UP Top News Today: अयोध्या में राम मंदिर आंदोलन के योद्धा को दी जल समाधि, महिला ने सिपाही को सड़क पर पीटा
UP Top News Today: अयोध्या में आज राम मंदिर आंदोलन के योद्धा डा रामविलास दास वेदांती की अंतिम यात्रा निकाली गई। सीएम योगी आदित्यनाथ ने उन्हें नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। सरयू तट पर उन्हें जल समाधि दी गई। यूपी में एक महिला ने सिपाही को सड़क पर पीटा और उसका कॉलर पकड़कर थप्पड़ जड़े।

UP Top News Today 16 December 2025: अयोध्या में वशिष्ठ भवन पीठाधीश्वर व पूर्व सांसद डा रामविलास दास वेदांती को आज जल समाधि दी गई। उनकी अंतिम यात्रा हिंदू धाम वासुदेव घाट से शोभायात्रा की तरह नगर भ्रमण करते हुए निकली। सरयू तट पहुंचकर उन्हें जल समाधि देकर नम आंखों से विदाई दी गई।
गोरखपुर में एक महिला ने वर्दीधारी पुलिसकर्मी संग जमकर मारपीट की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। वीडियो कैंट थाना क्षेत्र के सिंघड़िया स्थित मॉडल शॉप के सामने की बताई जा रही है।
पढ़ें यूपी की टॉप न्यूज
राम मंदिर आंदोलन के योद्धा को मुख्यमंत्री योगी ने दी श्रद्धांजलि
अयोध्या में वशिष्ठ भवन पीठाधीश्वर व पूर्व सांसद डा रामविलास दास वेदांती की हिंदू धाम वासुदेव घाट से निकली शोभायात्रा नगर भ्रमण करते हुए सरयू तट पहुंची। यहां उन्हें जल समाधि देकर नम आंखों से विदाई दी गई। इसके पहले अपराह्न 12. 50 बजे हिंदू धाम पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डा वेदांती को नमन कर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की।
मनी लांड्रिंग केस की धमकी से डरकर तुड़वाने पहुंची डेढ़ करोड़ की एफडी, बैंक ने डिजिटल ठगी से बचाया
लखनऊ में विकासनगर इलाके में पंजाब नेशनल बैक के अफसरों और पुलिस की सक्रियता से पीडब्ल्यूडी के पूर्व अफसर की पत्नी ऊषा शुक्ला डिजिटल अरेस्ट ठगी गिरोह का शिकार होने से बच गई। जालसाजों ने उन्हें फोन कर मनी लांड्रिंग के केस में फंसाकर जेल भेजने की धमकी दी थी।
पूरी खबर यहां पढ़ें: मनी लांड्रिंग केस की धमकी से डरकर तुड़वाने पहुंची डेढ़ करोड़ की एफडी, बैंक ने डिजिटल ठगी से बचाया
यूपी में एक्सप्रेसवे व शहरी गांवों में बसेंगी टाउनशिप, स्कूल-कॉलेज व अस्पताल संग ये सुविधाएं
यूपी के शहरों में तेजी से बढ़ती हुई आबादी को देखते हुए यह अनुमान लगाया गया है कि वर्ष 2047 तक शहरी आबादी छह करोड़ से बढ़कर 18 करोड़ हो जाएगी, जो करीब 50 प्रतिशत होगी। इसलिए शहरों में लोगों के रहने के लिए और अधिक मकान की जरूरत होगी।
पूरी खबर यहां पढ़ें: यूपी में एक्सप्रेसवे व शहरी गांवों में बसेंगी टाउनशिप, स्कूल-कॉलेज व अस्पताल संग ये सुविधाएं
प्रेमी के घर पहुंची शादीशुदा गर्लफ्रेंड की हत्या, बंद कमरे में खून से लथपथ मिला शव
बाराबंकी में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बंद कमरे से 30 वर्षीय युवती का खून से लथपथ शव बरामद हुआ। अचानक हुई इस घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: प्रेमी के घर पहुंची शादीशुदा गर्लफ्रेंड की हत्या, बंद कमरे में खून से लथपथ मिला शव
टीम इंडिया के सूरमाओं ने लखनऊ में देखा धुरंधर का शो
भारतीय क्रिकेट टीम ने बुधवार को खेले जाने वाले टी-20 मैच से पहले बीती सोमवार की रात लखनऊ के एक मॉल में धुरंधर फिल्म देखी। कप्तान सूर्यकुमार यादव, अर्शदीप सिंह, गौतम गंभीर, शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती सहित टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी फिल्म देखने पहुंचे। टीम के साथ सपोर्ट स्टॉफ भी मौजूद था। फिल्म में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर माधवन और अर्जुन रामपाल हैं। खिलाड़ियों ने फिल्म के दौरान इन कलाकारों के अभिनय की तारीफ की। 17 दिसंबर से पूर्व होने वाले मुकाबले के लिये दक्षिण अफ्रीका और भारतीय टीम आज इकाना स्टेडियम में अभ्यास कर रही है।
प्रेमी के गर्लफ्रेंड से शादी के ऐलान पर रिटायर दरोगा ने की बेटी की हत्या, पत्नी-साले ने लगवाया शव ठिकाने
यूपी के आगरा में प्रेमी ने ऐलान किया था कि 30 अक्तूबर को अंशु यादव से शादी करेगा। जो रोक सकता है, रोककर दिखाए। इस ऐलान की जानकारी के बाद 25 अक्तूबर को विनायक गार्डन फेस पांच (मलपुरा) में रिटायर दरोगा रणवीर यादव ने अपनी बेटी की हत्या की थी।
पूरी खबर यहां पढ़ें: प्रेमी के गर्लफ्रेंड से शादी के ऐलान पर रिटायर दरोगा ने की बेटी की हत्या, पत्नी-साले ने लगवाया शव ठिकाने
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराई फार्च्यूनर, चार की मौत; एयरबैग खुलने के बाद भी नहीं बची जान
उन्नाव में घने कोहरे के बीच आगरा–लखनऊ एक्सप्रेस वे पर मंगलवार सुबह एक भीषण हादसा हो गया। बांगरमऊ क्षेत्र में तेज रफ्तार फार्च्यूनर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर रखे भारी बोल्डर से टकरा गई, जिससे कार में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद एक्सप्रेस वे पर अफरा-तफरी मच गई।
पूरी खबर यहां पढ़ें: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराई फार्च्यूनर, चार की मौत; एयरबैग खुलने के बाद भी नहीं बची जान
महिला ने सिपाही को सड़क पर पीटा, कॉलर पकड़कर जड़े थप्पड़; वीडियो वायरल
गोरखपुर में एक महिला वर्दीधारी पुलिसकर्मी के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। कैंट थाना क्षेत्र के सिंघड़िया स्थित मॉडल शॉप के सामने की बताई जा रही इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: महिला ने सिपाही को सड़क पर पीटा, कॉलर पकड़कर जड़े थप्पड़; वीडियो वायरल
जांच के घेरे में घिरा नदवा पहले भी विवादों में रहा, देश में विद्रोह की साजिश रचने वाला SDPI नेता यहीं से पढ़ा
नदवा दारुल उलूम कॉलेज में फिलीपींस नागरिक मो. हारून सारिप को अवैध रूप से तीन दिन तक हॉस्टल में रोकने के मामले को लेकर खुफिया एजेंसियां भी अलर्ट हो गई हैं। यहां आने वाले हर विदेशी नागरिक पर उनकी नजर हैं। नदवा पूर्व में भी विवादों से घिरा रहा है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: जांच के घेरे में घिरा नदवा पहले भी विवादों में रहा, देश में विद्रोह की साजिश रचने वाला SDPI नेता यहीं से पढ़ा
तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से हिंडन नदी में गिरी कार, हेड कांस्टेबल समेत दो की मौत
यूपी में बागपत-मेरठ हाईवे पर मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से मारुति इग्नीस कार हिंडन नदी में जा गिरी, जिससे कार सवार हेड कांस्टेबल समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
पूरी खबर यहां पढ़ें: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से हिंडन नदी में गिरी कार, हेड कांस्टेबल समेत दो की मौत
VIDEO: भूमाफिया के बेटे ने युवक को बेल्ट और चप्पल से पीटा, सड़क पर निकाला जुलूस
कानपुर के भूमाफिया लाली शुक्ला के बेटे आयुष शुक्ला की दबंगई का एक और वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह एक युवक को बुरी तरह से पीट रहा है। बेल्ट से 17 बार और चप्पल से 10 बार मारा गया। साथ ही युवक का सड़क पर जुलूस भी निकाला।
पूरी खबर यहां पढ़ें: भूमाफिया के बेटे ने युवक को बेल्ट और चप्पल से पीटा, सड़क पर निकाला जुलूस
यूपी की अन्य खबरें और अपडेट्स जानने के लिए बने रहिए ‘लाइव हिन्दुस्तान’ के साथ।
लेखक के बारे में
Srishti Kunjसृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। सृष्टि ने इंडिया न्यूज के साथ भी लंबे समय तक काम किया। 2020 से वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं।
और पढ़ें

