Hindi NewsUP NewsUP Top News Today 17 December 2025 High Court Meerut bandh SIR CM Yogi Adityanath Weather Crime Politics
UP Top News Today: यातायात नियम के बहाने ट्रैफिक TSI ने दी इस्लामिक शिक्षा, बेटे के शव के लिए पिता ने मांगी भीख

UP Top News Today: यातायात नियम के बहाने ट्रैफिक TSI ने दी इस्लामिक शिक्षा, बेटे के शव के लिए पिता ने मांगी भीख

संक्षेप:

UP Top News Today: कन्नौज में एक इंटर कॉलेज में यातायात जागरूकता कार्यक्रम के दौरान ट्रैफिक टीएसआई ने इस्लामिक शिक्षा दी। वीडियो वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया। बरेली में अस्पताल ने एक पिता को बेटे का शव नहीं दिया। पैसों की तंगी के कारण पिता ने सड़क पर भीख मांगी।

Dec 17, 2025 11:47 am ISTSrishti Kunj हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

UP Top News Today 17 December 2025: बरेली में एक पिता के पास अस्पताल के बिल भरने को पैसे नहीं थे। अस्पताल ने उनके बेटे का शव रोक दिया और उन्हें बिल भरने के लिए कहा। मजबूरी में पिता ने सड़क किनारे भीख मांगी जिसकी फोटो वायरल हो गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कन्नौज में यातायात नियमों के बहाने एक जागरूकता कार्यक्रम में ट्रैफिक टीएसआई ने इस्लामिक शिक्षा दी। इसकी वीडियो वायरल होने के बाद बवाल खड़ा हो गया। बजरंग दल की शिकायत पर ट्रैफिक टीएसआई लाइन हाजिर किए गए।

पढ़ें यूपी की टॉप न्यूज

पैसे नहीं भरने पर अस्पताल ने बेटे का शव रोका, पिता ने सड़क किनारे मांगी भीख

यूपी के बरेली में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना हुई। एक युवक की मौत के बाद उसके पिता को सड़क किनारे भीख मांगनी पड़ी जिससे की वो अस्पताल के पैसे चुकाकर बेटे का शव ले जा सकें। घटना पीलीभीत बाईपास स्थित निजी अस्पताल की है।

पूरी खबर यहां पढ़ें: पैसे नहीं भरने पर अस्पताल ने बेटे का शव रोका, पिता ने सड़क किनारे मांगी भीख

यातायात नियमों के बहाने दी इस्लामिक शिक्षा, बजरंग दल की शिकायत पर ट्रैफिक टीएसआई लाइन हाजिर

कन्नौज में एक इंटर कॉलेज में यातायात जागरूकता कार्यक्रम के दौरान टीएसआई पर धार्मिक विषयों पर चर्चा करने का आरोप सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ गया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने यातायात टीएसआई को लाइन हाजिर कर दिया है।

पूरी खबर यहां पढ़ें: यातायात नियमों के बहाने दी इस्लामिक शिक्षा, बजरंग दल की शिकायत पर ट्रैफिक टीएसआई लाइन हाजिर

प्रशांतवीर के पिता से स्मृति इरानी ने की फोन पर बातचीत, सांसदों ने भी दी बधाई

अमेठी जिले के उभरते क्रिकेट खिलाड़ी प्रशांतवीर की सफलता पर पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा की वरिष्ठ नेता स्मृति इरानी ने उनके पिता रामेंद्र त्रिपाठी से फोन पर बातचीत की। यह बातचीत भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ल द्वारा कराई गई। फोन पर हुई वार्ता में स्मृति इरानी ने प्रशांतवीर की उपलब्धियों की सराहना करते हुए पूरे परिवार को शुभकामनाएं दीं। गांव गूजीपुर निवासी रामेंद्र त्रिपाठी ने बातचीत के दौरान कहा कि स्मृति इरानी द्वारा कराई गई खेल प्रतियोगिताएं युवाओं के लिए बेहद अहम रहीं। उन्होंने कहा कि इन प्रतियोगिताओं से प्रशांतवीर जैसे ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिला और आत्मविश्वास भी बढ़ा। स्मृति ने अमेठी आने पर परिजनों से मिलने का वादा भी किया। इस बीच अमेठी के सांसद किशोरीलाल शर्मा और पूर्व सांसद डॉ. संजय सिंह ने भी प्रशांतवीर को उसकी उपलब्धि पर बधाई दी।

अमेठी के प्रशांत वीर को CSK ने 14.20 करोड़ में खरीदा, शिक्षा मित्र के बेटे की IPL में धमाकेदार एंट्री

आईपीएल 2026 की नीलामी में अमेठी जिले के संग्रामपुर ब्लॉक निवासी युवा बाएं हाथ के स्पिनर प्रशांत वीर ने इतिहास रच दिया। चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें 14 करोड़ 20 लाख रुपये में खरीदा। प्रशांत आईपीएल इतिहास में संयुक्त रूप से सबसे महंगे ‘अनकैप्ड’ (अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेलने वाले) खिलाड़ी बन गए।

पूरी खबर यहां पढ़ें: अमेठी के प्रशांत वीर को CSK ने 14.20 करोड़ में खरीदा, शिक्षा मित्र के बेटे की IPL में धमाकेदार एंट्री

एक्सप्रेसवे हादसे में बच्चों को बस की खिड़की से नीचे फेंक जीवन देकर पार्वती गायब, ढूंढ रहा पति

यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसे में कुछ लोगों को उनके परिजन नहीं मिल रहे हैं। हादसे के बाद गाजियाबाद के गोविंद के दोनों बच्चे तो मिल गए लेकिन पत्नी नहीं मिल रही है। वो आशंका से घबराए हुए हैं। पति अपनी पत्नी को खोजने में लगा है।

पूरी खबर यहां पढ़ें: एक्सप्रेसवे हादसे में बच्चों को बस की खिड़की से नीचे फेंक जीवन देकर पार्वती गायब, ढूंढ रहा पति

जिंदा निकली ‘मृत’ युवती, 10 साल बाद हत्या के आरोप में जेल गए बेगुनाह हुए बरी

पुलिस की कथित “गुडवर्क” की होड़ ने दो निर्दोष लोगों की ज़िंदगी के 10 कीमती साल छीन लिए। युवती की हत्या के आरोप में जिन दो लोगों को पुलिस ने जेल भेज दिया था, वह युवती बाद में जिंदा बरामद हो गई। अदालत ने दोनों को बाइज्जत बरी कर दिया है।

पूरी खबर यहां पढ़ें: जिंदा निकली ‘मृत’ युवती, 10 साल बाद हत्या के आरोप में जेल गए बेगुनाह हुए बरी

प्रतापगढ़ में गैंगवार! बदमाशों ने हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर की हत्या, हाल ही में जेल से आया था बाहर

प्रतापगढ़ में मंगलवार रात बदमाशों ने हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या कर दी। बाइक सवार तीन हमलावर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। अफसार हाल ही में एक हत्या के मामले में जमानत पर जेल से बाहर आया था।

पूरी खबर यहां पढ़ें: प्रतापगढ़ में गैंगवार! बदमाशों ने हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर की हत्या, हाल ही में जेल से आया था बाहर

जाड़े में ही खिल उठा है बसंत मौसम का फूल, वैज्ञानिक भी हैरान; हिन्दू धर्म में शुभ संकेत!

लखीमपुर खीरी के गोला क्षेत्र में दिसंबर की सर्दी में बेल के फूल खिलने से कृषि वैज्ञानित भी हैरत में हैं। यह फूल आम तौर पर वसंत के मौसम में आता है। हिन्दू धर्म में बेल के फूल आने को शुभ संकेत माना जाता है।

पूरी खबर यहां पढ़ें: जाड़े में ही खिल उठा है बसंत मौसम का फूल, वैज्ञानिक भी हैरान; हिन्दू धर्म में शुभ संकेत!

अस्पताल में मूक-बधिर मरीज के साथ हैवानियत, चीख दबाने के लिए मुंह में डाला डंडा, जमकर पीटा

मेरठ के मेडिकल अस्पताल में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां तीन कर्मचारियों ने एक मूक-बधिर महिला मरीज के साथ बेरहमी से मारपीट की। यहां तक कि महिला की चीख दबाने के लिए मुंह में डंडा डाल दिया।

पूरी खबर यहां पढ़ें: अस्पताल में मूक-बधिर मरीज के साथ हैवानियत, चीख दबाने के लिए मुंह में डाला डंडा, जमकर पीटा

हाईकोर्ट बेंच की मांग पर पश्चिम यूपी में बंद, मेरठ-मुजफ्फरनगर समेत 22 जिलों में समर्थन

हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर बुधवार 17 दिसंबर को वेस्ट यूपी बंद है। हाईकोर्ट बेंच केंद्रीय संघर्ष समिति, पश्चिमी उप्र के आह्वान पर व्यापारिक प्रतिष्ठान, दुकान, ट्रांसपोर्ट, निजी स्कूल, कोचिंग सेंटर, पेट्रोल पंप आदि बंद हैं।

पूरी खबर यहां पढ़ें: हाईकोर्ट बेंच की मांग पर पश्चिम यूपी में बंद, मेरठ-मुजफ्फरनगर समेत 22 जिलों में समर्थन

यूपी की अन्य खबरें और अपडेट्स जानने के लिए बने रहिए ‘लाइव हिन्दुस्तान’ के साथ।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj
सृष्टि कुंज ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। पंजाब केसरी ग्रुप के साथ करियर की शुरुआत की। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरें लिखती हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |