Hindi NewsUP NewsUP Top News Today 18 January 2026 CM Yogi Adityanath Prayagraj Magh Mela Politics Crime Weather Updates
UP Top News Today: प्रयागराज में माघ मेला के बीच धक्का-मुक्की, यूपी में ठंड ने कंपाया

UP Top News Today: प्रयागराज में माघ मेला के बीच धक्का-मुक्की, यूपी में ठंड ने कंपाया

संक्षेप:

UP Top News Today: प्रयागराज में माघ मेला के बीच संगम जा रहे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को पुलिस ने रोका। समर्थकों के साथ धक्का-मुक्की की गई। यूपी में 22 जनवरी से फिर बदलेगा मौसम। मेरठ से लखनऊ तक बारिश और कड़ाके की ठंड की वापसी होनी है।

Jan 18, 2026 11:01 am ISTSrishti Kunj लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

UP Top News Today 18 January 2026: प्रयागराज में मौनी अमावस्या के मौके पर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के काफिले को पुलिस ने संगम तट पर जाने से रोक दिया, जिससे मेला क्षेत्र में तनाव बढ़ गया। शंकराचार्य के काफिले को रोकने पर समर्थकों और पुलिस के बीच तीखी बहस हुई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पहाड़ों पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और हवा के बदले रुख से शनिवार को मेरठ सहित पश्चिमी यूपी में शीतलहर पर ब्रेक लग गया। लगातार तीन विक्षोभ के चलते एक हफ्ते तक शीतलहर की उम्मीद नहीं है।

पढ़ें यूपी की टॉप न्यूज

संगम जा रहे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को पुलिस ने रोका, समर्थकों के साथ धक्का-मुक्की

प्रयागराज में मौनी अमावस्या के मौके पर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के काफिले को पुलिस ने संगम तट पर जाने से रोक दिया, जिससे मेला क्षेत्र में तनाव बढ़ गया। शंकराचार्य के काफिले को रोकने पर समर्थकों और पुलिस के बीच तीखी बहस हुई, और देखते ही देखते धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई।

पूरी खबर यहां पढ़ें: संगम जा रहे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को पुलिस ने रोका, समर्थकों के साथ धक्का-मुक्की

UP Weather: 22 जनवरी से फिर बदलेगा मौसम, मेरठ से लखनऊ तक बारिश और कड़ाके की ठंड की वापसी

पहाड़ों पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और हवा के बदले रुख से शनिवार को मेरठ सहित पश्चिमी यूपी में शीतलहर पर ब्रेक लग गया। लगातार तीन विक्षोभ के चलते एक हफ्ते तक शीतलहर की उम्मीद नहीं है। वहीं, 23 से बूंदाबांदी का अनुमान है।

पूरी खबर यहां पढ़ें: UP Weather: 22 जनवरी से फिर बदलेगा मौसम, मेरठ से लखनऊ तक बारिश और कड़ाके की ठंड की वापसी

संतकबीरनगर में पुलिस के सामने ही दो पक्षों के बीच जंग,जमीन विवाद में चले ईंट-पत्थर, पांच घायल

संतकबीरनगर के डीघा में जमीन के विवाद को लेकर शनिवार की शाम को दो पक्ष पुलिस के सामने ही भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर ईंट-पत्थर चले गए।जिसमें दोनों पक्षों से पांच-छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर दोनों पक्षों के एक दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया।

पूरी खबर यहां पढ़ें: संतकबीरनगर में पुलिस के सामने ही दो पक्षों के बीच जंग,जमीन विवाद में चले ईंट-पत्थर, पांच घायल

जेल में बंद भाई से मिलने गए युवक का थार से अपहरण, मारपीट कर एक्सप्रेसवे पर फेंका

गोरखपुर में जिला जेल में बंद भाई से मिलने जा रहे युवक का काले रंग की थार सवार युवकों ने शनिवार को अपहरण कर लिया और मारपीट कर एक्सप्रेसवे पर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

पूरी खबर यहां पढ़ें: जेल में बंद भाई से मिलने गए युवक का थार से अपहरण, मारपीट कर एक्सप्रेसवे पर फेंका

लखनऊ यूनिवर्सिटी में निकाली गई रोहित वेमुला स्मृति मार्च, जमकर हंगामे के बाद मारपीट

लखनऊ विश्वविद्यालय में शनिवार को बवाल हो गया। बिरसा अंबेडकर फुले छात्र संगठन (बापसा) ने रोहित वेमुला की याद में मार्च निकाला। उन्हें पुलिस ने शांत कराकर लौटा दिया। जिसके कुछ देर बाद एबीवीपी के कार्यकर्ताओं से उनकी झड़प हो गई। मामला मारपीट तक पहुंच गया।

पूरी खबर यहां पढ़ें: लखनऊ यूनिवर्सिटी में निकाली गई रोहित वेमुला स्मृति मार्च, जमकर हंगामे के बाद मारपीट

एफडी के 65 करोड़ हड़पने में दिल्ली-कानपुर, गाजियाबाद में सीबीआई की रेड

एफडी के नाम पर बैंक ऑफ इंडिया की सदर शाखा के कर्मचारियों द्वारा वन निगम के करीब 65 करोड़ रुपये हड़पने की जांच सीबीआई ने शनिवार को शुरू कर दी है। सीबीआई ने बैंक अफसरों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर कानपुर, गाजियाबाद और दिल्ली में कई स्थानों पर देर शाम छापे मारे।

पूरी खबर यहां पढ़ें: एफडी के 65 करोड़ हड़पने में दिल्ली-कानपुर, गाजियाबाद में सीबीआई की रेड

लोकसभा में 80 सीटें जीत गया तब भी पसंद नहीं करूंगा; ईवीएम पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान

अखिलेश यादव ने भुवनेश्वर विजन इंडिया कार्यक्रम में खुलकर अपनी बात रखी। एक बार फिर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अगर वह लोकसभा की सभी 80 सीटें भी जीत गए तब भी वह ईवीएम को पसंद नहीं करेंगे।

पूरी खबर यहां पढ़ें: लोकसभा में 80 सीटें जीत गया तब भी पसंद नहीं करूंगा; ईवीएम पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान

यूपी SIR में 1.54 करोड़ महिलाओं के नाम कटे, और कम हो गया लिंगानुपात

यूपी में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया में सबसे ज्यादा महिलाओं के नाम काटे गए हैं। जिन 2.89 करोड़ मतदाताओं के नाम काटे गए हैं उनमें 1.54 करोड़ महिलाएं व 1.33 करोड़ पुरुष हैं। अब कुल 12.55 करोड़ मतदाताओं की ड्राफ्ट मतदाता सूची में 6.88 करोड़ पुरुष व 5.67 करोड़ महिलाएं हैं।

पूरी खबर यहां पढ़ें: यूपी SIR में 1.54 करोड़ महिलाओं के नाम कटे, और कम हो गया लिंगानुपात

यूपी में चुनाव आयोग के रडार पर औसत से कम नाम कटने वाले जिले, बीएलओ पर बैठी जांच

यूपी की मतदाता सूची से 2.89 करोड़ लोगों के नाम हटाए गए हैं। पहले 15.44 करोड़ वोटर थे और अब 12.55 करोड़ मतदाता हैं। यानी 18.71 प्रतिशत लोगों के नाम कटे हैं। कई जिले ऐसे हैं जहां औसत से कम लोगों के नाम सूची से बाहर हुए हैं। यहाँ बीएलओ की कार्य प्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

पूरी खबर यहां पढ़ें: यूपी में चुनाव आयोग के रडार पर औसत से कम नाम कटने वाले जिले, बीएलओ पर बैठी जांच

यूपी की अन्य खबरें और अपडेट्स जानने के लिए बने रहिए ‘लाइव हिन्दुस्तान’ के साथ।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj
सृष्टि कुंज ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। पंजाब केसरी ग्रुप के साथ करियर की शुरुआत की। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरें लिखती हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |