UP Top News Today: महाशिवरात्रि पर काशी में उमड़ा जन सैलाब, बसपा रैलियों के जरिए बढ़ाएगी ताकत

Feb 15, 2026 07:26 pm ISTSrishti Kunj लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

UP Top News Today: फाल्गुन मास की महाशिवरात्रि पर रविवार को बाब काशी विश्वनाथ की नगरी बम-बम भोले के जयकरों से गूंजती रही। श्रद्धालुओं का हुजूम देखने को मिला। उधर, बसपा 2027 के चुनाव को साधने के लिए अपने संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने के बाद प्रमुख शहरों में रैलियों व रोड शो की तैयारी में है।

UP Top News Today: महाशिवरात्रि पर काशी में उमड़ा जन सैलाब, बसपा रैलियों के जरिए बढ़ाएगी ताकत

UP Top News Today 15 February 2026: फाल्गुन मास की महाशिवरात्रि पर रविवार को बाब काशी विश्वनाथ की नगरी बम-बम भोले के जयकरों से गूंजती रही। यहां जिला मुख्यालय स्थित प्रसिद्ध काशी विश्वनाथ मंदिर समेत जिले भर के शिवालयों में जलाभिषेक के लिए सुबह से ही भक्तों तांता लगा रहा। लोग गंगाजल, बेलपत्र, पुष्प, बेर आदि के साथ मंदिर पहुंचे और शिवलिंग पर जलाभिषेक कर अपनी कुशलता की कामना की।

उधर, बसपा 2027 के विधानसभा चुनाव को साधने के लिए अपने संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने के बाद प्रमुख शहरों में रैलियों व रोडशो की तैयारी में है। बसपा सुप्रीमो ने पदाधिकारियों की बैठक में बूथ स्तर पर कमेटियों के गठन का काम जल्द पूरा करने का निर्देश दिया था। कांशीराम की जयंती पर 15 मार्च को पार्टी लखनऊ व नोएडा में दो बड़े आयोजनों के माध्यम से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करने का प्रयास करेगी।

पढ़ें यूपी की टॉप न्यूज

लखनऊ में सादे कपड़ों में आई पुलिस ने इनामी सिपाही को दबोचा, अपहरण की अफवाह से मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश पुलिस की विशेष सुरक्षा वाहिनी में तैनात सिपाही अखिलेश त्रिपाठी को राजस्थान पुलिस ने रविवार सुबह लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया। सादे कपड़ों में आई टीम जब उसे कार में बैठाकर अपने साथ ले गई, तो परिजनों और स्थानीय लोगों ने इसे अपहरण समझ लिया। सिपाही के अगवा होने की खबर मिलते ही स्थानीय पुलिस सक्रिय हो गई, लेकिन जांच पड़ताल में सामने आया कि सिपाही राजस्थान के साल 2002 के एक मामले में वांछित था और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

VIDEO: चलती कार के ऊपर अचानक गिरा हाईमास्ट पोल, सपा नेता की मौके पर मौत

यूपी के प्रतापगढ़ से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां रविवार को एक चलती कार पर विद्युत पोल गिर गया। इस दुर्घटना में समाजवादी पार्टी के एक नेता की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। साथ ही मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।

65 साल बाद घर लौटीं मिठनी, 15 साल की उम्र में डकैतों ने किया था अपहरण

यूपी के हरदोई से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। ये अविश्वसनीय कहानी किसी फिल्म की स्क्रिप्ट से कम नहीं है लेकिन यह सच है। मामला हरदोई जिले का है। जहां 65 साल पहले डकैतो ने एक 15 साल की किशोरी का अपहरण कर लिया था। अब वहीं किशोरी 80 साल बाद अपनी बेटी के संकल्प के चलते मायके लौट सकी है। उसका अपने परिजनों से 65 साल बाद मिलना किसी सपने से कम नहीं है।

पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी सपा में शामिल, कई विधायक भी आए साथ

पूर्व कैबिनेट मंत्री व कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले नसीमुद्दीन सिद्दीकी विभिन्न दलों के नेताओं से वार्ता के बाद सपा में शामिल हो गए हैं। वह आज यानि रविवार को सपा में शामिल हो गए हैं। कुछ दिन पहले एक चैनल को दिए साक्षात्कार में उन्होंने सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ खड़े होने की बात कही थी। वहीं उन्होंने कांग्रेस में उपेक्षा के आरोप लगाए थे। कोई उनकी सुन नहीं रहा था। इस कारण उन्होंने बीते 24 जनवरी को पूर्व विधायकों सहित 72 साथियों के साथ कांग्रेस छोड़ दी थी।

आगरा में टला बड़ा हादसा; मेट्रो की क्रेन गिरी, मकान और दुकान ध्वस्त, बाल-बाल बचा परिवार

आगरा में मेट्रो निर्माण के दौरान प्रतापपुरा चौराहे पर जमीन धंसने से 25 फीट ऊंची पाइलिंग रिग मशीन गिर गई। पास की बीयर शॉप और कमरा क्षतिग्रस्त हुए, लेकिन जनहानि नहीं हुई। पुलिस ने रास्ता बंद कर जांच शुरू की। हादसे के बाद सुरक्षा इंतजामों पर सवाल उठे हैं।

बहराइच में सीएचसी अधीक्षक हटाये गए, सीएमओ दफ्तर से अटैच्च

यूपी के बहराइच में डीएम अक्षय कुमार त्रिपाठी ने मोतीपुर सीएचसी अधीक्षक के विरूद्ध एएनएम व आशा बहू के लामबंद विरोध के मद्देनजर रूख सख्त कर तीन सदस्यीय जांच टीम गठित कर एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट तलब की है। उधर सीएमओ ने तत्काल प्रभाव से मोतीपुर सीएचसी अधीक्षक डा. थानेदार को मुख्यालय कार्यालय से अटैच्च कर सीएचसी में ही तैनात ईएनटी सर्जन डा. प्रमोद कुमार को अग्रिम आदेश तक सीएचसी अधीक्षक का प्रभार सौंप दिया है।

हजरतगंज में धधकी भीषण आग, देखते ही देखते प्लास्टिक गमलों की दुकान राख में तब्दील

लखनऊ के व्यस्तम इलाकों में शुमार हजरतगंज में शनिवार रात भीषण आग भड़क गई। राणा प्रताप मार्ग स्थित मोती महल लॉन के सामने रोड किनारे ट्री-नर्सरी के अंदर बनी प्लॉस्टिक गमलों की दुकान में अचानक आग लगने से हडकंप मच गया। प्लास्टिक का सामान होने का कारण दुकान धू-धू कर जलने लगी और आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया ।

घटना की सूचना देर रात डायल 112 के जरिए फॉयर स्टेशन हजरतगंज के कंट्रोल रूम को मिली। सूचना मिलते ही मोटर फायर इंजन टीम के साथ मौके पर पहुंचा। दुकान आग की तेज लपटों में घिरी हुई थी और चारों ओर फैल चुकी थी। स्थिति की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए हौज रील और हौज पाइप बिछाकर आग बुझाना शुरू किया गया।

हरदोई में लगा भीषण जाम, तीन किमी तक फंसे वाहन, ट्रक खराब

हरदोई रोड़ पर नौबस्ता रेलवे ओवरब्रिज के ऊपर ट्रक खराब हो जाने से लगा भीषण जाम। एक घंटे से ज्यादा समय बीत गया है तीन किमी तक भीषण जाम लगा हुआ है। आउटर रिंग रोड़ से हरदोई मार्ग पर उतरने वाले वाहन भी फंस गए जिससे आउटर रिंग रोड पर भी एक लेन जाम हो गयी है। मौके पर पुलिस और ट्रैफिक पुलिस नदारद है।

देवरिया जिले में पिकअप में घुसी बाइक, आग लगने से बाइक सवार महिला जिंदा जली, पति गम्भीर

देवरिया जिले के खुखुन्दू थाना क्षेत्र के मगहरा चौराहे पर रविवार की भोर में एक बड़ा हादसा हो गया। पिकअप व बाइक के बीच आमने सामने की टक्कर हो गई। जिससे आग लग गई और उस पर सवार महिला उसी में जिंदा जल गई जबकि महिला का पति गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची अग्निशमन टीम ने आग पर काबू पाया।

बरहज थाना क्षेत्र के अमाव निवासी गिरिजा शंकर मिश्र अपनी पत्नी रेणु के साथ बाइक से भोर में सलेमपुर से अपने गांव जा रहे थे। अभी वह मगहरा चौराहा पर पहुंचे थे कि सामने से आ रही एक बाइक से भिड़त हो गई। हादसा इतना तेज था कि बाइक पिकअप में घुस गई और उस पर सवार महिला उसी में फंस गई।

शिवालयों में गूंजा हर-हर महादेव, सीएम ने किया रुद्राभिषेक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में विधि-विधान से रुद्राभिषेक किया। उन्होंने दुग्ध, गंगाजल, बेलपत्र और पुष्प अर्पित कर भगवान भोलेनाथ से प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की। रुद्राभिषेक के दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से गूंज उठा, जिससे पूरा वातावरण भक्तिरस में सराबोर हो गया।

कफ सिरप केस: शुभम का शागिर्द अमित यादव वाराणसी से गिरफ्तार, CM योगी ने सदन में नाम लिया था

लखनऊ में कफ सिरप तस्करी मामले में एसटीएफ ने अमित यादव को गिरफ्तार किया। पूछताछ में रांची-बनारस से जुड़े बड़े नेटवर्क और शैली ट्रेडर्स की भूमिका सामने आई। सीएम द्वारा नाम लिए जाने के बाद वह फरार था। जांच में धनबाद तक तस्करी के तार जुड़े मिले हैं।

दिल्ली से यूपी एक ही टिकट पर होगा रैपिड और मेरठ मेट्रो का सफर, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विकास को नई रफ्तार देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 फरवरी को मेरठ आ रहे हैं। रैपिड रेल नमो भारत के अगले चरण के उद्घाटन के साथ ही प्रधानमंत्री मोदी एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

ट्यूशन से घर लौट रहीं नाबालिग छात्रा को रास्ते में खींचा, डर के मारे चीखने लगीं दो बहनें; फिर...

12 वर्षीय नाबालिग छात्रा शुक्रवार शाम अपनी चचेरी और तेहेरी बहन के साथ ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही थी। जैसे ही वह भंडापट्टी काजीवाड़ा स्थित मस्जिद के पास पहुंची तो पहले से ही वहां घात लगाए खड़े एक किशोर ने एक बहन का हाथ खींचकर ले जाने की कोशिश की। यह देख वहां मौजूद अन्य दो बहनें डर के मारे चीखने लगीं।

यूपी की अन्य खबरें और अपडेट्स जानने के लिए बने रहिए ‘लाइव हिन्दुस्तान’ के साथ।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj

सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। सृष्टि ने इंडिया न्यूज के साथ भी लंबे समय तक काम किया। 2020 से वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |