UP Top News Today: बंदूक की नोक पर दो बार नाबालिग अगवा, यूपी की 6 लापता छात्र उत्तराखंड मिलीं

Mar 14, 2026 01:49 pm ISTSrishti Kunj लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

UP Top News Today: बंदूक के बल पर नाबालिग को दो बार अगवा करके उसका खून निकलवाकर बेच दिया गया। इसके बाद नाबालिग को जान से मारने की धमकी देकर उसे छोड़ दिया। वहीं, यूपी के बिजनौर से गायब हुईं 6 छात्राएं उत्तराकंड के हरिद्वार में मिली हैं। पुलिस ने सभी की काउंसलिंग करवाई।

UP Top News Today: बंदूक की नोक पर दो बार नाबालिग अगवा, यूपी की 6 लापता छात्र उत्तराखंड मिलीं

UP Top News Today 14 March 2026: देवरिया में नशेड़ियों ने किशोर को पिस्टल के बल पर दो बार अगवा कर दो यूनिट खून निकलवाकर बेच दिया। लड़की की मां के अनुसार बेटे के साथ पहली बार 21 फरवरी को और दूसरी बार करीब एक सप्ताह पूर्व यह घटना हुई। वहीं उमानगर के रहने वाले एक व्यक्ति ने भी कहा कि उसके 15 वर्षीय बेटे से कुछ नशेड़ी युवक दो हजार रुपए की मांग करने लगे। जब उसने इन्कार किया तो युवकों ने उसे पकड़ लिया और बोले कि रुपये नहीं दोगे तो खून दो।

बिजनौर के इंटर कॉलेज में गुरुवार को बोर्ड परीक्षा देने के बाद लापता छात्राएं शुक्रवार को हरिद्वार से सकुशल बरामद कर ली गईं। इससे पूर्व गुरुवार रात से छात्राओं के परेशान परिजनों ने शुक्रवार को चांदपुर थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। जानकारी होते ही क्षेत्र के अन्य लोग समेत हिंदू संगठन के लोगों ने थाने पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया।

पढ़ें यूपी की टॉप न्यूज

सिलेंडर बना ‘धुरंधर’, सोशल मीडिया पर मीम के जरिए इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोजा अवसर

एलपीजी गैस की भारी किल्लत के बीच सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने 'आपदा में अवसर' ढूंढ लिया है। गैस एजेंसियों पर मची मारामारी और लंबी लाइनों को आधार बनाकर 'नाले की गैस', 'इस्त्री पर रोटी' और 'इमर्शन रॉड से सब्जी' जैसे कंटेंट वाली रील्स तेजी से वायरल हो रही हैं।

BHU के टेक्नेक्स में छाया साढ़े 3 इंच का नेनो UAV, कीमत डेढ़ करोड़; डॉग रोबो के भी चर्चे

साढ़े तीन इंच के नैनो यूएवी (अनमैन्ड एरियल व्हीकल) ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा। इसकी कीमत डेढ़ करोड़ रुपये है। यह नैनो यूएवी दुश्मन की नजर में आए बिना ऑपरेशन के दौरान आगे आने वाले खतरों से आगाह करता है। सेना के पास इसके डे और नाइट विजन मॉडल मौजूद हैं।

सर्वे से बड़ा खुलासा! 27 प्रतिशत स्नातक और 31 फीसदी पीजी मेडिकल छात्र डिप्रेशन में

शिक्षा और करियर को आसान करने की जरूरत है। वर्तमान में चिकित्सा या इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे अधिकतर छात्र डिप्रेशन में हैं। इसी कारण, इंजीनियरिंग व मेडिकल संस्थानों में लगातार आत्महत्या की घटनाएं बढ़ रही हैं।

बंदूक के बल पर नाबालिग को दो बार किया अगवा, खून निकलवाकर बेचा और फिर...

आरोपी दो बार नाबालिग लड़के का अपहरण कर चुके हैं और उसका खून निकाल कर बेच देते हैं। शुक्रवार को दोनों के किशोरों के परिजनों ने एसपी संजीव सुमन से मिल कर घटना की जानकारी दी।

बिजनौर से गायब हुईं 6 छात्राएं हरिद्वार में मिलीं; ये वजह आई सामने, पुलिस ने कराई काउंसलिंग

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि बरामद हुई छात्राएं आपस में दोस्त है और परीक्षा खत्म होने के बाद अपनी मर्जी से चली गई थी। जाने की जानकारी अपने परिजनों को नहीं दी थी। छात्राओं को हरिद्वार से बरामद किया गया है।

...तो डीएम-एसपी को इस्तीफा दे देना चाहिए, संभल में नमाजियों की संख्या सीमित करने पर भड़का हाईकोर्ट

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने संभल में नमाजियों की संख्या सीमित करने का प्रशासन का आदेश रद्द करते हुए कड़ी फटकार लगाई है। कोर्ट ने कहा कि अगर डीएम और एसपी कानून व्यवस्था नहीं संभाल पा रहे तो अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए या तबादला करा लेना चाहिए।

बहन के साथ नौकायन पर घूमतीं मिलीं गैंगरेप पीड़िता, लापता होने के बाद मचा था हड़कंप

यूपी के गोरखपुर शहर के चर्चित होटल-हुक्का बार सामूहिक दुष्कर्म कांड की पीड़िता अपने बहन संग रामगढ़ताल क्षेत्र स्थित नौकायन पर घूमते मिल गईं। पीड़िता की मां ने अपहरण का आरोप लगाते हुए पुराने आरोपियों पर रामगढ़ताल थाने में केस दर्ज कराया था।

हरदोई में भाई की पत्नी के हत्यारे जेठ का हाफ एनकाउंटर; पैर में लगी गोली, वाहन चेकिंग के दौरान मुठभेड़

हरदोई में जेठ अपने छोटे भाई की पत्नी की गोली मारकर हत्या कर भाग निकला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पति-पत्नी के बीच हो रही मारपीट में बीच-बचाव कर बहू जेठानी को अपने घर ले आई थी। इससे जेठ नाराज था।

समुद्री जहाजों की तोपों में लगेगी कानपुर की बैरल; एक मिनट में 120 गोले दागती है SRGM तोप, अचूक डिफेंस सिस्टम

इटली पर निर्भरता खत्म करते हुए एसआरजीएम का स्वदेशीकरण हो गया है। एंटी मिसाइल, एंटी ड्रोन और एंटी एयरक्राफ्ट होने की वजह से दुश्मन लक्ष्य पर गोलों की बौछार करती है। इसके अचूक डिफेंस सिस्टम की वजह से रक्षा मंत्रालय ने सभी जंगी बेड़ों में एसआरजीएम सिस्टम को इंस्टॉल करने को कहा है।

लखनऊ मर्डर: डंडों से पीटा, दीवार पर सिर पटककर मारा, मासूम के शरीर पर बेरहमी के मिले 21 निशान

लखनऊ में चार वर्षीय मासूम अर्नव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बेरहमी से हत्या का खुलासा हुआ है। बच्चे के शरीर पर चोट के 21 निशान मिले हैं। मासूम को डंडों से पीटा गया, सिगरेट से दागा गया और अंत में दीवार पर सिर पटककर उसकी जान ले ली गई थी।

यूपी की अन्य खबरें और अपडेट्स जानने के लिए बने रहिए ‘लाइव हिन्दुस्तान’ के साथ।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj

सृष्टि कुंज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने नेशनल और दिल्ली डेस्क के लिए कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग में अपनी स्किल्स को निखारा है। सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। 2020 से वह हिन्दुस्तान डिजिटल के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूलिंग के बाद एनिमेशन की पढ़ाई की और फिर बतौर एनिमेटर एक विदेशी गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइनिंग की। इसके बाद सृष्टि ने मॉस कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप के दिल्ली संस्करण नवोदय टाइम्स की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 साल नवोदय टाइम्स से जुड़े रहने के बाद सृष्टि ने इंडिया न्यूज की डिजिटल टीम (इनखबर) की नेशनल डेस्क के साथ भी काम किया। 2020 से सृष्टि लाइव हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम के साथ अब ट्रेंड्स के अनुसार पाठकों तक यूपी की हर खबर को पहुंचा रही हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।