UP Top News: हरिद्वार में प्रतीक यादव की अस्थियों का विसर्जन, आजमगढ़ में पांच लोगों की मौत

UP Top News: डीएम पर अमर्यादित टिप्पणी के मामले में आजम खान को कोर्ट से झटका मिला है। विवादित बयान मामले में दोषी करार करते हुए कोर्ट ने 2 साल की सजा सुनाई है। वहीं दूसरी ओर प्रतीक यादव के निधन के बाद उनकी अस्थियों का हरिद्वार में विसर्जन कर दिया गया है।

UP Top News: हरिद्वार में प्रतीक यादव की अस्थियों का विसर्जन, आजमगढ़ में पांच लोगों की मौत

अपर्णा यादव पहुंची हरिद्वार

Srishti Kunj| लाइव हिन्दुस्तान,लखनऊ |
WhatsAppFacebookX
हमें फॉलो करेंGoogle NewsYouTube

UP Top News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में वाराणसी हाईवे स्थित महावीर छपरा पर ताल नदोर में इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास किया। समारोह में केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश के खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव भी मौजूद रहे। विवादित बयान मामले पर आजम खान को अदालत से झटका लगा है। एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट ने आजम खां को दोषी करार देते हुए दो साल की सजा सुनाई है। कोर्ट ने 20 हजार रुपयों का जुर्माना भी लगाया है। ये तनखइया हैं...इनसे जूते साफ कराऊंगा। ये बयान आजम ने लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान दिया था। वहीं दूसरी ओर अपर्णा यादव अपने परिवार के साथ पति प्रतीक यादव की अस्थियों का विसर्जन करने के लिए हरिद्वार पहुंची। देहरादून के जॉलीग्रांट में प्राइवेट जेट से उतरने के बाद अब सीधे हरिद्वार के वीआईपी घाट गईं, जहां बाबा रामदेव भी मौजूद रहे।

दरांती लेकर तेंदुए से भिड़ गया 12 साल का लड़का

मुरादाबाद में तेंदुओं के बढ़ते आतंक के बीच शनिवार सुबह 12 वर्षीय बालक लोकेंद्र ने अदम्य साहस की ऐसी मिसाल पेश की, जिसे सुनकर हर कोई दंग रह गया। घास काटने गए लोकेंद्र पर पहले से घात लगाकर बैठे तेंदुए ने अचानक जानलेवा हमला कर दिया, लेकिन बच्चा घबराने के बजाय उससे भिड़ गया। हाथ में मौजूद दरांती से उसने तेंदुए का मुकाबला किया और शोर मचाते हुए खुद को मौत के मुंह से बाहर निकाल लिया। घायल बालक को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और बाद में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

Share

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हादसे में पांच की मौत

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर कंधरापुर थाना क्षेत्र में किलोमीटर 238.5 के पास शनिवार अपराह्न करीब तीन बजे हुए भीषण सड़क हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में बिहार के सिवान जिले के निवासी दंपति और उनकी दो बेटियां शामिल हैं, जबकि एक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। एसपी ट्रैफिक पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि कार सवार लोग बिहार के सिवान जिले से फरीदाबाद (हरियाणा) जा रहे थे। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर किलोमीटर 238.5 के पास अचानक कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे कंटेनर में जा घुसी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार कंटेनर में फंस गई। पुल के पास हुए हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना डायल 112 पर दी। सूचना मिलते ही कंधरापुर थाना पुलिस, यूपीडा का बचाव दल, सीओ सिटी शुभम तोदी, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। क्रेन की मदद से कार को कंटेनर से अलग कराया गया। हादसे में कार सवार पांचों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

Share

प्रतीक की अस्थियों का विसर्जन

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव की अस्थियों का शनिवार को हरिद्वार के वीआईपी घाट पर पूरे धार्मिक रीति-रिवाजों और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां गंगा में विसर्जन किया गया। प्रतीक यादव का 13 मई को लखनऊ में आकस्मिक निधन हो गया था। शनिवार को उनकी पत्नी अपर्णा यादव, पुत्रियां प्रथमा और पद्मजा, अपर्णा के पिता अरविंद सिंह बिष्ट तथा भाई अमन सिंह बिष्ट अस्थि कलश लेकर जॉलीग्रांट पहुंचे, जहां से परिवार हरिद्वार पहुंचा। प्रतीक का परिवार एयरपोर्ट से सीधे हरिद्वार के वीआईपी घाट पर पहुंचा। यहां तीर्थ पुरोहित पंडित शैलेश मोहन पांडेय ने पूरे विधि-विधान के साथ पूजन और पिंडदान की प्रक्रिया संपन्न कराई।

हरिद्वार में प्रतीक यादव की अस्थियों का विसर्जन, दोनों बेटियों के साथ फूट-फूट कर रोईं अपर्णा यादव

Share

40 सेकेंड में 15 तमाचे; रीलबाज दारोगा ने चोरी के आरोप में युवक को थर्ड डिग्री दी

कानपुर के रामनारायण बाजार में इलेक्ट्रिक दुकान में काम करने वाले युवक ने एक चौकी इंचार्ज पर मारपीट का आरोप लगाया है। आरोप है कि चोरी के शक में पुलिस का मुखबिर युवक को चौकी ले गया। यहां रीलबाज चौकी इंचार्ज ने 40 सेकंड में युवक के 15 तमाचे मारे, फिर हाथ उंगलियों में सूजा फंसाकर जूतों से दबाकर थर्ड डिग्री दी।

पूरी खबर पढ़ें

Share

जिससे बंधवाता था राखी, उसी के AI से अश्लील वीडियो बनाकर वायरल किए, पुलिस ने दबोचा

मथुरा में थाना साइबर पुलिस ने इंस्टाग्राम आईडी बनाकर एआई तकनीकी से युवती के अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने के मामले में वांछित युवक को एक्सप्रेस वे लिंक रोड पर हैलीपेड के समीप से गिरफ्तार किया। पुलिस ने इसके कब्जे से फोटो वायरल करने में प्रयुक्त मोबाइल बरामद कर चालान किया है।

पूरी खबर पढ़ें

Share

सिर पर गैस सिलेंडर, ठेले पर बाइक; महंगाई के खिलाफ सपाईयों का अनोखा प्रदर्शन

अयोध्या में डीजल-पेट्रोल और महंगाई के खिलाफ सपाइयों ने सड़क पर उतरकर अनोखा प्रदर्शन किया। सपा कार्यालय से सिर पर गैस सिलेंडर रखकर और ठेले पर बाइक लादकर प्रदर्शन किया। सपाइयों ने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और राज्यपाल को संबोधित सिटी मजिस्ट्रेट को महगांई खत्म करने तथा योगी सरकार को बर्खास्त करने के लिए ज्ञापन सौंपा।

पूरी खबर पढ़ें

Share

मां-बेटे समेत 4 की एक साथ जली चिताएं, हर आंख से छलके आंसू, हादसे में गई थी जान

बांदा में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले मां-बेटा समेत चार शव जब कबरई पहुंचे तो लोग आंसू न रोक सके। चारों शवों के पहुंचने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। चारों शवों का अंतिम संस्कार मकरबई मोड स्थित निजी खेत में हुआ। अंतिम संस्कार में लोगों की भीड़ जुटी।

पूरी खबर पढ़ें

Share

सुहागिन महिलाओं ने वटवृक्ष का पूजन कर पति के दीर्घायु की कामना

ज्येष्ठ कृष्ण अमावस्या का पर्व कई मायने में खास हो गया। इस पर्व की शुरुआत शनिवार को होने से इस तिथि पर कई संयोग समाहित हो गये है। ज्येष्ठ कृष्ण अमावस्या को वट सावित्री व्रत भी रखा जाता है। इसमें वट वृक्ष की पूजा की जाती है। इस व्रत को बरगदाही व्रत भी कहते हैं। महिलाएं यह व्रत अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए रखती हैं। ज्योतिषाचार्य हरफूल शास्त्री के अनुसार अमावस्या तिथि 16 मई शनिवार को भोर में 3. 52 बजे से प्रारंभ हो गयी थी और पूरे दिन अमावस्या रही। वहीं मध्य रात्रि के बाद 1.37 बजे बजे तक रहेगी । इस दौरान अभिजीत मुहूर्त अपराह्न 11:44 बजे से मध्याह्न 12:36 तक व अमृत काल अपराह्न 13:12 बजे से 14:37 तक है। उन्होंने बताया कि शनिवार को अमावस्या होने के कारण इसी दिन स्नान दान श्राद्ध की अमावस्या का भी संयोग है। इस खास योग में पूजा दान से फल की प्राप्ति कई गुना बढ़ जाती है।

Share

अयोध्या में महंगाई के खिलाफ सपा का विरोध-प्रदर्शन

अयोध्या में डीजल पेट्रोल और महंगाई के खिला सपाइयों ने सड़कपर उतरकर अनोखा प्रदर्शन किया। सपा कार्यालय से सिर पर गैस सिलेंडर रखकर और ठेले पर बाइक लादकर प्रदर्शन किया। सपाइयों ने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और राज्यपाल को संबोधित सिटी मजिस्ट्रेट को महगांई खत्म करने तथा योगी सरकार को बर्खास्त करने के लिए ज्ञापन सौंपा। शनिवार को सपा कार्यालय लोहिया भवन से कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के लिए प्रदर्शन करते हुए कूच किया। सपाइयों ने हाथ में जब से मंहगाई आई है कमर तोड़ महंगाई है, गैस सिलेंडर के बढ़े दम वापस लो, पेट्रोल डीजल के बढ़े दम वापस लो, नीट परीक्षार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ बंद करो, स्मार्ट मीटर से ठगना बंद करो जैसे स्लोगन लिखी तख्ती लेकर प्रदर्शन किया। सपाइयों का जत्था रीडगंज पहुंचा, लेकिन यहां पुलिस ने बैरियर लगाकर लक्ष्मण रेखा खींच रखी थी और सीओ सिटी श्रेयश त्रिपाठी के नेतृत्व में भारी फोर्स तैनात रही।

Share

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में आम के पेड़ लटकती मिली लाश

अम्बेडकरनगर में बसखारी थाना क्षेत्र के मुजाहिदपुर गांव में शनिवार सुबह घर से महज 500 मीटर की दूरी पर एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में आम के पेड़ से लटकता हुआ पाया गया। शव मिलने की सूचना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गयी। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची बसखारी पुलिस ने शव को फंदे से उतारने के लिए पहुंची तो परिजनों का विरोध झेलना पड़ा। परिजन मृतक की पत्नी पर हत्या करवाने का आरोप लगा रहे थे। पुलिस ने परिजनों व ग्रामीणों को समझा बुझाकर तथा कार्रवाई का आश्वासन देकर शव को फंदे उतारकर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।

Share

ई रिक्शा ने बाइक में मारी टक्कर, बाइक सवार बुजुर्ग की मौत

बारबंकी क्षेत्र के बाराबंकी-रामनगर हाईवे पर शनिवार को बिन्दौरा चौराहे के पास विपरीत दिशा से आ रही बाइक और ई-रिक्शा की टक्कर हो गई। जिससे बाइक सवार वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पंचायतनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। ई-रिक्शा को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बड़ागांव के मोहल्ला ऐमाहर निवासी अब्दुल अली (70) पुत्र नूर मोहम्मद बाइक से रामनगर की ओर जा रहे थे। वे बाराबंकी- रामनगर हाईवे के बिन्दौरा चौराहा के निकट पहुंचे थे कि सामने से अकस्मात आए ई-रिक्शा के बीच जोरदार टक्कर हो गई।

Share

घर में घुसकर नगदी समेत 5 लाख का जेवरात चोरी

अम्बेडकरनगर में कोतवाली टांडा क्षेत्र के ग्राम पकड़ी भोजपुर में बीती रात चोरों ने घर में घुसकर करीब 1.50 लाख की नगदी व लगभग 5 लाख के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया । चोरों द्वारा चोरी किया गया बक्सा नहर किनारे मिला ।

कोतवाली टांडा क्षेत्र के ग्राम पकड़ी भोजपुर निवासी राम मूरत वर्मा पुत्र सोमई वर्मा के घर बीते गुरुवार को उनकी पुत्री सृष्टि वर्मा की शादी थी जिसमें उनके तमाम रिश्तेदार वगैरा आए थे । बीते शुक्रवार की रात्रि में लगभग 11:00 बजे परिजन खा पीकर सोने चले गए और रात्रि करीब 2.30 बजे घर के अंदर बर्तन खड़कने की आवाज पर घर वाले जगे तो देखा की घर के पीछे का दरवाजा खुला हुआ है और कुत्ते बर्तनों की जूठन खा रहे थे। घर वाले जब अन्य कमरों को देखा तो जिसमें घर के लोगों के नगदी व जेवरात रखे थे वह कमरा खुला हुआ था और उसमें जेवरात व नगदी वाला बक्सा गायब था।

Share

टैक्टर ट्राली की टक्कर में ई रिक्शा सवार युवक की मौत

श्रावस्ती में भिनगा कोतवाली भिनगा क्षेत्र के भुजंग के पास शुक्रवार को ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर में ई-रिक्शा सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे बहराइच रेफर किया गया था। उसकी बहराइच ले जाते समय रस्ते में मौत हो गई।

भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिटकहवा के मजरा बन्ठिहवा निवासी मेराज अली (30) पुत्र रहमत अली शुक्रवार को ई-रिक्शा से भिनगा जा रहे थे। इसी दौरान बिशुनापुर की तरफ से आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ई-रिक्शा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में मेराज अली गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि रिक्शा में सवार अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आईं।

Share

बलरामपुर की नन्हीं तांसी ने जीता ‘मिस कर्नाटका जूनियर किड्स’ का ताज, जिले का बढ़ाया मान

बलरामपुर में जिले की बेटियां अब हर मंच पर अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। तहसील सदर क्षेत्र के ग्राम ज्योंनार निवासी उपेंद्र सिंह की बेटी तांसी सिंह ने कर्नाटका में आयोजित प्रतिष्ठित ‘मिस कर्नाटका जूनियर किड्स प्रतियोगिता’ में पहला स्थान हासिल कर पूरे जिले को गौरवान्वित कर दिया है। तांसी की इस शानदार उपलब्धि से परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे गांव और क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।

कर्नाटका में आयोजित इस जूनियर मॉडल प्रतियोगिता में देश के कई राज्यों से प्रतिभाशाली बच्चों ने हिस्सा लिया था। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच तांसी सिंह ने अपने आत्मविश्वास, आकर्षक प्रस्तुति और प्रतिभा के दम पर सभी प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए ‘मिस कर्नाटका जूनियर किड्स’ का खिताब अपने नाम कर लिया।

Share

पिकअप ने सामने से बाइक को मारी टक्कर , दो युवकों की मौत

गोण्डा में मोतीगंज थाना क्षेत्र के काजीदेवर सीएचसी के सामने शनिवार को गोण्डा की तरफ से जा रही पिकअप ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। इस घटना में दोनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को सीएचसी ले जाया गया, जहां से मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। मेडिकल कालेज पहुंचने से पहले दोनों ने दम तोड़ दिया।

बताया जाता है कि शनिवार को करीब 11 बजे अंकित पासवान (19) पुत्र अनिल कुमार उर्फ दसमी निवासी झिलाही तथा राम अवतार पासवान (20) पुत्र बेचू पासवान मोटरसाइकिल से झिलाही से दर्जीकुआं की ओर जा रहे थे। इसी दौरान दर्जीकुआं से मनकापुर की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने सीएचसी काजी देवर के सामने उनकी बाइक में सामने से जोरदार टक्कर मार दी।

Share

ये तनखइया हैं, इनसे जूते साफ कराऊंगा...बयान पर आजम को दो साल की सजा

ये तनखइया हैं...इनसे मत डरियो...इंशा अल्लाह इनसे जूते साफ कराऊंगा...लोस चुनाव के दौरान आजम के इस चर्चित बयान पर शनिवार को एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट ने आजम खां को दोषी करार देते हुए दो साल की सजा से दंडित किया है। अदालत ने 20 हजार रुपयों का जुर्माना भी लगाया है।

मालूम हो कि 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में आजम खां समाजवादी पार्टी से प्रत्याशी थे। इस दौरान भोट थाना क्षेत्र में आयोजित रोड शो के दौरान आजम खां का एक विवादित बयान का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें आजम खां तत्कालीन जिलाधिकारी पर निशाना साधते हुए कहते सुनाई दे रहे थे कि ये तनखइया हैं, इनसे मत डरियो, उन्हीं के साथ गठबंधन है जो जूते साफ करा लेती हैं, इंशा अल्लाह चुनाव बाद इनसे जूते साफ कराऊंगा....।

Share

करंट की चपेट में आने से महिला की मौत

श्रावस्ती में बिजली के बोर्ड में शुक्रवार रात पंखे का तार लगाते समय एक महिला करंट की चपेट में आ गई। उसे गम्भीर हालत में जिला अस्पताल भिनगा ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

सोनवा थाना क्षेत्र के लक्ष्मन नगर चौकी अंतर्गत ग्राम फतुहापुर निवासी राधा (35) पत्नी राजन शुक्रवार रात गर्मी से राहत पाने के लिए पंखे का तार बिजली बोर्ड में लगा रही थी। इस दौरे हाथ भीगा होने के कारण अचानक वह करंट की चपेट में आ गई। करंट लगने से राधा को तेज झटका लगा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। राधा की चीख पर पहुंचे परिजनों ने एम्बुलेंस से उसे संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गयी। परिजन बिना मोस्टमार्टम कराए शव को गांव ले गए, जहां शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

Share

दबंगो ने धारदार हथियार से युवक पर किया हमला

अम्बेडकरनगर में जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के बरौना गांव में रास्ते में रोककर एक युवक पर धारदार हथियार व डंडों से हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ग्राम बरौना निवासी अमन कुमार पुत्र राजेन्द्र कुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह घर से नर्सरी बाजार जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में गांव के ही उत्कर्ष कुमार, अमीशचन्द, अमर चन्द व सुखचैन ने उसे रोक लिया। बाइक रोकते ही सभी ने फावड़े, डंडे व लोहे की रॉड से हमला कर दिया।

Share

सड़क हादसे में घायलों के मामले में कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

अम्बेडकरनगर में जैतपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने अज्ञात कार चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। दुघर्टना में घायल युवक के पिता की तहरीर पर लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने समेत अन्य धाराओं में कार्रवाई की गई है।

जैतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम शेखपुर पलिवारी निवासी मंसाराम निषाद ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनका पुत्र दीपक निषाद अपने रिश्तेदार राजन निषाद के साथ बाइक से जा रहा था। इसी दौरान गोपरी चांदपुर मुडियारी मोड़ के पास तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

Share

​जमीन विवाद में दो महिलाओं पर मारपीट का आरोप, पीड़िता ने दर्ज कराया मुकदमा

​बलरामपुर में रेहरा बाज़ार थाना क्षेत्र के ग्राम वसावन बनकट (नई बस्ती) में जमीन विवाद को लेकर दो महिलाओं द्वारा एक महिला की पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

​ गांव निवासी जरीना पत्नी मोहम्मद रफी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव के संतोष कुमार की एक विवादित भूमि पर वह उनकी अनुमति से लकड़ी रख रही थीं। इसी बात को लेकर गांव की ही वड़ागा पत्नी मोहम्मद अली तथा सलमा पत्नी मेहंदी हसन ने विरोध जताया और विवाद शुरू हो गया। ​पीड़िता का आरोप है कि दोनों महिलाओं ने पहले गाली-गलौज की और विरोध करने पर घेरकर डंडे, घूंसे और थप्पड़ों से हमला कर दिया।

Share

विद्युत करंट की चपेट में आने से श्रमिक की मौत

अयोध्या थाना क्षेत्र के पकड़िया गांव में टेंट खोलने के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक श्रमिक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

मवई थाना क्षेत्र के चैन पुरवा पकड़िया गांव निवासी जुबेर अहमद (33) पुत्र बाबू शुक्रवार की शाम गांव निवासी जवाहर लाल वैश्य पुत्र ईश्वर दीन के यहां आयोजित मुंडन भोज कार्यक्रम में टेंट लगाने और खोलने के काम पर गया था। कार्यक्रम में टेंट व्यवसाई शकील द्वारा टेंट लगाया गया था। शनिवार को सुबह जुबेर अन्य श्रमिकों के साथ टेंट खोल रहा था।

Share

वट सावित्री और शनि जयंती पर आस्था का संगम, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

बलरामपुर में शनिवार को वट सावित्री व्रत और शनि जयंती एक साथ पड़ने से जिले भर में आस्था का विशेष माहौल देखने को मिला। सुबह से ही सुहागिन महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सजकर बरगद वृक्ष के नीचे पहुंचीं और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने बरगद के वृक्ष पर पीले धागे बांधकर पति की लंबी आयु, परिवार की सुख-समृद्धि एवं अखंड सौभाग्य की कामना की। बलरामपुर नगर के प्रसिद्ध झारखंडी मंदिर में भी महिलाओं ने वट सावित्री की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की।

Share

​जमीन विवाद में युवक को लाठी-डंडों से पीटा, तीन नामजद पर मुकदमा

बलरामपुर में देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम महादेव मिश्र में जमीन विवाद को लेकर एक युवक पर लाठी-डंडों से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बलुहा निवासी शकीला पत्नी नफीस ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि ग्राम महादेव मिश्र में उनकी जमीन स्थित है, जिसकी देखरेख उनका भांजा सलमान पुत्र अजीमुल्ला करता है। आरोप है कि 14 मई की रात करीब 10 बजे सलमान जब जमीन पर पहुंचा तो वहां कुछ लोग जबरन बुनियाद खोद रहे थे।

Share

बिजली का तार टूटकर महिला पर गिरा, गंभीर रूप से झुलसी

बहराइच में बिजली की लाइने ओवरहालिंग के अभाव मे झूल कर स्पार्किंग से आतिशबाजी की वजह बनी हुई थी। शुक्रवार रात झुलती बिजली लाइन के हवा में तार आपस में टकराने से आतिशबाजी करते एक तार टूट कर गिरा। जिसकी चपेट में मायके आई महिला आ गई। वह गंभीर रूप से झुलस गई। आनन फानन में एंबुलेंस से मोतीपुर सीएचसी लाए जाने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। महिला को भर्ती कर इलाज चल रहा है। वह जीवन और मौत से संघर्ष कर रही है। इस हादसे से गांव के लोगों में भारी आक्रोश पनप गया है।

Share

वट वृक्ष की पूजा कर सुहागिनों ने मांगी पति की दीर्घायु

अमेठी में अमावस्या के पावन पर्व पर शनिवार को महिलाओं ने श्रंगार कर वट वृक्ष की पूजा की। विधि विधान के साथ पूजा अर्चना के साथ महिलाओं ने पति की लम्बी आयु की कामना की। पर्व को लेकर तमाम महिलाओं ने जहां घरों में वट वृक्ष की टहनी रखकर पूजा की तो कई महिलाओं ने घर से बाहर निकल वृट वृक्ष के नीचे पहुंच कर पूजा अर्चना करते देखी गईं।

ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की अमावस्या पर मनाए जाने वाले इस पर्व के दिन शनिवार को सुबह से ही महिलाएं वट पूजा की तैयारी में जुटी रहीं। घर में पकवान तैयार करने के बाद श्रंगार कर वह वट वृक्ष के पास पहुंची और पति की लम्बी उम्र की कामना करते हुए जल चढ़ाया और बरगद की पूजा की। मान्यता है कि इस दिन ही सावित्री ने अपने पति सत्यवान के प्राणों की रक्षा यमराज से की थी। इसी प्रकार शुकुल बाजार कस्बा

Share

सरकारी कार्रवाई का डर दिखाकर मदरसों से वसूली का आरोप

​बलरामपुर में देहात कोतवाली क्षेत्र में मदरसा संचालकों को सरकारी कार्रवाई का भय दिखाकर अवैध वसूली करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ लोग खुद को सरकारी प्रक्रिया से जुड़ा बताकर मदरसों में जबरन अग्निशामक यंत्र लगाने का दबाव बना रहे थे और इसके बदले मोटी रकम वसूल रहे थे। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।​मदरसे में पहुंचकर कानूनी कार्रवाई की धमकी दे रहे हैं।

Share

मंदिर जा रही महिला की सड़क दुर्घटना में मौत

सुलतानपुर देवरानी के साथ स्थानीय मंदिर दर्शन करने जा रही महिला को डंपर ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में महिला को एंबुलेंस की मदद से जिला मेडिकल कॉलेज भेजा गया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

घटना शनिवार सुबह करीब पांच बजे की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नूरपुर थाना धम्मौर गांव निवासी कृष्णा (60) अपनी देवरानी शोभा सिंह के साथ धरमैतेपुर स्थित महेशनाथ मंदिर दर्शन पूजन के लिए निकली थी। धम्मौर कस्बे में भारतीय स्टेट बैंक के पास सुलतानपुर रायबरेली राजमार्ग पर पीछे से आ रहे डंपर ट्रक ने महिला को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कृष्णा गंभीर रूप से घायल हो गई जबकि शोभा सिंह बाल बाल बच गई।

Share

सिपाही ने फांसी लगाकर किया खुदकुशी का प्रयास

रायबरेली पुलिस लाइन की बैरक में रह रहे पुलिसकर्मी ने बीते शुक्रवार की देर रात फांसी लगाकर खुदकुशी करने का प्रयास किया। जानकारी होने पर रात में ही सिपाही को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। सिपाही के द्वारा उठाए गए इस कदम की विभाग ने जांच शुरू कर दी।

जिला कारागार की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात किए गए सिपाही संदीप सिंह ने बीते शुक्रवार की देर रात पुलिस लाइन में स्थित बैरक के अंदर फांसी लगाकर खुदकुशी करने का प्रयास किया। सिपाही को देखकर बैरक में मौजूद अन्य पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। आनन फानन सिपाही को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। जिला अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि सिपाही की हालत में सुधार है।

Share

बंद मकान में चोरी के मामले में केस दर्ज

सुलतानपुर में नगर पंचायत दोस्तपुर के बभनइया पश्चिम मोहल्ले में 25 अप्रैल को बंद मकान में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित शेरबहादुर त्रिपाठी उस समय परिवार सहित विशाखापत्तनम में थे। वापस घर आने पर उन्होंने पुलिस को तहरीर दी, जिसके आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

तहरीर के अनुसार चोर घर का ताला तोड़कर अंदर घुस गए और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। थाना प्रभारी नारदमुनि सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है।

Share

सड़क दुर्घटना के मामले में बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा

सुलतानपुर में थाना क्षेत्र के बेथरा चौराहे के पास दो दिन पूर्व हुई सड़क दुर्घटना के मामले में पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी।

संसारपुर निवासी धर्मेन्द्र निषाद के अनुसार उनकी बहन ज्योति अपने देवर छोटू निषाद व सास रामरती के साथ मोटरसाइकिल से घर आ रही थीं। 14 मई की सुबह करीब 10 बजे बेथरा चौराहे के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में रामरती गंभीर रूप से घायल हो गईं।

Share

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर टायर फटने से कार, ट्रक से टकराई, बाल बाल बचे कार सवार

सुलतानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे माइलस्टोन 156.3 पर खालिसपुर दुर्गा के पास शुक्रवार देर रात एक कार टायर फट जाने से अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। गनीमत रही कि हादसे में कार सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए और किसी को चोट नहीं आई।

कार चालक मोहम्मद आबिद निवासी कौड़िया शाहगंज जनपद जौनपुर अपने साथ मोहम्मद कैफ, आसमा खातून, अब्दुल रहीम, अयान, समर, असद, अहमद के साथ लखनऊ से शाहगंज जा रहे थे।

Share

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

सुलतानपुर में शुक्रवार की शाम ससुराल से घर लौटते समय रास्ते में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। मौत की सूचना मिलते ही घर व ससुराल से लोग अस्पताल पहुंच गए और युवक के शव को देखते ही बिलख बिलख कर रोने लगे। पुलिस दुर्घटना कारित करने वाले वाहन की तलाश कर रही है।

Share

वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक की मौत

अयोध्या पटरंगा थाना क्षेत्र में शनिवार को नेशनल हाइवे पर एक भीषण हादसा हो गया। हादसे में बाइक सवार दो युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद जहां दोनों परिवारों में कोहराम मच गया, वहीं गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

पटरंगा थाना क्षेत्र के कटघरा गांव निवासी राम प्रकाश रावत (45) पुत्र गुरु प्रसाद तथा अघावननगर निवासी चंदे (40) पुत्र छेददन किसी काम से बाइक से जा रहे थे। दोनों आपस में साढ़ू बताए जा रहे हैं।इन दोनों बाइक सवारों की बाइक जब गनौली गांव के समीप पहुंचे, तभी एक वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

Share

वीडियो वायरल करने की धमकी व अभद्र पोस्ट डालने का आरोप, आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज

गोंडा थाना क्षेत्र की एक युवती ने मोबाइल पर धमकी देने, सोशल मीडिया पर अभद्र वीडियो पोस्ट करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले में आईटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना क्षेत्र निवासिनी युवती अपने परिजनों के साथ थाने पहुंचीं। उन्होंने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि विपक्षी द्वारा मोबाइल फोन पर संपर्क कर उनका वीडियो वायरल करने की धमकी दी जा रही है। साथ ही गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी गई। आरोप है कि इंस्टाग्राम आईडी पर अभद्र गाने लगाकर वीडियो भी अपलोड किए गए हैं।

Share

बाइक को लेकर विवाद में मारपीट, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

गोंडा थाना क्षेत्र के बृत्तीहन पुरवा मौजा पूरेडाल में बाइक को लेकर हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाने में दी गई तहरीर में गुरूप्रसाद पुत्र कैन्हूराम निवासी बृत्तीहन पुरवा मौजा पूरेडाल ने आरोप लगाया कि शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे विपक्षी उसकी मोटरसाइकिल लेकर जा रहे थे। विरोध करने पर आरोपितों ने अपशब्द कहना शुरू कर दिया। उसे तथा उसके भाई रामरतन को लाठी, मुक्का, ईंट-पत्थर से दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी गई।

Share

अनियंत्रित बाइक ठेलिया से टकराई, युवक गंभीर घायल जिला अस्पताल रेफर

सुलतानपुर में स्थानीय चांदा कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार रात को एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी ठेलिया से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार सिंटू पुत्र बरसाती 28 वर्ष निवासी ग्राम पूनी भीम पट्टी तथा छबिलाल पुत्र नन्हेलाल 25 वर्ष निवासी असरापुर मझगंवा थाना जलालपुर जनपद अंबेडकरनगर, चांदा क्षेत्र के एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी का काम करते हैं। दोनों युवक किसी काम से मोटरसाइकिल से कोथरा गए थे।

Share

भूमाफिया को चिह्नित कर एफआईआर दर्ज करके जेल भेजें : योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में फरियादियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। गोरखपुर प्रवास के दूसरे दिन शनिवार को गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में सीएम योगी ने भूमाफिया पर सख्ती के निर्देश दिए। कहा कि सभी भूमाफिया की पहचान कर उनके खिलाफ केस दर्ज करें और जेल भेजें। जिनके नाम भूमाफिया सूची में नहीं हैं, उन्हें चिह्नित कर उस सूची में डालें।

Share

होटल में जिस्मफरोशी का गंदा खेल, हिडन कैमरे से वीडियो बनाकर करते थे ब्लैकमेल, 5 धरे गए

कानपुर के एक होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने तीन महिलाओं समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह कमरे में हिडन कैमरे लगाकर ग्राहकों के वीडियो बना लेता था और उन्हें ब्लैकमेल करता था। पुलिस को कमरों से कैमरे भी मिले हैं।

पूरी खबर यहां पढ़ें: होटल में जिस्मफरोशी का गंदा खेल, हिडन कैमरे से वीडियो बनाकर करते थे ब्लैकमेल, 5 धरे गए

Share

गोरखपुर में सीएम योगी करेंगे स्टेडियम का शिलान्यास

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को वाराणसी हाईवे स्थित महावीर छपरा पर ताल नदोर में इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास करेंगे। करीब 393 करोड़ रुपये की लागत से 30 हजार दर्शक क्षमता वाले इस स्टेडियम का निर्माण दिसंबर-27 तक पूरा करने का लक्ष्य है। गोरखपुर अंचल के पहले क्रिकेट स्टेडियम के शिलान्यास समारोह में केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश के खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव भी मौजूद रहेंगे।

Share

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तर प्रदेशUP Top News: हरिद्वार में प्रतीक यादव की अस्थियों का विसर्जन, आजमगढ़ में पांच लोगों की मौत