
UP Top News Today: यूपी पंचायत चुनाव में होगा फेशियल रिकग्निशन, भड़काऊ भाषण मामले में आजम खां बरी
UP Top News Today: यूपी पंचायत चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने दो बड़े फैसले लिए हैं। चुनाव में हर मतदाता का फेशियल रिकग्निशन होगा और स्टेट वोटर नंबर भी रहेगा। वहीं, भड़काऊ भाषण मामले में अदालत ने राहत देते हुए आजम खां को बरी कर दिया है।
UP Top News Today 18 December 2025: यूपी पंचायत चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने दो बड़े फैसले लेते हुए घोषणा की है कि इस बार हर मतदाता का फेशियल रिकग्निशन और स्टेट वोटर नंबर होगा। इसको लेकर निर्वाचन आयोग ने जानकारी देते हुए कहा है कि इस बार तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है।
सपा के राष्ट्रीय महासचिव मो. आजम खां को कोर्ट ने राहत देते हुए भड़काऊ भाषण मामले में बरी कर दिया है। एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट ने साक्ष्यों के अभाव में आजम खां को बरी कर दिया है।
पढ़ें यूपी की टॉप न्यूज
यूपी पंचायत चुनाव को लेकर दो बड़े फैसले, हर मतदाता का फेसियल रिकग्निशन और स्टेट वोटर नंबर होगा
यूपी में पंचायत चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने दो बड़े फैसले लिए हैं। इसके लिए तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। इस बार हर मतदाता का फेसियल रिकग्निशन होगा और हर मतदाता का स्टेट वोटर नंबर होगा। मतदाताओं की संख्या भी इस बार बढ़ गई है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: यूपी पंचायत चुनाव को लेकर दो बड़े फैसले, हर मतदाता का फेसियल रिकग्निशन और स्टेट वोटर नंबर होगा
कॉलेज से शुरू लव स्टोरी पंचायत के फरमान से शादी तक पहुंची, बंक करने पर प्रेमी जोड़े का करवाया रिश्ता
यूपी के सहारनपुर में कॉलेज बंक कर घूमने निकले सजातीय प्रेमी युगल को जब ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ लिया, तो मामला पंचायत तक जा पहुंचा। जहां दोनों को शादी के बंधन में बांधने का फैसला सुना दिया गया।
पूरी खबर यहां पढ़ें: कॉलेज से शुरू लव स्टोरी पंचायत के फरमान से शादी तक पहुंची, बंक करने पर प्रेमी जोड़े का करवाया रिश्ता
आजम खां को बड़ी राहत, भड़काऊ भाषण के मामले में अदालत ने किया बरी
जेल में बंद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मो. आजम खां को गुरुवार को भड़काऊ भाषण देने के मामले में बड़ी राहत मिल गई। एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट ने साक्ष्यों के अभाव में आजम खां को बरी कर दिया है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: आजम खां को बड़ी राहत, भड़काऊ भाषण के मामले में अदालत ने किया बरी
जेल में नकली पहचान के साथ बंद लूट का आरोपी, अपराध करने को अब्दुल्ला बना आफताब हसन
यूपी में जेल में फर्जी पहचान का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि प्रयागराज के जिला कारागार नैनी में बंद एक बंदी के फर्जी आधार इस्तेमाल करने का मामला सामने आया है। मुट्ठीगंज पुलिस की तफ्तीश में बंदी आफताब हसन सिद्दीकी की असली पहचान अब्दुल्ला अंसारी के रूप में हुई।
पूरी खबर यहां पढ़ें: जेल में नकली पहचान के साथ बंद लूट का आरोपी, अपराध करने को अब्दुल्ला बना आफताब हसन
घर में काम करने वाले को लड़वाया चुनाव, मौत के बाद प्रधान रिखीराम को अतीक ने दी मुखाग्नि
यूपी के हरदोई में गांव विक्टोरियागंज में मृतक रिखीराम दलित को मुखाग्नि देकर मोहम्मद अतीक ने अंतिम संस्कार किया। इससे पहले अतीक ने अपने घर में काम करने वाले रिखीराम को चुनाव लड़वाया। चुनाव जीतकर रिखीराम प्रधान भी बने थे।
पूरी खबर यहां पढ़ें: घर में काम करने वाले को लड़वाया चुनाव, मौत के बाद प्रधान रिखीराम को अतीक ने दी मुखाग्नि
सांसद चंद्रशेखर को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ा झटका, इस मामले में राहत नहीं, याचिका खारिज
यूपी की नगीना सीट से सांसद चंद्रशेखर आजाद पिछले कुछ समय से डॉ. रोहिणी घावरी के आरोपों में घिरे हुए हैं। इस बीच हाईकोर्ट से उन्हें एक अन्य मामले में झटका लगा है। चंद्रशेखर की मांग नामांजूर करते हुए कोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: सांसद चंद्रशेखर को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ा झटका, इस मामले में राहत नहीं, याचिका खारिज
एक्सप्रेस वे पर हादसे के बाद से कानपुर का कारोबारी लापता, साथी लौट चुके हैं घर
यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसे के बाद कानपुर दक्षिण के गोविंदनगर के कारोबारी अनुज श्रीवास्तव लापता हैं। वे सोमवार रात विजय नगर चौराहे से समय शताब्दी की बस में बैठकर नटराज टाकीज के पास रहने वाले साथी सोनू वर्मा के साथ दिल्ली डेकोरेशन का सामान लेने जा रहे थे।
पूरी खबर यहां पढ़ें: एक्सप्रेस वे पर हादसे के बाद से कानपुर का कारोबारी लापता, साथी लौट चुके हैं घर
किराया मांगने आई मकान मालकिन के किए टुकड़े-टुकड़े; गाजियाबाद में किरायेदार का खौफनाक कांड
गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन की ओरा कायमेरा सोसाइटी में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां किरायेदार दंपती ने किराया मांगने पर फ्लैट मालकिन की गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर शव के टुकड़े कर बैग में छिपा दिया।
पूरी खबर यहां पढ़ें: किराया मांगने आई मकान मालकिन के किए टुकड़े-टुकड़े; गाजियाबाद में किरायेदार का खौफनाक कांड
सीरियल रेपिस्ट को चौथी बार उम्रकैद की सजा, वारदात करने को साइकिल से उठाता था बच्चियां
यूपी के बहराइच में अपर सत्र न्यायाधीश, विशेष न्याधीश पाक्सो एक्ट अरविंद कुमार गौतम ने साइको सीरियल रेपिस्ट अविनाश पांडे उर्फ सिंपल को दलित बच्ची के साथ रेप के मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। सीरियल रेपिस्ट पर यह चौथा मामला है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: सीरियल रेपिस्ट को चौथी बार उम्रकैद की सजा, वारदात करने को साइकिल से उठाता था बच्चियां
आत्महत्या करने वाले छात्र के पोस्टमार्टम पर हंगामा, पुलिस से मामी बोली- वर्दी की कदर है, औकात में रहना
यूपी के कानपुर की एनआरआई सिटी की नौवीं मंजिल से कूदकर जान देने वाले छात्र प्रखर त्रिवेदी के शव के पोस्टमॉर्टम से पहले हंगामा हो गया। पंचायतनामा में प्रखर के पिता का नाम देख मां बोशकी त्रिवेदी और भाजपा नेत्री मामी भड़क गईं।
पूरी खबर यहां पढ़ें: आत्महत्या करने वाले छात्र के पोस्टमार्टम पर हंगामा, पुलिस से मामी बोली- वर्दी की कदर है, औकात में रहना
यूपी की अन्य खबरें और अपडेट्स जानने के लिए बने रहिए ‘लाइव हिन्दुस्तान’ के साथ।





