UP Top News: हमीरपुर हादसे में चार की मौत, यूपी में नए शिक्षकों और अनुदेशकों की होगी भर्ती

UP Top News Today: लखनऊ के जिला कोर्ट में अवैध चेंबरों पर हो रही बुलडोजर कार्रवाई के चलते लखनऊ में बवाल मचा है। कोर्ट में फांसी लगा रहे भाई-बहन को चैंबर तोड़कर निकाला गया। नीट पेपर लीक केस में बीएचयू के दो छात्रों पर शक की सूई मुड़ गई है। जांच में सामने आया कि सीकर के एक कोचिंग से दोनों जुड़े हैं।

UP Top News: हमीरपुर हादसे में चार की मौत, यूपी में नए शिक्षकों और अनुदेशकों की होगी भर्ती

Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath (ANI Photo)

Srishti Kunj| लाइव हिन्दुस्तान,लखनऊ |
WhatsAppFacebookX
हमें फॉलो करेंGoogle NewsYouTube

UP Top News Today: लखनऊ जिला कोर्ट में बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में एक वकील ने फांसी लगाने का प्रयास किया। प्रशासन ने बगल का चैंबर तोड़कर उसे बाहर निकाला। कई वकीलों ने खुद को चैंबर में बंद कर लिया। मौके पर भारी पुलिस बल और पीएसी तैनात है।

नीट पेपर लीक प्रकरण में आईएमएस बीएचयू के दो और छात्रों पर शक की सुई घूम रही है। ये दोनों छात्र सीकर के उसी कोचिंग से जुड़े बताए जा रहे हैं, जहां कथित तौर पर बिवाल परिवार के बच्चों ने भी तैयारी की थी। इन्होंने सत्र 2025-26 में आईएमएस बीएचयू में प्रवेश लिया है। वहीं दूसरी ओर सीएम योगी ने यूपी में शिक्षकाें और अनुदेशकों की भर्ती की घोषणा की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि बेसिक शिक्षा परिषद की कायाकल्प यात्रा को और अधिक मजबूती देने के लिए प्रदेश सरकार 21508 नए शिक्षक व अनुदेशकों की नियुक्ति करेगी।

यूपी 21,508 नए शिक्षक व अनुदेशकों की भर्ती होगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि बेसिक शिक्षा परिषद की कायाकल्प यात्रा को और अधिक मजबूती देने के लिए प्रदेश सरकार 21508 नए शिक्षक व अनुदेशकों की नियुक्ति करेगी। मुख्यमंत्री को घोषणा पर 11508 नए शिक्षकों का अधियाचन शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज को भेज दिया गया है। ये शिक्षक खासतौर पर नगरीय क्षेत्रों में भर्ती किए जाएंगे। साथ ही मुख्यमंत्री ने 10 हजार और अनुदेशकों की भर्ती की घोषणा की। ये अनुदेशक उच्च प्राथमिक विद्यालयों में नियुक्ति किए जाएंगे। इससे छात्र-शिक्षक अनुपात भी बेहतर होगा। राज्य सरकार वर्ष 2018 में की गई 69000 शिक्षक भर्ती के बाद अब इन भर्तियों को करने जा रही है।

यूपी में नए शिक्षकों और अनुदेशकों की होगी भर्ती, सीएम योगी ने की एक और घोषणा

Share

सैलून मैनेजर सुसाइड केस में बड़ा ऐक्शन; आरोपी के अपार्टमेंट पर बुलडोजर चला

लखनऊ के गोमती नगर एक्सटेंशन में सैलून मैनेजर रत्ना सिंह सुसाइड केस में प्रशासन ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी बिजनेसमैन शरद सिंह के अपार्टमेंट पर बुलडोजर चलाया। अपार्टमेंट में हुए अवैध निर्माण को जमींदोज कर दिया गया। इससे पहले प्रशासन शरद सिंह के होटल, सैलून और तीन कारों को भी सीज कर चुका है। मामले में लगातार हो रही कार्रवाई के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

पूरी खबर पढ़ें

Share

राहुल गांधी का 20 मई को यूपी दौरा; अमेठी में कार्यकर्ता सम्मेलन में होंगे शामिल

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी का 20 मई को अमेठी का एकदिवसीय दौरा प्रस्तावित है। उनके संभावित दौरे को लेकर कांग्रेस संगठन और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। पार्टी पदाधिकारी कार्यक्रम की तैयारियों में जुट गए हैं और कार्यकर्ता सम्मेलन की रूपरेखा तैयार की जा रही है। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार राहुल गांधी जिले में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

पूरी खबर पढ़ें

Share

18 M फॉलोअर्स वाले एश्टन हॉल की बृजभूषण से मुलाकात, बताया 'फाइनल बॉस'

अमेरिकी फिटनेस इन्फ्लुएंसर एश्टन हॉल अपने भारत दौरे के दौरान गोंडा पहुंचे, जहां उन्होंने नंदिनी नगर महाविद्यालय में पूर्व सांसद बृजभूषण शरण से खास मुलाकात की। सोशल मीडिया पर 18 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स वाले अमेरिकी फिटनेस आइकॉन एश्टन हॉल का कॉलेज परिसर में गर्मजोशी से स्वागत किया गया। पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने उन्हें और उनके साथ आए विदेशी मेहमानों को माला पहनाकर सम्मानित किया।

पूरी खबर पढ़ें

Share

हमीरपुर में हादसा: बागेश्वर धाम से लौट रहे दंपति समेत चार की मौत

बागेश्वर धाम से लौट रहे कार सवारों की कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 34 पर रविवार की दोपहर मौदहा कोतवाली के छिरका गांव के निकट डंपर से टक्कर हो गई। हादसे में दंपति सहित चार की मौत हो गई है। पांचवीं घायल महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। मरने वालों में दंपति सहित तीन कानपुर के नवाबगंज के निवासी है। जबकि चालक लखनऊ का निवासी बताया गया है। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

Share

गरीब बच्चों को शैक्षिक और खाद्य सामग्री का हुआ वितरण

अम्बेडकरनगर में जलालपुर तहसील क्षेत्र के कटघर मूसा गांव स्थित हीरा मार्का ईंट भट्ठे पर रविवार को सामाजिक संस्था परम फाउंडेशन द्वारा गरीब एवं वंचित बच्चों के बीच शैक्षिक एवं खाद्य सामग्री का वितरण किया। संस्था ने पहले ही इन बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी उठाने का संकल्प लिया था। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को किताबें, कॉपियां और खाद्य सामग्री प्रदान की गई।

संस्था के अध्यक्ष धीरेंद्र पांडेय ने कहा कि मजदूरों के बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़कर उन्हें बेहतर भविष्य देना संस्था का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि परम फाउंडेशन समाज सेवा के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार कार्य कर रही है।

Share

ब्राह्मणों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी के मामले में राजकुमार भाटी के खिलाफ तहरीर

अम्बेडकरनगर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी के द्वारा ब्राह्मणों के लिए विवादास्पद टिप्पणी करने के मामले में ब्राह्मण महासभा की अयोध्या मंडल प्रभारी मीरा पांडेय ने रविवार को हंसवर थाने में मुकदमा दर्ज़ कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। बीते 5 मई को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी द्वारा एक कार्यक्रम के दौरान दिए गए विवादास्पद बयान के बाद लगातार ब्राह्मणों में आक्रोश पहन रहा है। जिससे सपा प्रवक्ता की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है।

Share

लखनऊ में वकीलों पर पुलिस का लाठीचार्ज; चैंबरों को बुलडोजर से तोड़ने पर भड़के, पथराव और बवाल काटा

लखनऊ जिला कोर्ट में बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में वकीलों ने पुलिस पर पथराव किया, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया। हाईकोर्ट के आदेश पर 240 अवैध चैंबर तोड़े जा रहे हैं। मौके पर भारी पुलिस बल और पीएसी तैनात है।

पूरी खबर यहां पढ़ें: लखनऊ में वकीलों पर पुलिस का लाठीचार्ज; चैंबरों को बुलडोजर से तोड़ने पर भड़के, पथराव और बवाल काटा

Share

राजकीय इण्टर कॉलेज भिट्ठी श्रावस्ती में चल रहा भारतीय भाषा समर कैंप

श्रावस्ती में राजकीय इण्टर कॉलेज (जी.आई.सी.) भिट्ठी इकौना श्रावस्ती में भारतीय भाषा समर कैंप 2026 के चौथे दिन एक बेहद रोचक और ज्ञानवर्धक गतिविधि का आयोजन किया गया। कैंप का यह दिन पूरी तरह से हमारे रसोई घर, खेतों और थाली के नाम रहा। इस दिन का मुख्य फोकस स्थानीय स्तर पर उगाए जाने वाले मसालों, सब्जियों और विभिन्न प्रकार की फलियों पर रहा। हम अक्सर रोजमर्रा की जिंदगी में जिन सब्जियों और मसालों का इस्तेमाल करते हैं उनके स्थानीय नामों इतिहास और औषधीय गुणों से अनजान होते हैं। इस आयोजन का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को स्थानीय स्तर पर मिलने वाली वनस्पतियों के अवधी, हिंदी, संस्कृत और अन्य भारतीय भाषाओं में नामों से परिचित कराना था।

Share

घर के बाहर सो रहे वृद्ध की धारदार हथियार से हत्या

अम्बेडकरनगर में सम्मनपुर थाना क्षेत्र के सुल्तानगढ़ बाजार में शनिवार देर रात दुकान के सामने सो रहे एक वृद्ध दर्जी की धारदार हथियार से हत्या कर दिए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक का शव रविवार तड़के चारपाई से नीचे खून से लथपथ हालत में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस, एसओजी और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

Share

नीट पेपर लीक केस में बीएचयू के छात्रों पर शक, सीकर के कोचिंग से जुड़े हैं दोनों

नीट पेपर लीक प्रकरण में आईएमएस बीएचयू के दो और छात्रों पर शक की सुई घूम रही है। ये दोनों छात्र सीकर के उसी कोचिंग से जुड़े बताए जा रहे हैं, जहां कथित तौर पर बिवाल परिवार के बच्चों ने भी तैयारी की थी। इन्होंने सत्र 2025-26 में आईएमएस बीएचयू में प्रवेश लिया है।

पूरी खबर यहां पढ़ें: नीट पेपर लीक केस में बीएचयू के छात्रों पर शक, सीकर के कोचिंग से जुड़े हैं दोनों

Share

एक व्हाट्सएप मैसेज को पढ़ने से चले गए 15 लाख रुपये

अयोध्या में किसी अज्ञात व्हाट्सएप व फोन काल पर पूरी पुष्टि करने के बाद ही रुपये का लेनदेन करने के लिए लोगो को जागरुक किया जा रहा है। लेकिन इसके बाद भी लोग साइबर ठगो के चक्कर में फंस जा रहा है। साइबर ठग इसके लिए नए-नए तरीके अपनाते है तथा अपनी बात इतनी प्रभावशाली तरीके से रखते है कि लोग इसके चक्कर में फंस जाते है। ऐसी ही एक घटना कोतवाली नगर क्षेत्र में रहने वाले कृष्ण कुमार सिंह के साथ हुई। एक व्हाट्सएप मैसेज पर विश्वास करके उन्होंने अपने 15 लाख गंवा दिए। मामले में साइबर क्राइम पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज हुई है।

Share

प्रधान डाकघर में आधार कार्ड काउंटर का शुभारम्भ, अब हर दिन मिलेगी सुविधा

अयोध्या में प्रधान डाकघर में अब प्रत्येक रविवार को आधार नामांकन एवं अद्यतन की सुविधा मिलेगी। अयोध्या मण्डल के अधीक्षक डाकघर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने फीता काटकर व कम्प्यूटर के माध्यम से उद्घाटन किया।

भारतीय डाक विभाग अयोध्या मंडल द्वारा आमजन को आधार संबंधी सेवाएं अधिक सुगम, सुलभ एवं सुविधाजनक रूप से उपलब्ध कराने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। अब प्रत्येक रविवार को भी आधार सेवाएं लोगों को मुहैया होंगी। यह सुविधा प्रत्येक रविवार को 10 बजे से सांय छह बजे तक चलाई जाएगी। डाक अधीक्षक ने बताया कि कार्य दिवस के अलावा अब प्रत्येक रविवार को आधार सेवाओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

Share

ग्रामीणों ने मतदान केंद्र बदलने की उठाई मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन

बलरामपुर में ब्लॉक हरैया सतघरवा अंतर्गत ग्राम पंचायत शिवानगर के ग्रामीणों ने मतदान केंद्र संख्या 147 को प्राथमिक विद्यालय साईपुरवा से हटाकर प्राथमिक विद्यालय गंगापुर में संबद्ध किए जाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया है।

ग्रामीण महेंद्र सिंह, अमित सिंह, रवि सिंह, रामदुलारे, अशोक वर्मा, रक्षा राम गुप्ता, केशव आर्य, राम उजागर यादव, राशिभूषण आदि लोगों ने बताया कि वर्तमान में निर्धारित मतदान स्थल गांव से काफी दूर पड़ता है। वहां पहुंचने के लिए पहाड़ी नाला पार कर अन्य ग्राम पंचायतों के रास्ते होकर मथुरा बाजार की ओर जाना पड़ता है जिससे लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

Share

तेज रफ्तार बाइकों की भिड़ंत में युवक की जान गई, आरोपी चालक पर केस

नवाबगंज में कटरा तिराहे से बस्ती जाने वाले हाईवे पर शनिवार देर शाम हुए सड़क हादसे में घायल एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर आरोपी बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

क्षेत्र के जफरापुर गांव के डेली पुरवा के रहने वाले अब्दुल खालिक ने बताया की उनके छोटे भाई नियाज अहमद 27 शनिवार को बाइक से लोलपुर गांव की ओर जा रहे थे। शाम करीब चार बजे इस्माइलपुर गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि नियाज सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

Share

महिला का बाल पकड़कर लात घूंसो से पीटा, पुलिस में शिकायत

जनपद बलरामपुर के थाना पचपेड़वा क्षेत्र के ग्राम रामनगर में विवादित मकान की ईंट हटाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान एक महिला के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति महिला के साथ मारपीट करता दिखाई दे रहा है।

पीड़िता शाहजहां खातून पत्नी फिदा हुसैन ने थाना पचपेड़वा में शिकायती पत्र देकर गांव के ही नजीर, नसीर, इसराइल, घिर्रे, घिर्रे की पत्नी, आंधी और फातिमा समेत अन्य लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता के अनुसार,शनिवार सुबह करीब 8 बजे विपक्षीगण विवादित मकान की ईंट ट्रॉली पर लाद रहे थे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो सभी लोग आक्रोशित हो गए और गाली-गलौज करते हुए बाल पकड़कर लात-घूंसे से मारपीट की।

Share

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक भाई की मौत दूसरा गंभीर

बाराबंकी लखनऊ-सुल्तानपुर हाइवे पर चिलूली गांव के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो सगे भाइयों को टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद दोनों को एंबुलेंस से सीएचसी हैदरगढ़ लाया गया। यहां एक की मौत हो गई। दूसरे को जिला चिकित्सालय भेजा गया है।

घर जा रहे थे दोनों भाई

जनपद प्रतापगढ़ के पट्टी अमूवाई निवासी गौरव तिवारी 20 वर्ष एवं उसका बड़ा भाई सौरभ 24 वर्ष लखनऊ में रहकर पढ़ाई करते थे। दोनों भाई रविवार की सुबह बाइक से घर जा रहे थे।चिलूली गांव के निकट अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गौरव तिवारी की मौत हो गई। सौरभ को गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

Share

युवती का लटकता मिला शव, परिजनों में मचा हाहाकार

बहराइच में एक युवती का चोटहिल शव शनिवार शाम घर में छत के कुंडे से फंदे से लटकता मिला ।सूचना पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल पर गहन तहकीकात की। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव कब्जे में लेकर रविवार को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

दरगाह थाने के बख्शीपुरा में किराए के मकान में रह रही नहसुतिया निवासनी सुप्रिया कश्यप (21) पुत्र कृष्ण कश्यप का शव शनिवार दोपहर में फंदे से लटकता मिला ।जिसके चलते परिजनों में हाहाकार मच गया।

Share

वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन छात्र घायल

बहराइच में नानपारा लखीमपुर हाईवे के कुड़वा के पास शनिवार शाम तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसके चलते बाइक सवार तीनों छात्र घायल हो गए। दुर्घटना होते ही चालक वाहन सहित फरार हो गया। घायलों को मोतीपुर सीएचसी लाए जाने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।

मोतीपुर थाने के नानपारा लखीमपुर हाईवे के कुड़वा के पास शनिवार शाम तेज रफ्तार वाहन ने बाइक मे टक्कर मार दी। जिसके चलते बाइक सवार छात्र गूढ़ निवासी अंशु (17), अर्पित (15) पुत्र गण अजय कुमार, आयुष (16) पुत्र रामू वर्मा घायल हो गए। दुर्घटना होते ही चालक वाहन सहित फरार हो गया।

Share

नहाते समय शारदा सहायक नहर में डूबा किशोर, चार घंटे बाद मिला शव

अम्बेडकरनगर में कटका थाना क्षेत्र के जल्दीपुर गांव के समीप शारदा सहायक नहर में नहाते समय एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने नहर से शव बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के माधवपुर दिघौटा निवासी बिहारी लाल 13 वर्ष पुत्र बरखुराम शनिवार शाम करीब चार बजे गांव के कुछ लड़कों के साथ माधवपुर जाने वाली छोटी नहर के पास शारदा सहायक नहर में नहाने गया था। इसी दौरान तेज बहाव में वह डूब गया। बताया जा रहा है कि साथ रहे लड़के उसे डूबता देख वहां से भाग निकले और किसी को सूचना नहीं दी।

Share

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बाइक हादसा, युवक की मौत, एक गंभीर घायल

सुलतानपुर में थाना क्षेत्र के खालिसपुर दुर्गा गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के 155.6 किलोमीटर पर रविवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

बताया जाता है कि दोनों युवक पटना से दिल्ली बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान एक्सप्रेस-वे पर बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के बीच बने बैरियर से टकरा गई, जिससे हादसा हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

Share

गन्ने के खेत में लगी आग बुझाने गए वृद्ध की जलकर मौत

सुलतानपुर में थाना क्षेत्र के ग्राम हरिहरपुर में शनिवार देर शाम ईख के खेत में लगी आग बुझाने गए एक वृद्ध की आग की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

मृतक के पुत्र श्रवण कुमार के अनुसार उनके पिता जगन्नाथ(70) को पता चला कि उनके ईख के खेत में आग लग गई है। जिस पर वह अकेले ही आग बुझाने के लिए खेत पर चले गए। खेत घर से करीब 300 मीटर दूर बताया जा रहा है। आसपास के लोग और परिजन जब तक मौके पर पहुंचते, तब तक जगन्नाथ आग से बुरी तरह झुलस चुके थे और उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। क्षेत्राधिकारी विनय गौतम एवं नारदमुनि सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

Share

मजदूरी पर जा रहे दो लोगों ट्रक की टक्कर से घायल

अमेठी में शुकुल बाजार थाना क्षेत्र के कस्बा जैनबगंज में रविवार सुबह करीब नौ बजे परवेजपुर मजदूरी करने जा रहे दो मजदूरों को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों को तिलोई ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

थाना क्षेत्र भाऊपुर गयासपुर निवासी राम सुमेरे (55) पुत्र माताफेर तथा शिवबरन (35) पुत्र बद्री रविवार सुबह घर से परवेजपुर बिक्की गाड़ी से मजदूरी करने के लिए निकले थे। बताया जा रहा है कि जैसे ही दोनों कस्बा जैनबगंज पहुंचे,सामने रानीगंज की और से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

Share

शंकराचार्य स्वामी अभिमुक्तेश्वरानंद का व्यापारियों ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

सुलतानपुर में अपने प्रवचनों और धार्मिक विचारों के लिए देशभर में प्रसिद्ध जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अभिमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज कालिनेम वध स्थल पौराणिक धार्मिक आस्था के प्रमुख केंद्र विजेथुआ महावीर धाम में दर्शन एवं पूजन-अर्चन के लिए रविवार सुबह लगभग नौ बजे पहुंचे। धाम में पहुंचे श्री महाराज ने धाम में स्थित मकरी कुण्ड सरोवर में जलार्चन किया।

धाम पहुंचने से पूर्व सूरापुर बाजार में व्यापार मंडल अध्यक्ष वीके अग्रहरि विजय व महामंत्री अजय साहू के नेतृत्व में व्यापारियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

Share

कड़ी धूप में नंगे पांव, तन पर अंगोछा डाल निकले सपा विधायक; भाजपा बोली- ड्रामेबाज नेता, जानें वजह

सपा विधायक अमिताभ बाजपेई अपने संकल्प के तहत शनिवार को कड़ी धूप में नंगे पैर और सिर्फ अंगौछा डालकर कार्यक्रमों में शामिल हुए। लोगों ने उन्हें धूप में न चलने की सलाह दी, लेकिन वह नहीं माने। परमट स्कूल का काम शुरू न होने पर उन्होंने यह संकल्प लिया है।

पूरी खबर यहां पढ़ें: कड़ी धूप में नंगे पांव, तन पर अंगोछा डाल निकले सपा विधायक; भाजपा बोली- ड्रामेबाज नेता, जानें वजह

Share

20 मई को अमेठी आएंगे पूर्व सांसद राहुल गांधी

अमेठी के पूर्व सांसद राहुल गांधी का 20 मई को एकदिवसीय दौरा प्रस्तावित है। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार राहुल गांधी जिले में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। उनके दौरे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है तथा तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी अपने दौरे के दौरान कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष योगेंद्र मिश्र के निधन पर उनके आवास पहुंचकर परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना भी व्यक्त कर सकते हैं। पार्टी पदाधिकारियों द्वारा कार्यक्रम को लेकर रूपरेखा तैयार की जा रही है।

Share

सपा सरकार आने पर बनेगा स्वर्णकार बोर्ड; अखिलेश यादव बोले- डिजाइन यूनिवर्सिटी भी होगा निर्माण

अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में व्यापारी तबाह हो गया है। पुलिस-प्रशासन व्यापारियों को फर्जी केसों में फंसाती है।सपा सरकार में स्वर्णकार बोर्ड बनाया जाएगा। स्वर्णकारों के लिए डिजाइन विश्वविद्यालय होगा। संत नरहरि दास महाराज की प्रतिमा लगाई जाएगी।

पूरी खबर यहां पढ़ें: सपा सरकार आने पर बनेगा स्वर्णकार बोर्ड; अखिलेश यादव बोले- डिजाइन यूनिवर्सिटी भी होगा निर्माण

Share

बर्थडे से एक दिन पहले हेड कांस्टेबल के बेटे ने की खुदकुशी, टीचरों पर प्रताड़ित करने का आरोप

यूपी में हेड कांस्टेबल के बेटे ने जन्मदिन के एक दिन पहले फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त हेड कांस्टेबल पत्नी और बेटी के साथ शादी समारोह में शामिल होने पैतृक गांव गए थे। दोनों बेटे घर पर मौजूद थे।

पूरी खबर यहां पढ़ें: बर्थडे से एक दिन पहले हेड कांस्टेबल के बेटे ने की खुदकुशी, टीचरों पर प्रताड़ित करने का आरोप

Share

अचानक घर पहुंचे पति ने पत्नी और उसके प्रेमी को पीटा, दोनों को ले जा रहा था अस्पताल लेकिन हुआ ये कांड

यूपी के सीतापुर में एक शख्स अचानक अपने घर पहुंचा तो उसे पत्नी के साथ घर में उसका प्रेमी मिला। नाराजगी में उसने पत्नी और उसके प्रेमी दोनों को पीट दिया। इसके बाद दोनों को खुद अस्पताल ले गया। इसी बीच पत्नी के प्रेमी की इलाज के दौरान मौत हो गई।

पूरी खबर यहां पढ़ें: अचानक घर पहुंचे पति ने पत्नी और उसके प्रेमी को पीटा, दोनों को ले जा रहा था अस्पताल लेकिन हुआ ये कांड

Share

हाथ में कलावा-माथे पर तिलक! आमिर ने राजू बन फंसाकर किया ब्लैकमेल, धर्म न बदलने पर पीटा

यूपी के लखनऊ में चिनहट इलाके में शादीशुदा मुस्लिम युवक आमिर ने अपना नाम राजू बताकर हिन्दू युवती को प्रेमजाल में फंसाया। उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। अश्लील वीडियो बना लिया।

पूरी खबर यहां पढ़ें: हाथ में कलावा-माथे पर तिलक! आमिर ने राजू बन फंसाकर किया ब्लैकमेल, धर्म न बदलने पर पीटा

Share

सुहागरात से पहले नई नवेली दुल्हन को लगा तगड़ा झटका, दूल्हे ने फंदे से लटककर दी जान

कानपुर में शादी के बाद दुल्हन को विदा कराकर लाने के कुछ घंटे बाद ही दूल्हे ने आत्महत्या कर ली। एक दिन पहले ही लाल जोड़ा पहनने वाली दुल्हन पति की मौत की खबर सुनकर बेसुध हो गई। उधर, मौके पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

पूरी खबर यहां पढ़ें: सुहागरात से पहले नई नवेली दुल्हन को लगा तगड़ा झटका, दूल्हे ने फंदे से लटककर दी जान

Share

UP Weather: आज भी सताएगी उमस भरी गर्मी और लू, हीटेवव और तपिश बढ़ाएगी तापमान

यूपी में बुधवार और गुरुवार की रात आई आंधी व बारिश से मिली राहत ज्यादा दिन टिक नहीं सकी। शनिवार को मौसम ने फिर करवट बदली और तेज धूप के साथ गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। सुबह से ही आसमान साफ रहने के कारण धूप तीखी रही।

पूरी खबर यहां पढ़ें: आज भी सताएगी उमस भरी गर्मी और लू, हीटेवव और तपिश बढ़ाएगी तापमान

Share

यूपी में दलित बाप-बेटे के साथ बर्बरता, दबंगों ने पीटने के बाद थूककर चटवाया, जूते में पिलाया पानी

कानपुर में दलित किशोर और उसके पिता के साथ बर्बरता का मामला सामने आया है। जहां सरकारी हैंडपंप पर रखे बाल्टी-लोटे से पानी पीने पर चार दबंगों ने दलित किशोर को बेरहमी से पीटा। मुर्गा बनाकर लात-जूतों से मारा। यहां तक कि जूते में थूक कर चटवाया।

पूरी खबर यहां पढ़ें: यूपी में दलित बाप-बेटे के साथ बर्बरता, दबंगों ने पीटने के बाद थूककर चटवाया, जूते में पिलाया पानी

Share

योगी कैबिनेट विस्तार: खत्म नहीं हो रहा नए मंत्रियों को विभाग मिलने का इंतजार, कहां फंसा पेंच

यूपी में शपथ लेने वाले यूपी के आठ मंत्रियों का इंतजार खत्म नहीं हो पा रहा। विभाग बंटवारे की उन्हें प्रतीक्षा है। सीएम योगी की अमित शाह और नितिन नवीन से मुलाकात के बाद विभागों के जल्द बंटवारे को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं। लेकिन अभी यह इंतजार थोड़ा बढ़ सकता है।

पूरी खबर यहां पढ़ें: योगी कैबिनेट विस्तार: खत्म नहीं हो रहा नए मंत्रियों को विभाग मिलने का इंतजार, कहां फंसा पेंच

Share

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तर प्रदेशUP Top News: हमीरपुर हादसे में चार की मौत, यूपी में नए शिक्षकों और अनुदेशकों की होगी भर्ती