बदल गया।

पूरी खबर यहां पढ़ें: 25 दिन के दुधमुंहे बच्चे की दम घुटने से मौत, ठंड से बचाने के लिए मां ने ओढ़ाई थी रजाई

प्रेमिका के लिए पाकिस्तान पहुंचे बादल बाबू ने कबूला इस्लाम, वतन लौटने से किया इनकार

ऑनलाइन दोस्ती के बाद युवती के प्यार में सीमा पार करके पाकिस्तान पहुंचे अलीगढ़ के बादल बाबू ने सजा तो पूरी कर ली है, लेकिन जुर्माना न भर पाने के चलते अभी उसे कुछ दिन और जेल में रहना पड़ेगा। हालांकि युवक ने इस्लाम कबूल कर लिया है और वह पाकिस्तान में ही रहना चाहता है।

पूरी खबर यहां पढ़ें: प्रेमिका के लिए पाकिस्तान पहुंचे बादल बाबू ने कबूला इस्लाम, वतन लौटने से किया इनकार

VIDEO: प्रेमी के लिए हाई वोल्टेज ड्रामा! शादी की जिद में टॉवर पर चढ़ी प्रेमिका, कूदने की धमकी दी

नए साल के पहले दिन प्रयागराज में शादी की जिद ने हड़कंप मचा दिया। प्रेमी से विवाह की मांग को लेकर एक युवती हाई वोल्टेज बिजली के टॉवर पर चढ़ गई और जान देने की धमकी देने लगी।

पूरी खबर यहां पढ़ें: प्रेमी के लिए हाई वोल्टेज ड्रामा! शादी की जिद में टॉवर पर चढ़ी प्रेमिका, कूदने की धमकी दी

यूपी में अभियान चलाकर हटाएंगे एक्सप्रेसवे-हाईवे पर खतरा बने पशु, भेजेंगे शेल्टर होम

यूपी में अब एक्सप्रेसवे, हाईवे और राज्य राजमार्गों पर दुर्घटना के लिए खतरा बन चुके निराश्रित पशुओं को अभियान चलाकर हटाया जाएगा। इसके लिए सभी विभागों द्वारा मिलकर संयुक्त अभियान चलाया जाएगा।

पूरी खबर यहां पढ़ें: यूपी में अभियान चलाकर हटाएंगे एक्सप्रेसवे-हाईवे पर खतरा बने पशु, भेजेंगे शेल्टर होम

माघ मेला 2026: प्रयागराज में आज रात से नो-व्हीकल जोन, घर से निकलने से पहले देख लें नया रूट प्लान

प्रयागराज में तीन जनवरी से माघ मेला शुरू हो रहा है। पहले दिन स्नानार्थियों की भारी भीड़ की संभावना है। इसे देखते हुए प्रयागराज पुलिस प्रशासन ने सुगम यातायात के मद्देनजर रूट डायवर्जन लागू किया है। वहीं मेला क्षेत्र और संगम नोज तक आवागमन के लिए मार्ग निर्धारित किया गया है।

पूरी खबर यहां पढ़ें: माघ मेला 2026: प्रयागराज में आज रात से नो-व्हीकल जोन, घर से निकलने से पहले देख लें नया रूट प्लान

सेनानी एक्सप्रेस 8 घंटे लेट, हैदराबाद और चेन्नई के विमान निरस्त

कोहरे की वजह से वाराणसी जंक्शन (कैंट) और बनारस स्टेशनों पर आने या गुजरने वाली गाड़ियों की लेटलतीफ़ी जारी है। शुक्रवार को स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस सर्वाधिक 8 घंटे देरी से चल रही थी। वहीं, नई दिल्ली-बनारस सुपरफास्ट एक्सप्रेस, लिच्छवी एक्सप्रेस, सद्भावना एक्सप्रेस, बुंदेलखंड एक्सप्रेस, चंडीगढ़-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें 3 से 6 घंटे विलम्ब से चल रही थीं। माघ मेला स्पेशल ट्रेनें भी काफी देर से आईं। उधर, बाबतपुर एयरपोर्ट पर सुबह विजिबिलिटी कम रहने से सुबह 11 बजे तक कोई विमान नहीं उतर सका था। इस दौरान इंडिगो हैदराबाद का 6ई 6719 और चेन्नई का 6ई 401 विमान निरस्त रहे। वापसी में ये विमान महानगरों को नहीं गए। जिससे यात्रियों को दिक्कत भी हुई। कई फ्लाइटें लेट भी चल रही थीं।

नए साल में अयोध्या में उमड़ी भारी भीड़, चार लाख श्रद्धालुओं ने किए रामलला के दर्शन

नव वर्ष के पहले दिन रामधाम के प्रसिद्ध मंदिर ठसाठस भरे रहे। अयोध्या राम मंदिर में लगभग चार लाख भक्तों ने दर्शन किया। पहले दिन दर्शन कर सभी ने अराध्य से कृपा बनाये रखने की प्रार्थना की। इससे पहले ज्यादातर लोगों ने सरयू में स्नान किया।

पूरी खबर यहां पढ़ें: नए साल में अयोध्या में उमड़ी भारी भीड़, चार लाख श्रद्धालुओं ने किए रामलला के दर्शन

माघ मेला से पहले संतों का गुस्सा फूटा, सुविधा न मिलने पर चक्काजाम, अफसरों का पुतला फूंका

माघ मेला का पहला स्नान पर्व शनिवार को है लेकिन अब तक संतों को सुविधा नहीं मिल सकी है। प्रशासनिक उपेक्षा से नाराज कई अखाड़ों के साधु-संत गुरुवार को ओल्ड जीटी मार्ग स्थित कार्यालय पर पहुंचे और दरवाजा बंद कर वहीं चक्का जाम कर दिया।

पूरी खबर यहां पढ़ें: माघ मेला से पहले संतों का गुस्सा फूटा, सुविधा न मिलने पर चक्काजाम, अफसरों का पुतला फूंका

भाजपा पार्षद के बेटे को दारोगा से भिड़ना पड़ा भारी, बीच गली में जनता ने कर दी धुनाई

वाराणसी में मणिकर्णिका घाट के पास पुलिस से उलझना एक भाजपा पार्षद के बेटे को भारी पड़ गया। भीड़भाड़ वाले इलाके में बाइक ले जाने से मना करने पर युवक दारोगा से भिड़ गया, जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उसकी पिटाई कर दी।

पूरी खबर यहां पढ़ें: भाजपा पार्षद के बेटे को दारोगा से भिड़ना पड़ा भारी, बीच गली में जनता ने कर दी धुनाई

10 वाले बिस्कुट से मशहूर यूट्यूबर जकाती की फिर बढ़ी मुश्किलें, थाने पहुंचा को-स्टार का पति

10 वाले बिस्कुट से मशहूर जकाती की मुश्किलें फिर बढ़ गईं हैं। उनके को स्टार के पति ने पत्नी पर मारने की साजिश रचने की बात कहते हुए कई आरोप लगाए हैं। साथ ही उसने थाने में खुद की हत्या और बच्चों की सुरक्षा की मांग की है। वहीं महिला ने सारे आरोपों को खारिज कर दिया है।

पूरी खबर यहां पढ़ें: 10 वाले बिस्कुट से मशहूर यूट्यूबर जकाती की फिर बढ़ी मुश्किलें, थाने पहुंचा को-स्टार का पति

यूपी की अन्य खबरें और अपडेट्स जानने के लिए बने रहिए ‘लाइव हिन्दुस्तान’ के साथ।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj

सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। सृष्टि ने इंडिया न्यूज के साथ भी लंबे समय तक काम किया। 2020 से वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |
Hindi NewsUP NewsUP Top News Today 2 January 2026 Weather Cold wave alert SIR CM Yogi Adityanath Akhilesh Yadav Crime politics
;;
;