Hindi NewsUP Newsup top news today 19 nov 2025 sambhal masjid vs harihar mandir kisan samman ram temple weather crime politics updates
UP Top News Today: बदमाशों ने आभूषण विक्रेता से गहने लूटे, पानी की बाल्टी में गिरने से मासूम की मौत

UP Top News Today: बदमाशों ने आभूषण विक्रेता से गहने लूटे, पानी की बाल्टी में गिरने से मासूम की मौत

संक्षेप:

अमेठी में बीते मंगलवार की शाम  दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहे आभूषण विक्रेता से रास्ते में बदमाशों ने छह लाख के गहने लूट लिये। उधर, बुधवार को घर के अंदर खेल रही दो साल की मासूम बच्ची खेलते-खेलते अचानक पानी भरी बाल्टी में गिर गई। जिससे उसकी मौत हो गई।

Nov 19, 2025 10:08 pm ISTAjay Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

UP Top News Today 19 November 2025: अमेठी में बीते मंगलवार की शाम विशेषरगंज से दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहे आभूषण विक्रेता से रास्ते में लगभग छह लाख के गहने लूटने का मामला सामने आया है। आरोप है कि तीन बाइकों पर सवार सात बदमाशों ने दुकानदार के सिर पर तमंचे के बट से वार कर छह लाख के गहनों से भरा बैग लूटकर फरार हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की है। आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही पुलिस सड़क पर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उधर, रायबरेली में ही एक गांव में बुधवार को घर के अंदर खेल रही दो साल की मासूम बच्ची खेलते-खेलते अचानक पानी भरी बाल्टी में गिर गई। काफी देर तक बच्ची के ना मिलने पर खोजबीन की तो वह औंधे मुंह बाल्टी के अंदर मिली। परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

पढ़ें यूपी की टॉप न्यूज

बीमारी से परेशान युवक ने ब्लेड से अपना पेट फाड़ा, पत्नी से तलाक के बाद मानसिक तनाव ने भी घेरा

यूपी के नवाबगंज में बीमारी से परेशान एक युवक ने आत्महत्या करने के लिए अपना पेट चीर डाला। युवक ने ब्लेड से अपना पेट फाड़कर जान देने की कोशिश की। परिजनों को इस बारे में पता चला तो हड़कंप मच गया। जानकारी होने पर परिजन उसे सीएचसी ले गए।

पूरी खबर यहां पढ़ें: बीमारी से परेशान युवक ने ब्लेड से अपना पेट फाड़ा, पत्नी से तलाक के बाद मानसिक तनाव ने भी घेरा

मादा तेंदुए के गांव में घुसते ही हड़कंप, भीड़ का शोर सुन तालाब में लगाई छलांग, मौत

यूपी के पीलीभीत में संदिग्घ परिस्थितियों में घायल एक मादा तेंदुआ मंगलवार को पिपरा खास गांव में घुस गया। तेंदुआ देख गांव में भगदड़ मच गई। ग्रामीणों का शोर सुन तेंदुआ ने तालाब में छलांग लगा दी।

पूरी खबर यहां पढ़ें: मादा तेंदुए के गांव में घुसते ही हड़कंप, भीड़ का शोर सुन तालाब में लगाई छलांग, मौत

32 दिन प्रभावित रहेंगी कई ट्रेनें, 16 पैसेंजर ट्रेनें एक दिसंबर से 28 फरवरी तक बंद

लखनऊ जंक्शन के चार और पांच नंबर प्लेटफार्म पर 20 नवंबर से 22 दिसंबर तक इंजीनियरिंग कार्य के चलते ब्लॉक रहेगा। इससे ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा। पढ़िए किस रूट की किन ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया।

पूरी खबर यहां पढ़ें: 32 दिन प्रभावित रहेंगी कई ट्रेनें, 16 पैसेंजर ट्रेनें एक दिसंबर से 28 फरवरी तक बंद

संभल जामा मस्जिद बनाम हरिहर मंदिर विवाद, एक साल में क्या-क्या हुआ?

संभल विवाद की शुरुआत 19 नवंबर 2024 को हुई थी। हिंदू पक्ष ने कोर्ट में दावा किया कि वर्तमान शाही जामा मस्जिद मूल रूप से हरिहर मंदिर है। उसी दिन शुरू हुआ सर्वेक्षण हिंसा और तनाव के कारण अधूरा रह गया। बाद में कोर्ट ने कमिश्नर रिपोर्ट मांगी, जो 5 मार्च 2025 को सीलबंद रूप में दाखिल कर दी गई।

संभल विवाद को एक साल आज पूरा, हरिहर पदयात्रा के ऐलान पर पुलिस अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर फोर्स

डीएम ने बताया कि महंत से बातचीत जारी है। किसी भी संवेदनशील गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है। प्रशासन अलर्ट है, 19 मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं और तीन-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू रहेगी। जामा मस्जिद क्षेत्र में विशेष सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं, ताकि किसी भी स्थिति पर तुरंत नियंत्रण पाया जा सके।

आतंकियों की हिट लिस्ट में कई हिंदूवादी नेता, रक्षा परिषद के अध्यक्ष गोपाल राय का दावा

दिल्ली विस्फोट मामले में पकड़े गए आतंकियों की हिटलिस्ट में कई हिंदूवादी नेता भी हैं। यह दावा विश्व हिंदू रक्षा परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने किया है। उनका कहना है कि आतंकियों की हिट लिस्ट में उनका नाम होने की जानकारी खुफिया विभाग से आए एक फोन के जरिए मिली है।

पति ने लात-घूंसों से पीटा और हंसिये से काट दी पत्नी की नाक, लहूलुहान छोड़ हो गया फरार

दंपती के 3 नाबालिग बच्चे हैं। पीड़िता सुनीता की मां लीलावती साहू ने पुलिस को बताया कि बीते सोमवार दोपहर करीब 4 बजे राजेंद्र और सुनीता के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। विवाद इतना गहराया कि राजेंद्र ने आपा खो दिया। उसने पहले सुनीता को गालियां दीं और फिर बेरहमी से लात-घूंसों से पीटा। इतना ही नहीं हंसिये से पत्नी की नाक काट दी।

UP Weather: कड़ाके की ठंड के साथ गिरेगा तापमान, अब सताएगी गलन भरी सर्दी

यूपी में ठंड तेजी से बढ़ रही है। में सुबह और शाम को गलन का स्तर बढ़ गया है। अधिकतम तापमान में मामूली कमी के बाद ऐसा हुआ है। हालांकि अभी कड़ाके की सर्दी शुरू होने में वक्त है। लेकिन इस महीने के अंत तक ठंड बढ़ेगी और कड़ाके की सर्दी का एहसास होगा।

पिता के सामने से लड़की को बाइक पर उठा ले गए दबंग, आठ दिन से वारदात छिपाए रहा परिवार

यूपी के अलीगढ़ में लोधा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवती के अपहरण का मामला सामने आया है। आरोप है कि बाइक पर युवती को ले जाने के दौरान पिता ने विरोध किया तो आरोपी ने उन पर भी तमंचा तान दिया और परिवार समेत जिंदा जलाने की धमकी दे डाली।

संपत्ति के लिए बिगड़ी मामा और मामी की नीयत, हत्या करने को वकील भांजे को दिया जहर

यूपी के आगरा में थाना हरीपर्वत क्षेत्र में रिश्तों को कलंकित करने का मामला प्रकाश में आया है। मकान पर कब्जा करने की नीयत से मामा-मामी ने अधिवक्ता भांजे को खाने में जहर देकर उसकी जान लेने का दुस्साहस कर डाला।

यूपी की अन्य खबरें और अपडेट्स जानने के लिए बने रहिए ‘लाइव हिन्दुस्तान’ के साथ।

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh
अजय कुमार सिंह दो दशक से अधिक अनुभव वाले वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और टीवी होते हुए अब डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ीं खबरों को गहराई से कवर किया है। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |